Blog

  • पंजाब : युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, देखें वीडियो

    परिजनों ने निहंगों पर लगाया आरोप

    मोगा : निहाल सिंह वाला कस्बे के गांव मिनिया निवासी 18 वर्षीय नवदीप की मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के निहंग पर पीट-पीटकर हत्या करने आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवदीप की मां ने कहा कि मोगा के गांव पत्तो में अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के निहंगों ने उनके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। निहाल सिंह वाला ने नवदीप का पीछा कर उसे मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

    इसके बाद वह मेरे बेटे को सरकारी अस्पताल में छोड़कर चले गए। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नवदीप कुमार उम्र 18 साल निवासी गांव मीनिया की मौत हो गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। 

  • पंजाबी गायक पर FIR दर्ज 

    लुधियाना : पंजाबी सिंगर गुरमन मान  पर थाना दरेसी की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295-A के तहत FIR दर्ज की है। विवाद गुरमन की ऐल्बम-चक्कदो-रक्खलो में गीत कोनवो में भगवान शनि देव पर टिप्पणी करने का है। आरोपी सिंगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ कुछ समय से हिंदू संगठन प्रदर्शन कर मोर्चा खोले हुए थे। जानकारी मुताबिक नूरवाला रोड निवासी पंडित दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह श्री शनि मंदिर 70 फुटा रोड सुंदर नगर बस्ती जोधेवाल में बतौर पुजारी सेवा निभा रहे है। 30 दिसंबर शाम 6.30 बजे वह अपने मोबाइल पर यू-ट्यूब से भजन सुन रहे थे। अचानक चक्लो-रक्ख्लो ऐल्बम का गीत कोनवो चल पड़ा।

    गीत के बोल-कित्थो कुंडली चो मिलू तैनू सोनीए मैं शनि पक्का डब्ब च रखा गाया गया। श्री शनि देव जी हिन्दू धर्म के देवता है। उनकी शान के खिलाफ सिंगर ये बोल गाए है। इस गीत को गायक गुरमन मान द्वारा गाया गया है। शनि महाराज पर गलत टिप्पणी करके गायक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दीपक शर्मा अनुसार गायक गुरमन मान खिलाफ थाना दरेसी की पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह कर रहे हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 पार्षद आप में हुए शामिल

    अमृतसरः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टी के नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाना शुरू हो गए है। इसी के तहत जंडियाला गुरु में आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कांग्रेस के 4 पार्षद पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। मंत्री हरभजन सिंह ETO की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।

    वार्ड नंबर 6 के काउंसलर और जंडियाला गुरु शहरी कमेटी के उप प्रधान निर्मल सिंह लाहोरिया आम आदमी पार्टी में शामिल हुए काउंसलर,अमरजीत कौर काउंसलर वार्ड नंबर 9, सुखजिंदर सिंह गोल्डी काउंसलर वार्ड नंबर 10, हरदेव सिंह रिंकू काउंसलर वार्ड नंबर 11 ने कांग्रेस को कहा अलविदा।

  • पंजाब : अहाते में 2 पक्षों में हुई मारपीट, चली गोलि’यां, देखें वीडियो

    अमृतसर : आए दिन गोलीबारी के मामले सामने आ रहे हैं और कानून व्यवस्था एक बार फिर लड़खड़ाती नजर आ रही है। ताजा मामला अमृतसर के छेहरटा थाना अंतर्गत खंडवाला का है, जहां देर रात 2 युवकों ने गोलियां चला दीं और ये गोलियां खंडवाला स्थित एक परिसर के बाहर युवकों पर चलाई गईं। कि कुछ दिन पहले युवकों ने इसी अहाते में चिकन खाया था और चिकन में नमक की मात्रा अधिक होने के कारण उन्होंने इसी रंजीश को लेकर देर रात वहां गोलीबारी की थी। वहां गोली चलाने के बाद कुछ युवकों ने आपस में मारपीट भी की थी।

    जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 2 युवक पहले गोलियां चलाते और वहां मौजूद लोगों से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छेहर्टा थाने के पुलिस अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि उन्हें खंडवाला इलाके में युवकों के बीच झगड़े की खबर मिली थी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और अब पूरे मामले की जांच कर रहे है।

  • जालंधर: कॉमेडियन कपिल शर्मा को पराठे खिलाने वाले पर केस दर्ज , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कॉमेडियन कपिल शर्मा को मॉडल टाउन में पराठे खिलाने वाले कारोबारी वीर दविंदर सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ देर रात तक दुकान खोलने पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। वीर दविंदर सिंह जालंधर के मॉडल टाउन में फूड कॉर्नर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका परिवार उनकी दुकान पर पराठे खाने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिन बाद जब यह बात पुलिस को पता लगी तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें एक बंद कमरे में रखकर उनके साथ काफी दुर्व्यवहार किया।

    वहीं, एसएचओ अजायब सिंह ने कहा की उन्हें इलाकावासियों की तरफ से शिकायत मिली थी कि दविंदर सिंह रात 10 से 2 बजे तक पराठे बनाने का काम करता है, जो लोग इसके पास पराठे खाने आते हैं, वह काफी गंदगी फैलाते हैं। एसपी (मुख्यालय) ने वीर दविंदर सिंह को समझाया भी था। इसके बावजूद उसने देर रात तक पराठे बनाने का काम जारी रखा। जब पुलिसकर्मियों को उसके पास भेजा तो उसने उनके साथ गलत व्यवहार किया। इसका वीडियो भी उनके पास है। चेतावनी के बाद भी न मानने पर वीर दविंदर सिंह पर धारा 188 यानी मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।

  • जालंधरः खड़े ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की 9 बैटरियां चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना नंबर छह के तहत गुरु रविदास चौक स्थित एक प्लाट में खड़े ट्रैक्टर व अन्य वाहनों की 9 बैटरियां चोरी हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के ठेकेदार आकाश के भाई करण ने बताया कि गुरु रविदास चौक के पास उनका एक प्लाट है।

    उसकी गाड़ियों से 9 बैटरियां गायब थीं। करन ने बताया कि करीब 2 लाख रुपये की बैटरियां चोरी हुई हैं। थाना नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੇਲ ਗੱਡੀ ਦੀ ਚਪੇਟ ‘ਚ ਆਉਣ ਨਾਲ ਹੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਟਾਟਾ ਮੋਰੀ ਤੋਂ ਚੱਲ ਕੇ ਜੰਮੂ ਵੱਲ ਵਾਪਸ ਜਾ ਰਹੀ ਟਾਟਾ ਮੋਰੀ ਡਾਊਨ ਟਰੇਨ ਜਦੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਫਾਟਕ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨਾਲ ਇੱਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਰੂਪ ਲਾਲ(72) ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ ਜੋ ਦੁਰਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਹੀ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਰੇਲਵੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਰੇਲਵੇ ਚੌਂਕੀ ਸਹਾਇਕ ਇੰਚਾਰਜ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਟਾਟਾ ਮੋਰੀ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ: 8309 ਜੋ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਜੰਮੂ ਵੱਲ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ।

    ਜਦੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਰੇਵਵੇ ਕਿਲੋਮੀਟਰ 69 ਦੇ ਕਰੀਬ ਪਹੁੰਚੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨਾਲ ਅਚਾਨਕ ਇੱਕ ਬਜ਼ੁਰਗ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਨ ਰੂਪ ਲਾਲ ਉਮਰ 72 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਤਿਬੜੀ ਰੋਡ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਈ ਹੈ। ਟ੍ਰੇਨ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਵੱਲੋਂ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ ਉਪਰੰਤ ਉਹ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਲੈ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਰੂਪ ਲਾਲ ਘਰ ਤੋਂ ਸੈਰ ਕਰਨ ਲਈ ਨਿਕਲੇ ਸੀ ਅਤੇ ਅਚਾਨਕ ਰੇਲਵੇ ਲਾਈਨ ਕਰਾਸ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹ ਗੱਡੀ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਏ।

  • बेटे ने दी मां को दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    बेटे ने दी मां को दर्दनाक मौ’त, जाने मामला

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी मामला लोनी के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी था। आए दिन नशा करने के लिए वह अपनी मां से पैसे मांगता था इसका विरोध मां अक्सर करती थी विरोध करने पर वह अपनी मां से रोजाना झगड़ा भी करता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसे ना देने पर बेटे ने उसकी हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर गहन जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक 24 साल का शाहरुख अपनी मां दिलशाद बेगम के साथ रहता था शाहरुख नशे का आदी था और अक्सर नशे में घर में विवाद करता था नशे के लिए वह अपनी मां से पैसे भी मांगता था झगड़े से अजीज आकर दिलशाद बेगम अपनी बेटी के यहां तीन से चार दिन पहले चली गई थी पड़ोसियों को भी जानकारी नहीं है कि वह किस समय वापस आई

    पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

    एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि 63 वर्षीय दिलशाद बेगम नाम की एक महिला अपने परिवार के साथ रह रही थी उनका बेटा शाहरुख नशा करने का आदी था मां के विरोध करने पर अक्सर वह झगड़ा करता था नशे के लिए पैसे मांगे जाने को लेकर मां से झगड़ा हुआ और घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां के गर्दन पर वार कर दिया दिलशाद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई इसकी जानकारी पड़ोसियों को मिली तो पुलिस को सूचित किया गया फिलहाल आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਭਰਾ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 2 ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਣੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਨਾਂ ਉੱਪਰ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੁੱਟ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ। ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਏਡੀਸੀਪੀ ਸਮੀਰ ਵਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵੇਂ ਆਰੋਪੀ ਭਰਾ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਪਰਾਧਿਕ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹੈ।

    ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੇ 29 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਇਨੋਵਾ ਕਾਰ ਵਿਚ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਸਰਾਭਾ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਜਦ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਤੀਸਰਾ ਸਾਥੀ ਫਰਾਰ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਇਹ ਹਥਿਆਰ ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸਨ। ਜਿਨਾਂ ਪਾਸੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ।

  • 35 वर्षीय डाक्टर ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    हरियाणा :  पंचकूला के सेक्टर 20 के सनसिटी सोसाइटी में एक 35 साल की युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान पूनम अग्रवाल है। जो कि पेशे से एक डॉक्टर है और कुछ समय पहले पंचकूला के पारस अस्पताल और अल्केमिस्ट अस्पताल में डॉक्टर थी। काफी समय से घर पर ही रह रही थी। मृतका के पति असल अग्रवाल ने बताया कि वह मुंबई में कस्टम डिपार्टमेंट में तैनात हैं और अभी कुछ समय से अपने पत्नी बच्चों के साथ रहने आए हुए थे और वह घर पर मौजूद थे।

    उनकी पत्नी पूनम अग्रवाल ने बाथरूम जाने को कहा और वहां जाकर बाथरूम के साथ लगती दीवार से छलांग लगाकर 11वीं मंजिल से आत्महत्या कर ली। पंचकूला के सेक्टर 20 के एसएचओ वरिंदर शर्मा ने बताया कि हमको 4 बजे सूचना मिली थी कि एक युवती ने सनसिटी सोसाइटी की 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर गए और वहां से युवती की डेड बॉडी को पास के लगते एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर एसीपी सुरेंद्र कुमार और फोरेन्सिक की टीम भी पहुंची। मृतका का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।