Blog

  • 10 जुलाई से शुरू होगा पीएनबी आरसेटी का जूट बैग व कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण

    10 जुलाई से शुरू होगा पीएनबी आरसेटी का जूट बैग व कृत्रिम आभूषण निर्माण प्रशिक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : जूट बैग और कृत्रिम आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण आगामी 10 जुलाई से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में शुरू हो रहा है। इसमे ऊना जिला के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं तथा यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है। इस संबंध में जानकारी देते हुए निदेशक पीएनबी आरसेटी ऊना पारूल विरडी ने बताया कि आगामी 10 जुलाई से जूट बैग और कृत्रिम आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में ऊना जिला के 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने आधारकार्ड, राशनकार्ड की फोटोकापी तथा तीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निःशुल्क है तथा प्रशिक्षण उपरान्त सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अपना काम शुरू करने के लिए बैंक से ऋण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
    उन्होंने इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार से आगामी 9 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकरी के लिए पीएनबी आरसेटी ऊना के दूरभाष नम्बर 01975-223147 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 152 चालान

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटे 152 चालान

    ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ऊना पुलिस का एक्शन निरंतर जारी है। पुलिस ने शुक्रवार को जिला के अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 152 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। जिससे पुलिस को 27800 रु की कमाई हुई है। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले दो वाहनों पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने उन दोनों से जुर्माने के रूप में 10115 रू प्राप्त किए हैं। साथ ही धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत भी पुलिस ने 6 लोगों पर 600 रू जुर्माना डाला है। जिसका भुगतान मौके पर ही कर दिया गया।
  • मुबारिकपुरः खड़े ट्रक से टकराई बाइक

    मुबारिकपुरः खड़े ट्रक से टकराई बाइक

    ऊना/सुशील पंडित : मुबारिकपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे ट्रक से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब थाने में शिकायत देने वाले कोहाड़ छन्न गांव निवासी इकबाल सिंह पुत्र हरदेव सिंह ने दावा किया है कि शुक्रवार रात तकरीबन साढ़े 9 बजे मुबारिकपुर स्थित लिवगार्ड फैक्ट्री के पास एक तेज गति से आई मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार्रवाई करते हुए अम्ब पुलिस ने अंदौरा गांव के रहने वाले बाइक चालक अजय पुत्र चैन सिंह के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
  • जालड़ा कोड़ीः शैड में खड़ी कार चोरी

    जालड़ा कोड़ीः शैड में खड़ी कार चोरी

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के जालड़ा कोड़ी गांव में एक जुलाई को चोरी हुई कार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 2 के रहने वाले संजीव कुमार ने गगरेट थाने में शिकायत की थी कि एक जुलाई की रात वह अपनी कार को दुकान के शैड में खड़ा करके आया था। सुबह उसने देखा तो कार चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी तालाश शुरू कर दी है।
  • Punjab : तेज रफ्तार innova car ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

    Punjab : तेज रफ्तार innova car ने बाइक को मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौत

    गुरदासपुर। शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, बारिश के बीच बाइक पर गुरदासपुर से दीनानगर जा रहे दो दोस्तों की एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, मृतकों की पहचान हितेश सिंगला पुत्र मनोज सिंगला और वरुण महाजन पुत्र भारत भूषण के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक बारिश के बीच बाइक पर दोनों युवक गुरदासपुर से दीनानगर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब दस बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने अपने आगे जा रही आल्टो कार को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

    हादसे को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने इनोवा कार चालक को हिरासत में लेकर इनोवा को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: सरेआम वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab: सरेआम वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    खरड़। शहर से एक स्नेचिंग का मामला सामने आया है। जहां, एक दिनदहाड़े गली में एक्टिवा लेकर खड़ी महिला की चैन छीनकर दो स्नैचर मौके से मोटरसाइकिल पर सवार हो कर फरार हो गये। जिसके बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग गली बाहर एकत्रित हो गए। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी कैद हो गई है।

  • Jalandhar : वेस्ट हलके में CM MANN के साथ पहुंचे MP Sanjay Singh, देखे Live

    Jalandhar : वेस्ट हलके में CM MANN के साथ पहुंचे MP Sanjay Singh, देखे Live

    जालंधर (ens) : वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव पर आप पार्टी द्वारा आप कैंडिडेट मोहिंदर भगत के हक़ में वार्ड नंबर 35 में जन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा मे राजयसभा सांसद संजय सिंह ने शिरकत की। लोगो को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने आप पार्टी द्वारा पंजाब में किये गए विकास कार्यो को दोहराया जिनमे बिजली फ्री, मोहल्ला क्लीनिक, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम, आप की सरकार आपके द्धार , 43000 नौकरिया जैसी सरकार द्वारा लोगो के हित में चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा कि लोगो की हित में काम करने के लिए आप पार्टी के नेताओ को जेल में डाला जा रहा है। मैं खुद 6 महिने जेल काट कर आया हूँ। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया अभी भी जेल में है। पंजाब में अकाली और कांग्रेस की सरकार रही है। दोनों सरकारों के समय मे लोगो से खुलकर लूट खसूट हुई। जिससे तंग आकर इस बार लोगो ने आप पार्टी को मौका दिया है।

    इसके बाद लोगो को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि सांसद संजय सिंह की बुलंद आवाज ने कई बार राज्य सभा में विपक्षियों को लताड़ा है। सीएम मान ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि इस बार उपचुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट को ऐसा सबक सिखाओ कि आगे से कोई इस्तीफा देने के बारे में न सोचे। इस चुनाव का पूरा खर्चा भी इसी कैंडिडेट पर डालना चाहिए ताकि आगे से कोई गद्दारी करने से पहले भी 10 बार सोचे।

    सीएम ने कहा कि आप पार्टी लोग हित के लिए मेहनत करने से नहीं पीछे हटेंगी। इस चुनाव में मुझे कई लोगो ने कहा कि आप वार्डो की गलियों में क्यों घूम रहे हो। इस पर सीएम मान ने कहा कि मुझे लोगो से मिलकर जो ख़ुशी मिलती है, वह ही उनकी सबकी बड़ी दौलत है। लोगो के प्यार और सत्कार ने ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है। लोगो से मिलने और उनकी परेशानियों का हल करने से उन्हें कोई प्रोटोकॉल नहीं रोक सकता।

  • 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

    22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र, इस दिन होगा बजट पेश

    संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से होगा शुरू, बजट 23 को। सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी।

    नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने आज कहा कि संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी। वहीं, सीतारमण लगातार 7वीं बार पेश करेंगी। जो देश की पहली महिला होंगा जो लगातार सात बार बजट पेश करेंगी। रीजीजू ने कहा कि भारत की माननीय राष्ट्रपति ने भारत सरकार की अनुशंसा पर बजट सत्र, 2024 के लिए 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी सरकार का यह पहला बजट होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में कहा था कि बजट में प्रमुख सामाजिक व आर्थिक फैसले लिए जाने की उम्मीद है। अप्रैल-जून में हुए लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था।
  • Punjab : दिवंगत पंजाबी लोक गायक के परिवार की Actor Akshay kumar ने की मदद, देखें वीडियो

    Punjab : दिवंगत पंजाबी लोक गायक के परिवार की Actor Akshay kumar ने की मदद, देखें वीडियो

    अमृतसर। दिवंगत पंजाबी लोक गायक गुरमीत बावा की बेटी ग्लोरी बावा ने पिछले दिनों अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया थी, जिसके बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के ग्लोरी बावा को एक लाख रुपये दिए थे। उसके बाद ग्लोरी बावा को रेड क्रॉस फंड से 1 लाख रुपये भी दिए वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ग्लोरी बावा को 25 लाख रुपये की मदद की है।

    वहीं ग्लोरी बावा ने कहा कि विदेश से कई भाइयों के फोन आ रहे हैं, उन्होंने मेरी मदद करने का आश्वासन भी दिया है और उन्होंने कहा कि जल्द ही आपके विदेश में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    इसके बाद कहा कि पंजाबी संस्कृति जो कि पंजाबी मातृभाषा है उसे सुनने में मजा आता है। हम अपनी मां की इस आवाज को जिंदा रखना चाहते हैं। मैं एक बार फिर अक्षय कुमार को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने मुझे 25 लाख रुपये दिए।

  • Punjab: Sandeep Thapar पर हमले की वजह आई सामने, गनमैन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

    Punjab: Sandeep Thapar पर हमले की वजह आई सामने, गनमैन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

    लुधियानाः जिले में बीते दिन सरेआम निहंग बाणे में आए तीन व्यक्तियों ने सरेआम तलवार से संदीप थापर पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर कहा जा रहा हैकि सोशल मीडिया पर कट्टरपंथियों को ललकारने के कारण ही तीनों निहंग सिंह संदीप थापर गोरा पर हमले की तलाश में थे। सूत्रों का कहना है कि तीनों आरोपी पिछले कुछ दिनों से गोरा थापर पर हमला करने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्हें गोरा थापर के सिविल अस्पताल में होने का पता चला तो वह सिविल अस्पताल पहुंच गए।

    वह सिविल अस्पताल परिसर के अंदर ही गोरा पर हमला करने की तैयारी में थे, लेकिन वहां भी मौका नहीं मिला। इसके बाद जैसे ही गोरा थापर अपने गनमैन के साथ सड़क पर दिखाई दिया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी विजय नगर निवासी हरजोत सिंह और टिब्बा रोड की पंजाबी बाग कालोनी निवासी सरबजीत सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। इस दौरान दोनों के समर्थक भी वहां मौजूद थे। हालांकि पुलिस सीधे दोनों को अदालत में पेश करने ले गई। जहां दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

    पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके तीसरे साथी लाडी का पता लगाने में जुटी है। सूत्र बताते है कि लाड़ी के बारे में भी पुलिस को काफी हद तक सूचना मिल चुकी है। पुलिस उसे किसी समय भी गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि गोरा थापर के गनमैन एएसआई सुखवंत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज है। इस मामले में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिसके चलते गनमैन को सस्पेंड कर दिया गया है।

    1.43 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है। शुक्रवार को संवेदना ट्रस्ट की तरफ से फाउंडर और भाजपा नेता रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि पर सिविल अस्पताल में सुखमणि साहिब का पाठ रखा गया था। माथा टेकने के बाद संदीप गोरा एक्टिवा पर गनमैन के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल अस्पताल के पास बीच सड़क निहंग के बाणे में आए युवकों ने उनकी एक्टिवा रोका। वे गोरा को धमकियां देने लगे तो गनमैन एक्टिवा से नीचे उतर गया। इतने में एक युवक गनमैन को धक्के मारकर साइड ले गए।

    इसके बाद एक हमलावर दूसरे से कहता है कि अगर इसकी गर्दन उतार दी जाए तो… इसपर गोरा उनके सामने हाथ जोड़ता है, तभी हमलावर तलवार से सिर पर वार कर देता है। तीसरे वार में तलवार गिर जाती है। तलवार उठाकर वाे फिर हाथ और सिर पर वार करता है तो गोरा एक्टिवा समेत सड़क पर गिर जाते हैं। फिर दूसरा हमलावर तलवार से बड़ी क्रूरता से हमला शुरू कर देता है। गनमैन रिवॉल्वर निकालने की कोशिश करता है तो तीसरा हमलावर उसकी रिवॉल्वर पकड़ लेता है। इसके बाद दोनों हमलावर गोरा की एक्टिवा लेकर फरार हो जाते हैं। हैरत की बात है कि वारदात के दौरान सड़क पर लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन कोई भी गोरा को बचाने की कोशिश नहीं करता।