Blog

  • पंजाबः राज्यपाल के पास पहुंची जमीन घोटाले की शिकायत 

    पंजाबः राज्यपाल के पास पहुंची जमीन घोटाले की शिकायत 

    कांग्रेस नेता ने इन 2 मंत्रियों को इस घोटाले में घेरा 

    चंडीगढ़ः पठानकोट की पंचायती जमीन के घोटाले का मामले में विपक्ष ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिख कर इस मामले की न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। हालांकि विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में पूर्व एडीसी सहित आठ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पत्र में बाजवा ने लिखा कि गांव गोल, ब्लॉक नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट में याचिकाकर्ताओं को 92 एकड़ भूमि के अवैध हस्तांतरण से संबंधित है।

    अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के पहले ही दिन कुलदीप सिंह द्वारा यह स्थानांतरण संदिग्ध जल्दबाजी में किया गया। इस अवैध हस्तांतरण के पीछे मुख्य प्रस्तावक कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक हैं, जिनकी सिफारिश को तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री, कुलदीप सिंह धालीवाल ने तुरंत सम्मानित किया था। बाजवा ने कहा कि पठानकोट जमीन घोटाला मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद मुख्य सचिव ने आंतरिक विभागीय जांच शुरू की।

    जांच में आरोपों का खुलासा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की धारा 409, 420 और 423 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा, रिकॉर्ड बताते हैं कि 92 एकड़ भूमि के हस्तांतरण में खनिजों से समृद्ध 45 एकड़ भूमि शामिल थी, जिससे सरकारी खजाने में सालाना 100 करोड़ रुपये का योगदान हो सकता था।

    पंजाब के मुख्य सचिव ने एडीसी (डी) कुलदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जो इतने बड़े घोटाले में शामिल मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से जुड़े वर्तमान राजनीतिक ढांचे में भ्रष्टाचार को रोकने के अलावा और कुछ नहीं है। इस तरह के घोटाले हर मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ईमानदारी के खोखले उपदेश को उजागर करते हैं। इसलिए, न्यायिक जांच आयोग से निष्पक्ष जांच के आदेश देने की जरूरत है ताकि पंजाब की आप सरकार में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के दोषियों को बेनकाब किया जा सके और इस जघन्य घोटाले के असली खिलाड़ियों पर मुकदमा चलाया जा सके। जिनमें लाल चंद कटारूचक भी शामिल हैं।

  • 19 वर्षीय बेटी ने किया पिता का कत्ल

    19 वर्षीय बेटी ने किया पिता का कत्ल

    मोहालीः चंडीगढ़ में एक 19 वर्षीय बेटी ने घर में झगड़े दौरान पिता की चाकू गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुमई लाला निवासी गांव किशनगढ़ चंडीगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जीएमएसएच सेक्टर 16 से फोन आया कि एक व्यक्ति को अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक के छाती पर चाकुओं के निशान थे। बाद में जब पुलिस ने परिवार से मामले के बारे में पूछताछ की तो उसकी बेटी ही इसमें आरोपी पाई गई।

    पुलिस ने आरोपी बेटी आशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बेटी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मृतक की छोटी बेटी अनीता ने बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदि थे। बड़ी बहन 10वीं पास है और घर पर ही सिलाई का काम करती है। उनका अकसर झगड़ा होता रहता था।

    बताया जा रहा है कि वारदात के समय आशा घर में प्याज काट रही थी। इसी दौरान नशे में पिता घर आया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस कदर बढ़ गई कि पिता सुमेई लाल को लगा की आशा चाकू से हमला करने वाली है। उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और आशा के हाथ में पकड़ा हुआ चाकू सुमईलाल के सीने में जा लगा। हालांकि पुलिस हत्या के मकसद की जांच में जुटी हुई है। 

  • जालंधर: 2 सगे भाईयों की हत्या के मामले में एक काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर: 2 सगे भाईयों की हत्या के मामले में एक काबू, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर,ENS: हिमाचल प्रदेश में बीते दिन जालंधर के 2 सगे भाइयों की हुई हत्या के मामले में को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांक 2 अन्य आरोपी फरार चल रहे है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि काबू किया गया आरोपी नकोदर का ही रहने वाला बताया जा रहा है और पता चला हैकि वह मृतक युवक का दोस्त था। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों भाईयों कि हत्या पैसों के लेन-देन के कारण की गई थी। 

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ युवकों ने जालंधर जिले के 2 भाइयों की हत्या कर दी थी। हमलावारों ने दोनों को सोलन के नालागढ़ में बीच सड़क पर चाकू से गोद-गोद कर मार डाला। इस डबल मर्डर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। हैरानी की बात तो यह है कि जब हमलावर चाकू से गोद-गोद कर सड़क के किनारे दोनों भाइयों को मार रहे थे, तब पास से लोग गुजर भी रहे थे, लेकिन किसी ने भी दोनों भाइयों को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। मर्डर की यह वारदात मौके पर खड़े किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद की और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

    मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जालंधर के उपमंडल नकोदर के तहत आने वाले गांव खीवा के 2 सगे भाई वरूण और कुणाल हैं। दोनों पर पंजाब से आए 3 हमलावरों ने नालागढ़-रामशहर मार्ग पर प्रीत कालोनी के पास तेजधार हथियारों से हमला किया थी। इस दौरान युवकों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से मारा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। नकोदर (जालंधर) के खीवा गांव निवासी सगे भाई वरूण और कुणाल नालागढ़ के वार्ड-6 में किराये के मकान में रहते थे।

    घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भी नकोदर से आए थे। जिसमें से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। लोगों का कहना है कि तीनों हत्यारे नालागढ़ में पहुंचने के बाद दोनों भाइयों की रेकी भी कर रहे थे और उनके बारे में पूछ रहे थे। मृतक युवकों के मामा ने आरोप लगाया कि नकोदर का गौरव गिल कुछ दिनों से इन्हें जालंधर बुला रहा था, लेकिन जब वे नहीं गए तो वह अपने 2 दोस्तों को लेकर नालागढ़ आया, जहां उसने घटना को अंजाम दिया।

  • पंजाबः 2 सगे भाइयों पर IELTS करने गई लड़की की किडनैपिंग के लगे आरोप, केस दर्ज

    पंजाबः 2 सगे भाइयों पर IELTS करने गई लड़की की किडनैपिंग के लगे आरोप, केस दर्ज

    फरीदकोटः शहर के भगता भाई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आइलेट्स करने गई नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दो भाईयों पर किडनैपिंग के आरोप लगे है। लड़की के पिता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। केस में अपहरण के साथ साथ अन्य धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मामले में परिवार द्वारा फरीदकोट के बाजाखाना थाने में शिकायत दी गई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 18 जुलाई 2023 को आईलेट्स करने के लिए भगता भाई गई थी।

    मगर वह वहां से घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार ने बच्ची की अपने तौर पर तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि बेटी को आरोपी जीवन सिंह व अर्शदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव डोड अपने साथ ले गए हैं। एएसआई भुपिंदर सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को नामजद कर मामले की जांच शुरू की गई थी। हालांकि अभी तक न तो छात्रा बरामदगी हो पाई है और न ही आरोपियों का कोई सुराग लगा है। एएसआई भुपिंदर सिंह ने कहा- जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः इस मोहल्ले से महिंद्रा पिकअप चुराकर चोर हुए फरार

    जालंधरः इस मोहल्ले से महिंद्रा पिकअप चुराकर चोर हुए फरार

    जालंधर,ENS: शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि रोजाना शहर में अलग-अलग जगहों से चोरी की वारदाते सामने आने लगी है। वहीं ताजा मामला पृथ्वी नगर से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल पर आए चोर महिंद्रा पिकअप चुराकर फरार हो गए। इसका पता तब चला जब सुबह गाड़ी मालिक मंडी से सब्जी लेने के लिए निकला, लेकिन गाड़ी वहां पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसने पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तब उसे पता चला कि उसकी गाड़ी चोरी हो गई है।

    सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर आए लुटेरे उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राहुल पुत्र बिंद्रा प्रसाद ने बताया कि वह सब्जी बेचता है। उन्होंने रात गाड़ी पृथ्वी नगर के पास खड़ी की थी।

    जब उसने सुबह जाकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी । पीड़ित ने कहा कि उसने थाना रामामंडी की पुलिस को घटना संबंधी सूचित कर दिया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे और भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे है। दूसरी ओर लम्मा पिंड-किशनपुरा रोड पर स्थित मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में सड़क पर बिल्कुल अंधेरा छाया रहता है, जिसका चोर और लुटेरे पूरा फायदा उठाते है और वारदातों को अंजाम दे रहे है।

  • इस जिले में लैंडस्लाइड के दौरान कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 की मौत

    इस जिले में लैंडस्लाइड के दौरान कार के ऊपर गिरा मलबा, 5 की मौत

    रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए एक हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। ये हादसा श्रद्धालुओं की एक कार के भूस्खलन की चपेट में आने से हुआ। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के तहत तरसाली में वीरवार शाम भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन के मलबे की चपेट में एक कार आ गई। शनिवार को पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग तीर्थयात्रा के लिए यहां पहुंचे थे। सभी तीर्थयात्री कार से केदारनाथ जा रहे थे। इसी दौरान तारसाली में बोल्डर के साथ पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से केदारनाथ हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ढह गया।

    इस दौरान श्रद्धालुओं की कार भी मलबे में दब गई। इस घटना की जानकारी होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शुक्रवार को बचाव दल को मलबे में दबी कार मिली. अधिकारियों बताया कि, “शुक्रवार को मलबे के नीचे दबा हुआ एक वाहन मिला, जिसमें से पांच शव बरामद किए गए। मृतकों में से एक गुजरात का निवासी था।” उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस घटना के कारण शुक्रवार को केदारनाथ धाम की ओर जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड राजमार्ग भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया, जबकि सड़क का लगभग 60 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बह गया।

    रुद्रप्रयाग पुलिस ने कहा कि निचले क्षेत्र (चौकी जवाड़ी, कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी तिलवाड़ा, थाना अगस्त्यमुनि, काकड़ागाड़) में पुलिस स्टेशनों से लोगों और यात्रियों को अवरोध का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि रुद्रप्रयाग समेत राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक ‘रेड’ अलर्ट और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

  • जालंधरः गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधरः गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर,ENS: शहर के संतोखपुरा में स्थित रामगढ़िया सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक नाबालिग ग्रंथी की एक्टिवा चुराकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए न्यू बलदेव नगर निवासी ग्रंथी हरबंस सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे थे। पाठ करने के बाद जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब के बाहर खड़ी उनकी एक्टिवा वहां से गायब थी।

    इस दौरान उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें करीब 12-13 वर्ष का किशोर एक्टिवा चुराता हुआ दिखाई दिखा। उन्होंने बताया कि उक्त नाबालिग के पैर भी एक्टिवा पर बैठकर जमीन से नहीं लग रहे थे। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • लैंडस्लाइड के चलते श्री नैना देवी रोड़ हुआ बंद, देखें वीडियो

    लैंडस्लाइड के चलते श्री नैना देवी रोड़ हुआ बंद, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः हिमाचल में हो रही लैंडस्लाइड के कारण श्री नैना देवी रोड़ बंद हो गया है। नंगल डैम और बिलासपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को श्री नैना देवी आनंदपुर साहिब सड़क मार्ग से भेजा जा रहा है। हालांकि मौके पर फंसे श्रद्धालु पैदल ही भूस्खलन से प्रभावित बंद रास्ते को पार कर रहे हैं। बता दें कि श्रद्धालुओं की गाड़ी पर भी मलबा गिरा हैं। गनीमत यह रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

    भूस्खलन के कारण जगह-जगह मलबा और विशालकाय पेड़ गिरे हैं। फिलहाल श्री नैना देवी जी-आनंदपुर साहिब रोड़ यातायात के लिए बाहल कर दिया गया है, जबकि नंगल और बिलासपुर दोनों मार्गों पर जेसीबी मशीनें तैनात की गई है। दोपहर तक दोनों रोड़ बहाल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

  • चलती बस के दौरान धंसी सड़क, गाड़ी खाई में गिरने से कई घायल, देखें वीडियो

    चलती बस के दौरान धंसी सड़क, गाड़ी खाई में गिरने से कई घायल, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार सुबह हुए एक बस हादसे में कई लोग घायल हो गए। जिनमें 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा मंडी जिले में हुआ। जहां हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की एक बस हादसे का शिकार हो गई। ये बस मंडी जिले के सुंदरनगर से शिमला जा रही थी। बस में कई यात्री सवार थे। इसी दौरान कांगू के पास सड़क धंस गई। सड़क के धंसे ही बस उसमें गिर गई। गनीमत रही कि बस मलबे के पहाड़ पर रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि कई यात्री घायल हो गए।

    जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले महीने हुई भारी बारिश के बाद सैकड़ों सड़कें टूट गईं और दर्जनों पुल बह गए. राज्य की नदियों में आई बाढ़ से सैकड़ों घर और पेड़ बह गए। इस प्राकृतिक घटना में तमाम लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि हिमाचल के मंडी जिले में अभी भी बारिश का दौर जारी है। यहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते जिले में जगह-जगह जमीन धंसने और भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली हैं। जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कांगू में जो बस हादसे का शिकार हुई वहां लगभग सड़क का 45 मीटर हिंसा धंस गया। जिस वजह से यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि सड़क धंसने की वजह से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की यह बस करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में सवार 14 लोगों में से चार को गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोग और प्रशासन ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया है। हादसे में घायल हुए लोगों को सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 4 की हालत गंभीर बनी हुई है।

  • ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा, मरीज से भरे पॉली वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरी, देखें वीडियो

    ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा, मरीज से भरे पॉली वार्ड में फॉल्स सीलिंग गिरी, देखें वीडियो

    वाराणसी: पूर्वांचल के सबसे बड़े आकस्मिक चिकित्सा केंद्र बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा सेंटर के दूसरे फ्लोर पर मरीज से भरे पॉली वार्ड के सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस खबर की भनक स्थानीय प्रशासन को भी काफी देर के बाद हुई। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सेकंड फ्लोर पर स्थित पॉली वार्ड में करीब एक दर्जन से ज्यादा मरीज इलाज के लिए भर्ती थे।

    वार्ड के दोनों हिस्सों में दीवार से सटे हुए हिस्से में मरीज अपने बेड पर लेटे हुए थे। इसी वार्ड के बीच के फॉल्स सीलिंग का हिस्सा अचानक से नीचे गिर गया। अचानक फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरने से वहां पर हड़कंप मच गया। मरीज और तीमारदार भी इस घटना से सन्न थे। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। तत्काल ही ट्रामा सेंटर के मेडिकल स्टाफ ने सभी मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया।

    सुबह 7:00 के करीब हुई इस घटना की जानकारी एक वीडियो के वायरल होने के बाद बाहर आई। घटना के संदर्भ में जानकारी लेने के लिए जब ट्रॉमा सेंटर के ठीक बाहर स्थित नगवां चौकी इंचार्ज को फोन किया गया तो नगवा चौकी इंचार्ज में ऐसे किसी घटना के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। वहीं, दूसरी ओर ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर सौरव सिंह को जब फोन किया गया तो लगातार घंटी बजने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया।