Blog

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 से 3 हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर-ट्रॉली 

    होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर मुकेरियां गांव के मुसाहिबपुर के पास आज सुबह एक सड़क दुर्घटना के दौरान टूरिस्ट बस की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय परवीन सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी नथुवाल थाना मुकेरियां और ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गुड़ा कलां थाना नंगल भूर के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेरियां के दो किसान शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस अपने घर जा रहे थे, जब वह मुकेरियां के गांव मुसाहिबपुर के पास माई इंडिया ढाबा के पास पहुंचे तो जालंधर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दो-तीन हिस्सों में टूट गई।

  • पंजाबः सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल संपत नेहरा का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड

    बठिंडाः केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा को रोपड़ पुलिस की टीम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई है। वीरवार सुबह रोपड़ पुलिस केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर को रोपड़ जिले में दर्ज एक मामले में पूछताछ करने के लिए पहले ही प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर चली गई है। संपत नेहरा को सीजेएम सीमा अग्निहोत्री की कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने जिला पुलिस को संपत नेहरा का 8 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। संपत नेहरा को कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच दोपहर के समय रूपनगर कोर्ट लाया गया। संपत्ति से पुलिस थाना सिंह भगवानपुर में दर्ज आर्म एक्ट के तहत मामले में पूछताछ करेगी।

    जिससे अहम खुलासे हो सकते। केंद्रीय जेल में बंद सभी प्रमुख गैंगस्टरों पर सीसीटीवी के जरिए उनकी हर गतिविधियों पर जेल प्रशासन की ओर नजर रखी जा रही है। नजर रखने के अलावा उक्त गैंगस्टर जिस सैल में बंद है, उसके आस पास जैमर लगे हुए है। इसके अलावा राजस्थान पुलिस भी गैंगस्टर नेहरा को प्रोडंक्शन वारंट पर लिए जाने के लिए तैयारी कर रही है। इसमें कहा जा रहा है कि हाल ही में राजस्थान में श्री करणी सेना के राष्ट्रीय प्रधान ही हत्या के मामले में राजस्थान पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसी उससे पूछताछ करना चाहती है।

    केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर संपत नेहरा का राजस्थान के जयपुर में शूटरों द्वारा करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में नाम सामने आया है। इसलिए आरोपी गैंगस्टर नेहरा को राजस्थान पुलिस केंद्रीय जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर जा सकती है। बता दें कि राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में नया खुलासा हुआ है। गोगामेड़ी की हत्या की साजिश बठिंडा जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी संपत नेहरा ने रची थी

  • पंजाबः पुलिस की खनन माफियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 टिप्पर और 2 जेसीबी की जब्त, मौके से भागे ड्राइवर

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा अवैध माइनिंग के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस और खनन विभाग की टीम ने होशियारपुर-टांडा रोड पर लाचोवाल चडियाल चोआ में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने माइनिंग कर रहे 6 टिप्पर और 2 जेसीबी जब्ती की। वहीं टीम को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। 
    पुलिस ने डीएसपी (ग्रामीण) तलविंदर की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज बलविंदर पाल व थाना बुल्लोवाल प्रभारी एसआई जसवंत सिंह ने माइनिंग विभाग के एसडीओ करणदीप सिंह, इंस्पैक्टर मनिंदर सिंह, आकाश व इंस्पैक्टर आयूष पर आधारित टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

    डीएसपी तलविंदर ने बताया उन्होंने बताया कि एसएसपी सुरेन्द्र लांबा के निर्देशों पर की गई कार्यवाही तहत सारी मशीनरी जब्त करके थाना बुल्लोवाल में खड़ी की गई है और इस संबंधी माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करके जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू निवासी हरियाणा और सतवीर सिंह उर्फ ​​सन्नी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी चाकोवाल शेखा थाना बुलोवाल जो रेत की अवैध निकासी कर रहे हैं। जसविंदर सिंह उर्फ ​​सोनू और सतवीर सिंह उर्फ ​​सन्नी उत्तान और दो जेसीबी और 6 टिप्परों के ड्राइवर और मालिक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਦੇ ਅਦਾਕਾਰ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਨੇ ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਬਾਰੇ ਦਿੱਤਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਦੇ ਅਦਾਕਾਰ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਮੇਲੇ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚੇ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਅਦਾਕਾਰਾਂ ਦਾ ਸਟੋਲ ਲਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਵੀ ਕਿਹਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜੋ ਕਿ ਅਦਾਕਾਰ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਾਂ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾ ਰਿਹਾ। ਅਸੀਂ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਜਿਵੇਂ ਸ਼ੇਰਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨੀ ਦਿਓਲ ਉੱਤੇ ਵੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਤਾਂ ਵੇਖੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਸਨੀ ਦਿਓਲ ਦੀ ਜੋ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਦਿਖ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਘੁੰਮ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹ ਹਰਗਜ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ। ਲੇਕਿਨ ਅਗਰ ਉਹ ਫਿਲਮ ਦੀ ਪ੍ਰਮੋਸ਼ਨ ਵਾਸਤੇ ਹੈ ਤਾਂ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਆਈਡੀਆ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਪਾਇਟੈਕਸ 17 ਮੇਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰ ਅਤੇ ਇੰਡਸਟਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੇ ਬਿਆਨ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਇਤਫਾਕ ਕਾਇਮ ਰੱਖਣਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਵਪਾਰ ਅਤੇ ਇੰਟਰਸਰੀ ਦੇ ਵੱਲ ਜਰੂਰ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਇੱਥੇ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਪਣੇ ਸਟਾਲ ਲਗਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਤਾਂ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ।

    ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਜੋ ਕਿ ਫਿਲਮ ਇੰਡਸਟਰੀ ਤੋਂ ਕੰਮ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤਾਂ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾ ਰਿਹਾ। ਅਸੀਂ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਨੀਮਲ ਫਿਲਮ ਤੇ ਉੱਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਆਪਣੀ ਅਲੱਗ ਪਹਿਚਾਣ ਬਣਾਉਂਦਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਕਿ ਐਨੀਮਲ ਫਿਲਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਣਾ ਜਾਂ ਪੰਜਾਬੀ ਅਦਾਕਾਰ ਨਜ਼ਰ ਆਏ ਹੋਣ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਅਦਾਕਾਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਬੋਲੀਵੁੱਡ ਦੀਆਂ ਫਿਲਮਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਜ਼ਰ ਆ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਅਗਰ ਚੰਗੀ ਸਿਹਤ ਦੇਣੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਚੰਗੇ ਅਦਾਕਾਰ ਵੀ ਪੈਦਾ ਕਰਨੇ ਪੈਣਗੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕੰਮ ਵੀ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰਗਿਲ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਪਾਇਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਨਾਲ ਵੀ ਰੂਬਰੂ ਹੋਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਉਹ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਨੀ ਦਿਓਲ ਅਤੇ ਐਨੀਮਲ ਫਿਲਮ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਭਰੋਸਾ ਰੱਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਵਧੀਆ ਅਦਾਕਾਰ ਪੈਦਾ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਤਰੱਕੀਆਂ ਕਰ ਸਕੇ। ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਬੋਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਜਿਮੀ ਸ਼ੇਰ ਗਿੱਲ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਇਸ ਬਿਆਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿੰਨੇ ਕੁ ਲੋਕ ਸਹਿਮਤ ਹਨ।

  • जालंधर के ओम प्रकाश बिट्टू, निर्मल नाहर, जगदीश जस्सल सहित 35 कार्यकताओं को भाजपा ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी जालंधर के दौरे पर आए हुए है। आगामी चुनावों की तैयारियों के चलते 
    बीजेपी एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एसआर लधर ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री मंथरी श्री निवासलु और एससी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और बीजेपी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन के साथ विचार-विमर्श के बाद 35) जिला प्रभारियों जिले को नियुक्त किया गया है। वहीं जालंधर के ओम प्रकाश बिट्टू, निर्मल नाहर, जगदीश जस्सल को भाजपा ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

  • जालंधरः बस स्टैंड के बाहर हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया। जब किन्नर द्वारा मारपीट के आरोप लगाए। मामले की जानकारी देते हुए किन्नर रविना ने बताया कि वह बस में चढ़कर सवारियों से चंदा मांग रही थी। इस दौरान बस में सवार 2 युवकों ने उसके साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया। जिसके बाद किन्नर ने जवाब में गालियां निकलानी शुरू कर दी। किन्नर ने आरोप लगाए है कि बस में सवार दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

    इस दौरान किन्नर ने बस स्टैंड के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर किन्नर ने बस रोक ली और बस ड्राइवर के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद बस स्टैंड के बाहर जाम लग गया। काफी देर तक हंगामा होता देख अन्य बस चालकों ने किन्नर को शांत करवाया। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक चले हंगामें के बाद पुलिस और अन्य बस चालकों ने उक्त बस को वहां से रवाना किया।

  • पंजाब : नशे में धुत्त लड़की की वीडियो आई सामने

    जंडियाला गुरु : पंजाब में इस समय नशे की छेंवी नदी बहुत तेजी से बह रही है। पंजाब सरकार की ओर से नशे को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस भी लगातार बॉर्डर पर चेकिंग कर रही है, बीएसएफ पैनी नजर बनाए हुए है और ड्रोन के जरिए ड्रग्स सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। लेकिन फिर भी पंजाब में नशे की लत बढ़ती जा रही है और जहां पहले पंजाब में युवा नशे की लत में नजर आते थे। वहीं अब लड़कियां भी इस नशे की आदी होती नजर आ रही हैं। जंडियाला गुरु में कुछ इस हालत में नजर आई मासूम लड़की।

    वहीं किसी राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे लड़की नशे में धुत्त है और लड़की का दिमाग ठीक नहीं है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद जंडियाला गुरु पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो गए है। यहां बता दें कि कुछ महीने पहले अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में एक नशे में धुत्त लड़की का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद प्रशासन पर कई सवाल उठे थे और अब एक बार फिर जंडियाला गुरु इलाके से एक मासूम का वीडियो सामने आया है।

  • पंजाबः बस और बाइक की भीषण टक्कर में 2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत, चालक फरार

    होशियारपुरः गढ़शंकर चंडीगढ़ रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गांव पैनम के पास प्राइवेट बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर कुमार उर्फ नीकू, रमन कुमार उर्फ रॉकी ( दोनों सगे भाई) और हेम राज निवासी निवासी पंचननगलां थाना माहिलपुर बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते समय गढ़शंकर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। लेकिन ड्राइवर मौके से भाग गया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा बस चालक प्रेम लाल निवासी चब्बेवाल मौके से भाग गया। आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है। बस चालक की की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। जिसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों पंचनंगलां के रहने वाले थे और सुबह बलाचौर जा रहे थे।

  • पंजाबः गाड़ी में अश्लील गाने बजाने से रोका तो चालक ने महिला पर चढ़ा दी गाड़ी, मौ’त 

    अमृतसरः गांव भिंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला ने रात में गाड़ी में अश्लील गाने बजाने से पड़ोसी को रोका था। जिसके बाद उक्त पड़ोसी ने परिवार पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं घायल महिला ने महीनेभर चले इलाज के बाद अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सविंदर सिंह ने बताया कि वह भिंडी गांव में अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ रहता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। आरोपी रंजीत सिंह उसका पड़ोसी है और रोजाना अपनी गाड़ी उनके घर के बाहर खाली जगह पर खड़ी करता है।

    जब भी वो रात के समय गाड़ी खड़ी करता तो गाड़ी में अश्लील गाने बजाता है। घर में महिलाएं होने के कारण उसने कुछ समय पहले रंजीत सिंह को टोका और ऐसे गाने न बजाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर रंजीत सिंह ने उससे रंजिश पाल ली। सविंदर सिंह ने बताया कि 9 नवंबर की रात जब उनका सारा परिवार सो रहा था तो आरोपी अपने साथी बूटा और मेहर सिंह के साथ गाड़ी लेकर उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और आंगन में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे परिवार के सदस्यों पर गाड़ी चढ़ा दी।

    इसमें उसे और उसकी पत्नी कर्मजीत कौर को गहरी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों को अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सविंदर सिंह को छुट्टी दे दी गई वहीं अस्पताल में भर्ती उसकी पत्नी कर्मजीत कौर ने 7 दिसंबर को दम तोड़ दिया। अमृतसर देहाती पुलिस के भिंडीसैदा थाने के एएसआई अज्ञापाल सिंह ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह और उसके दो साथियों बूटा व मेहर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਿਗਾ ਹੋਈ ਲਾਪਤਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਭੇਦਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਿਗਾ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਚੌਂਕੀ ਕੋਚਰ ਮਾਰਕੀਟ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ 17 ਸਾਲਾਂ ਲੜਕੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਲਾਪਤਾ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਉਪਰ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਵਾਰਥ ਦੇ ਲਈ ਕਿਤੇ ਲੁਕੋ ਕੇ

    ਰੱਖਣ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।