Blog

  • Cricket खेलकर लौट रहे युवकों की कार तालाब में गिरी, 3 की मौत

    Cricket खेलकर लौट रहे युवकों की कार तालाब में गिरी, 3 की मौत

    जगदलपुरः कालीपुर में स्थित तालाब में एक स्कॉर्पियो गाड़ी डूबने का मामला सामने आया है। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों की जिंदगी बचा ली गई है। मृतकों की पहचान मनीष नेवर (41), शेखर (33), भावेश नागे (38) निवासी जगदलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात सभी क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

    जानकारी के मुताबिक, तीनों अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए हुए थे, जिसके बाद रात में सभी कालीपुर से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई जिसके बाद वहां आस-पास में मौजूद लोगों की नजर पड़ी और लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह वाहन को बाहर निकाला। हादसे में 3 युवकों की पानी में डूबने से जान चली गई, जबकि अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

  • Jalandhar News: घने कोहरे का कहर, गड्ढे में पलटी कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घने कोहरे का कहर, गड्ढे में पलटी कार, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर में देर रात अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिली। रात 9 बजे ही सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य हो गई। यही कारण है कि देर रात 2 सड़क हादसे हो गए।‌ गनीमत रही कि दोनों हादसों में जानमान का नुक्सान नहीं हुआ।

    दरअसल, देर रात पहले डीएवी कॉलेज के पास कोहरे के कारण स्विफ्ट कार अचानक गंदे नाले में गिर गई, जिसे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं कार में सवार दोनों चालक सुरक्षित बाहर निकाले गए। दूसरा हादसा राधा स्वामी सत्संग घर के पास, दानिशमंदा रोड पर हुआ, जहां घने कोहरे के चलते एक कार सड़क पर पड़े मिट्टी के गड्ढे में पलट गई। सौभाग्य से कार में सवार लोगों को इस हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई।

    जानकारी के अनुसार, इस सड़क पर काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। घने कोहरे के कारण कार चालक गड्ढे को समय रहते नहीं देख सका, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और दृश्यता पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

  • Jalandhar News: University के बाहर हुए Murder मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: University के बाहर हुए Murder मामले में पुलिस ने किया 2 आरोपियों का Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर पुलिस ने बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास हुई हत्या मामले में फरार चल रहे बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस डरौली कलां के पास मौजूद थी, जहां पुलिस को इनपुट मिला था कि दो दिन पहले बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी की गोलियां मारकर हत्या कर भागे जस्सा और उसका साथी इलाके में हथियार छुपाकर भागे थे, वह हथियार लेने के लिए आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ट्रैप लगाकर खड़ी हुई थी।

    हथियार उठाने के बाद दोनों आरोपी डरौली कलां से जा रहे थे कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाई तो गोलियां दोनों आरोपियों की टाँगों में लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए दो पिस्तौल बरामद किए और उसे इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी और पुलिस के ऊपर चार रौंद गोलियां चलायी थी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर दोनों को दबोचा।

    एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बीते दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी जस्सा साथी सहित बाइक सवार केसर धामी के सिर पर गोलियां मार मौके से भाग गया था। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी डकौली कला में हथियार छुपाकर भागे थे, जिसके बाद उनकी टीम डरौली कलां में ट्रैप लगाकर छुपी हुई थी। सुबह दोनों आरोपी हथियार उठाने के लिए मौके पर आए और दोनों बाइक पर भागने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों को दबोच लिया।

    बता दें, दो दिन पहले आदमपुर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर दोपहर तीन बजे चार साल पुरानी रंजिश के चलते बाइक आरोपी जस्सा साथी सहित बाइक सवार केसर धामी के सिर पर गोलियां मार मौके से भाग गया था। गोलियां चलने के बाद आस पास के लोगों के भीड़ जमा हो गई थी, जिन्होंने घायल हालत में युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां डाक्टरों ने गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के रहने वाले 22 वर्षीय केसर धामी को मृत घोषित कर दिया था। गोली चलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस जांच में जुट गई थी।

  • आज का राशिफल, 18 जनवरी 2026

    आज का राशिफल, 18 जनवरी 2026

    आज मौनी अमावस्या है। शाम को चंद्रमा 04:41 बजे के बाद मकर राशि में सूर्य के साथ रहेंगे। आज मौनी अमावस्या का पुण्य स्नान संगम में करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गंगा सहित किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व यथा संभव अन्न दान करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग घर पर रहेंगे वह स्नान पात्र में गंगा जल लेकर ऊपर से सामान्य जल मिलाकर स्नान करें।

    मौनी अमावस्या को स्नान करते हुए मौन रहकर भगवान नाम का जप करें। आज तिल, कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान बहुत फलित होता है। घर में सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन व भजन करके आरती करें। ग्रहों की बात करें तो आज चंद्रमा शाम 4 बजकर 41 तक तो धनु में इसके बाद मकर में पहुंच जाएंगे। मकर में आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और सिंह में केतु व शनि मीन में रहेंगे। गुरु पहले की ही भांति मिथुन में मौजूद दिखेंगे।

    मेष राशि : आज आपके स्वास्थ्य के प्रति आपकी चिंता बनी रह सकती है, वहीं कुछ योजनाओं के मुताबिक बाहर जाने की तैयारी भी आपको करनी पड़ सकती है. आज के दिन व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिससे व्यावसायिक गतिविधियाँ कुछ असमंजसपूर्ण हो सकती हैं. घरेलू वातावरण में भी किसी विषय को लेकर मतभेद उभरने की आशंका है, जिससे मन थोड़ा अशांत रह सकता है.

    वृषभ राशि : आज आपका मन खुशी और उत्साह से ओतप्रोत रहेगा. आप किसी नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, और आपके परिचितों में से किसी एक से आपके कार्य क्षेत्र में सहयोग मिल सकता है. व्यापार के क्षेत्र में नए अवसर उभरेंगे, जिससे स्थिति मजबूत बनेगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

    मिथुन राशि : आज का दिन बेहद शुभ रहेगा, आप आत्म-आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेंगे और मन भी खुशहाल रहेगा. जो भी योजना बनाएं, उनके पूरे होने की संभावना अधिक होगी. धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन जैसी गतिविधियों के लिए आजका दिन उपयुक्त हो सकता है, खासकर परिवार के साथ मिलकर. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के संकेत बनेंगे.

    कर्क राशि : आप किसी खास काम के लिए बाहर जाना चाहें या यात्रा आदि करना पड़े, तो वाहन चलाते समय सावधानी बिल्कुल न छोड़े. बिना सावधानी के दुर्घटना हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है और किसी प्रियजन के दुखद समाचार भी मिल सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में किसी पार्टनर से धोखा मिल सकता है, और कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव आपके हित में नहीं रहेगा.

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के संकेत दिख रहे हैं. व्यवसाय के क्षेत्र में भी आज कोई नया अवसर सामने आ सकता है और कोई नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है या आपको ऑफर मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए साधारण सा रहेगा. आप किसी खास काम के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, इसलिए वाहन आदि का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें. आज व्यापार-व्यवसाय में अधिक बड़ा निवेश करने से परहेज करें. आर्थिक स्थिति में हल्की गिरावट होने की आशंका बनी हुई है. परिवार के किसी सदस्य के बारे में दुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा बेचैन्न होगा. आज वाणी में संयम बनाए रखें और किसी भी वार-विवाद से दूर रहें.

    तुला राशि : आज आप व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं और मन अशांत रहेगा. विरोधियों के किसी षड्यंत्र का शिकार बनने की संभावना भी बनती है; इसलिए उनसे सावधान रहें. परिवार के भीतर कोई अप्रिय घटना घटने की आशंका है. व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बना हुआ काम बिगड़ सकता है और आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों के साथ मतभेद उभर सकते हैं.

    वृश्चिक राशि : आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं; स्वास्थ्य में अचानक गिरावट की आशंका है, इसलिए हर छोटी-बड़ी बात पर खास तरह का ध्यान रखें. खान-पान पर संयम बनाए रखना आपके लिए ज़रूरी है. आज व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान का अनुभव भी हो सकता है, इसलिए वित्तीय गतिविधियों में संभलकर कदम रखें. कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव करने से बचना ही आपके लिए सही रहेगा.

    धनु राशि : आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संकेत दे सकता है और कुछ लोगों के लिए अचानक अस्वस्थ महसूस हो सकता है. साथ ही, आप षड्यंत्र के शिकार बनने जैसे भयावह विचार भी सोच सकते हैं. व्यापार के क्षेत्र में नुकसान उठाने के संकेत बनते हैं, इसलिए यह समय किसी बड़े जोखिमपूर्ण कदम उठाने के लिए उपयुक्त नहीं है.

    मकर राशि : आपको आज किसी करीबी के बारे में दुःखद समाचार मिल सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और लंबी या दूर की यात्राओं से बचने की कोशिश करें. व्यवसायिक क्षेत्र में आज बड़ा जोखिम उठाने से बचें. किसी भी प्रकार के कार्य क्षेत्र में बदलाव आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. परिवार में कुछ सदस्य आपके विरुद्ध हो सकते हैं और मान-सम्मान में कमी अनुभव करेंगे.

    कुंभ राशि : आज का दिन आपका बहुत शुभ रहेगा. आप जो भी विचार करें, वे पूरे हो सकते हैं. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें; स्वास्थ्य, मौसम के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए सावधानी रखें. वहीं व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है, आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है, और किसी बड़े साझेदारी के अवसर भी बन सकते हैं.

    मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ावों भरा रहेगा. किसी मित्र के साथ पैसे के मुद्दे पर बहस हो सकती है, जिससे मन में तनाव और कड़वाहट पैदा होगी. इसी कारण आपसी रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य में भी हल्की गिरावट महसूस हो सकती है. कार्यस्थल पर नुकसान होने की संभावना भी बनती है.

  • दुनिया का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग इस राज्य में किया गया स्थापित, जानें इसका धार्मिक महत्व

    दुनिया का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग इस राज्य में किया गया स्थापित, जानें इसका धार्मिक महत्व

    Akhand Shivling News: बिहार में धार्मिक आस्था और आर्किटेक्चर का एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। 17 जनवरी 2026 को दुनिया के सबसे बड़े अखंड शिवलिंग की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। आइए, इस विशाल शिवलिंग और विराट रामायण मंदिर से जुड़े सभी अहम तथ्यों को आसान शब्दों में समझते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग कहां स्थित है दुनिया का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है। यह शिवलिंग कैथवलिया गांव के जानकी नगर में बन रहे विराट रामायण मंदिर परिसर में स्थापित किया गया है। इस शिवलिंग को सहस्त्र लिंगम भी कहा जाता है। अखंड शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है यह अखंड शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है। इसे ब्लैक ग्रेनाइट के एक ही पत्थर से बनाया गया है, यानी इसमें कहीं भी जोड़ नहीं है। इसी कारण इसे अखंड (एक ही पत्थर से बना) शिवलिंग कहा जाता है।   शिवलिंग को खास क्या बनाता है? इस शिवलिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस पर 1008 छोटे-छोटे शिवलिंग (सहस्त्र लिंगम) उकेरे गए हैं। 33 फीट ऊंचे इस शिवलिंग का वजन करीब 210 मीट्रिक टन है, जो इसे और भी अद्भुत बनाता है। किसने बनवाया बिहार का सबसे बड़ा अखंड शिवलिंग? इस भव्य शिवलिंग का निर्माण बिहार धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा करवाया गया है। शिवलिंग का निर्माण किसने किया इस विशाल शिवलिंग को बनाने की पूरी प्रक्रिया प्रसिद्ध शिल्पकार हेमलता देवी की निगरानी में हुई। उनके साथ शिल्पकारों की एक पूरी टीम ने काम किया। इस कार्य में उनके पुत्र विनायक बैकट रमण की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। शिवलिंग कहां बनाया गया इस अखंड शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाड़ू गांव में किया गया। तमिलनाडु से बिहार तक कैसे पहुंचा शिवलिंग इस शिवलिंग को तैयार करने में करीब 10 साल लगे। 12 नवंबर को यह शिवलिंग महाबलीपुरम से रवाना हुआ और आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए लगभग 2565 किलोमीटर की दूरी तय कर 46 दिनों में बिहार पहुंचा। निर्माण में कितना समय और कितना खर्च आया शिवलिंग को बनाने में 10 वर्षों का समय लगा। इसके निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपये का खर्च आया। विराट रामायण मंदिर की क्या खासियत है विराट रामायण मंदिर एक विशाल और भव्य धार्मिक परिसर है, जो करीब 120 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। मंदिर में कुल 18 शिखर और 22 मंदिर बनाए जाएंगे। शिखरों की ऊंचाई इस प्रकार होगी -मुख्य शिखर: 270 फीट -चार शिखर: 180 फीट -एक शिखर: 135 फीट -आठ शिखर: 108 फीट -एक शिखर: 90 फीट विराट रामायण मंदिर का निर्माण कब शुरू हुआ? विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य 20 जून 2023 से चल रहा है। अभी मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। मंदिर का शिलान्यास किसने किया था? इस भव्य मंदिर का शिलान्यास बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल द्वारा किया गया था। यह अखंड शिवलिंग और विराट रामायण मंदिर आने वाले समय में बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।    
  • Jalandhar News: कोहरे का कहर, DAV College के पास गंदे नाले में फंसी कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोहरे का कहर, DAV College के पास गंदे नाले में फंसी कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। राज्य में शनिवार सुबह ही अलग-अलग जिलों में धुंध के कारण सड़क हादसे की घटनाएं सामने आई थी, वहीं देर रात 9:00 बजे शहर में घना कोहरा छा गया। हालत यह बन गए कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई। देर रात अचानक घने कोहरे के कारण सड़क हादसे की घटना सामने आई है।

    दरअसल, डीएवी कॉलेज के पास गंदे नाले में कार फंस गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, कोहरे के कारण कुछ दूरी से भी कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके चलते गाड़ी गंदे नाले में फंस गई। मामले की जानकारी देते हुए परविंदर सिंह ने बताया कि घने कोहरे के कारण सड़क पर कुछ नहीं दिखाई दिया और स्विफ्ट गाड़ी गंदे नाले में चली गई।

    घटना के दौरान कार में 2 लोग सवार थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गए। परविंदर ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

    उनका कहना है कि सड़क पर कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया, जिसके कारण धुंध ज्यादा होने के चलते गाड़ी गंदे नाले में चली गई। व्यक्ति ने बताया कि अभी कार चलाक के बारे में पता नहीं चल पाया है कि वह कहां के रहने वाले हैं, लेकिन अभी गाड़ी निकालने के लिए कड़ी में मशक्कत की जा रही है।

  • झूठी वीडियो से सिख भावनाओं से खिलवाड़ न करें: ‘आप’ की कांग्रेस-भाजपा को चेतावनी

    झूठी वीडियो से सिख भावनाओं से खिलवाड़ न करें: ‘आप’ की कांग्रेस-भाजपा को चेतावनी

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं पर ‘आप’ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े छेड़छाड़ वाले वीडियो मामले में अदालत द्वारा फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दिए गए आदेशों पर सवाल उठाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि अदालत में दर्ज फोरेंसिक निष्कर्षों को राजनीतिक बहस का विषय बनाना न्यायिक प्रक्रिया को चुनौती देने जैसा है।

    ‘आप’ पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि माननीय अदालत ने स्टेट फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्टों की जांच के बाद साफ तौर पर दर्ज किया है कि वायरल वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी और मूल ऑडियो में कोई आपत्तिजनक शब्द मौजूद नहीं था। इसी आधार पर अदालत ने वीडियो को हटाने और सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने के आदेश दिए थे। अरोड़ा ने कहा कि अदालत के सामने रखे गए फोरेंसिक नतीजों पर सवाल उठाना राजनीतिक आलोचना नहीं, बल्कि कानून के शासन को कमजोर करने का प्रयास है।

    वहीं ‘आप’ मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि झूठ को बार-बार दोहराने से अदालती तथ्य नहीं बदलते। कांग्रेस नेता परगट सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने धार्मिक भावनाओं को छेड़छाड़ किए गए कंटेंट से जोड़ना गैर-जिम्मेदाराना बताया और कहा कि सिख समाज सच्चाई का हकदार है, न कि राजनीतिक लाभ के लिए फैलाए गए जाली क्लिप्स का। ‘आप’ नेताओं ने सभी राजनीतिक दलों से अदालती फैसलों का सम्मान करने की अपील की।

     

  • Jalandhar News: CASO ऑपरेशन के तहत 8 लोग गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CASO ऑपरेशन के तहत 8 लोग गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मादक पदार्थों की तस्करी और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में व्यापक कासो ऑपरेशन चलाया। यह ऑपरेशन DIG इंटेलिजेंस पंजाब डॉ. संदीप कुमार गर्ग के गाइडेंस में और SSP हरविंदर सिंह विर्क के लीडरशिप में चलाया गया।

    SSP ने कहा कि इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर जिले में सेंसिटिव जगहों की पहचान की गई, जहां एंटी-सोशल एलिमेंट्स गैर-कानूनी कामों के लिए सुनसान और अलग-अलग जगहों का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें बस स्टैंड, खाली बिल्डिंग्स, अलग-अलग खेत, खुले मैदान और दूसरी सेंसिटिव जगहें शामिल थीं।

    इसे ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर ज़िला लेवल पर CASO ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके दौरान 15 गैजेटेड अफ़सरों की देखरेख में 111 रेड की गईं और करीब 150 पुलिस वाले तैनात किए गए।

    इस सर्च ऑपरेशन के दौरान, पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों और गाड़ियों की कड़ी चेकिंग की और निशान वाली जगहों पर अच्छी तरह से तलाशी ली। वेरिफ़िकेशन और रोकथाम की कार्रवाई के तहत, 50 तस्करों/ड्रग पेडलर्स/कूरियर की चेकिंग की गई, जबकि 35 संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया ताकि ड्रग से जुड़ी या दूसरी क्रिमिनल एक्टिविटीज़ में उनकी संलिप्तता की जांच की जा सके।

    CASO के दौरान की गई डिटेल्ड चेकिंग के नतीजे में, 07 केस दर्ज किए गए और 08 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। उनके पास से 290 नशीली गोलियां, 05 ग्राम हेरोइन और एक कार बरामद की गई। इस ऑपरेशन से गैर-कानूनी कामों को बड़ा झटका लगा है और कई अहम सुराग और जानकारी भी मिली है, जिसके आधार पर भविष्य में और सख्त और टारगेटेड कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: Chamber Of Commerce Industry ने रखी वार्षिक आम सभा, देखें वीडियो

    Haryana News: Chamber Of Commerce Industry ने रखी वार्षिक आम सभा, देखें वीडियो

    पंचकूला: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा वार्षिक आम सभा सेक्टर-5 में स्थित रबाब में बहुत ही भव्य, उत्साहपूर्ण वातावरण में खत्म हुई। इसका आयोजन पीसीसीआई के चेयरमैन अरुण ग्रोवर के सशक्त नेतृत्व और अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें उद्योग, राजनीति और समाज जगत की कई प्रतिष्ठिक हस्तियों से हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृषि बेदी ने शिरकत की। उन्होंने उद्योग जगत को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को सर्वागीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशवस्त किया है कि उद्योगों से जुड़ी हुई हर वास्तविक समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

    सरकार उद्योगपतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगी और निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के जरिए से हरियाणा को आर्थिक रुप से ज्यादा मजबूत बनाया जाएगा। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है।

    उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उद्योगों की भूमिका बहुत जरुरी है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर उदमियों को हर मुश्किल सहायता दे रही है। इस मौके पर पीसीसीआई चेयरमैन श्री अरुण ग्रोवर ने उद्योग जगत की ओर से कई जरुरी सुझाव और मांगें मच के जरिए से रखी गई है। इसमें औद्योगिक नीतियों का सरलीकरण, स्थानीय उद्योगों का प्रोत्साहन, स्टार्टअप्स के लिए अच्छी सुविधाएं, टैक्स प्रणाली में सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी शामिल रहा।

    इन सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने यह आश्वस्त भी किया है कि वो अरुण ग्रोवर के द्वारा रखी गई सभी मांगों और सुझावों को सीएम और पीएम के सामने खुद प्रस्तुत करेगी।

    इन सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे अरुण ग्रोवर द्वारा रखी गई सभी मांगों एवं सुझावों को मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के समक्ष स्वयं प्रस्तुत करेंगी, ताकि उद्योगों को और अधिक मजबूती मिल सके।

    कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पीसीसीआई के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते की। सभी ने इसे उद्योग हित में एक प्रभावशाली मंच बताया।

    आयोजन के दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध हरियाणवी गायक महावीर गुड्डू ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक की सूफियाना गायकी ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

    कार्यक्रम के अंतर्गत समाज को नैतिक एवं पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने हेतु “मेरा परिवार, सुखी परिवार” विषय पर विशेष संदेश भी दिया गया। इस मौके पर पूज्य जयतीर्थदास स्वामी (स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली) ने अपने प्रेरक वक्तव्य के माध्यम से धर्म, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे संदेश समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं।

    इस सफल आयोजन में पीसीसीआई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। वी.के. सूद, अध्यक्ष अमर नाथ गोयल, उपाध्यक्ष रोहित सेन, विनय नारद, पुनीत गुप्ता, महासचिव राजन नंदा संयुक्त सचिव महेश सभरवाल, संजीव तलवार संगठन सचिव डी.पी. सिंघल,संयुक्त संगठन सचिव अजय गुप्ता, वरुण ग्रोवर कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों एवं पीसीसीआई सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने इस आयोजन को सरकार–उद्योग संवाद को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया।

  • Punjab News: किराये के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: किराये के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। जिले के पास कोटरानी गांव में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोटरानी निवासी रशपाल पुत्र आशु के रूप में हुई है। आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मृतक आशु शादीशुदा था और उसका अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उक्त व्यक्ति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक आशु किसी के साथ गाड़ी में हेल्पर के तौर पर जाता था। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में फगवाड़ा पुलिस को सूचित कर दिया है।

    दूसरी ओर, ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह पिछले दिन उनके साथ काम से लौटा था और बाद में पता चला कि आशु ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    घटना की सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है।