ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आरोपी पहले आता है फिर पुलिस मुलाजिम से हाथ मिलाता है फिर गाली गलोच करता है। पुलिस ने इस मामले में बिनीत शर्मा, ऋत्विक सरीन (पुत्र मुकेश कुमार, निवासी मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना), रोहन आहूजा, अनीश सहगल तथा 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 332C, 126(2), 351(2), 191(2) और 190 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और भूमिका के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।