Blog

  • Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात, काबू, देखें Live

    Jalandhar News: शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, करवाया गर्भपात, काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के बाहर भारी हंगामा हुआ। जहां युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक को थाना रामामंडी के पास से काबू किया। हंगामा होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले युवक को कर दिया गया। अली मोहल्ला की रहने वाली प्रधान आरती सभ्रवाल ने कहा कि युवती के साथ युवक ने 3 साल पहले दोस्ती की थी। जिसके बाद वह उसे शादी करने के लिए बार-बार कह रहा था, लेकिन उस दौरान लड़की नाबालिग थी।

    आरोप है कि अब 3 महीने पहले युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाए है कि युवती गर्भवती हो गई थी और उसके बाद युवक ने उसका गर्भपात करवाया था। इस मामले को लेकर 3 महीने पहले पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी गई थी और पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन अभी तक युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। जिसके बाद आज संतोषी नगर के रहने सागर को थाने के बाहर काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं पीड़िता की मां ने कहा कि लड़के ने 3 साल से बेटी से दोस्ती की थी। जिसके बाद 3 महीने पहले दुष्कर्म करने के मामले में कार्रवाई ना होने पर वह थाने में शिकायत के लिए आए थे। जहां उन्होंने लड़के को घूमता देखकर खुद ही उसे काबू किया। पीड़िता का आरोप है कि अब युवक ने शादी करने से मना कर दिया और वह धमकी दे रहा है कि उसके खिलाफ वह कहीं भी शिकायत कर दें। वह कुछ देर जेल में रहेंगा और बाहर आ जाएगा। वहीं युवक का बाइक पुलिस ने जब्त कर लिया है और उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

    वहीं प्रधान आरती ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि युवक कूड़ा उठाने का काम करता है। आज वह थाने के पास ही घूम रहा था, जिसे मौके पर काबू कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर युवती के साथ युवक शादी करता है तो वह कोई कार्रवाई नहीं करवाएंगे, लेकिन अगर वह शादी नहीं करता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उसे जेल भेजा जाए। इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो पुलिस अधिकारी का कहना हैकि युवक के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसको लेकर युवक को काबू करके अब उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयानों के आधार बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना का मुख्य आरोपी काबू, SSP Virk ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना का मुख्य आरोपी काबू, SSP Virk ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः ग्रामीण पुलिस ने पुलिस स्टेशन गोराया के तहत आने वाले गांव महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एस. हरविंदर सिंह विर्क एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और बेअदबी की घटना के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें जसप्रीत कौर ने गुरुद्वारे में बेअदबी को लेकर शिकायत दी थी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी चेक की गई जिसके बाद गोराया थाना में केस दर्ज कर एक युवक को काबू किया है जो अभी 10वीं का छात्र है और जुवेनाइल है। युवक मानसिक तौर पर भी पूरी तरह ठीक नहीं है। बच्चे की पूछताछ में सामने आया है कि घर के कुछ लोगों का किसी के साथ झगड़ा था और बच्चे के मन में ख्याल आया कि मामले को इस तरह उलझाना चाहिए। इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। बच्चे को लेकर जांच की जा रही है और मामले की संजीगता को देखते हुए कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    एसएसपी जालंधर ग्रामीण ने यह भी आश्वासन दिया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है और जालंधर ग्रामीण पुलिस सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

  • भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची Pilot की जान, देखें वीडियो

    भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बची Pilot की जान, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के बीचों-बीच एक तालाब में गिर गया। यह हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित एक तालाब में हुआ। जहां पर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और आस-पास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। चश्मदीदों के अनुसार, विमान उड़ान भरते समय सामान्य स्थिति में था परंतु कुछ ही देर के बाद उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से नीचे आकर तालाब में गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर सैंकड़ों आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    3 लोग निकाले गए सुरक्षित बाहार

    चश्मदीद ने बताया कि – ‘हम लोग स्कूल कैंपस में थे तभी रॉकेट के जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग दलदल में फंसे हुए थे। हम लोग तालाब में कूद गए और 3 लोगों को बाहर निकाला। अब मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम विमान को तालाब से निकालने की कोशिश कर रही है’। भारतीय वायुसेना की ओर से शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एक रुटीन ट्रेनिंट सॉर्टी पर था। विमान में दो पायलट भी सवार थे जिनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। इससे प्रशासन और वायुसेना ने राहत की सांस ली है।

    Read In English : https://encounternews.in/india/iaf-trainer-aircraft-crashes-into-pond-in-uttar-pradeshs-prayagraj/

    जांच में जुटी टीमें

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस और राहत की टीमें मौके पर पहुंच गई है। तालाब के आस-पास भी बैरिकेडिंग कर दी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया है। विमान को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है ताकि तकनीकी जांच की जा सके। वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीमें हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनिंग उड़ानों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है और इस हादसे के हर पहलू की अच्छे से जांच की जा रही है।  
  • Jalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न, देखें वीडियो

    सासंद चन्नी पर टीनू का पलटवार, बोले- यू-टर्न लेने में है वह एक्सपर्ट

    जालंधर, ENS: आप पार्टी का मनरेगा स्कीम को लेकर केंद्र के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं आज पवन टीनू की अगुवाई में भारी संख्या में आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता डिप्टी कमिशनर दफ्तर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन जताया। मनरेग कानून को लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है और इसे बजट पर निर्धारित कर दिया गया। जिसके बाद 40 प्रतिशत राज्यों पर स्कीम को निर्भर कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पवन टीनू ने केंद्र ने पंजाब के गरीब और दलित लोगों के खिलाफ सीधा धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि कभी केंद्र किसानों के विरुद्ध बिल तैयार करती है तो कभी फैक्टरी के मजदूरों के विरुद्ध बिल तैयार करती है, जिसमें मजदूर 8 घंटे की जगह 12 घंटे नौकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने मनरेगा स्कीम के तहत गरीबों से उनका रोजगार छीन लिया है। टीनू ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा जातियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस दौरान आज भारी संख्या में उनके प्रदर्शन में मनरेगा वर्कर भी प्रदर्शन में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि मनरेगा स्कीम के तहत 125 दिन कर दिए गए है, लेकिन वह बेवकूफ बना रही है। टीनू ने कहा कि मनरेगा स्कीम में भाजपा ने कहा कि अगर बजट होगा तो इन वर्करों को काम मिलेंगा, नहीं तो उन्हें काम नहीं मिलेंगा। टीनू ने कहा कि इस स्कीम को बजट के साथ केंद्र ने जोड़ दिया है, जिसके कारण अब वर्करों को डर है कि उन्हें काम नहीं मिलेगा। टीनू ने कहा कि 2 महीने वर्करों का काम केंद्र द्वारा बंद कर दिया गया। ऐसे में 2 महीने मजदूरों को बंधुआं मजदूर बनने पर मजबूर होना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर टीनू ने कहा कि वह 2 साल पहले वह यहां से सासंद बनकर गए है। टीनू ने कहा कि वह पहले उन्हेें पार्ट टाइम सासंद है, लेकिन अब वह पार्ट टाइम सासंद भी नहीं रहे। टीनू ने कहा कि वोट यहां से लेकर गए और ब्लॉक समीति चुनाव की कैंपेन उन्होंने श्री चमकौर साहिब में की। टीनू ने कहा कि अंदर ही अंदर कोई खिचड़ी पक्क रही है, जो सासंद चन्नी कह रहे है कि वह जा नहीं रहे, उन्हें ऐसा क्यों कहना पड़ रहा है। टीनू ने कहा कि सासंद चन्नी का भांजा 10 करोड़ के मामले में 4 साल पहले पकड़ा गया था। इस मामले में भाजपा ने कोई सुध नहीं ली, जबकि आम नागरिक पर ईडी और सीबीआई की टीमें रेड करने पहुंच जाती है और उन्हें काबू कर लेती है, लेकिन चन्नी के भांजे को कुछ भी नहीं कहा गया। ऐसे में इस बारे में भाजपा और सासंद चन्नी बता सकते है। वहीं चन्नी के जाति समुदाय मामले में यू-टर्न लेने के मामले में टीनू ने कहा कि वह यू-टर्न लेने में काफी एक्सपर्ट है। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर के चेहरे पर गलत तरीके से हाथ लगाने के मामले में विवादों में आए थे और उसके बाद भी यू-टर्न लिया था। उन्होंने जालंधरवासियों को यू-टर्न लेकर इस्तेमाल करना था अब तू कौन और मैं कौन।
  • Punjab News: Bla-Bla App को लेकर ड्राइवरों का प्रदर्शन, केंद्र को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Bla-Bla App को लेकर ड्राइवरों का प्रदर्शन, केंद्र को दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर ड्राइवरों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा। दरअसल, ड्राइवरों का यह प्रदर्शन Bla-Bla App सहित अन्य एप्प के खिलाफ किया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज ड्राइवरों डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी दिया है। ड्राइवर राज शर्मा का कहना है कि शहर में कुछ एप्प चल रही है, जिसके कारण टैक्सी चालकों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि Bla-Bla App के पास ना परमिट और ना वह टैक्स भर रहे है।

    जबकि दूसरी ओर टैक्सी चालकों द्वारा प्रशासन को टैक्स के पैसे भी दिए जा रहे है और 2 साल बाद फिटनेस के पैसे भी दे रहे है, लेकिन उसके बावजूद Bla-Bla App के कारण उन्हें भारी नुकसान हो रहा है। ड्राइवरों ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर Bla-Bla App को बंद नहीं किया गया तो वह पक्का धरना लगाकर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट गाड़ियों से Bla-Bla App का इस्तेमाल बंद होना चाहिए।

    वहीं प्रेजिडेंट जसवंत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा पहले 5 तारीख को मांग पत्र दिया गया था और इस एप्प को बंद करने की अपील की गई थी। उन्होंने कहा कि कर्मिशयल गाड़ी से यात्रियों को उतारकर प्राइवेट गाड़ी चालक इस एप्प के जरिए सवारियां लेकर जा रहे है। उन्होंने कहा कि अभी जिले के ड्राइवरों ने मोर्चा खोला है, अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो देश भर में केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा टैक्स वह भर रहे है, लेकिन प्राइवेट गाड़ी को 3 हजार रुपए का पास दे दिया गया और टैक्सी चालकों कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एनआरआई भी प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल करते है, लेकिन यह गाड़ियां सेफ नहीं है। क्योंकि इस गाड़ियां में इश्योरेंस नहीं है। ड्राइवरों ने कहा कि वह चाबियां डीसी को सौंपने आए है। अगर उनके पास काम नहीं रहेंगा तो वह गाड़ियां कहां चलाएंगे।

     

  • स्वास्थ्य और पोषण को लेकर सरकार की नई पहल: CM Sukhu

    स्वास्थ्य और पोषण को लेकर सरकार की नई पहल: CM Sukhu

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की पहली पोषण नीति बनाएगी, ताकि लोगों को समग्र रूप से लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कई पोषण और खाद्य सुरक्षा योजनाएं चला रही है, जैसे एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), मिड-डे मील योजना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं को ध्यान में रखते हुए न्यूट्रिशनल प्रोफाइलिंग बहुत जरूरी है। इससे लोगों को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों, कैलोरी और फूड फोर्टिफिकेशन के बारे में जागरूकता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीति को अंतिम रूप देने से पहले राज्य में पोषण और खाद्य परीक्षण से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब को अपग्रेड किया जाएगा और नई प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में कांगड़ा जिले में नई लैब बनाई जाएगी। आने वाले वर्षों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी क्षेत्रीय टेस्टिंग लैब स्थापित होंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिले के बद्दी में नई प्रयोगशालाएं खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि कंडाघाट लैब को मजबूत करने के लिए 8.50 करोड़ रुपये और कांगड़ा में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन प्रयोगशालाओं के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव जितेंद्र सांजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: गैंगस्टरों के खिलाफ CP का एक्शन, 70 व्यक्तियों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गैंगस्टरों के खिलाफ CP का एक्शन, 70 व्यक्तियों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टर के खिलाफ कल से मुहिम शुरू की गई है।इस मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में पुलिस ने 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आज पुलिस की ओर गढ़े में यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीते दिन गैंगस्टरों के 50 सदस्यों को राउंडअप किया गया था। जिनमें से 15 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया।

    इसी के चलते आज गढ़े में दोबारा से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 4 एडीसीपी रैंक के अधिकारियों की अगुवाई में 200 पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग जगहों में रेड की जा रही है। इस रेड के दौरान आज 70 व्यक्तियों को राउंडअप किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद शाम तक राउंडअप किए गए व्यक्तियों को लेकर जानकारी सांझा की जाएगी।

    बता दें कि बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के सफल प्रयासों के बाद अब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू की है। इस मुहिम में मॉर्डन तकनीक के मैथेड का इस्तेमाल किया जाएगा और पंजाब में गैंगस्टरवाद को खत्म किया जाएगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693 946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब के लोगों ने नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस का साथ दिया है, उसी तरह अब गैंगस्टरवाद के खिलाफ भी वह सरकार और पुलिस का सहयोग करें ताकि गैंगस्टरवाद का खात्मा किया जाए।

  • Punjab News: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    Punjab News: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां

    फाजिल्का: पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी गई है। फाजिल्का में पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए आरनीवाला के नजदीक बदमाशों का एनकाउंटर किया। पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ के दौरान एक वांटेड आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल हालत में आरोपी को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल आरोपी की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अरनीवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीतपाल सिंह एक हत्या के मामले में वांटेड था और पुलिस उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक पुलिस एक घायल नौजवान को अस्पताल लाई थी, जिसके पैर में गोली लगी हुई थी।

    अस्पताल में उसे प्राथमिक इलाज देने के बाद हालत देखते हुए फिरोजपुर मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। इस मामले को लेकर आज फाजिल्का के एसएसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी सांझा किए जाने की संभावना है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

  • Sunita Williams के 27 साल के करियर का अंत, अंतरिक्ष यात्री ने Nasa से लिया सन्यास

    Sunita Williams के 27 साल के करियर का अंत, अंतरिक्ष यात्री ने Nasa से लिया सन्यास

    नई दिल्ली: भारतीय मूल की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने नासा से सन्याय लेकर अंतरिक्ष विज्ञान के एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत कर दी है।उनका रिटायरमेंट 27 दिसंबर 2025 से प्रभावी हुआ है। सुनीता विलियम्स ने 27 साल की लंबी और ऐतिहासिक सेवा के बाद एजेंसी से सन्यास ले लिया है। बता दें कि सुनीता विलियम्स नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में से गिनी जाती हैं। उन्होंने कई बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की ओर लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहकर अहम रिसर्च और तकनीकी जिम्मेदारियां निभाई। हाल ही में वह अपने एक साथी अंतरिक्ष यात्री के साथ मिशन पर भी गई थी जो तकनीकी कारणों से तय समय से काफी लंबा खिंच गया। इस दौरान उन्हें लगभग नौ महीने तक आईएसएस पर रहना पड़ा जो उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार मिशनों में से एक माना जाता है।

    खत्म हुआ 27 साल का करियर

    सुनीता विलियम्स का नाम नासा के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद अंतरिक्ष यात्रियों में लिया जाता है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन अहम मिशन पूरे किए। उन्होंने न सिर्फ वैज्ञानिक प्रयोगों में अहम भूमिका निभाई बल्कि कई बार अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहकर रिकॉर्ड भी बनाए। 27 साल की सेवा के बाद उनका रिटायरमेंट नासा के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। उनके साथ एक ऐसा दौर खत्म हुआ है जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष मिशनों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। Read In English :
    Sunita Williams Retires After 27 Years at NASA, Leaves Behind a Record-Setting Spaceflight Legacy
    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪਢ਼ੇ :
    27 ਸਾਲਾਂ ਬਾਅਦ ਨਾਸਾ ਨੂੰ ਅਲਵਿਦਾ: ਸੁਨੀਤਾ ਵਿਲੀਅਮਸ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਪੁਲਾੜ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਸਮਾਪਨ

    पीढ़ियों को प्रेरित करेगा सुनीता का करियर

    नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर की निदेशक वनेसा वाइचे ने कहा कि सुनीता का करियर नेतृत्व समर्पण और साहस का प्रतीक है जो आने वाले पीढ़ियों के अंतरिक्ष यात्रियों को प्रेरित करता रहेगा। रिटायरमेंट पर सुनीता विलियम्सम ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों को प्रेरित करता रहेगा।

    रिटायरमेंट के बाद आएगी पेंशन

    रिटायरमेंट के बाद सुनीता विलियम्स को नासा के फेडरल एम्पलॉइज रिटायरमेंट सिस्टम के अंतर्गत पेंशन मिलेगी। यह पेंशन उनकी कुल सेवा अवधि और औसत सैलरी के आधार पर तय की जाती है। इसके अलावा उन्हें अमेरिका की सोशल सिक्योरिटी स्कीम का भी फायदा मिलेगा जिससे हर महीने एक तय रकम मिलती रहेगी। लंबे और सीनियर करियर के कारण उनकी पेंशन को आर्थिक रुप से मजबूत माना जा रहा है। इससे रिटायरमेंट के बाद उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी नहीं होगी।  
  • Punjab News: Hotel Kings Route में NRI के कत्ल मामले में पति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel Kings Route में NRI के कत्ल मामले में पति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में ऑस्ट्रिया से आई एनआरआई युवती का 12 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्ज रूट के कमरे में शव बरामद किया था। मृतका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई थी। इस कत्ल मामले में पुलिस ने आरोपी मनदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी मनदीप सिंह ढिल्लो की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारी करते हुए आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    मनदीप को शक हो गया कि प्रभजोत के किसी और लड़के के साथ संबंध हैं। इस बात को लेकर मनदीप ढिल्लो अक्सर पत्नी प्रभजोत से झगड़ा करता रहता था। इस वजह से उनके बीच तनाव चल रहा था। इस बारे में बहन ने भी बताया था कि पति उसके चरित्र पर शक करता था। बार-बार उसके साथ मारपीट करता था। गुरदासपुर के गांव वड़ैच की प्रभजोत कौर की शादी 7 वर्ष पहले अमृतसर के जेठुवाल गांव में हुई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में लगातार छापामारी की जा रही थी। मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि विवाह के बाद दोनों विदेश में रह रहे थे। इसी दौरान मनदीप को प्रभजोत के चरित्र पर शक होने लगा, जिसके कारण दंपती के बीच लगातार तनाव बना रहता था। लवप्रीत सिंह ने बताया है कि उनके घर में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग था।

    इसलिए उन्होंने अपने जीजा और बहन को बुलाया था। दोनों विदेश से अपने बेटे के साथ आए थे। लवप्रीत ने कहा कि रविवार को मनदीप बहन को यह कहकर ले गया कि वे घूमने जा रहे हैं, लेकिन अपने बेटे को साथ नहीं लेकर गए और रात को दोनों नहीं लौटे। बाद में सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। परिजनों का आरोप है कि मनदीप सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से प्रभजोत को अमृतसर के होटल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

    परिवार के अनुसार, घर में अखंड पाठ आयोजित था, जिसके चलते प्रभजोत विशेष रूप से ऑस्ट्रिया से आई थी। मृतका 7 महीने के एक बच्चे की मां थी। पिता मक्खन सिंह ने कहा कि शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था, लेकिन बाद में आपसी अनबन बढ़ने लगी थी। एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। परिवार के बयान और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।