Blog

  • Jalandhar News: पुलिस कर्मी की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर खींचा, युवकों से की हाथापाई, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस कर्मी की गुंडागर्दी, महिला को बालों से पकड़कर खींचा, युवकों से की हाथापाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में कार्रवाई करने गई पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। इस मामले को लेकर महिला ने एएसआई पर मारपीट के आरोप लगाए है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। दरअसल, पुलिस इलाके में एक घर पर रेड करने गई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर ही एएसआई द्वारा मारपीट की जा रही है। घटना के दौरान युवकों ने कपड़े भी नहीं पहने हुए थे। वहीं महिला द्वारा बच्चों का बचाव करने की कोशिश करते हुए पुलिस से गुहार भी लगाई गई, लेकिन पुलिस कर्मी पिटाई करने से नहीं रूका।

    जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने उस समय हदें पार कर दी, जब बिना महिला पुलिस कर्मी की मौजूदगी में एक महिला को बालों की खींचकर सड़क पर ले आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ममता ने कहा कि उसे बेटे सोए हुए थे। इस दौरान एएसआई उनके घर आ गया और जब महिला ने उससे बात करने की कोशिश की तो एएसआई ने उसे बालों से पकड़कर खींचा लिया। जिसके बाद बेटो से हाथापाई करने लगा। दरअसल, घरेलू विवाद को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। महिला ने बताया कि बेटे का बहू के साथ विवाद चल रहा है और बहू यहां नहीं रह रही।

    ऐसे में बेटा अपनी बच्ची को पत्नी के पास से लेकर आ गया था। पीड़िता ने कहा कि ससुराल पक्ष अपनी बच्ची को ले गया था और बेटे की बच्ची को उसने भेज दिया था। जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा मामले को लेकर थाने शिकायत दी गई। दोनों का नाबालिग उम्र में भागकर शादी की थी। महिला ने आरोप लगाए है कि 15 साल की उम्र में शादी के दौरान भी पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई की थी।

    वहीं आज फिर से पुलिस कर्मियों ने पिटाई की है। बेटे की शादी को 6 साल हो गए है। महिला ने कहा कि वह पुलिस अधिकारी से कह रही थी कि वह बेटे को लेकर खुद थाने आ रही है, लेकिन एएसआई ने एक नहीं सुनी। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने भी पुलिस से अपील की कि वह खुद बेटे को लेकर थाने आ रहे है। इसके बावजूद पुलिस कर्मी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी ने उस पर भी थप्पड़ जड़े। इस मामले को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला।

  • Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में 2 पक्षों में हुई झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कबीर नगर इलाके में 2 पक्षों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा मोड़ने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर तेजधार हथियारों और लोहे के पंप से हमला कर दिया। घटना में ई-रिक्शा चालक और उसके परिवारिक सदस्य घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने सरेआम गुंडागर्दी की और उनके सिर पर वार किए। घटना के बाद घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी मिलीभगत और सुनवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए।

    जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ई-रिक्शा मोड़ने को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने करीब 10-12 युवकों को इकट्ठा कर लिया और हथियारों के साथ हमला बोल दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने बेटे और 8 साल के पोते के साथ जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमलावरों के हाथों में तेजधार दातर और लोहे के भारी पंप थे। आरोप है कि हमलावरों ने सीधे सिर को निशाना बनाकर वार किए। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उनकी बहू, जो गर्भवती है, उसके सामने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की गई।

    पीड़ित परिवार का दावा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर इलाके में नशे (चिट्टे) के कारोबार में संलिप्त हैं और पहले भी उनके साथ विवाद कर चुके हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए।

    पीड़ितों ने कहा कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही डरा-धमकाकर वापस भेज देती है। उनका आरोप है कि पैसे और रसूख के चलते पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। बुजुर्ग ने भावुक होते हुए कहा कि गरीब बंदे की कोई सुनवाई नहीं है और पुलिस अधिकारी समझौता करने का दबाव बनाती हैं। सिविल अस्पताल में घायलों ने बताया कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद गवाहों के आधार पर हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 57 IAS-IPS सहित अन्य अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें List

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 57 IAS-IPS सहित अन्य अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें List

    चंडीगढ़: हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने 23 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। यह राज्यसभा चुनाव के 2 दिन बाद पुलिस और प्रशासनिक बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार की ओर से 23 आईएएस, 22 आईपीएस और 12 एचपीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। ऐसे में सरकार की ओर से 3 लिस्ट जारी की गई है। आइजी-डीआइजी-एडीजीपी रैंक में प्रमोट किए गए छह आइपीएस अधिकारियों को भी नई नियुक्तियां दी गई हैं।

    जिसमें पहली लिस्ट में राज्यपाल के आदेश के मुताबिक तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है। वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है।

    वहीं IPS और HPS अधिकारियों में से कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आदेश के मुताबिक, आईपीएस काला रामचंद्रन को हरियाणा पुलिस एकेडमी (HPA) मधुबन की डायरेक्टर के अलावा फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) मधुबन, करनाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस संजय कुमार अब ADGP लॉ एंड ऑर्डर और स्टेट क्राइम ब्रांच के अलावा हरियाणा स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB), करनाल के ADGP भी होंगे।

     

  • Punjab News: इस इलाके में बेअदबी से फैली सनसनी, पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में बेअदबी से फैली सनसनी, पुलिस ने घेरा इलाका, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर स्थित एरोसिटी के एच ब्लॉक में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एयरपोर्ट रोड पर गुटका साहिब की बेअदबी हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

    जानकारी के अनुसार एरोसिटी में सड़क के बीच बनी एक समाध के पास गुटका साहिब के अंग पड़े मिले। देर शाम सैर के लिए निकले गांव के कुछ लोगों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएचओ जीरकपुर सतिंदर सिंह और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और सिख संगत भी मौके पर जुटने लगी। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गंभीर हरकत बताया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के तहत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

    एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। आरोपी को पकडऩे के लिए टीम काम कर रही है।

  • मजबूती के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    मजबूती के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

    नई दिल्लीः शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को दमदार रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1% से ज्यादा तेजी है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 75,000 से ऊपर निकल गया है। वहीं, निफ्टी 23,300 के पार निकल गया है। शुरुआती कारोबार में चौतरफा खरीदारी दिख रही है, जिससे बाजार का मूड पूरी तरह पॉजिटिव नजर आ रहा है।

    शेयर बाजार ने आज मजबूती के साथ शुरुआत की और शुरुआती घंटे में ही तेजी पकड़ ली। सेंसेक्स करीब 900 अंकों के उछाल के साथ 75,100 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी करीब 300 अंकों की तेजी के साथ 23,300 के आसपास ट्रेड करता दिखा। बाजार में बढ़त की चौड़ाई मजबूत रही, जहां निफ्टी के 50 में से 47 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। यह संकेत देता है कि बाजार में व्यापक खरीदारी लौट आई है। हालिया गिरावट के बाद बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली, जिसने तेजी को और मजबूती दी।

    इसके साथ ही GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेतों ने शुरुआत को मजबूत बनाया। हालांकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही, लेकिन एशियाई बाजारों में स्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। आज की तेजी में बैंकिंग और IT सेक्टर की अहम भूमिका रही। PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2.7% की उछाल देखने को मिली, जबकि IT इंडेक्स 1.8% तक मजबूत हुआ। SBI, ICICI Bank और Infosys जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी ने बाजार को दिशा दी। मेटल और ऑटो सेक्टर ने भी तेजी में योगदान दिया, जिससे रैली और मजबूत हुई।

  • Punjab News: 24 घंटे में अस्पताल से अगवा नवजात बच्चा बरामद, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: 24 घंटे में अस्पताल से अगवा नवजात बच्चा बरामद, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गुरु नानक देव अस्पताल से अगवा किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला जसप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने मां से दोस्ती कर बच्चे को चुरा लिया था। जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को रानी कौर, जो कि तरनतारन जिले के गांव कसेल पट्टी किल्लेवाली की रहने वाली हैं, ने मजीठा रोड थाना में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था। बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    घटना उस समय हुई जब एक अज्ञात महिला ने चालाकी से नवजात को अस्पताल से अगवा कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साधनों की मदद से जांच शुरू की। तेजी से काम करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी जसप्रीत कौर, जो गुरदासपुर जिले के लधा मुंडा की रहने वाली है, को गिरफ्तार कर लिया।

    सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि 4 दिन के मासूम बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। इस घटना ने जहां एक ओर पुलिस की मुस्तैदी को दिखाया है, वहीं परिवार के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

     

  • आज का राशिफल, 20 मार्च 2026

    आज का राशिफल, 20 मार्च 2026

    आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा मीन राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

    मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की द्वादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए थोड़ा व्यस्त रहेगा, लेकिन सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है. कामकाज के मामले में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभा पाएंगे. ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज सोच-विचार कर कदम उठाएं. पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है, फालतू खर्च से बचें. दोस्तों के साथ बातचीत से मन हल्का होगा. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान महसूस हो सकती है. दिन के अंत में कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है.

    वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की एकादश भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है. काम के साथ-साथ निजी जीवन को भी समय देना जरूरी होगा. नौकरी या कारोबार में आपको मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. अगर लंबे समय से कोई योजना बना रहे थे तो आज उस पर काम शुरू करने का सही समय हो सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें. सेहत के मामले में खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खास बना सकती है. कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक रहने वाला है.

    मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की दशम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आ सकता है. सुबह से ही मन में उत्साह बना रहेगा और आप अपने काम तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसान हो जाएगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदा दे सकती है. अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे. परिवार में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है. अगर आप पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होने के संकेत हैं. सेहत ठीक रहेगी लेकिन ज्यादा तनाव लेने से बचें. शाम का समय दोस्तों या परिवार के साथ अच्छा बीतेगा.

    कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की नवम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. कुछ कामों में उम्मीद से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन अंत में परिणाम संतोषजनक रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है. अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे खुलकर साझा करना बेहतर रहेगा. ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी बढ़ा सकती है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. शाम के समय मन थोड़ा हल्का महसूस करेगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे.

    सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रह सकता है. आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे. नौकरी या बिजनेस में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं. वरिष्ठ लोगों से मिलने वाली सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी. परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा और किसी खास व्यक्ति से बातचीत मन को सुकून दे सकती है. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं लेकिन बड़े निवेश से पहले सलाह लेना बेहतर रहेगा. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और आराम का समय जरूर निकालें. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है.

    कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की सातवें भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन योजनाओं पर काम करने का है. अगर आप लंबे समय से किसी योजना को लेकर सोच रहे थे तो आज उसे अमल में लाने का मौका मिल सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत रंग ला सकती है और अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा. किसी पुराने काम को पूरा करने में आज सफलता मिल सकती है. आर्थिक मामलों में थोड़ा फायदा होने की संभावना है. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन नियमित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी है. शाम के समय कोई छोटी खुशी आपको मुस्कुराने की वजह दे सकती है.

    तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की छठे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन मिलाजुला रह सकता है. कुछ मामलों में सफलता मिलेगी तो कुछ कामों में थोड़ी देरी हो सकती है. काम के दौरान धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया संपर्क भविष्य में लाभ दे सकता है. परिवार के साथ बातचीत से कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होती नजर आएगी. सेहत के मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए. दिन के अंत में किसी अच्छी खबर से मन खुश हो सकता है.

    वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की पंचम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन काफी सक्रिय रहने वाला है. आप कई कामों को एक साथ संभालने की कोशिश करेंगे और इसमें काफी हद तक सफल भी हो सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई नया सौदा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और अपनों का साथ आपको ऊर्जा देगा. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन थकान से बचने के लिए आराम करना जरूरी है. शाम का समय किसी खास व्यक्ति के साथ बीत सकता है.

    धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की चौथे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन उम्मीदों से भरा रह सकता है. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा और किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है. आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें और खानपान संतुलित रखें.

    मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की तीसरे भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन मेहनत और धैर्य का है. कामकाज में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें संभाल लेंगे. नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें धीरे-धीरे प्रगति होगी. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. सेहत के मामले में नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या अपनाना जरूरी है. दिन के अंत में आप अपने काम से संतुष्ट महसूस कर सकते हैं.

    कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की दूसरे भाव में संचरण करेंगे. कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ नया सीखने और समझने का मौका दे सकता है. काम के दौरान नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा जिससे माहौल बेहतर रहेगा. परिवार में किसी खास विषय पर चर्चा हो सकती है. आर्थिक मामलों में कोई अच्छा मौका मिल सकता है लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है. सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें. शाम के समय किसी दोस्त से बातचीत मन को हल्का कर सकती है.

    मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि की पहला भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है. किसी पुराने मुद्दे को लेकर मन में विचार आ सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी. कामकाज में आपका ध्यान लगा रहेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा. अगर आप कोई नया फैसला लेने जा रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत के मामले में आराम और सकारात्मक सोच जरूरी है. दिन के अंत में आपको राहत और संतोष का एहसास हो सकता है.

  • Property Dealer कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपी के परिवार का खुलासा, देखें वीडियो

    Property Dealer कत्ल मामले में गिरफ्तार आरोपी के परिवार का खुलासा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर-9 में हुए प्रॉपर्टी डीलर चरणप्रीत नागरा उर्फ चीनी सनसनीखेज कत्लकांड के मामले में पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कैथल में दो युवकों का एनकाउंटर कर दिया। इस एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों में से एक की पहचान नवांशहर निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी चंडीगढ़ मर्डर केस में वांछित थे और लगातार फरार चल रहे थे। इनपुट के आधार पर AGTF की टीम ने कैथल में उन्हें घेरने की कोशिश की, इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एनकाउंटर किया, जिसमें दोनों आरोपी ढेर हो गए।

    बहन बोली, मेरा भाई बेगुनाह
    स पूरे घटनाक्रम के बाद नवांशहर में रहने वाली प्रीतम की बहन का बयान सामने आया है। उसने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसका भाई बेगुनाह था और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। बहन का कहना है कि प्रीतम का किसी भी तरह के आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध नहीं था और पुलिस ने गलत तरीके से उसे इस मामले में शामिल किया।

    वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर की गई है और मारे गए आरोपी इस केस में शामिल थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

     

  • University में करोड़ों के हुए घोटाले को लेकर संगठनों ने इस तारीख को फरीदकोट बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    University में करोड़ों के हुए घोटाले को लेकर संगठनों ने इस तारीख को फरीदकोट बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः विभिन्न संगठनों ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फरीदकोट स्थित ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेंडर, भर्तियों और मशीनों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले किए हैं। ‘ज्वाइंट एक्शन फ्रंट पंजाब’ के नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद और कुछ अन्य अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटालों के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर अपने करीबियों और राज्य के बाहर के लोगों को दिए गए हैं, जबकि भर्तियों में भी नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी में स्कैन मशीनों की खरीद और अन्य परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का भारी गबन हुआ है।

    संगठनों के नेताओं ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस, CBI, पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पहले ही शिकायतें दे दी हैं और इस मामले में विजिलेंस जांच भी चल रही है। लेकिन उनका आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से 2 अप्रैल, 2026 को फरीदकोट पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करके कार्रवाई नहीं की गई, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा और विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को इस मामले के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगठनों ने पंजाब सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसाफ न मिलने से परेशान नौजवान ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां गांव लगाहं के 32 वर्षीय नौजवान सुनील कुमार ने बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सुनील अपनी विधवा मां का इकलौता बेटा था। जानकारी देते हुए मृतक की मां और मामा ने बताया कि बीते ढाई महीने पहले सुनील किसी काम से अपनी स्विफ्ट कार में मुकेरियां गया था तभी बस स्टैंड नजदीक पुलिस थाना मुकेरियां से सिर्फ तीन सौ मीटर की दूरी पर सुनील की वहां पर तीन नौजवानों से गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई।

    विवाद ज्यादा बढ़ गया और उन नौजवानों ने सुनील पर बेस बैट से हमला कर दिया जिसमें सुनील गंभीर जख्मी हो गया। सुनील के सिर और आंख पर गंभीर चोट आई जिस कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया था। परिवार का कहना है कि तब से लगातार इंसाफ के लिए सुनील थाना मुकेरियां के चक्कर काट रहा था।

    परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने के चलते सुनील परेशान रहने लगा। वहीं, दूसरी और हमलावर नौजवान सुनील को लगातार राजीनामा करने के लिए धमका रहे थे। इस कारण कल परेशान होकर सुनील ने देर रात खुद को पंखे से लटका कर आत्महत्या कर ली। सुनील की बहन ने बताया कि मेरा भाई बॉडी बिल्डर था और रोजाना जिम में कसरत करता था। इससे पहले सुनील का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। मेरे निर्दोष भाई को तीन लोगों ने मिलकर मारा जिसके इंसाफ के लिए वह थानों में भटकता रहा। इंसाफ ना मिलता देख मेरे भाई ने इतना बढ़ा कदम उठाया है। परिवार ने एसएसपी होशियारपुर से इंसाफ की मांग की है।