Home Punjab>Amritsar Punjab News: Golden Temple में होला मोहल्ला पर अलौकिक दृश्य, देखें वीडियो

Punjab News: Golden Temple में होला मोहल्ला पर अलौकिक दृश्य, देखें वीडियो

0
Punjab News: Golden Temple में होला मोहल्ला पर अलौकिक दृश्य, देखें वीडियो

अमृतसरः होली का त्योहार भले ही पूरे देश में रंगों के साथ मनाया जाता है, लेकिन सिख धर्म में इसी अवसर को होला मोहल्ला के रूप में आदब और शान के साथ मनाया जाता है। अमृतसर में सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब में होला-महल्ले के दौरान एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला। गुलाब के फूलों और अत्तार की महक से पूरा प्रांगण जैसे सुगंधित हो उठा था। इस मौके पर पालकी साहिब को सजा कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुखासन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ले जाया गया।

संगत द्वारा फूलों की वर्षा की गई और अत्तार छिड़का गया। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक हर उम्र की संगत इस आध्यात्मिक पल की गवाह बनी। इस दौरान ऐसा एहसास हो रहा था मानो श्री हरिमंदर साहिब खुशबू की चादर से ढक गया हो। देश-विदेश से आई संगत ने इस पवित्र दर्शन को अपनी ज़िंदगी का यादगार पल बताया।

सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में फूलों और अत्तार की महक ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिखों के करतबों ने सभी का मन मोह लिया। देशी हो या विदेशी, हर कोई इस अनोखे नज़ारे को देखकर खुद को खुशकिस्मत समझ रहा था। संगतों का कहना था कि इस तरह का अलौकिक नज़ारा दुनिया के किसी और कोने में देखने को नहीं मिलता।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here