Blog

  • जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधर, वरुण/हर्षः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज रेलवे विहार के करोलबाग में साबंर के आने का मामला सामने आया है। सांबर के आने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दे कि कुछ दिन पहले भी सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया था। 

    दरअसल, उस दौरान सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। जिसके कारण वन विभाग के अधिकारियों को इलाका तंग होने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा था। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा सांबर को काबू कर चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया था।

  • पंजाबः केंद्रिय मंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

    पंजाबः केंद्रिय मंत्री सहित कई भाजपा नेताओं ने अकाल तख्त के जत्थेदार से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

    अमृतसर: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत आज अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मुलकात करने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो में दोनों के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान पंजाब के कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बता देंकि केंद्रिय मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब दौरे पर है। इससे पहले उन्होंने बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया था।

    इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, सरदार गुरप्रीत सिंह कांगड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा जी, सरदार दयाल सिंह सोढ़ी , सरदार जगदीप सिंह नकई, बठिंडा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष स.रविप्रीत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

     

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, गटर से नवजन्मे बच्चे का शव बरामद

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, गटर से नवजन्मे बच्चे का शव बरामद

    अमृतसर: जिले के बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को आज नवजन्मे बच्चे का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों ने नवजन्मे बच्चे कोलिफाफे में डाल कर गटर में फेंक दिया था। इस घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार अमृतसर बी ब्लॉक रेलवे कॉलोनी में तीन अज्ञात लोगों द्वारा नवजन्मे बच्चे को लिफाफे में डाल कर गटर में फेंका गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष के द्वारा बच्चे को गटर में फेंका गया है। मौके पर खड़ी महिला ने जब उन लोगों से पूछा कि आप इधर क्या कर रहे हो तब उन्होंने बताया कि हम इधर गटर में कूड़ा फेंक कर आए हैं। महिला को शक पड़ने पर जब जाकर देखा तो गटर में एक नवजन्मे बच्चे का शव पड़ा था, जिसकी शिकायत  तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नवजन्मे बच्चे के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ADGP Arpit Shukla ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    जालंधरः सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट, ADGP Arpit Shukla ने उच्च अधिकारियों के साथ की बैठक, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। इसी के संबंध में आज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडीजीपी अर्पिल शुक्ला जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आई जी गुरशरण सिंह, पुलिस कमिशनर कुलदीप सिंह चाहल, एसएसपी देहात स्वर्णदीप सिंह, डीसीपी जगमोहन और डीसीप तेजा के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के जायजे को लेकर चर्चा की।

    गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी की हुई है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके। इस दौरान बाहर से आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। पुलिस ने इस अवसर पर लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई शकी व्यक्ति के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह नजदीक थाने में इस संबंधी शिकायत दें।

    बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की जायेगी। इस संबंध में डिप्टी कमीशनर (ज) मेजर अमित महाजन ने स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान राज्य स्तरीय आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हुए है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम के दिन चिकित्सा टीमों की तैनाती के साथ-साथ आवश्यक दवाओं और एंबुलेंस के इंतजाम करने के लिए कहा हुआ है।

  • पंजाबः कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे को लेकर स्पीकर संधवा का आया बड़ा बयान

    पंजाबः कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे को लेकर स्पीकर संधवा का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप के इस्तीफे से राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने विधानसभा की आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने की है।

    संधवा ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा पंजाब विधानसभा के सचिव को मिल गया है, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी कमेटी का काम फरवरी में खत्म होने वाला था।

    संधवा ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप को कोई नाराजगी नहीं है। अगर ऐसा है तो वे बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में काम चल रहा है। इस संबंध में मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन अभी तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

  • पंजाब दौरे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित इन जिलों के सरपंचों से करेंगे बात, जाने मामला

    पंजाब दौरे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित इन जिलों के सरपंचों से करेंगे बात, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित 1 और 2 फरवरी को पंजाब के पांच जिलों के सीमावर्ती गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गांवों के सरपंचों से भी बात करेंगे और मीडिया को भी संबोधित करेंगे। पंजाब के राज्यपाल फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर और पठानकोट जिलों का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल 1 फरवरी को 3 जिलों का दौरा करेंगे। जिसमें वह सबसे पहले पठानकोट जिले का दौरा करेंगे।

    जहां वह सुबह 10:20 बजे पहुंचेंगे और जिले के सरपंचों और मीडिया से मुलाकात के बाद दोपहर करीब 1 बजे जिला गुरदासपुर पहुंचेंगे। उसके बाद शाम करीब 4 बजे राज्यपाल अमृतसर जिले के सरपंचों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राज्यपाल 2 फरवरी को फिरोजपुर और फाजिल्का जिले के गांवों के सरपंचों से मुलाकात करेंगे। वह इनमें से प्रत्येक जिले में मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

  • पंजाबः रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

    पठानकोट : मुख्यमंत्री मान की ओर से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने हेतु शुरू की गई मुहीम के तहत मंगलवार को एक बार फिर बिजली विभाग में कार्यरत के जेई मनजीत सिंह को 2000 रुपए की रिश्वत लेने के एवज में विजिलेंस विभाग द्वारा काबू किया गया है। जानकारी देते हुए वरिन्द्र सिंह संधू, पीपीएस, सीनियर कप्तान पुलिस विजीलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर ने बताया कि 24 जनवरी को डीएसपी विजीलैंस ब्यूरो योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर विक्रांत सलारिया व रेडिंग पार्टी की ओर से ट्रैप लगाया गया।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता राजीव सिंह निवासी गांव जमालपुर की जमीन में लीची का बाग है, बाग में लगाए गए वृक्षों के एक साइड पर हाई वोल्टेज 1100 एम्पेयर की 3 तारों को हटाने के लिए बिजली विभाग के जेई को एप्लीकेशन दी थी। उपरांत राजीव ने सरकारी फीस जमा करवा दी।

    जेई मनजीत सिंह ने प्राइवेट ठेकेदार के तहत लेबर लगाकर राजीव सिंह की जमीन से निकलती तारों को साइड करवाने की एब्ज में 2000 रुपए मांगों जिसे लेते हुए विभाग ने रंगे हाथों दबोच लिया। एसएसपी वरिन्द्र सिंह संधू ने बताया आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी नंबर 2 दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस दिग्गज नेता के बेटे ने छोड़ी पार्टी

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः इस दिग्गज नेता के बेटे ने छोड़ी पार्टी

    नई दिल्ली:  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस एक बार फिर टूटी है और पार्टी को साउथ भारत में बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल के एंटनी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने बुधवार को ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

    अनिल एंटनी ने ट्विटर पर कहा, ‘मैंने कांग्रेस से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मुझ पर एक ट्वीट को वापस लेने के असहिष्णुता से दबाव बनाया जा रहा था। वह भी उनकी तरफ से जो अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़े होने की बात करते हैं। मैंने मना कर दिया।’ बता दें कि बीबीसी की ओर से पीएम मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर एंटनी ने सरकार का साथ दिया था। इसके बाद कांग्रेस के भीतर ही उनका विरोध हो रहा था और ट्वीट वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा था।

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के वृत्तचित्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी का समर्थन मिला था। अनिल एंटनी ने कहा कि भारतीय संस्थानों की राय के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की ‘संप्रभुता’ प्रभावित होगी। अनिल एंटनी हाल तक कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभालते थे। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न शाखओं ने घोषणा की है कि वे 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर विवादित वृत्तचित्र का प्रदर्शन करेंगी। दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

    बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री को लेकर ट्विटर पर अनिल एंटनी ने कहा था, ‘बीजेपी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी।’ उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि बीबीसी एक सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी।

  • पंजाबः बाजार में आटा और मैदा समेत इनसे बने उत्पाद हुए महंगे, जाने मामला

    पंजाबः बाजार में आटा और मैदा समेत इनसे बने उत्पाद हुए महंगे, जाने मामला

    चंडीगढ़ः भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की ओर से करीब पांच माह से गेहूं के टेंडर जारी न होने से पंजाब की आटा मिलों में काम लगभग ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की ओर से ओपन मार्केट सेल स्कीम (ओएमएसएस) को रिवाइज नहीं किया गया है, जिसकी वजह से एफसीआई के ऑनलाइन टेंडर लटक गए हैं। इसके चलते बाजार में आटा और मैदा समेत इनसे बने उत्पाद महंगे हो गए हैं।

    आटे के दाम बाजार में 3,400 से 3,700 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। अगर यही हालात रहे तो बाजार में आटे की किल्लत हो सकती है, जिससे कालाबाजारी बढ़ने की आशंका है। हालांकि खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि एफसीआई के पास गेहूं का पर्याप्त स्टॉक है। खुदरा बाजार में आटा और मैदा के दाम में 15 से 20 रुपये प्रति दस किलोग्राम तक बढ़ोतरी हो गई है, जबकि विभिन्न ब्रांड की ब्रेड भी पांच रुपये तक महंगी हो गई है।

    दूसरे राज्यों से गेहूं की आवक के एक माह पहले ही पंजाब में गेहूं की किल्लत हो गई है। इससे आटे के दाम लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। गौर हो कि राज्यों को एफसीआई की ओर से गेहूं की आपूर्ति की जाती है, लेकिन इस बार टेंडर न लगने से इसमें देरी हो गई है। जानकारी के अनुसार दो दिन में आटे के भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। जहां एक सप्ताह पहले आटे की कीमत 3,400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रही थी, वहीं अब इसकी कीमत 3,700 से 3,800 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज की गई है। पंजाब के आटा मिल संचालक सुनील कुमार, हरवीर सिंह और जसविंदर सिंह ने बताया कि करीब पांच माह से गेहूं का पर्याप्त स्टॉक न आने से मिल में काम लगभग ठप पड़ा है। इसका असर महंगाई पर पड़ने लगा है।

  • पंजाबः घर के बाहर से चोर किरयाना व्यापारी की कार ले हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः घर के बाहर से चोर किरयाना व्यापारी की कार ले हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात दाना मंडी के किरयाना व्यापारी की कार को चोर घर के बाहर से चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी के मुताबिक चोर स्विफ्ट कार में आए। इसके बाद घर के बाहर खड़ी अर्टिगा कार का शीशा तोड़ा। शीशा तोड़ने के बाद बदमाश गाड़ी में बैठे और फिर स्टीयरिंग का लॉक तोड़ा।

    इसके बाद कुछ बदमाशों ने कार को धक्का लगाया और गली के बाहर ले गए। कार को बाहर तक ले जाने में स्विफ्ट गाड़ी की भी मदद ली। बदमाशों ने अर्टिगा कार भगा कर स्टार्ट की। कार लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस के इस मामले में अभी हाथ खाली है। पुलिस को जानकारी देते हुए आदिल बांसल ने बताया कि वह रात को अपनी सफेद रंग की अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी करके सोए थे। सुबह जब उठे तो घर के बाहर कार नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि शायद कार बड़ा भाई लेकर गया होगा।

    कुछ देर बाद घर पर देखा कि एक्टिवा नहीं है। भाई को फोन किया तो उसने कहा कि वह एक्टिवा लेकर गया है, गाड़ी उसके पास नहीं है। आदिल ने बताया कि जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो वह दंग रह गए। सीसीटीवी में गाड़ी चोरी का पता चला। आदिल ने बताया कि दाना मंडी में वह किरयाना की दुकान चलाता है। वहीं थाना सिटी के एएसआई कर्मजीत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।