Blog

  • पंजाब : चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    7 मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा, 22 पाइप, 2 मोबाइल फोन व गैस गीजर

    लुधियाना : थाना 1 की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान प्रीतम दिवाकर पुत्र सोमवीर दिवाकर और पवन कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी किशनपुरा जिला नावांशहर के तौर पर हुई है। 

    पुलिस ने आरोपियों से एक एक्टिवा, 1 गीजर, 22 पाइप और 07 मोटरसाइकिलें, 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है ताकि पुलिस चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके। 

  • जालंधरः दिन-दहाड़े चोर घर से नगदी और अन्य सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला दशमेश नगर से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े चोरों ने घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि आज सुबह 12 बजे के करीब चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। विजय कुमार ने कहा कि वह काम पर गए हुए थे। इस दौरान उन्हें बच्चे का पड़ोसी के नंबर फोन आया और घर पर लगे ताले टूटने के बारे में उसने जानकारी दी।

    इस दौरान विजय ने बताया कि चोर उनके घर से सिलेंडर, 7 से 8 हजार की नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं विजय ने पुलिस की कार्रगुजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी दिए काफी समय हो गया, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर जायजा लेने के लिए नहीं पहुंचा है। बता देंकि इससे पहले दशमेश नगर में देर रात को ऑटो चालक को भी चोरों ने लूटने की कोशिश की थी। लेकिन उस दौरान चोर बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गए। उक्त चोरों के बाइक पर कोई नबंर प्लेट नहीं लगी हुई थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : 9 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ Amar Circus, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਮਨੋਰੰਜਨ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿਚ ਭਾਰਤੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦਾ ਅਮਰ ਸਰਕਸ 9 ਦਸੰਬਰ ਦਿਨ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਤੋਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਨੇੜੇ ਖਾਲਸਾ ਗਰਾਊਂਡ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਪੰਜਾਬ ਮੀਡੀਅਮ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਇੰਡਸਟਰੀਜ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੀਲ ਗਰਗ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਕਰਨਗੇ । ਐਤਵਾਰ 10 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਪਹਿਰ 1 ਵਜੇ, ਸ਼ਾਮ 4 ਵਜੇ ਅਤੇ ਸ਼ਾਮ 7 ਵਜੇ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 3 ਸ਼ੋਅ ਹੋਣਗੇ। ਅਮਰ ਸਰਕਸ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਸੰਤੋਸ਼ ਨਈਅਰ, ਬਬਲੂ ਅਤੇ ਮੈਨੇਜਰ ਰਾਜੂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ 9 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮਰ ਸਰਕਸ ਦੁਨੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਮਸ਼ਹੂਰ ਸਰਕਸ ਹੈ। ਇਸ ਸਰਕਸ ਵਿੱਚ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਲਾਕਾਰ ਆਪਣੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੌਤ ਦਾ ਖੂਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਸ ਸਰਕਸ ਵਿੱਚ ਸਵਿੰਗ ਗੇਮਜ਼, ਸਾਈਕਲ ਗੇਮਜ਼ ਹੂਲਾ ਹੂਪ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਨਵੇਂ ਟਰਿੱਕ ਦਿਖਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਲਈ 50 ਫੀਸਦੀ ਛੋਟ ਹੋਵੇਗੀ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਸਕੂਲ 500 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬੱਚੇ ਲਿਆਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਲਈ ਵੱਖਰਾ ਸ਼ੋਅ ਵੀ ਦਿਖਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਸ ਸਾਡੇ ਭਾਰਤ ਦੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰਕ ਵਿਰਾਸਤ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸੰਭਾਲ ਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਸ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਕੁਝ ਸਿੱਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਅੱਜ-ਕੱਲ੍ਹ ਬੱਚੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨਾਂ ‘ਚ ਹੀ ਡੁੱਬੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਬਾਈਲ ਤੋਂ ਦੂਰ ਲੈ ਜਾਓ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਸ ਦੇ ਰੰਗ ਦਿਖਾਓ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਕੁਝ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਇਸ ਵਿਰਾਸਤ ਬਾਰੇ ਜਾਣ ਸਕਣ।

  • पंजाबः तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर, एक घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः गुरु नानक स्टेडियम के पास से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार की एक्टिवा के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पीसीआर टीम को दे दी गई।

    मौके पर पहुंची पीसीआर के कर्मचारी ने बताया कि कार चालक ने घायल एक्टिवा सवार को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी, जिससे कारण यह हादसा हुआ। पुलिस कर्मी ने कहाकि मौके पर मौजूद लोग घायल की मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी ने यात्री को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मी का यात्री को थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर एक यात्री ट्रेन की खिड़की के पास खड़ा था। वहीं पुलिस कर्मी आता है यात्री के थप्पड़ मार देता है। इस दौरान वहां पर खड़े किसी व्यक्ति ने उक्त घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, जब इस मामले को लेकर जीआरपी थाने के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वह इस मामले से इनकार करते नजर आए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उक्त पुलिसकर्मी को पहचानने से भी इनकार कर दिया।

  • पंजाब : BJP का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    पठानकोट : भाजपा की ओर से सरना फ्लाई ओवर के पास जिला प्रधान विजय शर्मा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पंजाब विधान सभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने इस रोष प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्य सभा एमपी धीरज साहू के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    बीते रोज सांसद साहू से 220 करोड़ रुपए बरामद हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को जमकर लूटा है और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी इसी राह पर चल रही है। इस मौके पर भ्रष्टाचार में लिप्त सांसद साहू का पुतला भी फूंका गया।

  • पंजाबः शादी के बंधन में बंधेंगे आज एक और आप विधायक, पुलिसकर्मी तैनात 

    चंडीगढ़ः मोहाली जिले के कस्बा नयागांव स्थित एक निजी रिसोर्ट में आज एक और आप पार्टी के विधायक शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। फतेहगढ़ साहिब की विधानसभा सीट अमलोह के आप विधायक गुरिंदर सिंह गैरी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। गुरिंदर सिंह गैरी फिरोजपुर की लड़की से शादी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आप विधायक की शादी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई VIP मेहमानों के आने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री मान के आने के कारण इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस रिजॉर्ट की तरफ जाने वाले हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा दूसरी पार्टियों के कई अन्य नेताओं के पहुंचने की सूचना है। 

  • ਪੰਜਾਬ : Sariculture department ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਮਾਈ ਦੇ ਸਾਧਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਰੀਕਲਚਰ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਕੰਡੀ ਅਤੇ ਧਾਰ ਬਲਾਕ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਮਾਈ ਦਾ ਸਾਧਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ 3 ਕਿਸਮਾਂ ਦੀ ਸਿਲਕ ਤਿਆਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਐਰੀ ਸੀਲਕ, ਮਲਬਰੀ ਸਿਲਕ, ਤਸਰ ਸਿਲਕ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੇ ਪਠਾਣਕੋਟ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ 900 ਵਿਅਕਤੀ ਬੰਦਾ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਤਕਨੀਕੀ ਸਹਾਇਕ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਦੋ ਫਸਲਾਂ ਮਲਬਰੀ ਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ। ਚਾਰ ਫਸਲਾਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਐਰੀ ਦੀ ਹੁੰਦੀਆਂ ਨੇ।

    ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਤੋਂ ਤਸਰ ਸਿਲਕ ਦਾ ਵੀ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ 4 ਜਿਲੇ ਵਿਚ ਵਧੀਆ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨ ਲੋਕ ਵੀ ਖੁਸ਼ ਨੇ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਗ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 200 ਵਿਅਕਤੀ ਮੈਦਾਨੀ ਇਲਾਕੇ ਤੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। 800 ਤੋਂ 900 ਪਰਿਵਾਰ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਿਸਾਨ ਲੋਕ ਸਿਲਕ ਤਿਆਰ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਨੇ ਵੈਸਟ ਬੰਗਾਲ ਤੋਂ ਵਪਾਰੀ ਆਉਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਮਹਿਕਮਾ ਆਪਣੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੰਡੀਕਰਨ ਕਰਵਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਚੰਗਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦਿਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ 4 ਜਿਲੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ। ਰੋਪੜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਚਾਰਾਂ ਜਿਲਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੰਨੀ ਵੀ ਕਕੂਨ ਤਿਆਰ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਵੈਸਟ ਬੰਗਾਲ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਇਸ ਨੂੰ ਖਰੀਦ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਲੈ ਜਾਂਦੇ।

  • पंजाबः टोल प्लाजा पर ठेका कर्मचारियों ने लगाया धरना, कई किलोमीटर तक लगा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः लाडोवाल टोल प्लाजा नेशनल हाईवे-1 पर ठेका संघर्ष कमेटी द्वारा आज धरना लगाया गया। ठेके कर्मियों द्वारा लगाए गए धरने के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया। दरअसल, पंजाब के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों द्वारा पक्का किए जाने और बराबर का वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आए लाडोवाल टोल प्लाजा जाम किया गया। जिसके चलते करीब 6 किलोमीटर दूर जाम लग गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    हालांकि बाद में डीसीपी जसकरन जीत सिंह तेजा, और  ADC हरदयाल बैंस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का भरोसा दिया है। जिनके द्वारा इसके बाद जाम को खोल दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि पुलिस द्वारा धरने के दौरान गिरफ्तार किए गए उनके साथियों को छोड़ा जाए। जिसके चलते वह टोल प्लाजा के पास ही धरने पर बैठे हुए हैं।

    प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि उन्हें 2 दिन में कंफर्म कर बताया जाए कि रेट वापिस लेने हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर रेट वापिस नहीं हुए तो घरने क्रमवार ऐसे ही जारी रहेंगे। उनका कहना है कि आज वह धरना उठा देंगे पर अगर रेट कम न हुए तो धरने ऐसे ही जारी रहेंगे। बताया जा रहा हैकि आज इस धरने में ज्यादातर जथेबंदियों ने एक साथ रोष प्रदर्शन किया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि प्रशासन हमे एक ही बात कह रहा है कि यह रेट NHAI द्वारा बढ़ाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि वह पास बना कर मात्र एक महीने के लिए लोगों को राहत दे सकते हैं।   

  • सर्दी का सितम : आने वाले दिनों में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

    नई दिल्ली : जम्मू और कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही क्योंकि कश्मीर में ठंड की स्थिति बढ़ गई है और घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की राजधानी में शुक्रवार की रात तापमान और अधिक गिरावट दर्ज की गई है शुक्रवार की रात का तापमान -4.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है 

    सोमवार तक और बढ़ेगी सर्दी

    मौसम कार्यालय ने कहा कि सोमवार (11 दिसंबर) तक आसमान में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में कुछ डिग्री तक गिरावट आ सकती है।  यानी सर्दी और अधिक बढ़ने वाली है। कार्यालय ने कहा कि 12 से 15 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में और अधिक गिरावट होगी।