Blog

  • आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 20 जुलाई को 

    आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 20 जुलाई को 

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना मं 20 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र हरोली के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा लुधियाना से  हीरो साईकिल गु्रप के प्रतिनिधियों द्वारा फिटर, टर्नर व वैल्डर व इलैक्टिेªशियन ट्रेडों हेतू कैम्पस साक्षात्कर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभियार्थियो को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरो के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता(अप्रेंटिसशिप)प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को अप्रेंटिशिप एक्ट अनुसार वृतिका देय होगी।  
  • बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलकर्मी सस्‍पेंड

    बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलकर्मी सस्‍पेंड

    भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले के नीलगिरी रोड पर हुए मेमू ट्रेन हादसा मामले में खड़गपुर रेल मंडल ने स्टेशन मास्टर और प्वाइंटमैन को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने दी। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालेश्वर जिले के वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन की डाउन लाइन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दो लोको पायलटों की सूझबूझ से भद्रक-बालेश्वर मेमू में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इंटरलॉकिंग और सिग्नल सिस्टम में खराबी के कारण बहानगा में जिस प्रकार से रेल हादसा हुआ था, नीलगिरी रोड स्टेशन पर भी इसी तरह की खामियां पाई गईं। नतीजतन, ट्रेन लूप लाइन पर चली गई।

    भद्रक-बालेश्वर मेमू ट्रेन सुबह 10 बजे के बाद भद्रक स्टेशन से बालेश्वर के लिए डाउन लाइन पर रवाना हुई थी। हालांकि, सोरो स्टेशन को पार करते समय यह ट्रेन करीब 40 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेन को वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन के पास सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर पहुंचना था, मगर ट्रेन 12 बजकर 2 मिनट पर पहुंची और ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन रफ्तार पकड़ते समय मेन लाइन पर न जाकर स्टेशन के पास लूप लाइन पर चली गई, जिसका आगे मेन लाइन से कोई संबंध नहीं था। इस दौरान ट्रेन के दो लोको पायलट को संदेह हुआ कि ट्रेन लूप लाइन पर जा रही है और आगे दुर्घटना हो सकती है, ऐसे में उन्‍होंने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। परिणाम स्वरूप ट्रेन तेज आवाज के साथ रूक गई। इससे ट्रेन में बैठे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए।

    किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया। डर के मारे सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। करीबन आधे घंटे के बाद बालेश्वर से चार सदस्यीय तकनीकी टीम पहुंची और घटना की निगरानी की। इसके बाद पायलट ने ट्रेन को पीछे लेकर मेन लाइन पर ले आया। घटना के करीब 1 घंटे 20 मिनट बाद ट्रेन बालेश्वर के लिए रवाना हुई। अब इस संबंध में कार्रवाई की गई है।

  • नशे की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता – डीसी

    नशे की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता – डीसी

    अभिभावक/अध्यापक बच्चों को जागरूकता के साथ-साथ शिक्षित भी करें

    ग्राम सभाओं में भी पंचायत प्रतिनिधि लोगों को नशे के विरूद्ध जागरूक करें

    ऊना/सुशील पंडित : वर्तमान में नशा हमारे समाज में तेज़ी से फैल रहा है। इसके प्रभाव में ज्यदातर छोटी आयु के बच्चे आ रहे हैं। ऐसे में भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कडे़ प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ऊना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला में नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक लोगों के बीच पहुंच कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम के बारे में आमजन में जागरूकता फैलाना है। 
    उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह नशे का कारोबार कर रहे हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि नशे से युवा और बच्चों को बचाने के लिए सबसे पहले शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शिक्षण संस्थानों के बच्चें ही ज्यादातर नशे की गरिफत में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। इस सामाजिक कुरिती को जड़ों से खत्म करने के लिए आमजन को भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूकता के साथ-साथ शिक्षित करना भी आवश्यक है जिसमें अध्यापक और अभिभावक अपनी महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। 
    उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के मन में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे घर से ही जागरूक पैदा करें ताकि वे नशें की बुराईयों से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ एक वातावरण पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नशा नहीं होना चाहिए। क्योंकि जब बच्चें सार्वजनिक रूप से नशा नहीं देखेंगे तो उसका बच्चों पर काफी प्रभाव पडे़गा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे संबंधित पंचायतों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संदेश बाॅल राईटिंग व स्लोगन के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा ग्राम सभाओं में भी जागरूक व शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करके एक बेहतरीन माॅडल स्थापित करें ताकि दूसरी पंचायतों के लिए उदाहरण बन सके। कहा कि ऊना जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पहली बार जिला में प्रोजैक्ट आॅफिस खोला गया है। इसके अलावा नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर सम्पर्क किय जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंसे हुए युवाओं को बाहर निकालने के लिए एमस के डाॅक्टरों के माध्यम से जिला के डाॅक्टरों को टेंªड किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन संस्था के संचालक निदेशक विजय कुमार ने प्रेजैंटेशन के माध्यम से नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद नशे से ग्रसित से व्यक्ति को नशे से बाहर निकालना तथा भावी पीढ़ी को नशे से बचाना है।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, बीडीओ ऊना किशोरी लाल वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित विकास खंड ऊना विभिन्न पंचायतों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।
  • पंजाब: 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: 22 अधिकारियों और कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज पंजाब सरकार ने फेरबदल करते हुए 22 जेल अधिकारियों व कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं, जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

  • पंजाबः व्यक्ति पर हमलवारों ने किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः व्यक्ति पर हमलवारों ने किया जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    फ़िरोज़पुरः क़स्बा मल्लावाला में झगड़े का एक मामला सामने आया है। जिसमें कुछ हथियारबंद लोगो ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसको मल्लावला के अस्पताल से फ़िरोज़पुर सिविल अस्पताल नैन भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति ने बताया कि हमला करने वाले लोगों से पहले ही हमारा आपसी विवाद चल रहा था और ये लोग मुझे मारने की धमकियां दे रहे थे। आज उन्होंने तेज़धार हथियारों के साथ मेरे ऊपर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति का आरोप है कि मुझे गोली मार कर घायल कर उक्त हमलावार वहां से फ़रार हो गए।

    वहीं इलाज कर रहे सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल ने बताया है कि उसको गोली लगने से घायल हुआ है। मगर ऐसा नहीं लग रहा जिसकी जांच के लिए इनको फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मैडिकल अस्पताल के लिए रैफ़र किया गया है।

  • जालंधरः पटवार खाने में बुढ़ापा पेंशन कागजों पर हस्ताक्षर दौरान महिला ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः पटवार खाने में बुढ़ापा पेंशन कागजों पर हस्ताक्षर दौरान महिला ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: तहसील परिसर विवादों होने का मामला सामने आया है। ऐसा ही एक ताजा मामला जालंधर के पटवार खाने में देखने को मिला। जहां महिला बुढ़ापा पेंशन पर साइन करवाने के लिए आई थी। जिसके बाद महिला द्वारा पटवारी पर बदतमीजी करने के आरोप लगाए गए। जिसके बाद महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त अधिकारी ने उसे कहा कि जो करना है कर लें।

    वहीं इस मामले को लेकर अधिकारी से बात की गई तो उसने अपने ऊपर लगे आरोपो को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मेरा एरिया नहीं है, मैं कानूनगो हूं। उक्त महिला के कागजों पर पटवारी के हस्ताक्षर होने है। लेकिन उक्त महिला इस मामले को समझने के लिए तैयार नहीं है। जबकि महिला ने कहा कि उसे पटवारी ने वहां पर भेजा है। जिसके कारण वह उक्त अधिकारी के पास आई है।

  • होली में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हुए नुक्सान का लिया जायजा

    होली में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों के हुए नुक्सान का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित:   हरोली में कृषि विभाग के अधिकारी लेखराज संधु व खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने हरोली की पंचायतों जैसे कांगड़, बढ़ेड़ा, सलोह व लोअर वढेडा में किसानों के खेतों का दौरा किया और बारिश से हुए नुक्सान का जायज़ा लिया। । इसमें किसानो ने मक्की, माह , रागी, तिल और भिंडी  की फसल लगाई थी परंतु भारी बारिश के चलते उनकी फ़सलों को काफ़ी नुक़सान पहुँचा है । इस दौरान अंकुश शर्मा ने किसानों को फ़सल बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें मक्की की फसल में 31 जुलाई 2023 से पहले अपनी फसल का बीमा करवाने के बारे में अवगत करवाया । इसमें एक कनाल में किसान को 48 रुपए देने होंगे । कृषि अधिकारी लेखराज संधु ने किसानों को मक्की की फसल में बीमारियों व कीटों की रोकथाम के बारे में भी बताया । इस दौरान कांगड़ पंचायत की प्रधान श्रीमती नीलम भी साथ रहे।
  • पंजाबः लव मैरिज के 7 दिन बाद लड़के की मौत, गाड़ी से लाश बरामद

    पंजाबः लव मैरिज के 7 दिन बाद लड़के की मौत, गाड़ी से लाश बरामद

    पटियालाः जिले के बनूर इलाके में बीयर बार में काम करने वाली लड़की से प्रेम विवाह के 7 दिन बाद एक टैक्सी ड्राइवर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दिलप्रीत सिंह का शव इनोवा कार से बरामद किया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता बलविंदर सिंह निवासी मनौली की शिकायत पर उसकी पत्नी मनप्रीत कौर और उसकी सास कुलदीप कौर निवासी जीरकपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    बलविंदर सिंह ने कहा कि दिलप्रीत सिंह अपनी इनोवा कार निजी तौर पर चलाता था। जो अक्सर बार अटेंडेंट के रूप में काम करने वाली मनप्रीत कौर को शादियों और बार में काम करने के लिए लेकर जाता था। इसी बीच दोनों करीब आए और शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद उसकी पत्नी मनप्रीत दिलप्रीत को गांव में रहने से रोकती थी। जिसके चलते शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बलविंदर के मुताबिक, दिलप्रीत अपनी पत्नी और सास के साथ उनके घर पर रहने लगा। कुछ दिन पहले जब वह गांव आया तो उसकी पत्नी और सास ने उससे झगड़ा किया और गांव के सामने उसे अपमानित किया। बेइज्जती से दुखी दिलप्रीत इनोवा कार लेकर चला गया और 17 जुलाई को उसका शव बनूड़ ओवरब्रिज के नीचे इनोवा गाड़ी में मिला।

    पिता ने कहा कि दिलप्रीत ने मरने से पहले अपनी पत्नी को फोन किया था लेकिन फोन पर भी उसने उसे गलत व्यवहार किया। पिता ने आरोप लगाए है कि उसने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए कहा। पत्नी से फोन पर बात करने के बाद दिलप्रीत ने जहरीला पदार्थ पी लिया। घटना की पुष्टि करते हुए थाना सदर बनूड़ कृपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की पत्नी और सास फरार हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामांमडी की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आतिश निवासी एकता नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एसआई अरुण कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान सूर्या एन्क्लेव के पास मौजूद थे। जहां पुलिस को देख पैदल आता युवक अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा फेंक कर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    जिसे एसआई अरुण कुमार और उनकी टीम ने रोक कर फेंके हुए लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें 205 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी ताकि यह पता चल सके आरोपी हेरोइन की सप्लाई को कहां से लेकर गया था और कहां देने जा रहा था।

  • जालंधरः 6 वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 6 वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना नवी बारादरी की पुलिस ने 6 वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान विजय कुमार निवासी शेर सिंह कालोनी बस्ती पीरदाद, रजवंत सिंह निवासी ग्रीन मांडल टाउन, दलेर सिंह निवासी राणीवहाल तरनतारन, जतिंदर सिंह निवासी न्यू दशमेश नगर, रिंकू कुमार निवासी स्टाफ कालोनी सिविल हस्पताल और अशोक कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत ने भगोड़े क़रार कर दिया था। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।