Blog

  • जालंधर सहित 5 जिलों में चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव समय पर न करवाने पर सरकार द्वारा इसे गंभीरता से न लेने पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने सरकार व राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब दायर करने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस रितु बाहरी और जस्टिस निधि गुप्ता की खंडपीठ ने अमृतसर निवासी प्रबोध चंद्र बाली द्वारा दायर जनहित याचिका पर यह आदेश जारी किया।

    याचिकाकर्ता ने कहा पिछले साल जनवरी में इन नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है, बावजूद इसके आज तक नही चुनाव नहीं कराए गए। लिहाजा इन नगर निगम के चुनाव का शेड्यूल जारी कर चुनाव करवाने की हाईकोर्ट से मांग की गई है। याचिका में बताया गया कि इन के चुनाव पिछले साल जनवरी से लंबित है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने बताया कि ये चुनाव जनवरी, 2023 में नगर निगमों का कार्यकाल पूरा होने से पहले आयोजित किए जाने की आवश्यकता थी, क्योंकि यह अनिवार्य है। 

    भारत के संविधान के अनुच्छेद 249-यू के साथ-साथ पंजाब नगर निगम की धारा 7 के तहत भी ऐसा करना जरूरी है। इन चुनावों का संचालन न करके, राज्य ने मतदाताओं को लगभग एक वर्ष के लिए अपने जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के उनके मूल्यवान लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित कर दिया है, क्योंकि राज्य चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया है।

  • पंजाब : पुलिस ने 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देते है। पंजाब में नशा की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। अमृतसर में लगातार नशे का मामले बढ़ रहे है। हालांकि अमृतसर पुलिस भी नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं पिछले दिनों अमृतसर पुलिस ने लाखों नशीली गोलियां और हेरोइन की बड़ी खेप और आइस हेरोइन की खेप भी बरामद की थी।

    इसी के आधार पर आज सुबह से ही पुलिस पूरे पंजाब में अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतसर पुलिस ने चाचा-भतीजे समेत 3 युवकों को नशा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि इन आरोपियों के पाकिस्तान में ड्रग तस्करों से संबंध है। पुलिस इनसे आगे की पूछताछ कर रही है और इन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी। 

  • पंजाबः लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, ऐसा हुआ खुलासा

    फरीदकोट: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पैरामेडिकल पदों की भर्तियों के लिए चल रहे एग्जाम में एक लड़का लड़की बनकर पेपर देने पहुंचा। युवक एग्जाम सेंटर में हूबहू लड़की के हुलिये में आया था। उसने नकली बाल से लेकर, सूट-सलवार और बिंदी-लिपस्टिक तक लगाई हुई थी।

    कोटकपूरा के DAV पब्लिक स्कूल में रविवार को बनाए गए एग्जाम सेंटर में शक होने पर टीचर ने उससे पूछताछ की तो खुलासा हो गया। युवक की पहचान फाजिल्का के रहने वाले अंग्रेज सिंह के रूप में हुई। वह फाजिल्का के ही ढाणी गांव की परमजीत कौर की जगह एग्जाम देने के लिए पहुंचा था। टीचरों ने पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया

    बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के तहत विभिन्न पैरामेडिकल पदों के लिए एग्जाम लिया गया। जिसमें मल्टीपपर्स हेल्थ वर्कर के 806 पदों और नेत्र रोग विशेषज्ञ के 83 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी।

    रविवार को हुए एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा में 26 एग्जाम सेंटर बनाए थे। जिसमें 7500 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया।

    DAV पब्लिक स्कूल में भी एग्जाम चल रहा था। अंग्रेज सिंह युवती परमजीत की जगह पेपर देने पहुंच गया। उसने सूट सलवार पहना हुआ था। खुद को लड़की दिखाने के लिए बिंदी लिपस्टिक भी लगाई हुई थी। जैसे ही एग्जाम शुरू हुआ एग्जाम सेंटर में तैनात टीचर को उस पर शक हो गया।

    उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया कि वह लड़की नहीं लड़का है। टीचरों ने उसका आधार और वोटर कार्ड चेक किया तो वह भी नकली मिला। उस पर परमजीत कौर का नाम था और फोटो भी दूसरी लगी हुई थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई।

    SSP हरजीत सिंह ने कहा कि युवती की जगह पेपर देते पकड़े गए युवक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जबकि जिस लड़की के यहां वह पेपर देने आया था, उसका दाखिला रद्द कर दिया जाएगा

  • पंजाबः ट्रक चालकों के समर्थन में उतरे किसान, किया ये ऐलान, देखें वीडियो 

    संगरूरः केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए हिट-एंड-रन कानून के विरोध में ट्रक यूनियन और ड्राइवरों अभी भी कानून वापस लेने की मांग पर अड़े हुए है. वहीं ट्रक चालकों के इस रोष में किसान भी उनके समर्थन में आ गए है। किसान संगठन भारती किसान यूनियन उगराहां ने हिट एंड रन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर संघों का समर्थन किया है। उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि वह ट्रक ड्राइवरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि अगुवाई वह करेंगे और वे जो भी समर्थन मांगेंगे उन्हें वह समर्थन देंगे। ऑल पंजाब ट्रक यूनिटी ऑर्गेनाइजेशन के पंजाब अध्यक्ष अजय सिंगला ने कहा कि हम जोगिंदर सिंह उगराहां के आभारी हैं। जिन्होंने हमारा समर्थन किया और हम इस कानून को रद्द कराकर ही अपनी हड़ताल खत्म करेंगे।


  • जालंधरः बस स्टैंड में संदिग्ध परिस्थितियों मेंं महिला की मौ’त, देखें Live

    मृतक महिला की जांच के दौरान अन्य महिला का पर्स लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: पंजाब में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। वहीं बढ़ रही ठंड से जहां बीते दिन अमृतसर में बच्ची की मौत होने का मामला सामने आया था। वहीं आज जालंधर के बस स्टैंड में ठंड से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मेंटली डिस्टर्ब रहती थी और वह अक्सर बस स्टैंड पर ही घूमती दिखाई देती थी। बताया जा रहा है कि महिला की ठंड लगने के कारण (चंडीगढ़) 23 नंबर काउंटर पर मौत हो गई। घटना की सूचना बस स्टैंड पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। 

    वहीं इस घटना के दौरान बस स्टैंड पर चोरी की वारदात होने की सूचना मिली। घटना के दौरान जहां पुलिस मुलाजिम की मौजूदगी में चोरों ने बस स्टैंड पर वारदात को अंजाम दे दिया। महिला कुलदीप कौर ने बताया कि वह बस स्टैंड पर खड़े थे और वह कपूरथला से आए थे और उन्होंने चंडीगढ़ जाना था। इस दौरान चंडीगढ़ के 23 नंबर काउंटर पर खड़ी थी। जहां स्नेचर ने उनके पर्स चोरी करके फरार हो गया। महिला ने बताया कि उनके पर्स 7 हजार रुपए, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, एटीम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस की मौजूदगी में बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। 

  • पंजाबः पैट्रोल के बाद अब हो सकती है दूध की किल्लत

    मोहालीः वेरका मिल्क प्लांट में दूध देने वाले उत्पादक प्लांट की ओर से दो हफ्ते में दूध की कीमतें दो बार घटाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादक परमिंदर सिंह का कहना है कि यहां पर हर इंसान का वेतन महंगाई के दौर में बढ़ता है। वहीं, वेरका प्रबंधन उत्पादकों की जेब काटने में लगा है। वे इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन द्वारा दूध खरीदने की कीमतें घटाने के विरोध में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि यहां इस वक्त हरे चारा,बरसीन और फीड आदि की कीमतें काफी बढ़ गई है। इस बीच दूध के दाम घटाने के बजाय कम करके प्रबंधन ने उनके साथ धोखा किया है।

    प्रबंधन अपनी कमाई बढ़ाने के चक्कर में उत्पादकों को कम दाम दे रही है लेकिन इसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। अपने हक लेने के लिए यह अभी उनकी शुरुआत है और अगर जरूरत पड़ी तो वे संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान दूध उत्पादकों ने चेतावनी देते कहा कि अगर रेट ना बढ़ाएं तो दूध की सप्लाई बंद करेंगे। ऐसे में ट्राइसिटी में दूध की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यह भी पता चला है कि दुग्ध उत्पादक वेरका मिल्क प्लांट को दूध देने को बंद करने की योजना भी बना रहे हैं ताकि उनकी मांगें मानी जा सके और दाम घटाने के बजाय बढ़ाए जाएं। बता दें कि इससे पहले नए हिट एंड रन के कानून को लेकर ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया था। जिसके चलते पैट्रोल की किल्लत का लोगों को सामन करना पड़ा था। वहीं अगर दूध की कीमतों में बढ़ौतरी ना किए जाने के विरोध में प्रदर्शन तेज किया गया तो दूध कि किल्लत का लोगों को सामना करना पड़ सकता है।

  • पंजाबः CIA स्टाफ बलजिंदर बाजवा मामले में DIG इंदरबीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें

    तरन तारनः जिले में सीआईए स्टाफ पट्टी के तत्कालीन मुखी बलजिंदर सिंह बाजवा को फिरोजपुर के सीआईए स्टाफ में बुलाकर अवैध रूप से रखे जाने के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले में तत्कालीन मुखी बलजिंदर सिंह बाजवा फर्जी केस में फंसाने के नाम पर 22 लाख रुपए भी वसूले थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में अदालत ने डीएसपी लखबीर सिंह की अर्जी भी मंजूर कर ली है। बताया जा रहा है कि एडिशनल सेशन जज राकेश शर्मा की अदालत ने पुलिस की ओर से डीएसपी लखबीर सिंह को वादा माफ गवाह के तौर पर मंजूर कर लिया है।

    बता दें कि रिश्वत मामले में डीआईजी इंदरबीर सिंह की आवाज के सैंपल लिए गए थे, जिस दौरान वादा माफ गवाह के तौर पर डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया की आवाज डीआईजी इंदरबीर सिंह की ही है। हालांकि, अदालत में डीआईजी ने अपनी आवाज होने से मना कर दिया है। डीएसपी लखबीर सिंह के वकील दीपक अरोड़ा ने बताया कि अदालत ने बकायदा वादा माफ गवाह वाली अर्जी स्वीकार कर ली है। अब इस मामले पर मार्च माह में सुनवाई होगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰ ਯੁਵਰਾਜ ਹੰਸ ਤੇ ਮੁਹੰਮਦ ਨਾਜ਼ਿਮ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ‘ਚ ਹੋਏ ਨਤਮਸਤਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੂਹਾਨੀਅਤ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਕਈ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਚਿਹਰੇ ਅਤੇ ਕਈ ਫਿਲਮੀ ਸਟਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਿਆ ਆਪਣੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਮੁੰਡਾ ਰੋਕ ਸਟਾਰ ਦੀ ਕਾਸਟ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਅਦਾਕਾਰ ਯੁਵਰਾਜ ਹੰਸ ਅਤੇ ਫਿਲਮੀ ਟੀਵੀ ਅਦਾਕਾਰ ਮੁਹੰਮਦ ਨਾਜਿਮ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਪਹੁੰਚੇ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਸਰਵਣ ਕੀਤਾ ਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਫਿਲਮੀ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਾਂਤੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਨੀ ਠੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਆਪਣੀ ਆਸਥਾ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਨਵੀਂ ਫਿਲਮ ਆ ਰਹੀ ਹੈ, ਮੁੰਡਾ ਰੋਕ ਸਟਾਰ ਅਤੇ ਜਿਸ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਤੇ ਫਿਲਮ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕਰਨ ਉਹ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।

  • पंजाबः शादी वाले घर में घुसकर तस्करों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

    जीराः पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला जीरा से सामने आया है। जहां नशा तस्करों ने एक शादी वाले परिवार के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने लगभग 200 फायर किए जो घर की दीवारों, गेट, दरवाजे और खिड़कियों पर लगे। बताया जा रहा हैकि इस गोलीबारी में एक गोली परिवार में आई रिश्तेदार महिला के पेट में लगी है, जो गंभीर रूप से जख्मी है। उसे फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर गोलियां चलाई गई थी, उस परिवार ने कुछ दिन पहले किसी चैनल के सामने खुलासा किया था कि आरोपी नशा सरेआम बेचते हैं।

    बता दें कि जीरा वार्ड नंबर 1 की एमसी रेशम कौर पत्नी गुलशन सिंह ने कुछ दिन पहले एक निजी चैनल के माध्यम से नशा तस्करों का पर्दाफाश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि इस मोहल्ले में चिट्टे को चीनी की तरह बेचा जाता है। कहा जा रहा है कि इसी के चलते नशा तस्कर एमसी के परिवार से खुन्नस रखते थे। बताया जा रहा है कि कल एमसी रेशम कौर के बेटे की शादी थी और उसे बार-बार धमकी दी जा रही थी कि हम तुम्हारे बेटे की शादी के दौरान वह जानी नुकसान पहुंचाएंगे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि जीरा से विधायक नरेश कटारियां के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    बताया जा रहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। देर रात करीब 2 बजे एमसी ने रेशम कौर के घर में घुसकर तस्करों ने 200 गोलियां चलाईं। इस घटना के दौरान गांव रत्ता खेड़ा पंजाब सिंह वाला में एक फायर एमसी की ननान अमरजीत कौर के पेट में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अमरजीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया, जो अब फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। इस दौरान पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • पंजाबः अब गन्ना किसानों ने किया हाईवे जाम, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में ट्रक यूनियन के बाद एक बार फिर से गन्ना किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के तहत आज गन्ना किसानों द्वारा लुधियाना-हिसार हाईवे जाम कर दिया है। किसानों के हाईवे जाम करने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के धरने को लेकर हाईवे पर लंबी लंबी लाइने लग गई है। दूसरी ओर धूरी के किसानों का कहना है कि गन्ने की खरीद न होने के कारण हाईवे को जाम किया गया है।

    बताया जा रहा है कि अब 10 जनवरी को पंजाब के कृषि मंत्री के साथ किसानों की बैठक रखी गई है। बता दें कि धूरी क्षेत्र के गन्ना किसान लंबे समय से गन्ने की खरीद न होने और धूरी मिल को चालू कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गौर हो कि इससे पहले गन्ना किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया था। जिसके बाद कृषि मंत्री के साथ बैठक हुई थी। किसानों का कहना है कि वह बैठक में मिले आश्वासन के बाद वह मिल में गन्ना लेकर आए थे, लेकिन गन्ने की ट्रॉलियां मिल में प्रवेश नहीं करने दी रही हैं। जिसके चलते वह रोष प्रदर्शन कर रहे है।