Blog

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 3 घायल

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 3 घायल

    तरनतारन: जिले के गांव दुग्गड़ी के पास हुए सड़क हादसे में एक जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार नियंत्रण खोकर एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 3 और लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 32 वर्षीय वरिंदर सिंह निवासी गांव दुग्गड़ी के रूप में हुई है। मृतक जवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जानकारी के अनुसार वरिंदर सिंह ससुराल जाने के लिए जीजा अमृतपाल सिंह और तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ अमृतसर के श्री गुरु रामदास हवाई अड्डे से रवाना हुआ था।

    जैसे ही कार दुग्गड़ी गांव के पास पहुंची, कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वरिंदर सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में वरिंदर सिंह के साले अमृतपाल सिंह और उनके साथ यात्रा कर रहे तीन अन्य रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर सरहाली थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • 78वां सेना दिवस आरट्रैक शिमला में मनाया गया, राज्यपाल ने की सराहना

    78वां सेना दिवस आरट्रैक शिमला में मनाया गया, राज्यपाल ने की सराहना

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) में 78वें सेना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के कारण रक्षा क्षेत्र में निरंतर चुनौतियां बढ़ रही है। साइबर और सूचना युद्ध जैसी स्थितियों में आरट्रैक की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि यहां दी जा रही नेतृत्व क्षमता और प्रशिक्षण भारतीय सेना को सशक्त बनाने के साथ-साथ नैतिक और मानवीय मूल्यों से भी समृद्ध बनाते हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि सेना दिवस राष्ट्र की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा में भारतीय सेना के अतुलनीय बलिदान, अदम्य साहस और अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने आरटैªक को भारतीय सेना के प्रशिक्षण और संस्थागत उत्कृष्टता का केंद्र बताते हुए कहा कि भविष्य के युद्ध क्षेत्रों की जटिल चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आरट्रैक द्वारा दिया जा रहा तकनीक-सक्षम और बहुआयामी प्रशिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि हमारी सेना सदैव तैयार और सक्षम बनी रहे। हिमाचल प्रदेश और सशस्त्र बलों के बीच गहरे और भावनात्मक संबंधों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। राज्य का लगभग हर गांव सैन्य सेवा की गौरवशाली परंपरा को दर्शाता है, जो हमारी संस्कृति और मूल्यों का अभिन्न अंग है। सैनिकों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि हर सैनिक के पीछे एक परिवार होता है, जिसका मौन बलिदान हमारे सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

    राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने हाल के वर्षों में रक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई दूरदर्शी और ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2025दृ26 में रक्षा मंत्रालय के लिए 6,81,210 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 9.5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह बदलते वैश्विक सुरक्षा परिवेश में भारत की रणनीतिक प्रतिबद्धता और दीर्घकालिक दृष्टि को रेखांकित करता है।

    अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना ने सशस्त्र बलों में युवा ऊर्जा का संचार किया है। इसके लिए बजटीय प्रावधान बढ़ाकर 11,000 करोड़ रुपये से अधिक किया गया हैं, जिससे हमारी सेना और अधिक सक्षम बनी है। युवाओं में अनुशासन, कौशल और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित हो रही है।

    उन्होंने कहा कि यह योजना युवाओं को अनुशासन, कौशल और राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जोड़ती है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए राज्यपाल ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण भारत की रणनीतिक प्राथमिकता है और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी प्रणालियों का प्रभावी उपयोग इस प्रगति का सशक्त प्रमाण है।

    पूर्व सैनिकों के लिए उठाए गए कल्याणकारी कदमों पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि जुलाई, 2024 से लागू ‘वन रैंक वन पेंशन’ योजना के संशोधनों से लाखों पूर्व सैनिक परिवारों को सम्मानजनक आर्थिक सुरक्षा मिली है। साथ ही, पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के लिए लगभग 8,317 करोड़ रुपये के आवंटन से देशभर में 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

    राज्यपाल ने कहा कि मजबूत रक्षा बजट राष्ट्र की रणनीतिक सोच और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे पहले, आरट्रैक के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने राज्यपाल का स्वागत किया और भारतीय सेना की तैयारियों और पेशेवर दक्षता पर प्रकाश डाला। आरट्रैक ट्रेनिंग कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. दहिया ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, सांसद सुरेश कश्यप, नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, नागरिक एवं सैन्य अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में नौजवान के मर्डर मामले में हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में नौजवान के मर्डर मामले में हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः फगवाड़ा के अंतगर्त आते इलाके में युवक के कत्ल मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल 7.65 मिमी, 2 रौंद और सफेद रंग की हुंडई क्रेटा नंबर PB 360063 बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि पुलिस मुख्य दोषी की तलाश में थी। जिसके बाद थाना सतनामपुरा की पुलिस ने जसप्रीत उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया गया।

    27 वर्षीय जसप्रीत उर्फ जसी पुत्र जसविंदर कुमार, राजकरण उर्फ गोलू पुत्र जरनैल सिंह और चेतन पुत्र भगवानदीन निवासी खजूरला थाना सदर फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आज 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    गोली चलाकर हत्या करने के मामले में एसपी ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। जिसके बाद दोनों में विवाद काफी बढ़ गया और जसप्रीत ने गोली मारकर दोस्त का कत्ल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने चेतन को हथियार दे दिया था। आज पुलिस ने चेतन को हथियार छिपाने के मामले में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गैंगवार का कोई मामला सामने नहीं आया है। एसपी ने कहा कि पुलिस जांच में सामने आया है कि जसप्रीत पर पहले भी मामले दर्ज है।

     

     

  • पुल से गिरा ट्रक, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 14 की मौत

    पुल से गिरा ट्रक, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 14 की मौत

    लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार ट्रक पुल से गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सरगोधा जिले के कोट मोमिन में हुआ, जो लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे का शिकार हुआ परिवार इस्लामाबाद से फैसलाबाद की ओर जा रहा था। वे अपने किसी करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निकले थे। इस दौरान ट्रक में कुल 23 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान मोटरवे पर कोहरा इतना अधिक था कि प्रशासन ने उसे यातायात के लिए बंद कर दिया था।

    इसके बाद चालक ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक स्थानीय मार्ग चुना। वहीं मौके पर पहुंचे पंजाब इमरजेंसी सर्विसेज रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता के अनुसार कोट मोमिन तहसील के गलापुर ब्रिज से ट्रक सूखी नहर में गिर गया, क्योंकि ड्राइवर को खराब दृश्यता के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि मृतकों में 6 मासूम बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे में 9 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कोट मोमिन के सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रक के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पाकिस्तान पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की लापरवाही या अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में कोहरे के मौसम में पुलों और सड़कों पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। यह हादसा पाकिस्तान में सड़क सुरक्षा की कमी और मौसम संबंधी चेतावनियों की अनदेखी को एक बार फिर उजागर करता है। मृतक परिवार के सदस्यों में शोक की लहर है, और घायलों के परिजन अस्पताल के बाहर इंतजार कर रहे हैं।

     

  • 2 कारों की टक्कर में 4 नाबालिगों की मौत, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे युवक

    2 कारों की टक्कर में 4 नाबालिगों की मौत, बर्थडे मनाकर लौट रहे थे युवक

    उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर शहर में शनिवार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा सवीना थाना क्षेत्र के नेला तालाब के पास पुराने अहमदाबाद हाइवे पर हुआ, जहां 2 कारों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 4 नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 6 व्यक्ति घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय मोहम्मद अयान, 14 वर्षीय आदिल कुरैशी, 19 वर्षीय शेर मोहम्मद और 17 वर्षीय गुलाम ख्वाजा के रूप में हुई है। दूसरी कार में सवार 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

    बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक का जन्मदिन था। हादसे से पहले 12 बजे सभी दोस्तों ने मिलकर उसे बर्थडे विश भी किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए थानाधिकारी अजयराज सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी कार में सवार 2 अन्य युवक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज उदयपुर के एमबी अस्पताल और एक निजी अस्पताल में जारी है।

    पुलिस के अनुसार एक कार में उदयपुर के 6 दोस्त सवार थे, जो रात में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम महफिल-ए-मिलाद में शामिल होने के बाद चाय पीने के लिए हाईवे की ओर जा रहे थे। उनकी कार हाईवे पर चढ़ रही थी कि तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही गुजरात नंबर की कार से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। ये कार राजगढ़ (चूरू) से वापी, गुजरात की ओर जा रही थी। इस कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से 2 को गंभीर चोटें आई हैं। थानाधिकारी अजयराज सिंह के अनुसार दोनों क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से हटाकर थाने के बाहर रखवाया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।घटना के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है। यह सभी लोग एक ही इलाके के रहने वाले हैं।

     

  • दुलैहड में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन

    दुलैहड में 14 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन

    ऊना, सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), ऊना कार्यालय द्वारा दुलैहड ग्राम पंचायत में आयोजित 14 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नरम खिलौने बनाने एवं विपणन संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

    समापन समारोह में पूर्व ग्राम पंचायत उप-प्रधान महेंद्र बोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अमित शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकिंग एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें स्वरोजगार शुरू करने हेतु बैंक ऋण सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    पीएनबी आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं सदस्य आकाश भारद्वाज ने जानकारी दी कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा जिला ऊना के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। साथ ही, प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकें। इस दौरान कुल 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पंच एवं समाजसेवी सुनीता रानी, यूको बैंक से परगट सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

  • टक्का स्कूल में आग बुझाने की मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड ऊना ने करवाया प्रैक्टिकल

    टक्का स्कूल में आग बुझाने की मॉक ड्रिल, फायर ब्रिगेड ऊना ने करवाया प्रैक्टिकल

    ऊना/ सुशील पंडित: अग्निशमन विभाग ऊना द्वारा राजकीय उत्कृष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का के छात्रों को अग्निशमन यंत्रों व आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल में स्कूल के 297 स्टूडेंट्स व 29 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग की टीम में शामिल फायरमैन लक्की, मुकेश कुमार, दौलतराम व चालक अमित कुमार पर आधारित टीम ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन यंत्रों का जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने के तरीके बताए। आग के प्रकार, किस आग पर कौन सा यंत्र प्रयोग करना है प्रैक्टिकल करके बताया गया। स्टूडेंट्स को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि वे ये सब जानकारियां अपने गांव , शहर व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ साझा करें तथा आग लगने की स्थिति में नजदीकी फायर स्टेशन के टोल फ्री नंबर 101 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि जब तक अग्निशमन विभाग का दलबल घटनास्थल पर पहुंच नहीं जाते तब तक अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए सीमित संसाधनों को अपनाते हुए आग को बुझाने के प्रयास जारी रखें। मॉक ड्रिल में प्रिंसिपल वीरेंद्र कपिल ने स्कूल में आग के प्रति जागरूकता अभियान के तहत स्टुडेंट्स व स्टाफ को जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से सभी को सीख मिलती है कि कभी भी लापरवाही से आग न लगाएं ।
  • Punjab News: फायरिंग करके SBI के मैनेजर से लाखों के गहने लूटकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: फायरिंग करके SBI के मैनेजर से लाखों के गहने लूटकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर के एयरो सिटी में शनिवार को लूट की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के चीफ मैनेजर सुधांशु कुमार की गाड़ी पर फायरिंग करके लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकार के अनुसार 2 नकाबपोश बदमाश पिस्तौल दिखाकर मैनेजर से 4 लाख रुपए के सोने के गहने छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने दहशत मचाने के लिए चीफ मैनेजर की कार पर गोली भी मारी। इसके बाद बदमाश लूटे गए सोने के गहने लेकर वहां से फरार हो गए।

    लूट के बाद चीफ मैनेजर से शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है। पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। एयरो सिटी के ब्लॉक एम में रहने वाले सुधांशु कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे अपनी कार से दफ्तर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर स्लिप रोड पर घनी धुंध के बीच दो नकाबपोश युवकों ने अचानक उनकी कार के आगे अपनी बुलेट बाइक लगा दी।

    इसके बाद दोनों युवक उतर कर उनके पास आए। सुधांशु कुमार के मुताबिक, जैसे ही कार का शीशा नीचे किया, एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया और कार के अंदर से सोने का कड़ा, चेन छीनने लगा। उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने किसी भारी वस्तु से वार कर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद पिस्तौल तानकर उनसे सोने के गहने उतरवा लिए और अंगूठियां भी छीनने का प्रयास किया। सुधांशु के अनुसार, जान बचाने के लिए जब उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई, तो बदमाशों ने कार के अंदर पिस्तौल तानकर गोली चला दी।

    गोली कार के शीशे में लगी, वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश उनके 4 लाख रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। जीरकपुर थाने के जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि, इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता ने गोली चलने की बात कही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • CET नीति विवाद में आयोग ने किया स्पष्ट पक्ष: हिम्मत सिंह

    CET नीति विवाद में आयोग ने किया स्पष्ट पक्ष: हिम्मत सिंह

    चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने आयोग से संबंधित एक मामले की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि RA-LP-73/2024 – अभिनव बनाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एवं संबंधित पुनर्विचार याचिकाएँ से संबंधित प्रकरण माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है तथा इस मामले में न्यायालय द्वारा निर्णय सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह मामला राज्य सरकार की 05 मई 2022 की CET नीति से संबंधित है, जिसके अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें पहला चरण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का था और अंतिम चयन दूसरे चरण की लिखित अथवा कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाना था।

    हिम्मत सिंह ने यह भी बताया कि आयोग द्वारा न्यायालय के समक्ष सभी आवश्यक हलफनामे दायर कर यह स्पष्ट किया गया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह CET अंकों पर आधारित रही है और किसी भी अभ्यर्थी को सामाजिक-आर्थिक मानदंडों का अनुचित लाभ नहीं दिया गया। आयोग ने न्यायालय के प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया है और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से पक्ष रखा है।

    उन्होंने आश्वस्त किया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भविष्य में भी निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

     

  • Punjab News: संदिग्ध इलाकों में पुलिस की दबिश को लेकर स्पेशल Special DGP Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध इलाकों में पुलिस की दबिश को लेकर स्पेशल Special DGP Arpit Shukla का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब भर में आज कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं मोहाली में डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला की अगुवाई में सदिंग्ध इलाकों में कासो ऑपरेशन चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए अर्पित शुक्ला ने बताया कि युद्ध नशे के खिलाफ जंग पंजाब में जारी है। इसी कड़ी में आज राज्य भर में सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इस सर्च ऑपरेशने में 1200 से अधिक ऐसे स्थानों की पहचान की है जो ड्रग खुलेआम मौजूद थे और इन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन्स किए जा रहे हैं।

    इस अभियान में सीनियर ऑफिसर सड़कों पर उतरे है। इसके अलावा सभी जिलों के एसएसपी, कमिश्नर ऑफ पुलिस, डीआईजी रेंज्स ये खुद इस ऑपरेशन में निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जब से यह ऑपरेशन युद्ध नशे के खिलाफ प्रारंभ हुआ है। जिसमें लगभग 9 महीने हो चुके हैं।

    इसमें 31 हजार से अधिक मामलों दर्ज किए जा चुके हैं और 44 हजार से अधिक लोग नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मुहिम में लोगों का बहुत बड़ा समर्थन मिला है और अभी तक पंजाब हेल्पलाइन से लगभग 30 हजार के करीब कॉल्स हमें मिली हैं। नेताओं से लेकर अन्य लोगों द्वारा दी गई इन सभी सूचनाओं की वेरिफिकेशन कर चुके हैं। अब तक 11,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।