Blog

  • आप CM को ED ने समन किया जारी

    नई दिल्ली :  दिल्ली शराब घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने CM केजरीवाल को यह चौथा समन भेजा है। इससे पहले उन्हें 3 जनवरी, 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों बार केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। CM केजरीवाल की ओर से 3 जनवरी को ED से कहा गया था कि वे राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनसे जो भी पूछना हो लिखित में भेज दें।

    इसके पहले 2 नवंबर को केजरीवाल ने ED के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे। आम आदमी पार्टी ने 3 जनवरी को कहा- हम ED की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ED के नोटिस गैरकानूनी है। इनकी मंशा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की है, ताकि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल प्रचार न कर सकें।

    कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को चुनाव से पहले नोटिस भेजे थे और उन पर झूठे आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी गठबंधन के नेता हैं। जांच एजेंसी अपना काम करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर दबाव डाल रही है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- आज भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होने से यह समझ आता है कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है। वह अपराधियों की तरह छिपते फिर रहे हैं।

  • आदर्श नगर में 2 गुटों के बीच विवाद के दौरान जमकर चले पेट्रोल बम, देखें CCTV 

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से दिल को दहला देने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। घटना 11 जनवरी देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुरुष और महिला भीड़ को अपनी तरफ आते देख तेजी से भाग रहे हैं।

    बैंगनी रंग की शर्ट पहने और अपना चेहरा ढंके हुए एक युवक ने पेट्रोल बम फेंका जो संकरी गली में खड़ी एक कार के बहुत करीब जाकर गिरा। पुलिस के मुताबिक इलाके के बदमाश भुप्पी, किशन और राहुल के बीच झगड़ा हो गया था। ये सभी आस-पड़ोस में ही रहने वाले हैं। झगड़े के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और पेट्रोल बम भी फेंके. पुलिस ने बताया कि इन सबके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।

  • बीच सड़क पर महिला को चाकू से गोदा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरफिरे पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी को चाकू से गोद दिया। घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के डालीगंज का है। सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर कई बार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे महिला लहूलुहान हो गई वहीं पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला ठेले पर सब्जी बेचने वाले के पास सब्जी लेने जाती है। वहीं पर पीले रंग की जैकेट पहनकर एक शख्स आता है और महिला का मुंह दबाकर पीछे से चाकू से गला रेतने का प्रयास करता है। जब गला रेतने में वह नाकाम हो जाता है तब वह पेट, सीने और गर्दन पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर देता है जिसके बाद महिला असहाय होकर सड़क पर ही गिर जाती है हालांकि कुछ समय बाद लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया महिला की जान बच गई वहीं दूसरी तरफ पति पत्नी पर हमला करके भाग गया

    किसी तरह महिला ने अन्य राहगीरों की मदद से बीच बचाव करते हुए खुद की जान बचाईजानकारी के मुताबिक डालीगंज के बरौलिया की रहने वाले सुमन निषाद बीते रविवार को सुबह डालीगंज के लंबेश्वर पार्क के पास सब्जी लेने गई थी तभी अपनी पत्नी की हत्या की नियत से घर से चाकू लेकर निकला और पीछा करते-करते सब्जी के ठेले पर जा पहुंचा जहां महिला सुमन सब्जी ले रही थीइसके बाद पीड़िता सुमन निषाद के पति बृजमोहन निषाद ने चाकू से कई वार किया। वहीं इस मामले में हसनगंज थाना इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि पीड़िता सुमन के बेटे राहुल निषाद की तहरीर पर सिरफिरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे पति को जांच पड़ताल के दौरान लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

  • जालंधर: दाना मंडी में सुबह सुबह युवक की हत्या कर फेंका श’व

    जालंधर, ENS: दाना मंडी डाकघर के पास शनिवार सुबह-सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। दरअसल, युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

    फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी की माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • ठगी के मामले में एयर पोर्ट से महिला गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा :  कोलकाता  के एयर पोर्ट से एक महिला के द्वारा ठगी का मामला सामने आया है। मोगा की रहने वाली महिला को पुलिस ने LOC नोटिस जारी कर कोलकाता एयर पोर्ट से गिरफतार कर के आज मोगा की अदालत में किया गया पेश। मिहला के खिलाफ 1.5 से 2 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। 

    वही जानकारी देते हुए जांच अधिकारी पाल सिंह ने कहा कि गुरजंट सिंह पुत्र जोरा सिंह जो के लुधियाना का रहने वाला है, के बयानोँ पर माई वीजा राइट नाम की फर्म जो मोगा में है, बच्चो को विदेश भेजने के नाम से लोगो के साथ 1.5 से 2 करोड़ की ठगी मारने के आरोप में 3 व्यक्तियो पर मामला दर्ज किया गया जिस में एक महिला भी शामिल थी। 

    इस फर्म पर तकरीबन 15 से 16 मामले दर्ज है। जिस को लेकर मोगा पुलिस की ओर से LOC नोटिस जारी किया गया गई थी। जब यह महिला कोलकाता एयर पोर्ट पर पूहंची तो वहा की पुलिस ने उसको गिरफतार कर लिया गया। जिस को आज हमने मोगा की अदालत पेश किया इसका रिमांड लेकर आगे पुछ ताछ की जायेगी।

  • पंजाबः होटल में रेड करने गई पुलिस और वांटेड आरोपियों में चली गोलियां, एक पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: सांबा में हत्याकेस में वांटेड आरोपियों को पकड़ने अमृतसर आई जम्मू-कश्मीर पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अमृतसर रेलवे स्टेशन के साथ एक होटल में छुपे थे। पुलिस ने जैसे ही छापामारी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवान को अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

    दोनों आरोपियों को थाना सिविल लाइन की पुलिस ने गिरμतार कर लिया है। अमृतसर पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस गिरμतार करेगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पैक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2023 को हत्या का मामला सामने आया था। इस केस में नामजद आरोपी अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि फरार हो गए थे।

    पुलिस को इनके अमृतसर में होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर जम्मू कश्मीर के थाना रामगढ़ की पुलिस ने अमृतसर के थाना सिविल लाइन को सूचित किया और थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई राजेंद्र सिंह बतौर गाइड उनके साथ पहुंचे और पूरी कार्रवाई की। जवान ईदू भूषण ने आरोपी अरुण चौधरी को पकड़ लिया, लेकिन अतुल चौधरी ने गोली चला दी जो जवान की कमर में लगी। अमृतसर सिविल लाइन की पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अबू जाट और अतुल चौधरी उर्फ रवि को पकड़ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन की एसएचओ खुशबू शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस द्वारा कल उनके साथ संपर्क किया गया था। जिसके बाद सिविल लाइन के एएसआई राजेंद्र कुमार बतौर गाइड होटल गए थे।

  • घने कोहरे से लोहड़ी की शुरुआत, टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड

    चंडीगढ़ः लोहड़ी के दिन की शुरुआत भी घने कोहरे के साथ हुई है। पंजाब, हरियाणा समेत चंडीगढ़ भीषण ठंड की चपेट में है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम है। सड़क पर विजीबिलटी महज 25 से 50 मीटर रही। बीते दिन चंडीगढ़ मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। जहां 1.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह गुरदासपुर में तापमान 3 डिग्री रहा है। उत्तर भारत में ठंड ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन का तापमान भी 9 डिग्री से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वैसे ही रातें भी काफी ठंडी हो गयी हैं। रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आई है। 13 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

    इसके साथ ही पंजाब और हरियाणा के लोगों को 14 से 19 जनवरी तक कुछ राहत मिल सकती है। यहां कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी रहेगा। रातें ठंडी रहेंगी, लेकिन दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। 14 से 19 जनवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। चंडीगढ़ में हालात सामान्य हैं, चंडीगढ़ में सुबह कोहरा रहेगा और दोपहर में धूप निकलेगी। जबकि हिमाचल में 16-17 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

    यही हाल हरियाणा का है। हरियाणा के 8 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहेगा। बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा में स्मॉग का अलर्ट है। 16 जनवरी से यहां का मौसम बदल जाएगा। 16-17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश न होने का एक बड़ा कारण वैश्विक पैटर्न है। सर्दियों के मौसम में अटलांटिक महासागर से आने वाली हवाएँ बर्फबारी लाती हैं।

  • अध्ययन में खुलासा: विदेश जाने के बाद 7 सालों में 74% ने छोड़ा पंजाब

    चंडीगढ़ः पंजाब छोड़कर दूसरे देशों में बसने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशियोलॉजी के ताजा अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है। अध्ययन में सामने आया कि पंजाब छोड़कर जाने वालों में 42 फीसदी लोगों का पसंदीदा देश कनाडा है। इसके बाद दुबई 16, ऑस्ट्रेलिया 10, इटली 6, यूरोप और इंग्लैंड में 3-3 फीसदी लोग पहुंच रहे हैं। आश्चर्यजनक रूप से पंजाब छोड़कर दूसरे देश जाने वालों में 74 फीसदी लोग वर्ष 2016 के बाद बाहर गए हैं। अध्ययन टीम में प्रोफेसर शालिनी शर्मा, प्रोफेसर मंजीत कौर और असिस्टेंट फ्रोफेसर अमित गुलेरिया शामिल रहे। राज्य के 13.34 फीसदी ग्रामीण परिवारों में से कम से कम एक सदस्य पलायन कर चुका है।

    इस प्रवास के लिए ज्यादातर लोग अपने घर संपत्ति, सोना और ट्रैक्टर तक बेच रहे हैं। रोजगार के अवसरों में कमी, भ्रष्ट व्यवस्था और नशीली दवाओं का बढ़ता प्रचलन प्रवासन के मुख्य कारण  हैं। अध्ययन से पता चला कि अध्ययन वीजा पर विदेश जाने वालों में महिलाओं की संख्या 65% जबकि पुरुषों की संख्या 35% थी। इस मामले में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। प्रति प्रवासी परिवारों पर औसत 3.13 लाख रुपए का कर्ज…अध्ययन के अनुसार लगभग 56 फीसदी परिवारों ने अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए पैसे उधार लिए। प्रवासी परिवारों द्वारा उधार ली गई औसत राशि 3.13 लाख रुपए प्रति परिवार थी। प्रति प्रवासी परिवार की कुल उधारी में गैर संस्थागत उधारी 38.8 फीसदी और संस्थागत धनराशि 61.2 फीसदी थी।

    राज्य स्तर पर प्रवास के लिए लगभग 14,342 करोड़ रुपये उधार लिए गए। अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि इस पलायन को रोकन के लिए कौशल विकास, उद्यमिता और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार सृजन और मानव पूंजी में निवेश की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा सरकार को अलाभकारी और आर्थिक रूप से सुस्त कृषि क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है जो सरकारी हस्तक्षेप और समर्थन के बिना संभव नहीं। 22 जिलों के करीब 9,492 घरों का सर्वेक्षण…अध्ययन में 22 जिलों के 44 गांवों के करीब 9,492 घरों में से कुल 640 प्रवासियों और 660 गैर प्रवासी परिवारों का साक्षात्कार लिया गया। प्रवासन के आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए वर्ष 1990 से सितम्बर 2022 के मध्य प्रवासन पर विचार किया गया। 

  • जालंधर में नर्स हत्याकांड में हुआ चौकाने वाला खुलासा

     जालंधर :  लांबड़ा के गांव तराड़ में युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुरदासपुर की नर्स शमा की ह’त्या विदेश में बैठे व्यक्ति ने करवाई है। जालंधर देहात पुलिस की टीमें लगातार सीसीटीवी चेक कर रही हैं, जिससे हत्यारे तक पहुंच सके। उसे पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह गांव तराड़ के पास स्थित नहर किनारे शमा का शव बरामद हुआ था। शमा पेशे से नर्स थी। शमा की बहन नेहा ने पुलिस को बताया था कि वह खांबड़ा चर्चा में आई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। पहले तो पुलिस मामले में एक्सीडेंट के एंगल पर जांच कर रही थी। इस मामले में अधिकारियों द्वारा 3 टीमें गठित की गई हैं। जोकि की गहनता से जांच कर रही है।

    पुलिस 18 दिन से इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। शमा क्रिसमस वाले दिन नकोदर चौक से ऑटो में बैठ कर खांबरा चर्च तक आई थी। जिसके बाद पुलिस आगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तो काला सिंघा के पास एक सीसीटीवी में शमा कैद हुई है। फिलहाल आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को एक लीड मिली है, जिसके आधार पर जल्द पुलिस सुपारी लेकर हत्या करने वाले की पहचान कर लेगी। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि शमा को विदेश पुर्तगाल में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा धमकियां दी जा रही थी। उसी ने सुपारी देकर शमा की ह’त्या करवाई है। पुलिस जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को भी केस में नामजद करेगी।

  • आज का राशिफल, 13 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 13 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 13 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आज आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग करेंगी। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए।

    वृष राशि-  

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।

    मिथुन राशि-  

      आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसकी बातों से आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। ऑफिस में आपका अच्छा काम देखकर कलीग आपसे कुछ नया सीखेंगे। आप लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इससे आपको गर्व महसूस होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से मन को सुकून मिलेगा। काम करने के नए तरीको पर अपने मित्रों के साथ विचार करेंगे आपको नए-नए आइडीयाज मिलेंगे।

      कर्क राशि-  

      आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आप अपनी नयी ब्रांच ओपन करने का विचार अपने घर के साथ करेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलने से कोई बड़ी समस्या का समाधान निकलेगा। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप किसी से बेवजह बहस से बचें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

      सिंह राशि-  

      आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी लोग एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से जान-पहचान बनाना बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल होंगे।

      कन्या राशि-  

      आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप जिस काम को काफी दिनों से करने की सोच रहे थे उस काम की शुरुआत आज से कर सकते हैं। जल्द ही आपको काम के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जो लोग आपके विरोधी थे वे लोग भी आज आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव कर सकते हैं आप अपनी मेहनत जारी रखें आपको जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

      तुला राशि-  

      आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

      वृश्चिक राशि-

      आज कोई काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

      धनु राशि-  

      आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार  की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

      मकर राशि-  

      आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मिलने आप उनके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे, इससे आपको फायदा होगा। घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे।

      कुंभ राशि-  

      आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से काम जल्दी ही पूरा होगा। नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आज आपको पैसों के लेन देन से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन आज अच्छा रहेगा। आप समाज सेवा से जुड़कर अच्छे कामों को गति देंगे। आपके सरकारी नौकरी में चयनित होने के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचें।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन रोज के अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताजा हो जाएगी। आपका रुका हुआ काम आज पूरा होगा। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते हैं उनका दिन आज अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। परिवार में सुख शान्ति बनी रहेगी। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिंकिंग के कारण हो सकता है।