Blog

  • रवनीत बिट्टू ने खुद माना कि बादल परिवार के साथ गठबंधन का मतलब पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर की वापसी है: आप

    रवनीत बिट्टू ने खुद माना कि बादल परिवार के साथ गठबंधन का मतलब पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टर की वापसी है: आप

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने खुद 2007-17 के अकाली-भाजपा शासन और 2017-22 की नाकाम कांग्रेस सरकार और अब बादलों के साथ कुछ भाजपा नेताओं के गठबंधन के पीछे का सच बेनकाब कर दिया है। बिट्टू ने खुद माना है कि अगर ऐसा गठबंधन होता है, तो पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरवाद की वापसी होगी।

    शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि बिट्टू ने सार्वजनित तौर पर यह कह के गंभीर सवाल खड़े किए हैं कि बादलों के साथ गठबंधन का मतलब पंजाब में “चिट्टा” (सिंथेटिक ड्रग्स) और गैंगस्टरवाद की वापसी होगी। पन्नू ने कहा कि ये सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं हैं। ये कबूलनामे हैं जो साफ करते हैं कि 2007 से 2017 के बीच पंजाब को किसने बर्बाद किया।पन्नू ने रवनीत बिट्टू से सवाल करते हुए कहा कि अगर उन्हें पता है कि पंजाब को ड्रग्स और गैंगस्टर हिंसा में धकेलने के लिए बादल जिम्मेदार हैं, तो पंजाब में कुछ भाजपा नेता उनके साथ गठबंधन की वकालत क्यों कर रहे हैं? पन्नू ने कहा कि इसका जवाब भाजपा के अंदर ही छिपा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि आज पंजाब भाजपा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ लीड कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के सीनियर नेता हैं। दोनों खुलेआम कहते हैं कि भाजपा, बादल परिवार के साथ गठबंधन के बिना पंजाब में टिक नहीं सकती। क्या इसका मतलब यह है कि उन्हें नहीं पता कि पंजाब में नशा किसने फैलाया और गैंगस्टरों को किसने पाला, या वे राजनीतिक सुविधा के लिए इसे नज़रअंदाज़ कर रहे हैं?

    बलतेज पन्नू ने याद दिलाया कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा शासन के दौरान पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टर कल्चर अपने शिखर पर था। उन्होंने कहा कि यही वह दौर था जब पंजाब ने पहली बार इतने बड़े लेवल पर ‘चिट्टा’ शब्द सुना, जब एक ताकतवर अकाली नेता (बिक्रम मजीठिया) का नाम नशा तस्करी के मामले में आया, जब नाभा जेल ब्रेक हुई, जब अमृतसर में अपनी बेटी को बचाते हुए एक एएसआई की हत्या हुई, जब लुधियाना में एक पुलिसवाले की टांग टूटी और जब फरीदकोट में गैंगस्टर्स ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था।

    पन्नू ने 2017 से 2022 तक कांग्रेस शासन के दौरान बिट्टू की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर आपको पता था तो नशा औऱ गैंगस्टरवाद के लिए कौन ज़िम्मेदार है, क्या आपने कभी बादलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की? क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह या चरणजीत सिंह चन्नी ने कोई अहम कार्रवाई की? सच तो यह है कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली मिलकर सरकार चला रहे थे और एक-दूसरे को बचा रहे थे।
    उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की कसम खाकर नशा खत्म करने के जो वादे किए थे, वे खोखले नारे निकले। पन्नू ने कहा कि 2017 से 2022 तक कांग्रेस सरकार ने नशा माफिया के खिलाफ कुछ नहीं किया। रवनीत बिट्टू ने अब अप्रत्यक्ष रूप से उस सच को भी स्वीकार कर लिया है।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि 2022 में आप सरकार बनने के बाद से पंजाब नशों और गैंगसटरवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई देख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम शुरू की है, जो अब अपने दूसरे पड़ाव में है और पंजाब पुलिस कानून हाथ में लेने वाले गैंगस्टर्स के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही है। बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। पन्नू ने कहा कि रवनीत बिट्टू को ऐसे सवाल पूछना बंद कर देना चाहिए और इसके बजाय अपनी पार्टी लीडरशिप, सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह से जवाब मांगना चाहिए, जो बादलों के साथ गठबंधन के सबसे बड़े समर्थक हैं। पंजाब के लोग सब कुछ करीब से देख रहे हैं और राज्य को बर्बाद करने वालों को वापस नहीं आने देंगे।

     

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब में वजू करने वाला युवक आया सामने, कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री दरबार साहिब में वजू करने वाला युवक आया सामने, कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दरबार साहिब के पवित्र सरोवर में वजू करते एक मुस्लिम युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में मुस्लिम युवक दरबार साहिब के मुस्लिम टोपी पहनकर गया था और पवित्र सरोवर में वजू करता नजर आया था। हालांकि इस दौरान युवक ने कहा था कि उसे किसी ने भी टोपी पहनने से नहीं रोका था। दूसरी ओर, वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एसजीपीसी ने भी इसको लेकर कड़ा संज्ञान लिया था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं, विवाद बढ़ने पर संबंधित युवक अब स्वयं सामने आया है और उसने पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है। युवक ने कहा कि वह बचपन से ही श्री दरबार साहिब आना चाहता था जिसके चलते वह बीते 3-4 दिन पहले ही वहां पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ पहुंचा था। उसने बताया कि उसने पवित्र सरोवर में वजू किया, हालांकि वजू करते समय गलती से उसका कॉलर सरोवर के पानी में गिर गया। युवक ने माना कि उसे श्री दरबार साहिब की मर्यादा और नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसके चलते यह भूल हुई। युवक ने अपने बयान में कहा कि उसका किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उसने सभी सिख भाइयों से दिल से माफी मांगते हुए कहा कि वह जल्द ही श्री दरबार साहिब आकर व्यक्तिगत रूप से भी माफी मांगेगा।
  • Punjab News: सरेराह युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हफ्ते पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेराह युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हफ्ते पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    पहले से मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां चंडीगढ़: दिनदहाड़े बीच सड़क एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात सेक्टर-38 स्थित बीजेपी दफ्तर के नजदीक पेट्रोल पंप के पास हुई और घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मौलीजागरां चंडीगढ़ का रहने वाले सुमित उर्फ गोलू के रूप में हुई है और सुमित एनडीपीएस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था और दो हफ्ते पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक के दोस्त कुनाल ने बताया कि सुमित एक्टिवा पर सामान लेने निकला था, इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। वहीं परिजनों का आरोप है कि हमलावर डड्डूमाजरा कॉलोनी के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से सुमित को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मृतक की मां नीना और बहन सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाकर खुलेआम धमकियां देते थे और वीडियो बनाकर फोन पर भेजते थे। बहन सुमन के अनुसार, कुछ दिन पहले भी सुमित पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उसकी गर्दन पर गहरे जख्म आए थे। इसके अलावा आरोपियों पर सुमित की बाइक जलाने का भी आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे और उनमें से एक के हाथ में चाकू था। आरोपियों ने सुमित पर ताबड़तोड़ वार किए, जिनमें पीठ सहित शरीर के कई हिस्से शामिल हैं। अत्यधिक खून बहने के कारण सुमित करीब 50 मीटर दूर अपनी एक्टिवा के पास गिर पड़ा। बताया गया कि वह जान बचाने के लिए एक्टिवा छोड़कर भागा, हेलमेट उतारकर करीब 20 कदम ही चल पाया, लेकिन वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सुमित को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से सुमित की एक्टिवा और एक जूता बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: झूठा क्रॉस केस दर्ज करने के आरोप में लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: झूठा क्रॉस केस दर्ज करने के आरोप में लोगों ने किया रोष प्रदर्शन, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी : पुलिस पर झूठा क्रॉस मामला दर्ज कर नौजवानों को तंग-परेशान करने के आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर तीन और चार के बड़ी संख्या में निवासी सोमवार को रेलवे रोड पर एकत्रित हो गए। इस दौरान प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया।

    प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद सिमरजीत कौर धीर, नगर परिषद के मीत प्रधान नवनीत सिंह चीमा, पार्षद संदीप कौर चीमा और जत्थेदार दर्बारा सिंह विरदी ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर लोधी पुलिस ढीठशाही पर उतर आई है और जानबूझकर उनके वार्ड के नौजवानों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। नेताओं का कहना था कि गुटबाजी कर हमला करने वाले असल दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस असल दोषियों को बचाने में लगी हुई है और मौजूदा सरकार के इशारे पर निर्दोष युवकों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में भारी रोष है।

    उन्होंने दावा किया कि उनके पास लड़ाई की वीडियो मौजूद है, जिसमें विजे कुमार और उसके साथी पर तेजधार हथियारों से हमला किया जा रहा है। हमले में विजे कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरी पार्टी के युवक अजे कुमार ने खुद को चोटें पहुंचाकर सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल करवाया। नेताओं का कहना है कि लड़ाई शाम करीब 7 बजे हुई थी, जबकि अजे कुमार रात करीब 2 बजे अस्पताल में भर्ती हुआ। नेताओं ने एसएसपी कपूरथला से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि झूठे तौर पर दर्ज किए गए मामलों को तुरंत रद्द किया जाए और असल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो थाना सुल्तानपुर लोधी और एसएसपी कपूरथला कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
    वहीं इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है। दोनों पक्षों की मेडिकल रिपोर्टें सिविल अस्पताल से प्राप्त होने के बाद ही क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

     

     

     

     

     

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजावर में 15.37 करोड़ रुपये की सड़क का किया शिलान्यास

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजावर में 15.37 करोड़ रुपये की सड़क का किया शिलान्यास

    बोले… 2026 में हरोली हल्के में विकास कार्यों पर खर्चे जाएंगे 2500 करोड

    ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में लगभग 15.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के लिए धनराशि विधायक निधि से उपलब्ध करवाई गई है। इनमें “माढू की निहाली से श्री मदन के घर तक, लोअर पंजावर से सैनी मोहल्ला, मोहल्ला ढक्की से दौलतपुर, तथा नगनोली पेट्रोल पंप (वार्ड नंबर-5) से शिव मंदिर, पंजावर” तक की सड़कें शामिल हैं।
    उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए धनराशि विधायक निधि से उपलब्ध करवाई गई है। सड़क निर्माण कार्य का लगभग 70 प्रतिशत भाग सीमेंट-कंक्रीट तकनीक से किया जाएगा तथा इसे आठ माह के भीतर पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2500 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से हरोली की विकास की एक नई तस्वीर उभरेगी और यह क्षेत्र प्रदेश के विकास मानचित्र पर एक नए स्वरूप में दिखेगा।

    सुदृढ़ किया जा रहा सड़कों-पुलों का नेटवर्क

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बेहतर यातायात सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़कों के व्यापक नेटवर्क को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से पंजावर-पंडोगा सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है।
    उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में 11 पुलों के निर्माण पर लगभग 132 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इनमें 50 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।

    10 करोड़ से बन रहा मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक भवन उन्होंने कहा कि पंजावर गांव सहकारिता आंदोलन की जन्मस्थली के रूप में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है और आज वही ऐतिहासिक धरती विकास की नई इबारत लिख रही है। यहां 10 करोड़ रुपये की लागत से मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 13 करोड़ रुपये की लागत से सर नाले के तटीकरण का कार्य भी जारी है।

    खेल अधोसंरचना की मजबूती पर बल

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए भी ठोस कार्य किए जा रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13 करोड़ रुपये की लागत से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 46 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइट्स स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।

    विकास के विविध सोपान
    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हरोली के रोड़ा में 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क, 7 करोड़ रुपये से विश्राम गृह का निर्माण कार्य प्रगति पर है। रोड़ा में 13 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।  इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    ऊना में पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं पर खर्चे जा रहे 1000 करोड़

    श्री अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं पर व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, हरोली विधानसभा क्षेत्र में ट्यूबवेलों की रिमॉडलिंग पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे किसानों को दीर्घकालीन तथा बेहतर सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पंजावर में पुस्तकालय “सामर्थ्य ज्ञानदीप केंद्र” का भी लोकार्पण किया।

    ईसपुर में 6.50 करोड़ से बन रहा शीतला माता मंदिर

    बाद में उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ईसपुर में 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे शीतला माता मंदिर के भव्य निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही ईसपुर से दमामियां सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।

    हरोली कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

    इससे पहले, उप मुख्यमंत्री ने 12.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे हरोली कॉलेज के अत्याधुनिक भवन का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि इसमें आधुनिक शैक्षणिक परिसर के साथ स्टेज, कैफेटेरिया, ओपन जिम, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा, खेल और सर्वांगीण विकास का सशक्त केंद्र सिद्ध होगा।
    इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह राणा, नगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • एडीसी ने विद्यालय सुरक्षा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

    एडीसी ने विद्यालय सुरक्षा परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित: विद्यालय सुरक्षा परियोजना (एसएसपी) के अंतर्गत आपात स्थितियों और आपदाओं में सुरक्षित विद्यालय कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 31 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन डेटाबेस में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाओं तथा उनसे संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें ऊना जिला में अपेक्षित स्तर पर कार्य पूर्ण नहीं हुआ है।

    एडीसी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उच्च शिक्षा तथा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी विद्यालयों में विद्यालय सुरक्षा परियोजना (एसएसपी) के दिशा-निर्देशों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि विद्यालय आपदा प्रबंधन योजनाएं न केवल आपात स्थितियों में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि विद्यालयों को आपदा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि योजना के अंतर्गत की गई कार्यवाही की विस्तृत कार्यवाही रिपोर्ट तथा कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से 29 जनवरी, 2026 तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

    उन्होंने संबंधित विभाग से सभी विद्यालयों में एसएसपी के तहत आवश्यक योजनाएं, अभ्यास और जागरूकता गतिविधियां शीघ्र पूर्ण करके बच्चों के लिए सुरक्षित और संरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने को कहा।

  • Punjab News: 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी और आभूषणों सहित दो महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी और आभूषणों सहित दो महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: शहर की एंटी नारकोटिक्स फोर्स की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई के अंतर्गत पुलिस ने 50 किलो हेरोइन, 2 किलो अतिरिक्त हेरोइन और 47.50 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

    पुलिस टीम ने यह कार्रवाई एआईजी गुरिंदरबीर सिंह और एनटीएफ फिरोजपुर रेंज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने नवंबर 2025 में सीमा क्षेत्र से पकड़ी गई 50 किलो हेरोइन की खेप मामले में भी दो मुख्य आरोपियों संदीप सिंह और हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है।

    जांच में सामने आया है कि दोनों नशे की तस्करी और ड्रग मनी को सफेद धन में बदलने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों ने नशे की कमाई से मंहगी कारें जैसे कि Kia और Scorpio भी खरीदी थी। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। इस मामले में जल्द और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

     

  • Punjab News : 7 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती हुआ मासूम

    Punjab News : 7 साल के मासूम पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती हुआ मासूम

    लुधियाना : पक्खोवाल रोड पर स्थित ओमेक्स फ्लैट्स के पास गांव ठाकुरवाल में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला है। तीन आवारा कुत्तों ने एक 7 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया है। बच्चे की पहचान अर्पित के तौर पर हुई है।

    हमला इतना खतरनाक था कि कुत्तों ने बच्चे के सिर को बुरी तरह से नोच दिया। बच्चे का इलाज अब निजी अस्पताल में किया जा रहा है। अर्पित के पिता एक फार्म हाउस में माली का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह फार्म हाउस के बाहर खेल रहा था।

    इस दौरान एक पतंग कटकर आई। पतंग को पकड़ने के लिए अर्पित थोड़ा आगे चला गया। वहां पर पहले से ही आवारा कुत्ते मौजूद थे। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने मासूम को जमीन पर गिरा दिया और उसके शरीर को बुरी तरह से नोंचने लग गए।

    बच्चे ने जब चींखना शुरु किया तो लोग मदद के लिए आए। तब तक कुत्तों ने अर्पित को लहूलुहान कर दिया था। पिता ने बताया कि कुत्ते बहुत ही खतरनाक थे उन्होंने मेरे बेटे का सारा सिर नोंच लिया था। यदि सही समय पर लोग उसको बचाने के लिए नहीं आते तो वह उसे मार डालते।

    अर्पित की मां घरों में झाड़ू पोछा कर परिवार के पालन पोषण में हाथ बटाती है। घटना के तुरंत बाद अर्पित को लहूलूहान हालात में ही सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जख्म इतने गहरे और हालत भी काफी नाजुक थी।

    डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत अस्पताल में रेफर कर दिया। परिवार वाले अब उसे एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार और आस-पास के लोग भी इस घटना के बाद रोष में आ गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आज उनके बच्चे के साथ यह हादसा हुआ है और कल किसी और के बच्चे भी इसका शिकार बन सकते हैं।

     

     

     

  • Jalandhar News: दोस्तों के साथ जा रहे युवक की हत्या मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दोस्तों के साथ जा रहे युवक की हत्या मामले में DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens) : आदमपुर के संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर हुई युवक की हत्या के मामले में अब पुलिस का बयान सामने आया है। डीएसपी राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि केसर धामी बीते दिन अपने दोस्त के गांव प्याला के रहने वाले भूपिंदर सिंह के पास आया था।

    तीनों एक साथ सवार होकर यूनिवर्सिटी में गए थे। जब तीनों यूनिवर्सिटी से निकले तो उसी दौरान डरौली कलां के रहने वाले जस्सा ने सामने से आकर तीनों के बुलेट में बाइक मार दी। इससे तीनों नीचे गिर गए। इसके बाद जस्सा ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां सिर पर चलाई।

    इस हादसे में केसर धामी नाम के युवक के मौत हो गई है। बता दें कि आदमपुर के संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास दो दोस्तों के साथ जा रहे एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान सदरा सोढियां के रहने वाले केसर धामी के तौर पर हुई थी। गोली चलने की सूचना के बाद घटनास्थल से जा रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आदमपुर थाने की पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

     

     

  • Bigg Boss 19 फेम फरहाना भट्ट पर भड़के फैंस, Viral वीडियो पर निकला गुस्सा

    Bigg Boss 19 फेम फरहाना भट्ट पर भड़के फैंस, Viral वीडियो पर निकला गुस्सा

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो गया है परंतु सीजन के कुछ कंटेस्टेंट्स अभी भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इन्हीं में से एक हैं फरहाना भट्ट। फरहाना भट्ट के सुर्खियों में रहने का कारण है उनका बड़बोलापन। वो बिना कुछ भी सोचे समझें और कुछ भी कह देती है। बता दें बीते दिनों अमाल मलिक के संग फरहाना की दोस्ती हो गई थी परंतु अब फिर से फरहाना की दोस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है।

    अमाल मलिक बने वजह

    इस वीडियो के कारण अमाल मलिक भी चर्चा में आ गए हैं। एक इवेंट में फरहाना बात कर रही थी। इसी बीच किसी ने चिल्लाकर कहा कि – ‘फरहाना अमाल मलिक तू है कौन इतना सुनते ही फरहाना हंस पड़ी। फरहाना की ऐसी हरकत देखकर फैंस का गुस्सा फूट गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का यह कहना है कि कुछ दिनों पहले ही फरहाना ने अमाल को अपना दोस्त कहा था और अब उन्हीं पर हंस रही है। इतना ही नहीं फरहाना की दो तरफ की पर्सनैलिटी पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं’।

    सलमान खान से नहीं मिली

    फरहाना ने यह भी कहा कि सीजन खत्म होने के बाद वो सलमान खान के साथ नहीं मिली। उनसे किसी भी तरह की बातचीत भी नहीं हुई। फरहाना ने कहा कि – ‘कोई मुलाकात नहीं हुई। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में विनर को घोषित किया है। इसके बाद आज तक उनसे कोई बात नहीं हुई कभी। फरहाना से जब पूछा गया कि क्या वो सलमान खान से मिलना चाहेगी’।

    भाईजान को नहीं अच्छी लगी पर्सनैलिटी

    फरहाना ने कहा कि यदि वो मिलना चाहे भी तो वो उनसे नहीं मिलेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि- ‘पूरे सीजन में वो मुझसे नाराज रहे हैं तो शायद उन्हें मेरी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं लगी। वैसे भी फरहाना भट्ट कभी गलत नहीं हो सकती पर शायद उन्हें मेरी काफी चीजें बुरी लगती होगी’। बता दें कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे। वहीं फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनरअप रहे हैं वहीं तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने टॉप 5 में जगह बना ली थी।