Blog

  • Punjab News: इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पठानकोटः सुजानपुर के गांव मट्टी के अधीन आते रावी दरिया के पास दिखे 3 शकी व्यक्ति दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार उक्त शकी व्यक्ति जम्मू की ओर से रावी दरिया पार कर दाखिल हो रहे थे। दरअसल, गांव के ही कुछ लोगों ने शकी व्यक्तियों को देखे जाने की पठानकोट पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद इलाके में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा। इस दौरान ड्रोन के जरिये भी इलाके को खंगाला जा रहा। वहीं दूसरे जिले से सर्च के लिए फोर्स मंगवाई गई है। बताया जा रहा है कि रंजीत सागर डैम पर सुरक्षा भी बढ़ाई गई। दरअसल, पठानकोट अति संवेदनशील जिला है जहां पर आए दिन कहीं ना कहीं पर संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने के मामले सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही हल्का भोआ में रावी दरिया के किनारे पर पंजाब जम्मू बॉर्डर पर एक्सप्रेस हाईवे पर काम कर रहे लोगों ने कुछ संदिग्ध देखे थे। जिसके बाद पुलिस की ओर से सर्च चलाया गया था।

    अब एक बार फिर से बीती शाम पंजाब जम्मू सिमा पर सुजानपुर के गांव मट्टी के पास पढ़ते रावी दरिया में नहा रहे कुछ लोगों ने जम्मू की ओर से रावी दरिया के रास्ते पंजाब में दाखिल हो रहे तीन लोगों को देखा। जिनके पास एक बैग था और जो मेन रोड़ का पता पूछ रहे थे। जिन पर स्थानीय लोगों को शक हुआ और उन्होंने इन संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पठानकोट पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस बीती रात से ही इलाके में सर्च अभियान चला रही है। यही नहीं ड्रोन के जरिए भी चप्पा चप्पा खंगाला जा रहा है ताकि अगर कोई संदिग्ध है तो उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। इसके अलावा दूसरे जिलों से भी फोर्स मंगवाई गई है और रणजीत सागर डैम पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना शाहपुरकंडी के थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें स्थानीय लोगों ने जानकारी दी थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जो जम्मू से रावी दरिया को पार कर पंजाब में दाखिल हुए हैं। जो की संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं उनके पास एक बैग है और वह मेंन रोड के बारे में पूछ रहे हैं। जिसके चलते एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देश के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए बीती रात से ही पुलिस प्रशासन की और से कमांडो दस्ते के साथ अलग-अलग जगह पर सर्च चलाया जा रहा है ताकि किसी भी शरारती आंसर को कोई भी वारदात करने से पहले ही पकड़ा जा सके।

  • कपड़ा Factory के मजदूरों ने पुलिस पर किया हमला, चलाए ईंट-पत्थर

    कपड़ा Factory के मजदूरों ने पुलिस पर किया हमला, चलाए ईंट-पत्थर

    भीलवाड़ाः जिले की कपड़ा फैक्ट्री में प्रदर्शन कर रहे मजदूरों द्वारा पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान वर्करों ने पुलिस पर पत्थर भी चलाए। मजदूरों ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। भारतीय मजदूर संघ जिला सह मंत्री देवेंद्र वैष्णव ने कहा कि 20 मजदूरों को चोटें आई हैं। फिलहाल हॉस्पिटल में कोई एडमिट नहीं है। फैक्ट्री में मजदूर और मैनेजमेंट के बीच बातचीत चल रही है।

    जानकारी मुताबिक, संगम इंडिया लिमिटेड में कपड़ा बनता है। यहां 150 से 200 मजदूर काम करते हैं। बताया जा रहा है कि यहां के कर्मचारी दीपावली से बोनस की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि इनकी मांगों पर फैक्ट्री प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को लेकर कर्मचारी सुबह करीब 10 बजे धरने पर बैठ गए। फैक्ट्री प्रबंधन से बात भी हुई। मांगों पर सहमति नहीं बनी तो श्रमिक उग्र हो गए। कर्मचारियों ने फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर हमीरगढ़ थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को देख भीड़ ​और उग्र हो गई। पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर कुछ वर्करों को डिटेन किया।

    संगम ग्रुप के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बताया कि बोनस में भेदभाव जैसी कोई बात नहीं है। मार्च क्लोजिंग के चलते प्रोडक्शन बेस्ड पर मजदूरों को भर्ती किया गया था। इनके सबके अलग-अलग अकाउंट हैं। जिन मजदूरों ने पूरा प्रोडक्शन दिया था, उन्हें पूरा-पूरा बोनस दिया गया है। कुछ मजदूर ऐसे थे, जिनका प्रोडक्शन कम आया है तो उनका बोनस कम बना था। बुधवार को कुछ मजदूरों को सैलरी और बोनस दिया गया था। गुरुवार को शेष मजदूरों को बोनस के लिए बुलाया गया था। इस बीच मजदूरों और पुलिस के बीच में झड़प हो गई।

  • Jalandhar News: Highway पर रेलिंग से टकराया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर रेलिंग से टकराया बाइक सवार, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर-गोराया हाईवे पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि फिल्लौर-गोराया के बीच गांव दोसांझ खुर्द में हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार की किनारे पर लगी रेलिंग से टकराने के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने मोटरसाइकिल और शव को कब्जे में लेकर थाने फिल्लौर में सूचित कर दिया।

    मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी वाहड़ेवाल के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि उनकी ज़मीन मंडी में है, जिसकी देखभाल यह हरपिंदर सिंह करता था। मृतक के पारिवारिक सदस्य विदेश में हैं, जिनके आने पर उनके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक का शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में पहुंचा कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: Confectionery के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Confectionery के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर के मेहर चंद रोड पर स्थित कोल्ड ड्रिंक और कन्फेक्शनरी के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार जब गोदाम में आग लगी तो अंदर से पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं। इस दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि पटाखा गोदाम में आग लग गई है, जबकि हकीकत यह थी कि कोल्ड ड्रिंक की बोतलें फट रही थीं, जिससे पटाखों जैसी आवाज आ रही थी।

    सूचना पर मौके पर पहुंची 4 दमकल गाड़ियां और एक बीएसएफ वाहन मौके पर पहुंच गया। आग इतनी भीषण थी कि बटाला से दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी और लगातार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसमें बीएसएफ ने भी पूरा सहयोग दिया। हालांकि भीषण आग से गोदाम की ऊपरी मंजिल पर रखा सारा सामान राख हो गया, लेकिन फायर ब्रिगेड और बीएसएफ ने आग को निचली मंजिल तक फैलने से रोक लिया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के राजनीतिक नेता और एसडीएम भी पहुंचे। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    वहीं, दुकानदार सतपाल शर्मा के भतीजे अनमोल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि गोदाम में आग लग गई है जिस पर वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचनी शुरू हो गईं थी। बीएसएफ के अधिकारी भी वहां पहुंच गए और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने बीएसएफ जवानों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस समय नुकसान की सटीक अनुमान नहीं लगाया जा सकता है, लेकिन नुकसान लाखों में है।

  • Punjab News: सरेआम व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: सरेआम व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जिले को रसूलपुर में नौजवान का हमलावारों ने गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान अजयवीर के रूप में हुई है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस मामले को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल गया।

    परिजनों का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अजय को गोलियां मारी गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab Roadways के ठेका कर्मचारियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Video

    Punjab Roadways के ठेका कर्मचारियों ने किया बसों का चक्का जाम, देखें Video

    फिरजोपुरः बजट सत्र में परिवहन विभाग व कच्चे कर्मचारियों का सरकार की ओर से मुफ्त यात्रा का करीब 1200 करोड़ रुपए अभी भी बकाया है और विभाग बंद होने की कगार पर है, जिसके रोष में आज रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा सत्र में कच्चे कर्मचारियों व परिवहन विभाग के लिए कोई उचित निर्णय न लेना यह साबित करता है कि सरकार परिवहन विभाग के प्रति उदासीन है तथा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि सत्र में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए 450 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है, इससे कहीं ज्यादा मुफ्त यात्रा सिर्फ 3 महीने में हो गई है। वर्तमान में परिवहन विभाग की मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए सरकार पर करीब 1200 करोड़ रुपए की राशि बकाया है, जिसके कारण परिवहन विभाग की हालत पहले से ही काफी खराब है। कोई नई बसें शुरू नहीं की गई हैं। बसें बिना टायर और स्पेयर पार्ट्स के खड़ी हैं।

    सरकार बनने के बाद से PUNBUS में टिकट मशीन भी नहीं है। 3 साल से अधिक समय बीत चुका है और अब तक परिवहन विभाग के कैजुअल कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया गया है और न ही सरकारी बसें मुहैया करवाई गई हैं, जबकि पनबस और पीआरटीसी विभागों को अपने स्तर पर लोन लेकर बसें खरीदनी पड़ रही हैं। रोडवेज हड़ताली कर्मचारी नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने 1 जुलाई 2024 को संगठन के साथ बैठक कर 1 महीने के अंदर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद पंजाब के परिवहन मंत्री और पंजाब के एडवोकेट जनरल ने 17 फरवरी 2025 को बैठक कर 10 दिन के अंदर परिवहन विभाग के लिए अलग नीति बनाकर कैबिनेट में पास करने को कहा था, लेकिन अभी तक कोई मसला हल नहीं हुआ।

    इस बजट सत्र में परिवहन विभाग के कच्चे कर्मचारियों को विभाग के प्रति अपनी मांगों के समाधान की उम्मीदें थी, लेकिन एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ है। हालांकि बजट सत्र के दौरान कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने का कोई जिक्र नहीं किया गया। मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए कोई पैसा नहीं रखा गया है, जो निराशाजनक है जिसके चलते 7-8-9 अप्रैल को पंजाब भर में हड़ताल करने की तैयारी की जाएगी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास पर धरना भी शामिल है। बसों में प्रचार प्रसार कर पंजाब के लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा।

    वहीं आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर आए यात्री परेशान नजर आए। लोगों का कहना है कि यदि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं तो उन्हें पूरा भी किया जाना चाहिए ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

  • Punjab News: बिक्रम मजीठिया के ड्रग तस्करी मामले में आया नया मोड़, SIT ने कोर्ट में दायर की ये याचिका

    Punjab News: बिक्रम मजीठिया के ड्रग तस्करी मामले में आया नया मोड़, SIT ने कोर्ट में दायर की ये याचिका

    मोहालीः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मजीठिया के नशा तस्करी से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मोहाली कोर्ट में याचिका दायर करके सर्च वारंट मांगे हैं। वहीं, जैसे ही यह मामला मजीठिया के वकीलों को पता चला तो उन्होंने भी कोर्ट में याचिका दायर कर एसआईटी द्वारा दर्ज अर्जी की कॉपी मांगी। मजीठिया के वकीलों ने साथ ही कोर्ट में पूछा है कि कौन सी जगह की तलाशी लेनी है, इस बारे में जानकारी दी जाए। हालांकि सरकार की तरफ से पेश हुए वकीलों ने इस एप्लिकेशन को गलत बताया है।

    वहीं, इस मामले में अब 5 अप्रैल को बहस होगी। मजीठिया के खिलाफ फेज- स्टेट क्राइम ब्रांच में दर्ज है। हालांकि बिक्रम सिंह मजीठिया ने पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार उनके खिलाफ नया केस दर्ज करने की तैयारी में है। ऐसे में उनके घरों की जांच के लिए सर्च वारंट लेगी। एसआईटी की तरफ से मजीठिया के खिलाफ दर्ज की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को आधार बनाया गया है। एसआईटी की तरफ से जब 2022 में केस दर्ज किया गया तो उस समय बताया गया था कि भोला ड्रग्स मामले में छह से लेकर 10 तक एफआईआर दर्ज की है। उन एफआईआर में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है।

    फैसला होने के बाद मजीठिया को नामजद करना संभव नहीं है। इसके बाद 2022 में कांग्रेस सरकार के समय में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद वह जेल भी गए थे। बिक्रम मजीठिया से जुड़े नशा तस्करी मामले की जांच कर रही SIT के प्रमुख को कुछ दिन पहले बदला गया था। अब एआईजी वरुण शर्मा को हेउ बनाया गया है। इससे पहले DIG एचएस भुल्लर SIT हेड रहे हैं। इसके अलावा 2 और अफसर बदले गए हैं। इसके अलावा, तरनतारन के SSP अभिमन्यु राणा और एसपी (एनआरआई), पटियाला, गुरबंस सिंह बैंस को SIT का सदस्य बनाया गया है। यह 5वीं बार है जब एसआईटी में बदलाव किया गया है। इससे पहले, एसआईटी का नेतृत्व हमेशा डीआईजी या उससे उच्च रैंक के अधिकारी करते थे। यह पहली बार है कि एसआईटी की कमान एआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

     

  • Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग ने किया कुकर्म, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इंसानियत शर्मसार! नाबालिग ने किया कुकर्म, परिजनों का आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बुआ के पोतरे ने ही अपने कंजन भाई के साथ कुकर्म किया। इस दौरान उसने एक बार नहीं बल्कि कई बार उसके साथ संबंध बनाए और उसे किसी को ना बताने की धमकियां दी। बताया जा रहा है कि दोनों ही नाबालिग है। वहीं आज सिविल अस्पताल में कुकर्म की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण कुमार ने बताया कि उसके भतीजे के साथ गलत हरकत की गई।

    पीड़ित के अनुसार उसका भाई के साथ विवाद चल रहा था। दरअसल, वह नशे का आदी है और उसके साथ विवाद के बाद वह घर से परिवार को लेकर बुआ के पास चला गया। जहां वह पिछले एक साल से रहा। जिसके बाद जब दोनों भाईयों में विवाद सुलझ गया तो वह वापिस घर आ गया। इस दौरान बच्चे ने बुआ को बताया कि उसके साथ एक बच्चे ने गलत हरकत की। पीड़ित का आरोप है कि वहां पर उक्त बच्चे हमारे भतीजे के साथ कई बार कुकर्म कर चुका है। जिसके बाद वह भतीजे को किसी को बात बताने पर जान से मारने की धमकियां देता रहा।

    अब परेशान होकर भतीजे ने इस घटना के बारे में बताया। उक्त आरोपी बच्चा रामा मंडी के पास इलाके में रहता है। घटना की शिकायत नंगल शामा चौकी की पुलिस को दे दी गई है। वहीं आज बच्चे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया गया। आरोप है कि बच्चे के साथ पुलिस में तैनात कर्मी मिंटू उन्हें सपोर्ट कर रहा है और वह सिविल अस्पताल में तैनात है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस में जब वह शिकायत देने गए थे तो वहां पर भी मिंटू ने समझौता करने के लिए पैसे लेने का कहा था और मामले को यही खत्म करने की बात कही थी। अब परिवार द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

     
  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर श्मशानघाट से 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस की पत्नी के निधन पर श्मशानघाट से 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी 60 वर्षीय रेश्मा का बीते दिन निधन हो गया। रेशम कौर का आज नम आंखों से शफीपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में दिगग्ज नेता, गायक और स्पोर्ट्स खिलाड़ी रेशम कौर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। वहीं श्मशानघाट में पुलिस ने फोन चोरी के मामले में 2 चोरों को काबू किया है। जिसके बाद पुलिस दोनों को काबू करके थाने ले गई।

    बताया जा रहा है कि चोरों द्वारा आईफोन चोरी किया गया था। दूसरी ओर दोनों नौजवानों से बात की गई तो उन्होंने चोरी की घटना से इंकार किया। पुलिस ने दोनों के फोन भी जब्त कर लिए है। पुलिस का कहना है कि दोनों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जाएगी।

    बता दें कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजनीतिक गलियारे के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूरनशाह कोटी, कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह, भाजपा नेता, गायक मास्टर सलीम, गायक जस्सी गिल और बब्बल राय, प्रब गिल सहित कई दिग्गज श्मशानघाट पहुंचे। जहां रेशम कौर की अतिंम विदाई को दोनों बेटो गायक युवराज और नवराज हंस ने कंधा दिया, वहीं गायक हंस राज हंस ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान शफीपुर गांव में भारी संख्या में लोग रेशम कौर को अंतिम विदाई देने पहुंचे।

  • Punjab News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने युवा अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को किया डिटेन, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने युवा अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को किया डिटेन, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज आईटी कॉलेज नवीनीकरण करने पहुंच रहे है। बताया जा रहा हैकि कॉलेज का दोबारा सीएम मान नवीनीकरण करने पहुंच रहे है। सीएम मान के दौरे को लेकर भारी पुलिस फोेर्स तैनात की गई। लेकिन सीएम मान के इस दौरे से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के प्रयास किए गए।


    जिसके बाद पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा हैकि राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा था।