Blog
-

आज का राशिफल 26, अगस्त 2023
मेष:आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।वृष:पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।मिथुन:वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।सिंह:मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।कन्या: काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।तुला:आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।वृश्चिक:व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।धनु:सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।मकर:किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।कुंभ: ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।मीन:किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। -

पंडोगा बैरियर पर 70 ग्राम सोना, 1.5 किलो चांदी के आभूषण पकड़े, 28 हजार जुर्माना वसूला
ऊना /सुशील पंडित: हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर स्थित पंडोगा बैरियर पर होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रही कार में सोने व चांदी के आभूषण आबकारी व कर विभाग ने पकड़े हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के ई सुविधा पर ड्यूटी पर उपस्थित सहायक राज्य एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि होशियारपुर से ऊना की तरफ आ रही कर में सोने व चांदी के आभूषण लेकर दो व्यापारी आ रहे हैं तो उन्होंने सूचना प्राप्त होने पर अपनी टीम के साथ ई सुविधा केंद्र पंडोगा में गाड़ी को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, जैसे ही गाड़ी पंडोगा बैरियर पर आई तो टीम ने इस गाड़ी को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने गाड़ी को रोका उसके बाद अधिकारी प्रदीप ठाकुर ने अपनी टीम के साथ गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक काले रंग का बैग पड़ा था ।जब दोनों से यह पूछा गया कि इस बैग में क्या है तो वह बहाने बनाने लगे। जब बैग खोला गया तो उसमें कुछ सोने व चांदी के आभूषण पाए गए।सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी ने जब उनसे इस सामान का बिल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। उसके बाद दूसरे व्यक्ति की तलाशी ली तो उसकी जेब में भी सोने के आभूषण मिले। अधिकारी ने उन दोनों की उपस्थिति में वजन करवाया तो 70 ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण पाए गए, जिनका बाजार में मूल्य क्रमशः 388850 व 77850 व कुल कीमत 4,66700 रुपए आंकी गई।जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेश पर 28000 रुपए जुर्माना मौके पर वसूल किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आगे भी विभाग की टीमें चोरी करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। -

जालंधरः इस इलाके में पंखे से लटका मिला महिला का शव
जालंधर, ENS: थाना पांच के अंतर्गत आते न्यू संत नगर चौहान कॉलोनी में औरत ने पंखे के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दीक्षा रूप में हुई है। मृतका के पति सनी ने बताया उसकी पत्नी निजी फ़ैक्ट्री में काम करती थी और उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी की फ़ैक्ट्री में काम करने वाले भार्गव कैंप निवासी रवि के साथ बातचीत की थी।
जिसमें पता चलते ही उसने अपनी पत्नी को फ़ैक्ट्री से काम से हटा लिया था और आज सुबह शाम को रवि उनके घर आया था और किसी बात को लेकर बहसबाजी करने लग पड़ा जिसके बाद उन्हें परिवारिक सदस्यों ने फ़ोन कर बताया कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।
पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी ऐसा क़दम नहीं उठा सकती उसे रवि की तरफ से मारा गया है वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना पांच के प्रभारी रविंदर कुमार और उनकी टीम ने शव को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
-

पंजाब: रिश्वत लेने के मामले में DSP और रीडर गिरफ्तार
बठिंडा: पंजाब में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक डीएसपी व उसके रीडर को रिश्वत मांगने के आरोप मेंं काबू किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति और रिश्वत विरोधी मुहिम के तहत आज सब डिवीजन मौड़ के डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
बठिंडा जिले के थाना मौड़ मंडी में डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ ब उसके रीडर मनप्रीत सिंह को विजिलेंस ने 30,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस संबंधी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी देते बताया कि उपरोक्त आरोपी को रविंदर सिंह निवासी मौड़ मंडी जिला बठिंडा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जो मिस्त्री का काम करता है, उसने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके बेटे के खिलाफ बलियावाली थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है।
इस मामले में रविंदर सिंह ने अपने बेटे की बेगुनाही की अर्जी वरिष्ठ पुलिस कप्तान बठिंडा को दी थी, जिसकी जांच डीएसपी ने की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उसके बेटे की बेगुनाही की वीडियो रिकार्डिंग भी उसने डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ को दी थी। बलजीत सिंह बराड़ डी.एस.पी. उसके बेटे की बेगुनाही के संबंध में सब डिवीजन मोड द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और बेटे को दोषमुक्त करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने 30 हजार रुपये का भुगतान आज डीएसपी को किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता रविंदर सिंह की शिकायत की शुरुआती जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने जाल बिछाया और डीएसपी बलजीत सिंह बराड़ को शिकायतकर्ता रविंदर सिंह से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सब डिवीजन मौड़ को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के बठिंडा रेंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा डी.एस.पी बलजीत सिंह बराड़ के रीडर हवलदार मनप्रीत सिंह पर 1 लाख रुपए रुपए की राशि का आरोप लगाया गया है, जो रिश्वत होने का संदेह है। जांच के दौरान अलग से बनाई गई 1,00,000/- रुपए की रकम के संबंध में रीडर हवलदार मनप्रीत सिंह की भूमिका पर भी विचार किया जाएगा।
-

कपूरथला : मनीला में कत्ल किए गए युवक का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो
5 बहनों ने पहले सजाया सेहरा, फिर दिया अर्थी को कंधा
भुलत्थ : मनीला में आठ अगस्त को गोलियां मार कर कत्ल किए गए सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव रंधावा बेट के पंजाबी युवक निशान सिंह का शव गांव पहुंचा। गांव के श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक निशान सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और करीब चार साल पहले अच्छे भविष्य की तलाश में मनीला गया था। जहां पर एक व्यक्ति ने आठ अगस्त को उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

जैसे ही शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। पांचों बहनों ने अपने भाई के सिर पर सेहरा सजाया और अर्थी को खुद कंधा देकर श्मशानघाट तक लेकर गईं। निशान सिंह के परिवार ने रोते हुए बताया कि करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद मनीला पुलिस हत्यारे की पहचान नहीं कर सही है। उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि मनीला सरकार से तालमेल करके निशान सिंह के कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
-

दून में प्रभावित परिवारों क 3-3 बिस्वा ज़मीन दे सरकार: हंसराज
पहाड़ी पंचायतों के अधिकतम लोग सिर्फ़ खेतीबाड़ी पर निर्भर आज ज़मीन तक नहीं बचीनालागढ़/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र में बारिश के कहर से 150 के करीब परिवार प्रभावित होकर बेघर हो चुके है। सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बवासनी, पट्टानाली, पट्टा बाड़ियां के गांव सालगा, पट्टा और नवानगर व माजरी में हुआ है जहां कई जगह पूरे के परे गांव खाली हो चुके है और लोगों के आशियानें भी गिर चुके है। इस आपदा में दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल लगातार प्रभावित गांव का जायजा लेकर प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करते हुए सहायता राशि वितरित कर रहे है ताकि इस आपदा की घड़ी में प्रभावित का दुख सांझा किया जा सके।शुक्रवार को हंसराज चंदेल ने आपदा से प्रभावित एरिया का जायजा लिया और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि जिन लोगों के मकान व भूमि आपदा से प्रभावित हुई है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भूमि उपलब्ध करवाई जाए क्योंकि लोगों के पास न तो घर बनाने के लिए भूमि बची है और न ही खेती के लिए टुकड़ा बचा है। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार प्रभावित परिवारों को कम से कम 3-3 बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाएं ताकिलोगों को रहने के लिए सुरक्षित स्थान मिल सके। चंदेल ने कहा कि इन पंचायतों के अधिकतम लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर थे जिनकी 500 बीघा के करीब जमीन आपदा से चपेट में आ गई है उन्हें अब उसकी जगह तबादला जमीन खेतीबाड़ी के लिए भी सुरक्षित स्थान पर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को न बराबर मदद मिली है और स्थानीय विधायक भी फेल साबित हुए है। चंदेल ने कहा कि लापरवाही के कारण आज लोग अपने रिश्तेदारों के घर बैठे हुए है और सरकार से राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। -

बद्दी में शिव पुराण कथा का आयोजन
तीसरे दिन माता सती के चरित्र का किया वर्णन
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रचीन शिव मंदिर बद्दी के प्रागंण में चल रही शिव पुराण कथा के तीसरे दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने भगवान शिव की महिमा का बखान करके लोगों को निहाल किया।इस दौरान उन्होंने शिव कैलाशो रे वासी, हो मां पहाड़ीवाली समेत दर्जन भजन पेश कर वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा कि सती माता ने 87 हजार वर्ष तक परिवार को जोड़ने के लिए तपस्या की। उनकी अराधना के बल पर भगवान शिव को प्राप्त किया।

इस बार उनकी गौरा के रूप में पहचान हुई। इससे पूर्व मंगला आरती व पूजन किया गया। जिसमें कथा मे आए लोगों ने भाग लिया।कथा के बाद बिलासपुर के घुमारवीं के ज्योति प्रकाश ने हिमाचली धाम दी।इस मौके पर ओमप्रकाश कौशल, दीना नाथ कौशल, तरक्की लाल, टेकचंद कौशल, जसपाल गर्ग, कृष्ण कौशल, राम रखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर समेत बद्दी के लोग उपस्थित रहे।
-

उद्यमी विक्रम बिंदल बने लघु उद्योग भारती हिमाचल प्रांत के प्रभारी
विक्रम बिंदल दूसरी बार बने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारीबददी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय लघु उद्योग भारती द्वारा तीन दिवसीय अधिवेशन दिल्ली में संपन्न हुआ।जिसमें लघुउद्योग भारती द्वारा राष्ट्रीय टीम का गठन किया गया ।जिसमें हिमाचल प्रदेश से डॉ विक्रम बिंदल को लघु उद्योग भारती द्वारा दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। डॉक्टर बिंदल को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेवारी मिलने पर हिमाचल प्रदेश लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रकाश वर्मा फार्मा बिग के चेयरमैन राजेश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष , एन कौशिक ,लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के अध्यक्ष, राजीव चौहान , ब्रोटवाल इकाई के अध्यक्ष, अजय चौहान, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल परमाणु इकाई के अध्यक्ष राकेश भाटिया, कला अंब के अध्यक्ष विकास बंसल, विनोद खन्ना पंकज मित्तल अखिल मोहन अग्रवाल, प्रदेश के अन्य लघु उद्योग ने राष्ट्रीय टीम में दोबरा नियुक्ति होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया, ।प्रदेश अध्यक्ष हरवंश पटियाल, महासचिव संजीव शर्मा ने कहा डॉक्टर विक्रम बिंदल के नेतृत्व में प्रदेश इकाई को मजबूती मिलेगी ।इससे पहले भी वह प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में लघु उद्योग भारतीय प्रदेश इकाई द्वारा लघु उद्योग की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है और उनका हल करवाने का पूरा प्रयास किया गया है। -

ऊनाः अवैध माइनिंग के खिलाफ विभाग की कार्रवाई, मशीनरी की जब्त, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में खनन विभाग ने खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी के तहत खनन विभाग द्वारा गठित टीम ने बसाल खड्ड में दबिश देकर माफिया के 2 जेसीबी के साथ एक टिप्पर को जब्त किया है। खनन विभाग के जिला अधिकारी नीरज कांत के दिशा-निर्देशानुसार विभाग की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। वहीं, खनन विभाग ने इन दोनों जेबीसी और एक टिप्पर को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन झलेड़ा में पहुंचा दिए हैं। वहीं, पुलिस ने माफिया के खिलाफ अवैध खनन करने के मामले में आगामी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि जिला ऊना में खड्डों व नदियों में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी माफिया के लोग अवैध तरीके से खनन करने में जुटे हुए हैं। जिस पर लगाम लगाने व माफिया के लोगों को शिकंजा करने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।
हालांकि पहले भी विभाग की ओर से समय-समय पर माफिया के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद भी खनन माफिया स्वां नदी व खड्डों में अवैध खनन कर रहा है। सरकार की अधिसूचना के तहत अभी भी 15 सिंतबर तक खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। माफिया के लोगों पर कार्रवाई करने के लिए जब विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है तो माफिया के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो जाते हैं और विभाग की कार्रवाई से बच निकलते हैं। वहीं, खनन विभाग जिला ऊना के अधिकारी नीरज कांत ने कहा कि जिला में अवैध खनन करने वाले माफिया के लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -

ककराना में राज कुमार की दुकान पर तीसरी बार फिर हुई चोरी
दुकान में रखे सामान को उड़ा ले गए चोर, पुलिस ने किया मामला दर्जऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत थानाकलां के गांव ककराना में सुपर हाई वे पर दुकान में बीती रात फिर चोरी हो गई। बंगाणा पुलिस ने घटना स्थल का जायज़ा लेकर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राज कुमार ऊना हमीरपुर मेन रोड पर गांव ककराना के समीप दुकान करता है। बीती रात राज कुमार की दुकान पर लगातार तीसरी बार चोरी हुई है। जिस में करीब तीस हजार का नुकसान हुआ है। ज्ञात रहे पूर्व हुई चोरी की घटना में राज कुमार का इंडक्शन चूल्हा, गन्ने के रस का बेलना, बिजली की मोटर सहित करीव 40 हजार से ज्यादा का सामान चोर चुरा ले गए थे। राजकुमार का परिवार गरीबी रेखा से नीचे होने के चलते स्थानीय पँचायत ने ककराना में रेन शेल्टर के पास रोजगार सम्बंधित दुकान बनाकर आजीविका के लिए राज कुमार को दी थी। लेकिन लगातार तीन बार चोरी होने पर उक्त दुकानदार राज कुमार की हालत ओर ज्यादा दर्दनीय हो गई है। सुपर हाई वे सड़क के किनारे बनी राज कुमार की दुकान पर आखिर कौन शातिर बार बार चोरियों को अंजाम देता है। यही सबसे बड़ा प्रश्न है। बहीं बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी रवि पाल शर्मा ने बताया कि बंगाणा पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायज़ा लेकर जांच शुरू कर दी है।