Blog
-

आज का राशिफल, 20 जुलाई 2023
मेष: व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।वृष: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।मिथुन: विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।कर्क: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कन्या: चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।तुला: कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।वृश्चिक: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।धनु: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।मकर: किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।कुंभ: बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी।मीन: मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। -

जालंधरः दुकानों की सीलिंग पर निगम का विरोध, देखें वीडियो
जालंधर/ENS: जालंधर नगर निगम की लाइसेंस विभाग टीम ने आज शहर की कुछ दुकानों को सील किया l इंस्पेक्टर दर्शन कुमार की देखरेख में लाइसेंस विभाग की टीम ने निजातम नगर, बस्ती शेख, गढ़ा क्षेत्र में दुकानों को सील किया है। इस दौरान बस्ती शेख में टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन टेंट हाउस की दुकानों को निगम टीम नें सील कर दिया।
इस दौरान दुकानदारों ने निगम के कुछ मुलाजिमों पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप भी लगाया, और सत्ताधारी नेता से बात करवाने का प्रयास भी किया। लेकिन निगम टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। सुपर रीडेंट हरप्रीत सिंह वालिया नें बताया की आला अधिकारीयों के आदेशों पर कार्रवाई की गई है।
बस्ती शेख मुख्य बाजार में कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा था। लेकिन कार्रवाई जारी रखी गई। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। वही जो मुलाजिमों पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं।
-

मलूकपुर के निवासी केवल पंडित का शव गंगुवाल से मिला
ऊना/सुशील पंडितसीमावर्ती गांव मलूकपुर निवासी केवल कृष्ण(41) ने नंगल (पंजाब) के गांव जांदला की नहर में वीरवार को छलांग लगा दी थी । जिसकी लाश मंगलवार शाम (छः दिन बाद) गंगुवाल पवार हॉउस में जाकर फस गई, लाश बुरी तरह शतिग्रस्त थी, पानी के तेज बहाव के कारण केवल का सर और एक बाजु शरीर से अलग हो गए थे, और पहचान कर पाना मुश्किल था।इस लिए केवल के ससुराल वालों को बुलाया गया जिन्होंने केवल की पहचान की और बताया की यह शव केवल का ही है | इसके उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवारिक के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया।केवल के घर में मां, पत्नी और पांच व 10 वर्षीय दो बेटे हैं। -

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था पकड़ा गया
ऊना/सुशील पंडित: नशे की लत इंसान को कब मुसीबत में डाल दे इस बात का पता नहीं चलता।राहुल सिंह जो की नई दिल्ली का रहने वाला है और हाल ही में छपरोह में किसी किराए के मकान में रहता है,को चिंतपूर्णी पुलिस शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर बुधवार तड़के साढ़े चार बजे थाने ले आई और जेल में डाल दिया।दोपहर बाद उक्त युवक को अम्व एसडीएम के पास पेश किया। जहां पर बाद में उसको रिहा कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर राहुल सिंह(30) अपनी पत्नी सोनू यादव व बेटे आलोक यादव के साथ छपरोह में रहता है।शराब पीकर राहुल अपनी पत्नी से गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा कर रहा था।जिसकी सूचना चिंतपूर्णी थाने में उसकी पत्नी द्वारा दी गई।मौके पर एएसआई सुशील धीमान वहां पहुंचे तो पाया की युवक शराब के नशे में धुत था और गाली गलौच कर रहा था।बार बार समझाने पर जब वह नहीं समझा तो उसे पुलिस साथ थाने ले आई।मामले की पुष्टि डीएसपी वसुदा सूद ने की। -

तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मांगे आवेदन
एस.सी-एस.टी छात्रों के लिए माफ है टयूशन फीस
एम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर बददी करवाएगा मकैनिकल इंजीनियरिंग
प्लेसमेंट की होती है पूरी संभावना
हास्टल सहित कैंटीन की है पूरी व्यवस्था
बददी/सचिन बैंसल: केंद्र सरकार द्वारा बददी के निकट भटौली कलां में स्थापित सर्वसुविधा युक्त एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर में तीन वर्षीय मकैनिकल इंजीनियरिंग डिग्री के लिए प्रवेश खुल गया है। यह केंद्र भारत सरकार द्वारा सुरम्य वादियों में स्थापित किया गया है जिसका उदघाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है। यहां पर बच्चे दसवीं और बाहरवीं के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा में एडमिशन ले सकेंगे। एस.सी/एस.टी वर्ग (अनूसूचित जाति/जनजाति)के छात्रों के लिए फीस पूरी तरह माफ रहेगी जबकि नाममात्र अन्य शुल्क देना होगा। यहां पर यह विशेषता है कि सैंटर के अंदर हॉस्टल और कैंटीन की पूरी व्यवस्था है। एमएसएमई टैकनोलोजी केंद्र ने दावा किया है कि तीन वर्षीय डिप्लोमा करने के बाद 100 फीसदी प्लेसमेंट होती है जो कि आसपास के उद्योगों में ही समायोजित हो जाता है। इस संदर्भ मेंएम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर भटौली कलां के एडमिशन प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कोई भी युवा एडमिशन बारे उनके केंद्र में कभी भी आ सकता है या फोन नंबर 01795299001 पर संपर्क कर सकता है।
-

बद्दी के एक निजी अस्पताल के कर्मियों पर लगा पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रवासी व्यक्ति ने बद्दी के निजी अस्पातल के संचालक व कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज बयान में यूपी के बलिया जिले के नरांव गांव के हरे राम पुत्र केशव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 2021 में अपनी पत्नी को ईलाज के लिए बद्दी के निजी अस्पताल ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में ले गया था। जहां से उसकी पत्नी को ईलाज के लिए न्यू लाईफ लाईन अस्पताल, जीरकपुर पंजाब के लिए रैफर कर दिया गया था। ईलाज के खर्च के तौर पर लगने वाली फीस उसने 1,50,000- रुपए नकदी देकर अदा कर दी थी। लेकिन कुछ महिनो बाद इसके बैंक खाते से 60,000- रुपए कट गए ,तब इसे जानकारी प्राप्त हुई कि अस्पताल प्रबन्धकों ने इसके नाम से डिजीस्पर्स कम्पनी से इसकी पत्नी के ईलाज के लिए लोन ले रखा था।इसने ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में डॉक्टरों व अस्पताल के मालिक से इस बारे में बात की तो उन्होंने आश्वासन देकर पैसे वापिस मिलने की बात कही तथा एक रिवर्समेंट फाईल इसे दी, लेकिन उस फाईल में भी इसकी पत्नी के ईलाज की सारी जानकारी गलत और झूठी दी गई थी। अस्पताल वालों ने इसके साथ धोखाधड़ी की और इससे दोगुनी फीस ली। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त मामले में पुलिस थाना बद्दी में धारा 420 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। -

नेपाली मूल के व्यक्ति की अम्व में संदिग्ध परिस्थितियों मौत
रामलीला मैदान स्टेडियम के नीचे हाल में मिला शव
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रामलीला मैदानमें मौत हो गई। बुधवार सुबह कमेटी के महासचिव ने उसका शव स्टेडियम के नीचे हाल में पड़ा हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। अम्ब पुलिस ने मौके का निरिक्षण करने के बाद शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि नेपाली मूल का उक्त व्यक्ति करीब 10-12 वर्षों से अम्व में कबाड़ का काम करता था और शराब पीने का भी आदी था। बाजार के लोग इसे बहादुर नाम से बुलाते थे। वह नेपाल में गांव या शहर कहां का रहने वाला था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बहादुर का अम्व में भी रहने का कोई पक्का ठिकाना नहीं था।पिछले करीब चार-पांच दिनों से वह रामलीला मैदान के स्टेडियम के नीचे खुले हाल में शरण लिए हुआ था। मंगलवार शाम को स्थानीय दुकानदारों ने इसे ठीक हालत में बाजार में घूमते हुए देखा था। लेकिन बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामलीला कमेटी के महासचिव राजीव सिंह राणा जब मंदिर आए तो उन्होंने इसे स्टेडियम के नीचे खुले हाल में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा तो उन्होंने स्थानीय पार्षद को मौके पर बुलाया और इसके बाद जांच की गई तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है।डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरिक्षण किया है और मौके पर मौजूद लोगों के ब्यान दर्ज करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

ਪੰਜਾਬ: ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਹੋਈਆਂ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ, ਚੱਲੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਅਲੀਕੇ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਅਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਚੱਲੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਪੀੜਤ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਘਰ ਵਿਚ ਰੋਟੀ ਬਣਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਟਾਂ ਭਰ ਕੇ ਆਏ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇੱਟਾਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਡੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਇਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।
ਉਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜਗਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦ ਉਹ ਦਰਿਆ ਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇਖਣ ਲਈ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਲੀ ਦੇਖ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਲੁੱਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਜਗਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਜਮੀਨ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹ ਜਮੀਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਉਹ ਲੋਕ ਜਮੀਨ ਉੱਪਰ ਕਬਜਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।
-

युवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित करना देश के भविष्य के लिए बेहतर: अभिषेक राणा
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र (ज़िला ऊना) में कुश्ती प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जहां पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता अभिषेक राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अभिषेक राणा ने कहा की आज रायपुर मैदान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि बनने का अविस्मरणीय सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हमारे पहलवानों और आयोजकों पर गर्व महसूस करता हूं और उनके ऐसे प्रोत्साहन भरे प्रयास की सराहना करता हूं।अभिषेक ने अपने विचार रखते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखना और खेलकूद एवं पहलवानी के क्षेत्र में उनका प्रमुख ध्येय बनाना हमारे हिमाचल की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के युवाओं ने इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अपनी माहिरता और प्रतिभा का परिचय दिया है।आने वाले वक्त में हिमाचल प्रदेश केवल पर्यटन और सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि खेलकूद के लिए भी प्रसिद्ध हो ऐसा हमारा कठिन प्रयास रहेगा और हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करके रहेंगे।हम अपने युवा सदस्यों को आदर्श बनाने के लिए ऐसे अनेकों आयोजन करते रहना चाहिए।अभिषेक राणा ने दंगल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबकी उपलब्धि दिखा रही है कि हिमाचली युवा नशों से दूर रहकर समर्पितता और मेहनत से उन्नति कर सकते हैं। आपका योगदान युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है। मेरी शुभकामाएं आप सबके साथ हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें इसके लिए हम सदैव अग्रणी और तत्पर हैं। इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्थानीय वीडीसी मनु, कारण,राहुल,विक्की और अन्य युवा मौजूद रहे। -

अम्ब में क्राइम मीटिंग का आयोजन , चक्क सराय में चौकी खोले जाने पर विचार
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब में मंगलवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मीटिंग में अम्व पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर जिनकी जांच जारी है। उनके संबंध में जांच अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊना और अम्व का दुर्घटनाओं का रिकार्ड सबसे अधिक रहता था। गत् वर्ष 32 सड़क दुर्घटनाएं थी। जबकि इस वर्ष इन दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। अब तक 17-18 दुर्घटना हुई हैं। दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए पुलिस ने ग्यारह हजार से अधिक ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया है।दुर्घटनाओं में रोकथाम लगे इसके लिए पुलिस विभाग पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभाग की भी मदद लेगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पुलिस टीम महाराष्ट्र और बिहार में भेजी जानी है। जिसे लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चक्क सराय तथा आसपास क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था के लिए आऊट पोस्ट बनाया जाएगा। जहां कांस्टेबल और सिपाही तैनात किए जाएंगे। इस मामले में वह स्वंय और डीएसपी अम्व मौके का मुआयना करेंगे। इस अवसर पर चक्क सराय में पुलिस चौकी खोले जाने बारे भी चर्चा हुई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोग भी पुलिस का सहयोग करें। कीमती सामान को लॉकर्स में रखें। संदिग्ध लोगों को आश्रय ना दें। संदिग्ध लोगों और चोरी की घटनाओं बारे तुरंत पुलिस में सूचना दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की तरफ से सरकारी भूमि पर से झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी अम्व वसुधा सूद, थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।