Blog

  • Jalandhar News: कड़ी सुरक्षा के बीच NIT के बाहर 2 छात्रों से लूट

    Jalandhar News: कड़ी सुरक्षा के बीच NIT के बाहर 2 छात्रों से लूट

    जालंधर, ENS: एनआईटी कालेज में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आदमपुर सहित आस पास के रूट छावनी में तब्दील हुआ पड़ा था, वही बेखौफ लुटेरे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की परवाह किए बिना हथियारों के बल पर दो छात्रों और दो मोबाइल और सोने चांदी के गहने लूट ले गए। दोनों छात्र अलग राज्यों से कालेज में डिग्री लेने आए थे। पीड़ित छात्र गाजियाबाद के रहने वाले तुषार और राजस्थान की इशिका ने बताया कि वे एनआईटी कालेज के मेन गेट के सामने बने फ्लाईओवर से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोशों ने उन्हें घेर लिया।

    लुटेरों के पास लोहे की राड और बंदूक थी। लुटेरों ने तुषार के पेट पर बंदूक तान उससे आईफोन, चांदी की अंगूठी और चांदी का कड़ा लूट लिया। वहीं छात्रा इशिका को डरा मोबाइल, पर्स से पांच हजार रुपये नकदी, कानों की बालियां और सोने की चेन भी छीन ली। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

    वारदात के बाद पीड़ित मकसूदां थाने में गए लेकिन उन्हें कहा गया कि फोर्स वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त है। वही इस संबंध में जब थाना मकसूदां के एडिशनल प्रभारी रजिंदर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में है मगर उनके पास अभी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। फिलहाल पुलिस अपने तौर पर जांच कर रही है। उन्हें बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है।

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ ADGP Shiv Verma ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ ADGP Shiv Verma ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के दूसरे चरण के तहत आज होशियारपुर में पुलिस द्वारा बलबीर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हर घर की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान एडीजीपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान आज पूरे पंजाब में एक साथ चलाया गया है। होशियारपुर जिले के 46 स्पॉट्स सहित लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर एक साथ CASO ऑपरेशन चलाया गया, जिसके लिए 500 के करीब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक 1100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं और 1500 के करीब जो दोषी हैं वो पकड़े गए हैं। इसी के साथ तस्करों की 13 करोड़ की प्रॉपर्टी भी फ्रिज की जा चुकी है और 11 के करीब घर डिमोलिश किए गए हैं। वही 2700 के करीब नौजवान जो ड्रग एडिक्ट थे उन्हें डे एडिक्शन सेंटर में दाखिल करवाया गया है।

    उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान यदि किसी भी प्रकार की बरामदगी या कोई बड़ी सफलता हाथ लगती है, तो उसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

  • छुट्टियां मनाने गए युवकों के साथ हादसा, Sela Lake में जमी बर्फ में दबने से मौत, देखें वीडियो

    छुट्टियां मनाने गए युवकों के साथ हादसा, Sela Lake में जमी बर्फ में दबने से मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में एक बहुत ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वहां पर बहुत ऊंचाई पर स्थित एक जमी हुई सिला झील में दो केरल के पर्यटकों की डूबकर मौत हो गई है। इसमें से एक का शव भी बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है। यह घटना बीते दिन दोपहर की बताई जा रही है। इस दौरान सात लोगों का एक समूह झील के पास घूमने के लिए गया था। यह झील समुद्र तल से करीबन 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस समय इस क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    बर्फ के नीचे फंसे युवक

    घटना के अनुसार, केरल से अरुणाचल में पहुंचे पर्यटकों में से एक सदस्य जब झील की जमी हुई सतह पर आगे बढ़ा तो अचानक से बर्फ टूटने लग गई। वह पानी में गिरकर डूबने लगा। उसको बचाने के लिए उसके साथी दिनु और महादेव तुरंत झील में कूद गए हालांकि जिस पर्यटक को बचाया जा रहा था वह किसी तरह सुरक्षित तौर पर बाहर निकल आया। उसको बचाने के लिए दोनों युवक बर्फ की नाजुक परत के नीचे फंस गए और बाहर नहीं निकल पाए।

    पुलिस ने शुरु किया राहत बचाव कार्य

    त्वांग के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दोपहर करीबन 3 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस, सशस्त्र सीमा बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की संयुक्त टीम ने तुंरत राहत और बचाव अभियान शुरु किया। बहुत ठंड, फिसलन और बर्फीली सतह के बाद बचावकर्मियों के दिनु का शव बरामद कर लिया है परंतु खराब मौसम और अंधेरा होने के कारण महादेव की तलाश रोकनी पड़ी।

    सुबह से चल रही तलाश

    एसडीआरएफ बोमडिला, सेना एसएसबी आईटीबीपी और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान आज सुबह फिर से चल रहा है। एसडीआरएफ और सेना के 4 गोताखोरों को तैनात किया है हालांकि पानी के नीचे कम दृश्यता के कारण गोताखोर अभी तक महादेव का पता नहीं चल पाया। दिनु का शव कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

    सर्दियों में बढ़ जाता है खतरा

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सेल झील और आस-पास के इलाकों में कई चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं। इसमें जमी हुई झील की सतह पर जाने को साफ रुप से मना किया गया है। इसके बाद पर्यटक सुरक्षा निर्देशों को नजरअंदाज कर देते हैं। प्रशासन ने 17 दिसंबर को विशेष पर्यटक परामर्श जारी कर चेतावनी भी दी थी कि झील की बर्फ अस्थिर होती है और ज्याजा वजन नहीं झेल पाती। सिला झील साल भर में पर्यटकों को आकर्षित करती है परंतु सर्दियों में इसका खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अचानक टूटती बर्फ यात्रियों के लिए खतरा भी साबित होती है। ऐसे में इस तरह की घटना के बाद इन इलाकों में सुरक्षा सावधानियों का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।            
  • प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के समय को लेकर नए आदेश जारी

    प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के समय को लेकर नए आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को लेकर नए आदेश जारी किए गए है। शिक्षा विभाग द्वारा निर्णय लिया गया है कि सोमवार यानी 19 जनवरी 2026 से यू.टी., चंडीगढ़ के सभी सरकारी/सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की कक्षाएं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए पुनः शुरू कर दी जाएंगी।

    इसके तहत यू.टी. के सरकारी/सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए समय निश्चित किया गया है। विभाग द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

  • इस इलाके में थानाधिकारी की गुंडागर्दी, कैफे में युवकों को जड़े थप्पड़

    इस इलाके में थानाधिकारी की गुंडागर्दी, कैफे में युवकों को जड़े थप्पड़

    उदयपुरः शहर के अंबामाता थानाधिकारी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो युवकों के साथ बेनाजायज मारपीट करते दिख रहे हैं। इनकी इस वीडियो के चलते पुलिस पर फिर से सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं और लोग इसे पुलिस की गुंडागर्दी बता रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, उदयपुर सिटी के सुभाष चौराहा क्षेत्र में 28 जुलाई की रात अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे। तब एक कैफे की बंद शटर के वहां पर कान लगाए, जब उन्हें कुछ डाउट हुआ तो वे खोलने के लिए आवाज देते हैं और इस बीच शटर को लातें भी मारी। बाद में वे और टीम के सदस्य पास के गेट पर भी आवाज देते दिख रहे हैं। इसके बाद अन्य वीडियो में थानाधिकारी मुकेश सोनी लात-घूंसे मारते दिख रहे हैं। वीडियो में जिनके साथ मारपीट हुई उसमें कैफे का स्टाफ और अंबामाता अस्पताल का स्टाफ था। अंबामाता सैटेलाइट अस्पताल का स्टाफ वहां पर सब्जी लेने गया था। वीडियो में एक युवक बता भी रहा है कि उनके पास जो थैली है, उसमें रोटी है वो सब्जी लेने आए हैं।

    रात 11 बजे बाद कैफे खुला होने पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन युवकों से पिटाई करने को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। इनको पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा और बाद में अगले दिन उनकी जमानत हुई। सामने जो युवक थे वो अपनी बात रखते हुए गुहार लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और उनकी जमकर पिटाई की। वीडियो पर जो समय आ रहा है वो रात सवा तीन बजे का है।

    थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि जिस कैफे पर हमने कार्रवाई की वह इलाका काफी सेंसेटिव है और इस कैफे संचालक की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। वहां के व्यापारी यह तक कह चुके हैं कि पुलिस हमारी दुकानें 11 बजे बंद करवा देती है और कैफे देर रात तक चलता है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस टीम ने शटर खुलवाने के कितने प्रयास किए, लेकिन नहीं खोला। बाद में पुलिस पीछे वाले गेट से जाकर खुलवाती है।

  • Punjab News: किसान नेता परमजीत भुल्ला के घर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता परमजीत भुल्ला के घर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज सुबह करीब 5 बजे होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता परमजीत सिंह भुल्ला के घर पुलिस ने रेड मारी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

    वहीं सुबह-सुबह धुंध में ही पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और उनके घर से परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी ओर, परमजीत भुल्ला ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस ने होशियारपुर के किसानों को भी उठाना शुरू कर दिया है।

  • Punjab News: भारी पुलिस फोर्स के साथ DGP Shashi Prabha Dwivedi ने सदिंग्ध इलाकों में दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस फोर्स के साथ DGP Shashi Prabha Dwivedi ने सदिंग्ध इलाकों में दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब भर में आज पुलिस द्वारा कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं जिले में आज रेलवे पंजाब की डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की अगुवाई में कॉसो ऑपरेशन चलाया गया। यह कॉसो ऑपरेशन संदिग्ध इलाकों में चलाया जा रहा है और इसका मकसद नशे पर लगाम कसना है। आज भारी पुलिस फोर्स के साथ संदिग्ध इलाकों में चैकिंग की गई। पुलिस टीम ने जवाहर नगर कैंप में 50 से अधिक घरों में सर्च अभियान चलाया।

    संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कई। जिन नशा तस्करों का पुराना रिकार्ड है उसे भी खंगाला गया। उन नशा तस्करों के घर छापामारी चैकिंग की गई। इसी तरह जो नशा तस्कर जमानत पर आए है उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस ने नजर रखी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है। आज जवाहर नगर कैंप इलाके में चैकिंग की गई। कई लोगों को राउंडअप किया गया है। आज करीब 15 से 18 हाट स्पाट पर रेड चल रही है।

    कई जगह से नशा पकड़ा भी है। अभी तक 15 पर्चे दर्ज किए है। कई जगह नकदी और मोबाइल भी मिले है। रेलवे के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने कहा कि हमारे पास जितनी फोर्स है उसके मुताबिक ठीक काम चल रहा है। रेलवे स्टेशन अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है इस कारण ये खुला है। जब स्टेशन पूरा बन जाएगा तो एक ही एंट्री गेट होगा और एक ही निकासी गेट होगा। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है कि पुलिस ने जवाहर कैंप में चैकिंग की हो। कई बार पुलिस इन इलाकों में चैकिंग कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी रिकवरी अभी तक नहीं हुई।

  • Punjab News: गृह मंत्री से मिले CM MANN, आतिशी मामले को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: गृह मंत्री से मिले CM MANN, आतिशी मामले को लेकर आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में उनके आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की। जहां सीएम मान ने राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री बात की। केंद्रिय मंत्री के साथ उन्होंने बॉर्डर एरिया और किसानों के मुद्दों को लेकर बात की। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम आतिशी के मामले को लेकर कहा कि फारेसिंक रिपोर्ट में आ गया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है और कोर्ट की ओर से भी ऑर्डर जारी हो गया है, तो इसमें कुछ बाकी नहीं रह गया। दूसरी ओर भाजपा द्वारा सीबीआई से जांच करवाने को लेकर सीएम मान ने कहा कि वह जांच करवा लें।

    उन्होंने कहा कि भाजपा की सीबीआई अगर फारेसिंक की रिपोर्ट से ऊपर है तो वह जांच करवा सकते है। वहीं उन्होंने केंद्रिय मंत्री से बैठक को लेकर सीएम मान ने कहा कि पंजाब ने प्रस्तावित बीज अधिनियम और केंद्रीकरण को लेकर प्रमुख चिंताएं जताईं है। इस दौरान उन्होंने केंद्रिय गृह मंत्री से आग्रह किया कि राज्य की सहमति के बिना विधेयक पेश न किया जाए।

    राज्य ने 8500 करोड़ रुपये के आरडीएफ बकाया का मुद्दा भी उठाया और गृह मंत्री ने पहली किस्त जारी करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, कमीशन एजेंटों की मांगों और सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राज्य ने बताया कि पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसके पार कई कृषि भूमि स्थित हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने संकेत दिया कि समीक्षा के बाद बाड़बंदी को आगे बढ़ाया जा सकता है।

  • Jalandhar News: एक्शन में आई Special DGP Gurpreet Deo, 15 एरिया में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक्शन में आई Special DGP Gurpreet Deo, 15 एरिया में पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में आज पुलिस द्वारा कॉसो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के संदिग्ध 15 एरिया में चैकिंग की जा रही है। दरअसल, यह मुहिम नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की जा रही है। मौके पर पहुंची स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग सम्गलर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध इलाकों में घरों की जांच की जा रही है। वहीं काबू किए जाने वाले तस्करों के खिलाफ एक्ट 27 नबंर धारा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाता है।

    इस दौरान काबू किए जाने वाले तस्करों को एक मौका दिया जाता है कि वह 64 ए की अर्जी दायर कर सकते है और उन्हें नशा छोड़ने को लेकर बात की जाती है। इस दौरान छोटी मात्रा में नशा पकड़ने वाले लोगों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जाता है और उसे नशा मुक्त होने के बाद छोड़ दिया जाता है। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि 15 जगहों पर चैकिंग की जा रही है।

    इस दौरान 14 पुलिस स्टेशन के एसएचओ और डीसीपी सहित अन्य अधिकारी इलाकों में जांच कर रहे है। वहीं वेस्ट हलके में भी कॉसो ऑपरेशन चलाया गया। जहां एसीपी मनमोहन लाल ने कहा कि सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार आज लसूड़ी मोहल्ले में घरों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध इलाकों की आज जांच की चल रही है। अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह के बाद यह संदिग्ध इलाकों में कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि शहर भर में आज संदिग्ध इलाकों में जांच की जा रही है।

  • Punjab News: कोहरे का कहर, टीचरों से भरी वैन सड़क हादसे का हुई शिकार, कई घायल देखें वीडियो

    Punjab News: कोहरे का कहर, टीचरों से भरी वैन सड़क हादसे का हुई शिकार, कई घायल देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जो अब सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है। नवांशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल, आज पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में बदलाव आने वाला है। आज पंजाब के अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों की घटनाएं सामने आ रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    ताजा मामला नेशनल हाईवे 354 पर कलानौर-गुरदासपुर मार्ग पर पड़ते अड्डा नड़ावाली के पास टीचर से भरी वैन का सामने आया है। जहां गुरदासपुर की तरफ से आ रही स्कूल टीचरों से भरी वैन घनी धुंध के चलते हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दर्जन के करीब अध्यापक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट इलाके से संबंधित फतेहगढ़ चूड़ियां के अलग-अलग स्कूलों में तैनात सरकारी महिला व पुरुष अध्यापक रोजाना की तरह वैन के माध्यम से फतेहगढ़ चूड़ियां को जा रहे थे। जैसे ही वह नड़ावाली के पास पहुंचे तो घनी धुंध के चलते उनकी वैन हादसाग्रस्त हो गई। जिससे हादसे में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं वैन में सवार अध्यापक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इक्ट्ठे हुए इलाके के लोगों और राहगीरों ने घायल अध्यापकों को वैन में से बाहर निकाला। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में ले जाया जा रहा है।