Blog
-

लड़ाई झगड़े का आरोपी तीन साल बाद चढ़ा पुलिस हत्थे
ऊना/ सुशील पंडित : कानून के हाथ लंबे होते हैं यह लोकोक्ति उस समय चरितार्थ हुई जब ऊना पुलिस तीन साल बाद भी एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब रही। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊना के त्रिशमा होटल के पास लडाई-झगडा होने पर राजीव मैहतो पर मुकदमा दर्ज हुआ था। 31जुलाई को दो आरोपियों को ऊना पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था जवकि तीसरा आरोपी राजीव महतो (30)पुत्र राम लगन मैहतो निवासी वंसीपुर विंद टोली डाकघर अमरपुर जिला लखीसराय विहार फरार हो गया था। जिसकी तलाश जारी थी।पुलिस ने एक टीम गठित करके बिहार भेजी थी। जव पुलिस पार्टी बिहार पहुंची तो मालूम हुआ कि उपरोक्त आरोपी जिला विलासपुर हि0प्र में कहीं दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है। जिस पर 29जुलाई को थाना सदर ऊना से एएसआई संजीव चन्देल व हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह को आरोपी की तलाश में जिला विलासपुर हि0प्र0 भेजा गया था । पुलिस पार्टी आरोपी राजीव महतो को लगभग तीन साल बाद गिरफ्तार करके ऊना थाना लाई है। जिसे रिमांड हेतू माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही जारी है। -

फिटनेस चैलेंज करना पड़ा भारी, स्टार अस्पताल में भर्ती…
नई दिल्लीः कनाडा में एक टिकटॉकर को वायरल फिटनेस चैलेंज के तहत 12 दिनों तक 4 लीटर पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में रहने वाली टिकटॉक इन्फ्लुएंसर मिशेल फेयरबर्न 75 हार्ड नामक चैलेंज को स्वीकार किया था। 75 हार्ड नामक इस चुनौती में प्रतिभागियों को 75 दिनों तक लगभग चार लीटर पानी पीना जरूरी होती है। इसके अलावा शराब या ‘धोखाधड़ी वाले भोजन’ के बिना Structured Diet का पालन करना, दिन में 45-45 मिनट के दो वर्कआउट, दिन में रोज 10 पेज पढ़ना और रोजाना अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना शामिल है।
मिशेल ने रोज 4 लीटर पानी शुरू किया लेकिन 12वें दिन के बाद उन्होंने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर कर यह कहा कि उन्हें लग रहा है कि ज्यादा पानी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है।
मिशेल ने बताया कि जब वह रात को सोने जा रही थी तो उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और वह रात में कई बार बाथरूम जाने के लिए उठी। उसने कहा कि वह खाना नहीं खा सकी और उसे मिचली आ रही थी, कमजोरी महसूस हो रही थी।
कई टेस्ट के बाद, डॉक्टर ने मिशेल को बताया कि उनमें सोडियम की गंभीर कमी हो गई है। उसे प्रतिदिन अत्यधिक चार लीटर पानी के बजाय आधा लीटर से भी कम पानी पीने की सलाह दी गई।
मिशले ने दूसरे वीडियो में कहा, ‘सोडियम की कमी वास्तव में घातक साबित हो सकती है। इसलिए अब मैं अस्पताल जा रही हूं और वे हर चीज की जांच करेंगे और फिर जाहिर तौर पर वे मेरा सोडियम धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। मैं अभी भी 75 चैलेंज करने जा रही हूं, मैं हार नहीं मानूंगी, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि मुझे दिन में आधा लीटर से भी कम पानी पीना है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वास्तव में हो रहा है।’
-

कुछ प्रदेशों में उपद्रव, आतंकी विस्फोट व हिंसक घटनाएं घटित हो सकती है: पंडित शशि पाल डोगरा
पहली अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक का समय काफी कठिन परिस्थिति वाला होगा
ऊना/सुशील पंडित : जानेमाने अंक ज्योतिष एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा शुरू हो रहे अगस्त माह में ग्रहों के मुताबिक होने वाले उतार चढ़ाव के बारे में भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अगस्त का महीना आम सबके लिए। पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार 2023 का अगस्त महीने का 8 अंक बनता है। 8 अंक न्याय के देवता शनि का है। शनि कर्मों के हिसाब से फल देता है। ऊपर से अधिकमास/ मलमास चल रहा है जो 16 अगस्त तक है। सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में 17 अगस्त को प्रवेश करेगा। 1 + 7 = 8 अंक जो शनि का ही है। यह प्राकृतिक प्रकोपों से जन, धन एवं संपदा की हानि होगी। कुछ देशों का भूगौलिक परिवर्तन होगा व राजनीतिक अस्थिरता पैदा करेगा। पंडित डोगरा ने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदेशों में उपद्रव, आतंकी विस्फोट व हिंसक घटनाएं घटित हो सकती हैं। सूर्य का सिंह राशि अपनी राशि में बैठना व शनि का कुंभ राशि में आज कल वक्री अवस्था में रहना शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि शनि व सूर्य का समसप्तक योग बन रहा है। दोनों ही आपस में शत्रु हैं। जहां सूर्य सत्ता का कारक है वहीं शनि न्याय का कारक है। शनि उस लिहाज से उथल पुथल का कारक है। पंडित डोगरा ने कहा कि इन सब ग्रहों के प्रभाव के चलते सत्ता में बैठे लोगों को खासी परेशानी में डालेगा। सत्ता के बड़े नेताओं के आसपास के लोगों, शुभचिंतकों व सलाहकार से छवि खराब होने की संकेत हैं। सत्ता और शीर्ष पर विराजमान लोगों को इस संकेत को समझना होगा और जल्द सुधारवादी प्रयास करने चहिए। वरना गहरे संकट में फंसने की संभवना है।पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि सूर्य शनि का समसप्तक योग कुछ इलाकों में सूखा तो कुछ में भयंकर वर्षा से बाढ़ का प्रकोप रहेगा। उन्होंने कहा कि पहली अगस्त, 2023 से 16 सितंबर 2023 तक का समय काफी कठिन परिस्थिति वाला होगा। 13 अगस्त को मंगल का कन्या राशि में प्रवेश के कारण गुरु व राहु पर शनि व मंगल की दृष्टियां का आना कुछ देशों में सैनिक टकराव देगा। पंडित डोगरा ने बताया कि हमारे देश में इसका असर राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप भरा माहौल बनाने का काम करेगा। हिमाचल की बात करें तो यहां भी राजनीति में नेता आपस में उलझ के रह जाएंगे और तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। नेताओं की वाणी पर संयम नहीं रहेगा। गुरु चांडाल योग पर मंगल व शनि की दृष्टि के कारण किसी बड़े नेता का अचानक स्वस्थ बिगड़ सकता है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है। -

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 215 चालान
ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 215 चालान काटे गए। जिनमें से 01 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 30 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 2400/- रूपये किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 08 वाहनों के चालान कर जुर्माने के रूप में 39,700/- रूपये प्राप्त किये गये हैं। -

5 रुपए के लिए शख्स को उतारा मौत के घाट
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक शख्स को 5 रुपए के विवाद में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में पुलिस 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल, यह पूरा मामला शराब की दुकान पर 5 रुपए कम देने को लेकर हुआ था। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया में पंचाननतला इलाके का रहने वाला सुशांत मंडल (47) ढाकुरिया ब्रिज, गरियाहाट रोड स्थित सदर्न स्टोर लिकर शॉप पर शराब खरीदने गया था। इस दौरान दुकान के एक कर्मचारी के साथ बहस करते हुए देखा। लेकिन यह बहस इतनी बढ़ गई कि दुकान से एक व्यक्ति ने मंडल की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद सुशांत को गंभीर घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने घटना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज किया और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दुकान के मालिक देबोज्योति साहा और 3 कर्मचारी शामिल हैं जिनकी पहचान अमित कर, प्रभात दत्ता उर्फ टिंकू और प्रसेनजीत बैद्य के रूप में हुई है।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने काफी हंगामा किया और शराब की दुकान में तोड़फोड़ की, सड़कें जाम कर दीं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को रवींद्र सरोवर पुलिस स्टेशन के साथ-साथ लेक पुलिस स्टेशन से अधिकारियों की एक टीम भेजनी पड़ी। इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
-

दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू
ऊना /सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गांव कोटला कलां में मौजूद थे तो वीरेन्द्र कुमार गांव रैंसरी जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1370/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक काबू
ऊना /सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिम गांव कोटला कलां में मौजूद थे तो वीरेन्द्र कुमार गांव रैंसरी जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा सट्टा व 1370/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

ਪੰਜਾਬ: ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ। ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿਚ ਪੂਜਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਕੁਰਿਅਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਅਸਫਲ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਆਉਣ ਤੇ ਉਹ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।
ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਿਕ ਰਮੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਬਾਜਾਰ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਗਿਆ ਸੀ। ਦੋ ਚੋਰ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਗੇਟ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਅਸਫ਼ਲ ਰਹੇ। ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂਨ ਪਿਆ ਸੀ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ੇੜੀ ਚੋਰਾਂ ਤੇ ਨੱਥ ਪਾਈ ਜਾਵੇ।
-

जालंधरः इस इलाके में सरेआम नशा बेच रही महिलाए, वीडियो वायरल
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सरेआम नशे बेचने का कारोबार कर रहे है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो कि नकोदर की बताई जा रही है। एक वीडियो में दो महिलाए नशा बेच रही है। दूसरी वीडियो में एक महिला नशे बेचने का कारोबार कर रही है, वहीं एक अन्य वीडियो में व्यक्ति नशे बेच रहे है।
पुलिस थाना नकोदर के प्रभारी गुरइंद्रजीत सिंह नागरा ने कहा कि पुलिस वीडियो के वायरल होने से पहले ही सक्रिय हो गई थी और जो नशा बेचने वाली महिलाएं और युवक है वह गांव छोड़ कर भाग चुके हैं। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार पुत्र सुरजीत, भीरा पत्नी जल्लू, शांति पत्नी मंगा, भंसो के रूप में हुई है। इनके घरों पर ताले लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो आने के बाद दोबारा फिर से वेरीफाई करवाया जा रहा है। इन पर पूरी नजर रखी हुई है। यदि यह गांव के आसपास भी दिखाए दिए तो इन्हें पुलिस तुरंत गिरफ्तार करेगी।
-

पंजाबः केंटर और ट्राली की भीषण टक्कर में एक मौत, 3 घायल, देखें वीडियो
घायलों में 9 माह की बच्ची भी शामिल
मोगाः लोहारा चौक में आज भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां ट्रैक्टर ट्राली और केंटर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान केंटर चालक अपना संतुलन खो बैठा। वहीं फुटपाथ क्रॉस कर रहे बाइक सवार को केंटर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की पत्नी की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार और उसके 2 बच्चे में घायल हो गए।
इस हादसे में घायल बाइक सवार और दोनों बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया है। हादसे में 9 महीने की बच्ची भी शामिल है। वहीं ट्रेक्टर चालक को भी मामूली चोटे आई है। जिसका मोगा के सरकारी हस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की करवाई शुरू कर दी है।