Blog

  • रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, कई घायल, देखें वीडियो

    तेलंगानाः नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए है। जिससे 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। हालंकि आनन फानन में ट्रेन को लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है। 

    दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश के अनुसार जहां हादसा हुआ यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।  हादसे के कारण इस रूट में सामान्य रेल परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। टर्मिनल स्टेशन होने के कारण सिर्फ उस लाइन पर रेल अवागमन में बाधा आई है। वहीं हादसे के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए है।

  • भारतीय छात्रों को बड़ा झटकाः कनाडा ने 40% वीजा आवेदन किए रद्द

    वेंकुवरः अंतरराष्ट्रीय छात्रों के 50 फीसदी से अधिक वीजा आवेदनों को कनाडा अस्वीकार कर रहा है। इसमें भी सबसे अधिक वीजा आवेदन भारतीय छात्रों के खारिज किए जा रहे हैं। कनाडाई मीडिया ने हाल में एक विश्लेषण जारी किया है, जिसके अनुसार भारतीय छात्रों के 40 फीसदी तक वीजा आवेदन कनाडा के आव्रजन अधिकारियों द्वारा बिना किसी कारण के खारिज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि ये वह छात्र हैं जिनको विचाराधीन शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल चुका था। लेकिन वीजा खारिज कर दिए जाने के कारण अब कनाडा के सैकड़ों शिक्षण संस्थान हजारों अतंरराष्ट्रीय छात्रों से वंचित रह जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पब्लिक विश्वविद्यालयों की तुलना में पब्लिक कॉलेज और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को सबसे अधिक खारिज किया गया।

    ओंटारियो में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2022 और 30 अप्रैल, 2023 के बीच आव्रजन विभाग ने 866,206 अध्ययन वीजा आवेदकों में से 54.3 प्रतिशत या 470,427 आवेदकों को ही मंजूरी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। यहां 1335 शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अध्ययन के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन अरबों डॉलर की इंडस्ट्री बन चुकी इस पूरी सेकेंडरी शिक्षा प्रणाली की इस बात के लिए आलोचना की जा रही है कि यह अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शोषण कर रही है जो कि यहां अध्ययन करने और फिर स्थाई रूप से बसने का सपना लेकर आते हैं।

    वीजा खारिज करने की नहीं कोई ठोस वजह

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत से आने वाले लगभग 40 प्रतिशत छात्र वीजा आवेदनों को ‘अन्य’ या ‘अनिर्दिष्ट’ कारणों से अस्वीकार किया गया। कनाडा स्थित एक गैर-लाभकारी मीडिया संगठन, इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म फाउंडेशन ने यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र भारत से आते हैं। दिसंबर तक कनाडा में भारत के लगभग 320,000 छात्र स्टडी वीजा पर थे।

    भारत के सबसे अधिक वीजा आवेदन खारिज

    कनाडा के इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म फाउंडेशन के अनुसार से भारत के अब तक कुल 845,810 छात्र वीजा खारिज किए गए। इनमें से 336,251 वीजा बिना किसी स्पष्ट कारण के खारिज किए गए। इसके तुलना में चीन के अब तक कुल 145896 छात्र वीजा आवेदन खारिज किए गए। इसमें से मात्र 4893 आवेदन बिना किसी कारण के खारिज किए गए।

    अंतरराष्ट्रीय छात्रों से पैदा होते हैं दो लाख नौकरियां

    रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्र कनाडा की अर्थव्यवस्था में लगभग 22 बिलियन डॉलर का योगदान देते हैं। ये अंतरराष्ट्रीय छात्र स्थानीय छात्रों की तुलना में पांच गुना तक फीस चुकाते हैं। इतना ही नहीं, अपने खर्च और ट्यूशन फीस के माध्यम से इनके जरिए कनाडा में दो लाख नौकरियां पैदा होती हैं। प्रांतीय सरकारों की ओर से शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली मदद में कमी के कारण शैक्षणिक संस्थानों ने एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत के रूप में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की ओर रुख किया है। नियोक्ता विभिन्न उद्योगों में कम वेतन वाले पदों को भरने के लिए इन छात्रों पर भरोसा करने लगे हैं। हालांकि, मौजूदा किफायती आवास संकट और रहने की बढ़ती लागत के कारण, कई अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को रोजगार और पर्याप्त आश्रय खोजने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

    छात्र वीजा प्रणाली खो चुकी विश्वसनीयता

    कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर का कहना है कि संबंधित शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अध्ययन के लिए अधिकृत करने वाले प्रांतों पर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि वे वास्तव में इस योग्य संस्थान हैं, जिनके लिए वीजा जारी किए जाना चाहिए। मौजूदा समय में यह पूरी प्रणाली अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। इसमें फिर से भरोसा जगाने की जरूरत है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਕੀਤੀ ਜਬਤ, ਤਸਕਰ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਰੈਡ ਕਰ ਮੁਖਬਰ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ ਜਬਤ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਉਥੇ ਹੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਸ਼ਾਮਲਾਟ ਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਛੱਪੜਾਂ ਚੋ ਇਹ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਆਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਇਸ ਜਹਿਰ ਰੂਪੀ ਦੇਸੀ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਆਬਕਾਰੀ ਅੱਧਕਾਰੀ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 600 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਕਈ ਸੈਕੜੇ ਲੀਟਰ ਸ਼ਰਾਬ ਤਿਆਰ ਹੋਣੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਭਾਂਡੇ ਵੀ ਜਬਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • सुबह सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई.अंडमान में आए भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

    एनसीएस ने एक्स पर एक पेस्ट में लिखा,”10 जनवरी को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में रहा। बता दें कि अंडमान द्वीप समूह में 572 द्वीप हैं, जिनमें 38 द्वीपों पर लोग बसे हुए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर को अंडमान निकोबार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

  • पंजाब : रंजिश के चलते युवक की हुई जमकर पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियाना : छावनी मोहल्ले इलाके में देर रात कुछ दोस्तों ने अपने एक दोस्त की जमकर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते यह खूनी झड़प हुई है। पीड़ित अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गया था तभी उसके दोस्तों ने उसके साथ पहले बहस की फिर मारपीट करनी शुरू कर दी।

    इसके बाद पीड़ित को परिवार वाले सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस की पूरी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें पूरा वाक्य कैद है। देखना यह होगा कि अब पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

  • पंजाब : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीकक्षण, भरे सैंपल, देखें वीडियो

    पठानकोट :  लोगों की सेहत एंव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार फूड सेफ्टी विभाग की टीम की ओर से सहायक फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉक्टर जीएस पन्नू के नेतृत्व में सुजानपुर में विभिन्न दुकानों का अचानक निरीक्षण किया तथा वहां पर बिकने वाली खाने पीने के सामान की चेकिंग की गई। 

    जानकारी देते हुए डॉक्टर जीएस पन्नू ने कहा कि आज उनकी टीम की ओर से मसाले, हल्दी. मिठाइयां आदि सामान के सैंपल भरे गए हैं, उन्होंने कहा कि ध्यान में आया था कि बाजार में एसिड लगा हुआ अदरक बिक रहा है, उसके भी सैंपल दिए गए हैं, उनकी ओर से कहा गया है कि इन लिए गए सैंपलों को  लेबोरेटरी में भेजा जाएगा तथा उनकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि लोग बाजार में सामान खरीदते समय ध्यान रखें कि वह अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदे तथा सामान खरीदने से पहले उस पर लिखी पूरी जानकारी को पढ़ें। कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट को चेक करें, वही खुले में बिकने वाले सामानों की खरीदारी ना करें।

    उन्होंने कहा कि दुकानदार भी अच्छी क्वालिटी का साफ-सुथरा सामान बेचें तथा जहां पर खाने की आइटम तैयार होती है, वहां पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए, उन्होंने कहा कि आज एक दुकानदार का चालान भी काटा गया है, तथा उसे जहां पर सामान तैयार हो रहा है वहां पर सही ढंग से सफाई रखने को कहा गया है, उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार दुकानदारों को लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है ताकि सभी दुकानदार जल्द से जल्द इस संबंधी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं।

  • पंजाब : धू-धू कर जली कार, संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकराई, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसा ही मामला लुधियान से सामने आया है। जहां देर रात विदेशी छात्रों की कार डिवाइडर से टकरा गई। युवक हुड़दंगबाजी कर रहे थे। हादसे के बाद वरना कार में आग लग गई। विदेशी युवक तो निकल आए, लेकिन कार धू धू कर जली गई। हादसा फिरोजपुर रोड अयाली चौक चुंगी के पास हुआ। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन इसमें सवार युवक मौके से गायब मिले। कार में लगी आग बुझाई गई, लेकिन कार बुरी तरह से जल चुकी थी।

    मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बताया है कि गाड़ी में नाइजीरियन स्टूडेंट मौजूद थे। वह लोग आपस में किसी बात को लेकर मस्ती और हुड़दंग मचा रहे थे। कार की स्पीड काफी थी। अचानक से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, कार के इंजन से अचानक धमाका हुआ और बोनट से आग गाड़ी में फैल गई। चलती कार से छात्रों ने बाहर छलांगें लगाई। कार को आग लगने के बाद मौके से वह लोग भाग गए। इस दौरान एक छात्र मामूली रूप से जख्मी भी हुआ है। गाड़ी का मालिक कौन है अभी कुछ पता नहीं चला। देर रात 10:45 बजे उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण काफी लंबा जाम भी लग गया। 

  • जालंधर STF की बड़ी कार्रवाई, 700 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत जालंधर की STF टीम ने अमृतसर में दबिश देकर 2 तस्करों को काबू किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ जालंधर की टीम ने बताया कि देर रात अमृतसर जीटी रोड पर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करके यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।

    इस संबंध में एसटीएफ के एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना थी। इस दौरान राजस्थान नंबर की आई20 गाड़ी में कुल 3 लोग नशे की सप्लाई करने के लिए यहां खड़े थे। छापेमारी के दौरान गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया, जबकि सप्लाई करने वाले 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई की जानी थी। 

  • पंजाबः कपड़ों का शौकीन चोर, नगदी, जेवरात सहित पुराने छोड़कर नए कपड़े लेकर हुआ फरार

    लुधियाना: सतगुरु नगर में शादी वाले घर में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। दरअसल, चोर घर से नगदी, जेवरात और नए कपड़े लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए दीपक ने बताया कि उसके भाई की शादी है। इसके लिए उन्होंने 17 जनवरी की टिकटें बुक करवा रखी है। पीड़ित ने बताया कि देर रात वारदात के समय सारा परिवार सोया हुआ था।

    इस दौरान चोर ने घर के छत पर ही अटैची से नए कपड़े निकालकर पहने और अपने पुराने कपड़े वहां फेंककर फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि भाई की शादी के लिए रखे कपड़े और जेवरात वाला अटैची चोर उठाकर ले गया। पीड़ित परिवार का कहना ह कि चोरी से उनका 3 लाख रु पए से ज्यादा का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि अटैची में 50 हजार रुपए नकद भी थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह वारदात सतगुरु नगर के रहने वाले दीपक के यहां हुई। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਬਜ਼ਾ ਛਡਾਉਣ ਪਹੁੰਚਿਆਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਜੰਮ ਕੇ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਛਡਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਕਬਜ਼ਾ ਛੁੜਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਦੋ ਧੜੇ ਆਪਸ ਚ ਉਲਝੇ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲੇ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਪੂਰੀ ਟੀਮ 6 ਕਿੱਲੇ 6 ਕਨਾਲਾਂ ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਛਡਾਉਣ ਭਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਦੇ ਨਾਲ ਪਹੁੰਚਿਆਂ। ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਜਗਦੀਪ ਗੋਲਡੀ ਕੰਬੋਜ ਵੀ ਪਿੰਡ ਚੱਕ ਮੁਹੰਮਦੇ ਵਾਲੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਮਾਹੌਲ ਗਰਮਾ ਗਿਆ।

    ਪੰਚਾਇਤੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਕੇ ਬੈਠੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਿੰਡ ਦੇ ਹੀ ਦੋ ਧੜੇ ਆਪਸ ਚ ਹੱਥੋਂ ਵੱਖੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਨੇ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜਦ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਵਾਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਇਸਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।