Blog

  • संसद के बाद अब विधानसभा सुरक्षा में हुई चूक

    हरियाणाः हाल ही में दिल्ली पुलिस ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ है। इसके बाद अब हरियाणा विधानसभा में सुरक्षा चूक हुई है। मंगलवार को राज्य मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सचिवालय का पास बनवाकर विधानसभा में घुसने की कोशिश की। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

    हालांकि उसकी यह कोशिश सफल नहीं हो पाई। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। अभी कोच पुलिस की हिरासत में है। महिला कोच की और से लगातार राज्यमंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। 

  • IPL 2024 में पैट कमिंस के बाद इस खिलाड़ी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24.75 करोड़ में बिका यह दिग्गज खिलाड़ी

    दुबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.75 करोड़ की रिकॉर्ड बोली लगाई है। स्टार्क 2 करोड़ के बेस प्राइस पर ऑक्शन में उतरे थे। ऑक्शन में स्टार्क के लिए केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ मची थी, लेकिन आखिरी बोली में केकेआर ने बाजी मार ली। 9 साल बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल के इतिहास की यह सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस ऑक्शन की यह दूसरी 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले पैट कमिंस को 20.5 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

    मिचेल स्टार्क की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार आईपीएल में 2015 का सीजन खेला था। अब 9 साल बाद वह लौटेंगे और इस ऐतिहासिक बोली के बाद उनके हौसले निश्चित ही बुलंद होंगे। उनके नाम इससे पहले 27 आईपीएल मैचों में 34 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने वहीं टी20 इंटरनेशनल में 58 मैच खेलकर 73 विकेट झटके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया ही नहीं दुनियाभर के टॉप पेसर्स में से एक हैं। वह इससे पहले आरसीबी का हिस्सा रहे चुके थे। कहा जा रहा था कि आरसीबी आगे आएगी लेकिन गुजरात और कोलकाता के बीच कांटे की टक्कर दिखी। इसमें केकेआर ने बाजी मार ली।

  • पिटबुल का कहर जारीः 3 लोगों पर किया हमला, 2 पर मामला दर्ज

    शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले की थाना कांधला पुलिस ने पालतू पिटबुल कुत्ते को संभालने में कथित लापरवाही के लिए दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। कांधला थाना प्रभारी प्रविंद्र ने कहा कि रसूलपुर गुजरान गांव निवासी विकास कुमार नामक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान पिटबुल कुत्तों के मालिक सताब सिंह और उसके बेटे हाकम के रूप में की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मालिक ने कुत्तों को लावारिस और खुला छोड़ रखा था, जिसके कारण उसने शिकायतकर्ता और अन्य दो लोगों को काट लिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

  • पंजाबः मंदिर की महिला सेवादार की तेजधार हथियार से की ह’त्या

    कपूरथलाः थाना सदर तहत पड़ते गांव सिधवा दोना में मंदिर की मुख्य महिला सेवादार को गांव के एक युवक द्वारा तेजधार हथियारों से काट कर कत्ल कर दिया गया। आरोपी युवक शराब पीकर मंदिर में आता था, जिस पर महिला सेवादार उसे रोकती थी। इसके चलते तैश में आए युवक ने दारत से काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने महिला सेवादार के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया है और इस मामले की जांच पडताल की जा रही है। मृतक महिला की पहचान 26 वर्षीय सारित देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी सिधवा दोना के रुप में हुई है।

    मृतक के पति राकेश कुमार द्वारा एसएचओ सदर सुमनदीप कौर को बताए अनुसार वह एक रैस्टोरेट में काम करता है। सोमवार की देर शाम उसे किसी ने सूचना दी कि उकती पत्नी सारिता देवी मंदिर में सेवा कर रही थी। इस दौरान गांव के एक युवक ने उर पर दातर व लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया है। उसकी घायल पत्नी को गांव के लोग सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर यहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत कर्ता मृतक के पति राकेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले पांच साल से सिधवा दोना के माता स्लोलनी देवी मंदिर में मुख्य सेवादार के तौर पर काम करती थी।

    उस पर हमला करने वाला युवक भी इसी गांव का रहने वाला है, जिसे उसकी पत्नी शराब पीकर मंदिर में आने से मना करती थी। उह उसकी पत्नी को मौत के घाट उतराने के बाद फरार हो गया है। इस संबंध में थाना सदर की एसएचओ सोनमदीप कौर अनुसार मृतक महिल ाके पति राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपी हरनेक सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी सिधवा दोना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

    गांधीनगरः कांग्रेस के लोकप्रिय नेता और खंभात से विधायक चिराग पटेल आज गांधीनगर विधानसभा पहुंचे हैं। सुबह से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह कांग्रेस और विधायक पद से इस्तीफा देंगे। इन्हीं अटकलों के बीच वह विधानसभा में सभापति के चेंबर पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया, जब वे अध्यक्ष से मिलने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पार्टी तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार सुबह खंभात विधायक चिराग पटेल ने कहा, “मैं कांग्रेस विधायक हूं। अब मैं अपने क्षेत्र के सवाल रखने आया हूं। दोपहर के बाद जानकीनाथ को पता नहीं चला कि कल सुबह क्या होने वाला है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह मंगलवार को दोपहर के बाद कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं।

    वहीं, इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से कहा है कि यह एक सतत प्रक्रिया है। हम किसी को नहीं बुलाते। गुजरात में कांग्रेस जैसा कुछ नहीं रहा। कांग्रेस नेता गुस्से में हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में खंभात सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। 1990 के बाद पहली बार खंभात में कांग्रेस की जीत हुई। 2022 के चुनाव में कांग्रेस ने चिराग पटेल को टिकट दिया। उनके खिलाफ बीजेपी ने महेश रावल को मैदान में उतारा था, जिसमें चिराग पटेल को 69,069 वोट मिले जबकि महेश रावल को 65,358 वोट मिले। चिराग पटेल 3711 वोटों से जीते।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विसावदर से आप विधायक भूपत भयानी ने विधायक पद और आप के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले भाजपा नेता थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। विसावदर के विधायक बनने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह बीजेपी में वापसी कर सकते हैं। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद वह अभी तक किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ Pakistan ਲਈ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਜੈ ਭੋਲੇਨਾਥ ਦੇ ਨਾਹਰੇ ਨਾਲ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਕਟਾਸਰਾਜ ਲਈ ਮੰਗਲਵਾਰ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਇੱਕ ਸਮੂਹ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਹ ਜਥਾ ਸ਼੍ਰੀ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਤੀਰਥ ਤੋਂ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਵਾਹਗਾ ਬਾਰਡਰ ਰਾਹੀਂ ਲਾਹੌਰ ਪਹੁੰਚੇਗਾ। ਜਥਾ 25 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਪਰਤੇਗਾ। ਜਥੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਹਿੱਸਿਆਂ ਤੋਂ 55 ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ 45 ਪੁਰਸ਼ ਅਤੇ 17 ਔਰਤਾਂ ਹਨ। ਇਸ ਸਮੂਹ ਵਿੱਚ ਝਾਰਖੰਡ ਤੋਂ 34, ਬਿਹਾਰ ਤੋਂ 11, ਗੁਜਰਾਤ ਤੋਂ 5, ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਤੋਂ 3-3, ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ ਦੋ ਅਤੇ ਤੇਲੰਗਾਨਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਯਾਤਰੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਸ਼੍ਰੀ ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਿਰ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੁਖੀ ਲਕਸ਼ਮੀ ਕਾਂਤਾ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਸਮੂਹ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਸਹਿਤ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਸ਼ਕਤੀ ਪਰਿਵਾਰ ਟਾਟਾਨਗਰ ਦੇ ਮੁਖੀ ਕੈਲਾਸ਼ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ਾ ਮਿਲਦਾ ਹੈ।

    ਸ਼ੁਰੂ ਵਿੱਚ 149 ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀਜ਼ੇ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 66 ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਅਤੇ ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ਼ 55 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਵੀਜ਼ਾ ਮਿਲ ਸਕਿਆ। ਜਦੋਂ ਕਿ ਸਿੱਖਾਂ ਦਾ ਜਥਾ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਨਿਕਲਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਹ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਸਭ ਤੋਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ 74 ਸਾਲਾ ਰਮੇਸ਼ ਚੰਦਰ ਰਾਵਲ ਹਨ। ਰਾਜਸਥਾਨ ਦਾ 23 ਸਾਲਾ ਮੁਦਿਤ ਸ਼ਰਮਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਇਹ ਗਰੁੱਪ 19 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਹੋਵੇਗਾ ਅਤੇ 25 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਆਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਕਟਾਸਰਾਜ ਮਹਾਦੇਵ ਦਰਸ਼ਨ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਕੁੰਡ ਸਨਾਨ, ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਧਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮੰਦਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਮ ਦੇ ਬੇਟੇ ਲਵ ਦੇ ਨਿਰਵਾਣ ਸਥਾਨ ਲਾਹੌਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ, ਸ਼੍ਰੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੰਦਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਮਹਾਭਾਰਤ ਕਾਲ ਦੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰਾਚੀਨ ਮੰਦਰਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਹੋਣਗੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰਾਮ ਰੁਦ੍ਰਾਭਿਸ਼ੇਕ, ਦੀਵੇ ਜਗਾਉਣ, ਵਾਰਤਾਲਾਪ ਅਤੇ ਗਾਇਨ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਈਟੀਬੀਪੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

  • IPL 2024 Auction में 20.5 करोड़ रुपये में बिका यह विदेशी खिलाड़ी, बना नया इतिहास

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस को आईपीएल में भी इसका रिवॉर्ड मिल गया है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। यह आईपीएल नीलामी के इतिहास की सबसे बड़ी बोली है। उन्होंने सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो IPL 2023 के सीजन 18.5 करोड़ रुपये में बिके थे, तब पंजाब किंग्स (PBKS) ने उन पर यह कीमत लगाई थी। पैट कमिंस ने इस लीग से 20.5 करोड़ रुपये कमाकर अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर किया है। इससे पहले सीजन 2020 में उन पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15.5 करोड़ रुपये खर्चे थे।

  • पंजाब : हथियारबंद हमलावरों ने घरों पर बरसाए ईंट-पत्थर, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : शिमलापुरी थाने के अंतर्गत मौजी कॉलोनी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां 30 से 40 हथियारबंद बदमाशों ने 2 घरों पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस ने कोई सुध नही ली। पुलिस केवल मौका देखने पहुंची। पुलिस ने वीआईपी ड्यूटी पर होने का हवाला दिया। घायलों द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।

    पीड़ितों ने बताया कि इन बदमाशों द्वारा एक महिला की पिटाई की जा रही थी, जब वे वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ है। जिसके बाद उन बदमाशों ने उनकी भी पिटाई कर दी और उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए। जिससे घर और कारों को भारी नुकसान पहुंचा है और एक बच्चा भी घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भी आईपी के ड्यूटी पर होने का हवाला दिया और किसी समाधान पर नहीं पहुंची।

  • NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली :  झारखंड के जमशेदपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी की NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। मानग से एनआईए की टीम ने चार लोगों को उठाया थाइन सभी लोगों से एनआईए की टीम जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है  बताया जाता है कि बीती रात एनआईए की टीम ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड और मानग के आजाद नगर में दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार में लिया बताया जा रहा है कि पकड़े गए लोगों के आतंकी संगठनों से तार जुड़े हुए हैं 

    आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुगाड़ करना और पैसों के लेनदेन के साथ-साथ नए लड़कों की बहाली में भी इनकी अहम भूमिका है। हालांकि एनआईए द्वारा इस मामले में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है रिपोर्ट के मुताबिक हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों के फोन को जब्त कर लिया गया है पकड़े गए आरोपी आफताब और शहबाज एक साथ रहते हैं आफताब के बारे में कहा जा रहा है कि वो बिष्टुपुर पीएम मॉल में कंप्यूटर बिलिंग का काम करता था इसके बाद वह दुबई चला गया वहां से लौटकर आने के बाद वह टेम्पो चलाने लगा 

  • जालंधरः AAP सांसद सुशील रिंकू को फिर किया संसद से सस्पेंड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा में शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान मंगलवार (19 दिसंबर) को 49 और सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया। विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन पर अब नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है और सभी नाराजगी जता रहे हैं। बता दें कि लोकसभा से आज 48 सांसदों को निलंबित किया गया है। इसके साथ ही अबतक 141 सांसदों पर एक्शन लिया जा चुका है। इनमें 94 सांसद लोकसभा के और 46 सांसद राज्यसभा के हैं। 18 दिसंबर तक संसद के कुल 92 सांसद सस्पेंड थे। आज कांग्रेस नेता मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, शशि थरूर, बीएसपी (निष्कासित) दानिश अली, एनसीपी की सुप्रिया सुले, सपा सांसद एसटी हसन, टीएमसी सांसद माला रॉय, सपा नेता डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू भी सस्पेंड हुए हैं। 

    इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने भी कड़ी प्रतिक्रिया पेश की है। उन्होंने कहा कि देश देख रहा है संसद में किस तरह की गंदी राजनीति की जा रही है। शीतकालीन सत्र के लिए सदन से निलंबन पर आप के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू कहते हैं, “सच बोलने और सवाल पूछने वालों को आज सदन से निलंबित कर दिया गया है। जनता देख रही है कि संसद में किस तरह की गंदी राजनीति हो रही है। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा, ‘सच की बात करने वाले औऱ सवाल पूछने वाले माननीय सदस्यों को सभा से सस्पेंड कर दिया गया। मैं समझता हूं कि जो संसद में गाली दे रहे हैं, कनस्तर कांड से जुड़े सांसदों को सस्पेंड करने की जगह सच के लिए आवाज़ उठाने वालों को निष्कासित किया जा रहा है। जनता की आवाज उठाने वालों को स्पीकर सस्पेंड कर रहे हैं। इससे साफ है देश की सरकार प्रेशर के साथ अपनी बात मनवाना चाहती है।’

    सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आगे कहा कि सरकार के दबाव में लोग नहीं आएंगे। पूरा भारत देख रहा है कि संसद के अंदर किस तरह की गंदी राजनीति हो रही है। हम इसका डट के जवाब देंगे और डट के मुकाबला करेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। बता देंकि इससे पहले भी सुशील रिंकू को सस्पेंड किया जा चुका है।