Blog

  • Punjab News: हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का एक्शन, नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Punjab News: हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस का एक्शन, नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब पुलिस की ओर से पूरे प्रदेश में लगातार अपराध और नशे के खिलाफ विशेष कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से यह अभियान नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत कपूरथला जिले में भी पुलिस ने व्यापक स्तर पर कासो ऑपरेशन चलाया। कासो ऑपरेशन के तहत कपूरथला पुलिस की टीमों ने उन हॉटस्पॉट इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया, जिन्हें नशे और आपराधिक गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है।

    इस दौरान पंजाब पुलिस के अधिकारी और जवानों ने संदिग्ध स्थानों पर जांच की और लोगों से पूछताछ भी की। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने नशीले पदार्थों की बरामदगी का दावा किया है। इसके साथ ही नशे की गोलियों की चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और लॉटरी टिकट चोरी जैसे मामलों में संलिप्त कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में कारगर साबित हो रहा है।

    कासो ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से आगे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कासो ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे विशेष अभियानों से आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगती है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। पुलिस ने जनता से भी सहयोग की अपील की है, ताकि अपराध मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

  • Jalandhar News: AAP MLA ने लोगों को दी बड़ी सौगात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: AAP MLA ने लोगों को दी बड़ी सौगात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्रिय आवास योजना के तहत आज पंजाब सरकार की ओर से लोगों को बड़ी राहत दी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर ने कहा कि इस स्कीम के तहत जिन लोगों ने घरों को लेकर पैसे खाए हैं, उनके खिलाफ पर्चे दर्ज हुए है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि 8.15 लाख रुपए 26 लोगों के खातों में डाले गए है। यह वह पैसे है, जिनका गलत तरीके से इस्तेमाल करके गबन किया गया था। उन्होंने कहा कि घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपये सरकार की ओर से अनुदान के रूप में आरंभिक फंड के रूप में दिए जाते हैं, जिसे आज बांटा गया है।

    ये बिल्कुल आवश्यकता-मंद परिवार हैं जो घर बनाने की हिम्मत नहीं रखते, उनके सिर पर आशियाना बनाने के लिए यह सहायता केंद्र सरकार और पंजाब सरकार की तरफ़ से सांझा रूप से दी जा रही है। आज विशेष रूप से नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि किसी भी व्यक्ति की छत ना टूटे, इसी उद्देश्य को लेकर यह पहल की गई है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी ने इस योजना का अभी तक लाभ नहीं लिया है तो वे नकोदर नगर परिषद के ईओ और अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत आज 249 लोगों को लाभपात्रियों को पत्र दिए गए है, जल्द 50 और लोगों को ये पत्र दिए जाएंगे और वह इस स्कीम का लाभ ले सकेंगे। विधायक ने कहा कि इस स्कीम के तहत पहली बार भारी संख्या में लोग लाभ ले पा रहे है। इससे पहले सरकारों द्वारा सिर्फ 50 लोगों को फायदा मिलता था। विधायक ने कहा कि उनका टारगेट एक हजार लोगों को उनका घर दिलाने का है और उसे जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं पैसों के गबन को लेकर कहा कि उक्त आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस गबन के मामले में पहली बार पैसे प्रशासन द्वारा वापिस लाए गए और 26 लोगों को उन पैसों का लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि यह पैसे 4 किश्तों में दिए जाएगे।

  • Punjab News: हाईवे पर टैंपो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर टैंपो और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आज अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों की घटनाएं सामने आई है। वहीं ताजा मामला अमृतसर–पठानकोट हाईवे पर कथूनंगल टोल प्लाज़ा के पास भीषण सड़क हादसे का सामने आया है। जहां टैंपो और बाइक में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अमनप्रीत सिंह निवासी अमृतसर रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार अमनप्रीत सिंह पठानकोट से अमृतसर की ओर अपनी बाइक पर लौट रहा था। उसी दौरान कथूनंगल टोल प्लाज़ा के पास एक टेम्पू रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसकी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक छोटी हैवी भी शामिल हो गई, जिससे टक्कर और भी भयानक हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से वाहनों को कब्जे में लेकर ट्रैफिक सुचारू किया।

    मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टेम्पू के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर फैल गई है। परिवार के सदस्यों की रो-रो कर बुरी हालत है और उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 4 से 5 नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 4 से 5 नौजवानों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस कासो ऑपरेशन में एसीपी आतिश भाटिया की अगुवाई में संदिग्ध इलाके में दबिश दी गई। जहां कुछ नौजवानों को राउंडअप किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि आज 14 थानों की पुलिस द्वारा शहर भर में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं आज वेस्ट हलके नाखा वाला बाग के पास मधुबन कालोनी में नशे को लेकर उन्हें काफी शिकायतें मिल रही थी।

    जिसके बाद आज कासो ऑपरेशन के तहत दबिश दी गई। नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 से 5 नौजवानों को राउंडअप किया है। पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर नशे के खिलाफ यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि 112 पर लोगों की इलाके में नशे के सेवन को लेकर शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि राउंडअप किए नौजवान नशे के आदी है।

    इस मामले में शाम तक काबू किए गए नौजवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनके कब्जे से नशे की खेप बरामद करने के बाद खुलासा किया जाएगा। अभी राउंडअप किए गए नौजवानों को थाने ले जाया जा रहा है, जहां उनसे नशे के खरीदने और बेचने के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसी दौरान काबू किए गए नौजवानों के खिलाफ पहले से कितने मामले दर्ज है, इसका जल्द खुलासा किया जाएगा।

     

  • घर या मंदिर कहां पर पूजा करने से मिलेगा ज्यादा फल, Premanand Maharaj ने दिया जवाब

    घर या मंदिर कहां पर पूजा करने से मिलेगा ज्यादा फल, Premanand Maharaj ने दिया जवाब

    धर्म: वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसे संत है जो भक्तों को सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि जीने की कला और सदमार्ग पर भी चलना सिखाते हैं। उनका यह कहना है कि ईश्वर से जुड़ने का सबसे आसान तरीका है उनका निरंतर स्मरण करना। आए दिन प्रेमानंद महाराज के पास भक्त अपने सवाल लेकर पहुंचते हैं जिनका सवाल महाराज बहुत ही शांतिपूर्वक देते हैं। अब हाल ही में कुछ समय एक भक्त ने महाराज से सवाल पूछा था कि घर में पूजा करने और मंदिर में पूजा करने में क्या अंतर है। इसका जवाब महाराज ने अब दिया है।

    दोनों में क्या अंतर है?

    प्रेमानंद महाराज ने जवाब देते हुए कहा कि – घर में पूजा करने और मंदिर में पूजा करने में क्या अंतर है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अंतर है। घर की पूजा मंदिर में जाकर तीर्थस्थान और धाम में जाकर पूजा इन सभी का अपना खास फल होता है। घर में 1000 माला का जाप, गौशाला में 1000 माला के जप के बराबर होता है। तीर्थस्थान में जाकर 1 माला जपने से आपको 1000 के बराबर माला जपने का फल मिलता है। वृंदावन में एक माला जपने का अर्थ होता है एक लाख बार माला जपना है। लोग इसलिए मंदिर जाते हैं तीर्थस्थान की यात्रा करते हैं। साधु-संत के पास जाते हैं। बड़े-बड़े मंदिरों का दर्शन करते हैं क्योंकि वहां जाकर उन्हें शांति और ज्यादा फल मिलता है। घर के भजन और मंदिर के भजन में अंतर है।

    घर से ज्यादा मंदिर की पूजा में फायदेमंद

    सिर्फ इतना ही नहीं प्रेमानंद महाराज ने यह भी बताया कि घर की उपासना से ज्यादा फल आपको मंदिर में उपासना करने से फायदा होगा। गंगा के किनारे पर जाकर उपासना करना या माला जपने का फल भी अलग और ज्यादा होगा। गंगाजल के अंदर खड़े होकर यदि माला जपते हैं तो उसका फल भी अलग होगा। ये पद्दतियां है। अलग-अलग तरीके से भजन करने की पवित्र नदियों जैसे कि गंगा, यमुना, सरस्वती और नर्मदा, गौशाला और देवालय में जाना और वहां पर पूजा करना। इससे आपको कई गुऩा फायदा मिलेगा।
  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, CP गुरप्रीत भुल्लर का आया बयान, 300 किलो हेरोइन जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, CP गुरप्रीत भुल्लर का आया बयान, 300 किलो हेरोइन जब्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के थाना छेहराटा की वहान क्षेत्र गुरु की वड़ाली में पुलिस द्वारा नशा विरोधी बड़ा कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की निगरानी की। मीडिया से बात करते उन्होंने हुए कहा कि युद्ध नशा विरोधी मुहिम के अंतर्गत कमिश्नर पुलिस ने एक साल में 300 किलो हेरोइन जब्त की गई है। इसके अलावा 37 किलो अफीम, 8 किलो आईस, 9 किलो गांजा, चरस और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के चेन को तोड़ने के लिए पुलिस ने अन्य राज्यों तक जाकर फैक्ट्रीयों तक पहुंच बनाई है और नशा बेचने वालों के नेटवर्क को तहस-नहस किया गया है।

    सीपी भुल्लर ने कहा कि पिछले एक साल में कुल 2897 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही 4235 नशेड़ियों को डी-एडिक्शन सेंटरों में दाखिल करवाया गया है, जबकि 3177 व्यक्तियों को ऑट सेंटरों के जरिए इलाज के लिए रजिस्टर करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद बस गिरफ्तारी नहीं, बल्कि नशा छोड़ना चाहने वालों को मुख्य धारा में वापस लाना भी है। वड़ाली इलाके के बारे में बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह इलाका पुराने समय में नशे के लिए काफी बदनाम था, पर आज लोगों की फीडबैक से यह स्पष्ट है कि पुलिस की मुहिम बहुत प्रभावशाली रही है।

    इलाके में अब नशे की उपलब्धता और प्रचार बहुत कम हो गई है और नशा तस्करों का रेट घट चुका है। उन्होंने बताया कि इस खास इलाके में 17 एफआईआर दर्ज की गई हैं, 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आधे किलो से अधिक हीरोइन और लगभग 69 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके अलावा 11 विभिन्न स्थानों पर खुफिया आधारित टीमों को तैनात कर संदेहियों और हॉट स्पॉटों पर निगरानी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से आह्वान किया कि नशा विरोधी यह लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने “सेफ पंजाब” ऐप का जिक्र करते हुए कहा कि लोग गुप्त रूप से शिकायत कर सकते हैं और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

  • Jalandhar News: Highway पर लगा लंबा जाम, 2 युवकों की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर लगा लंबा जाम, 2 युवकों की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के भोगपुर में 2 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों की मौत हुई है। मृतको की पहचान 17 वर्षीय गोपेश और अर्शप्रीत के रूप में हुई है। घटना घर से 5 किलोमीटर दूर हुई है। वहीं इस घटना को लेकर आज परिजनों द्वारा धरना लगाया है। जिसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कि देविका ने कहा कि उसके घर लोहड़ी का पर्व था और वहां से उसके भाई को लेकर गई थी।

    जिसके बाद पता चला कि उसका एक्सीडेंट हो गया। इस मामले में शाम को पता लगा कि उसका एक्सीडेंट नहीं कत्ल किया गया है। परिजनों ने कहा कि उनके गांव का लड़का भाई को लेकर गया था और किसी लड़की ने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि उनके भाई का कत्ल किया गया है। वहीं अब गांव का लड़का भी भाई को घर से ले जाने के मामले में बयानों से मुकर रहा है। परिजनों ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले को टाला जा रहा है। अभी तक पुलिस से लड़की के भाई, पिता सहित परिवार के किसी मैंबर को काबू नहीं किया है।

    परिजनों ने कहा कि उनके बेटे का कत्ल हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि पड़ोसी के नौजवान को भी पुलिस ने काबू नहीं किया है। उनकी मांग है कि लड़की सहित उसके परिवार को जब तक गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेंगा। उन्होंने कहा कि उनके पास सागर नामक व्यक्ति की रिकार्डिंग भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि बहन के घर से सागर और अर्श लेकर आए थे। परिजनों ने कहा है कि सागर नामक व्यक्ति द्वारा एक साल से धमकियां दी जा रही थी कि उसके भाई के साथ कुछ कर देना है। परिजनों ने कहा कि लड़की उसके भाई को फोन करती थी। ऐसे में उनकी मांग है जब तक लड़की को यहां उनके सामने नहीं लाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

    जत्थेदार सुखबीर सिंह ने कहा कि डीएसपी और एसएचओ घटना स्थल पर जाए और वहां की लोकेशन की जांच करे। जिसके बाद असल कारणों का पता चल सके। जत्थेदार ने कहा कि जिस रेहड़े के साथ बाइक की टक्कर की बात कही जा रही है, उस रेहड़े पर कोई सड़क हादसे का निशान नहीं है। परिजनों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, धरना जारी रहेगा। परिजनों ने कहा कि घटना के दौरान वहां पर कोई रेहड़ा घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। जब वह शव को लेकर सिविल अस्पताल गए, उसके बाद घटना स्थल पर रेहड़ा रखा गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह थाने के बाहर शवों को रखकर प्रदर्शन करेंगे।

     

  • मुख्यमंत्री ने केंद्र से की मांग, पीक सीजन में सेब आयात पर लगे रोक

    मुख्यमंत्री ने केंद्र से की मांग, पीक सीजन में सेब आयात पर लगे रोक

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की और सेब उत्पादन के पीक सीज़न (जुलाई से नवंबर) के दौरान सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का पुरजोर आग्रह किया। उन्होंने सेब पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का भी आग्रह किया ताकि विदेशी सेब के आयात से राज्य के बागवानों को हानि न हो।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 2.5 लाख किसान सेब उत्पादन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के कुल फल उत्पादन में सेब का योगदान लगभग 80 प्रतिशत है। सेब उत्पादन से सालाना लगभग 4500 करोड़ रुपये की आय होती है। उन्होंने प्रदेश के बागवानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रदेश के बागवानों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी थी जिन्हें उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंनं इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष भी रखा और बागवानों के हित में शीघ्र उचित कार्यवाही का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सेब पर आयात शुल्क कम किए जाने से बागवानों को हो रही हानि के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा की पिछले दस वर्षों में सेब आयात में लगभग ढाई गुणा वृद्धि हुई है और मुक्त व्यापार समझौतों के कारण इसमें और वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड से सेब आयात अधिकतम अप्रैल से अगस्त के दौरान होता हैै और इस समय आयात शुल्क 25 प्रतिशत तय किया गया है, जबकि अन्य महीनों में पूर्व की तरह 50 प्रतिशत शुल्क लागू रहता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों से न केवल सेब सीज़न के दौरान बागवान प्रभावित होगें, बल्कि राज्य में कोल्ड स्टोरेज में रखे सेबों की कीमतों और ऑफ-सीज़न कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी बैठक में उपस्थित थे।

  • हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर में लगा जाम, 10 से 12 घायल, देखें वीडियो

    हाईवे पर कई वाहनों की टक्कर में लगा जाम, 10 से 12 घायल, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल में आज कई वाहनों की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर कुटेल गांव के समीप 5 से 6 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10-12 अन्य यात्रियों को भी कुछ चोटें आई है। वाहनों की टक्कर को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हादसाग्रस्त हुए वाहनों को सड़क किनारे करवाकर जाम को खुलवाने का काम शुरू किया गया। हादसे का शिकार हुई बस लिबर्टी कंपनी की थी, जिसमें सवार यात्री करनाल से घरौंडा स्थित फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। बस में कुल 20-25 यात्री सवार थे। जिनमें से 10-12 लोगों को चोटें आई है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि “करनाल से पानीपत की ओर जा रहे नेशनल हाईवे पर ट्रक आगे चल रहा था। घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। इस दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लिबर्टी कंपनी की बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।” घायल यात्रियों ने बताया कि “अचानक तेज झटका लगा और बस ट्रक से टकरा गई। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही सेकेंड में पीछे से कई कारें भी आकर टकरा गई। कई यात्रियों को सिर, हाथ, पैर में चोटें आई है। कार सवारों को भी चोटें आई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया और यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।” मधुबन थाना प्रभारी गौरव भाटिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर कई जगहों में हादसों की सूचना मिली है। कुटेल के पास हुए इस हादसे में एक महिला और बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने का प्रयास जारी है।
  • MP Anurag Thakur ने साधा सरकार पर निशाना, बोले – मंत्री एक दूसरे पर कर रहे कटाक्ष,कैसे चलेगी सरकार, देखें वीडियो

    MP Anurag Thakur ने साधा सरकार पर निशाना, बोले – मंत्री एक दूसरे पर कर रहे कटाक्ष,कैसे चलेगी सरकार, देखें वीडियो

    ऊना/ सुशील पंडितः जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) ऊना की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना में आयोजित की गई। बैठक में जिला ऊना में क्रियान्वित की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस मौके पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व केबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर, उपायुक्त ऊना जतिन लाल समेत तमाम संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहे।

    वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की मौजूदा सरकार को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। जहां अधिकारियों व कर्मचारियों में तालमेल होना चाहिए, ताकि कामकाज अच्छे ढंग से हो सके, लेकिन तालमाल के बजाय कर्मचारियों और अधिकारियों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि यह तनाव इस हद तक बढ़ गया है कि कोई मंत्री सिस्टम पर सवाल खड़े करता है तो दूसरा मंत्री उसे काउंटर करने की कोशिश करता है और मुख्यमंत्री का बयान कुछ ओर आता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आखिर मंत्रियों में ये तनाव है तो इसके पीछे क्या निर्णय हैं।

    अगर अधिकारी प्रदेश हित में काम नहीं करती तो क्या बाहरी राज्य इसको अलग-अलग करने की कोशिश कर रहे हैं यां कोई भी अधिकारी प्रदेश हित में काम नहीं करता तो उस पर सवाल खड़े करता है। वहीं विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समय ही बताएगा कि क्या होता है।