Blog
-

राम-भरत भाई का प्रेम आज तक इतिहास में कोई दूसरा नहीं हुआ
श्रीराम कथा के अंतिम दिन सुनाई राम-भरत मिलन ओर वियोग की कथाबददी/सचिन बैंसल: हाउसिंग बोर्ड फेस 2 के सामुदायिक केन्द्र में महिला समिति द्वारा करवाई जा रही श्रीराम कथा में सैकड़ों श्रद्वालु कथा श्रवण कर अपने जीवन को निर्मल कर रहे हैं । उतर भारत के सुप्रसिद्व कथावाचक पं जगमोहन दत शास्त्राी ने कथा अंति दिवस की कथा राम वन गमन, राम केवट संवाद, राजा दशरथ का राम वियोग में शरीर त्यागना आदि विषयों पर संगीत मयी कथा का मार्मिक वर्णन किया । भरत के ननिहाल से लौट कर आने पर राम गमन के पश्चात अयोध्या वासियों के दुख की मार्मिक कथा का पं. शास्त्राी ने ऐसा सुंदर वर्णन किया कि उपस्थित सभी भक्तगण भाव विह्वल हो गए । शास्त्राी ने अपने वेद पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि रामायण गीता ग्रंथ केवल अपने घर में रखने के लिए नहीं है, बल्कि उसका अध्ययन करें और उसमें बताए गए सदकर्मों पर चलने की प्रेरणा लें । उन्होंने बताया कि आज तक के इतिहास में ऐसा कहीं भी वर्णन नहींे मिलता है जहां दो भाई आपस में इस बात को लेकर लड़ रहे हों कि यह राज पाट तेरा है । जब श्रीराम भरत को राजपाट देने के लिए राजगद्दी पर बैठने के लिए कहते हैं तो भरत श्रीराम को वह राजगद्दी वाचिस लौटा कर उनके साथ जंगल में वनवास जाने को कहते हैं । ऐसा भाई भाई का चरित्रा आज तक कहीं दूसरा देखने को भी नहीं मिलता है । कथा समापन के उपरन्त महिला समिति द्वारा विशाल भंडारे को आयोजन किया गया जिसमें सैकडों की संख्या में रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।कथा से आती है सुख, शांति और संपन्नता उन्होंने कहा कि रामकथा श्रवण से आज की पीढ़ी सुधरेगी, समाज सुधरेगा, देश सुधरेगा । शास्त्राी ने मत्स्य पुराण की चर्चा करते हुए बताया कि किन-किन माह में घर बनवाना चाहिए और किन स्थितियों में घर का निर्माण होना चाहिए । जिससे परिवार को सुख शांति और संपन्नता प्राप्त हो सके । इस अवसर हाउसिंग बोर्ड फेस 1, 2, फेस 3, ओमैक्स पार्क फेस 1 व 2 तथा बसन्ती बाग कालोनी की सैकडों महिलायें उपस्थित रहीं। -

जालंधरः उपचुनाव के ऐलान के बाद चुनाव आयोग के पास पहुंची पहली शिकायत, जानें मामला
जालंधर/वरुणः लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को नतीजे आएगें। चुनाव आयोग के तारिखों के एलान के बाद इस पूरे संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं इस सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही शिकायत और सियासत दोनों शुरू हो गई है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस की उमीदवार करमजीत कौर चौधरी है। वो यहां से पूर्व सांसद रहे संतोख चौधरी की पत्नी हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेजे पत्र में करमजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा चुनाव आचार संहिता के तीन संभावित उल्लंघनों की ओर इशारा किया है।
जानें पत्र में क्या लिखा
इस पत्र में जालंधर संसदीय क्षेत्र में तैनात कई अधिकारियों का तबादला, आम आदमी क्लीनिक में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीरों का प्रकाशन और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में सरकारी विज्ञापन शामिल हैं। करमजीत कौर ने अपने पत्र में तबादले के आदेश पर सवाल उठाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ऐसा लगता है कि तबादले का आदेश उपचुनाव के दौरान सत्ता पक्ष का प्रभाव बढ़ाने की मंशा दिया गया है।
तबादलें के दिए गए आदेश
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इन तबादलों को रद्द करने की अपील भी की है। इतना ही नहीं करमजीत कौर चौधरी ने आम आदमी क्लीनिक से सीएम मान की तस्वीर हटाने की भी मांग की है। साथ ही क्लीनिक के नाम से ‘आम आदमी’ शब्द हटाने की भी उनकी मांग है। इसके अलावा उनकी अपील की है कि सरकार उपचुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह का विज्ञापन मीडिया में प्रकाशित न करे।
संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई सीट
वहीं इस पत्र को लेकर करमजीत चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आचार संहिता को पूरी तरह से लागू की जानी चाहिए। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार की ओर जो उल्लंघन किया जा रहा वो लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करता है। साथ ही चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता में लोगों के विश्वास को भी कम करता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि कि इन उल्लंघनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद ही ये सीट खाली हुई है।
-

बड़ी ख़बर: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री
नई दिल्लीः देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना समीक्षा को लेकर बैठक की। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस की स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। साथ ही सौरभ ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को इस मामले पर समीक्षा बैठक करेंगे। कोरोना वायरस पर हुई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, राज्य संचालित अस्पतालों के चिकित्सा निदेशकों, महामारी विज्ञानियों और वायरोलॉजिस्ट मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमने स्थिति की समीक्षा की। हमने अस्पतालों से कहा है कि जिन लोगों में लक्षण दिखाई दे रहे हैं, उन्हें कोरोना वायरस की जांच कराने की सलाह दें। अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना चाहिए।” मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को केजरीवाल को स्थिति से अवगत कराएगा, जिसके बाद वह सरकार को निर्देश जारी करेंगे। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को अन्य राज्यों में कोविड की स्थिति और बढ़ते मामलों से निपटने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।”
भारद्वाज ने कहा कि सैंपल की जीनोम सीक्वंसिंग भी किया जा रहा है और अब तक कुछ भी चिंताजनक नहीं पाया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार दिल्ली के कोविड-19 मामले 300 तक पहुंचने के एक दिन बाद यह बैठक हुई। खास बात है कि पाजिटिविटी रेट बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई।
-

ਪੰਜਾਬ : ਟ੍ਰੈਕ ਤੋ ਉਤਰੇ ਰੇਲਗੱਡੀ ਦੇ ਡੱਬੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ
ਨੰਗਲ, ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੀਏਸੀਐਲ ਫੈਕਟਰੀ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਦੇ ਕੁਝ ਡੱਬੇ ਟ੍ਰੈਕ ਤੋ ਉਤਰ ਜਾਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇਂ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਨੰਗਲ ਪੀਏਸੀਐਲ ਨੂੰ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਨਮਕ ਨਾਲ ਭਰੀ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਦੇ ਕੁੱਝ ਡੱਬੇ ਉਸ ਵਕਤ ਰੇਲ ਟ੍ਰੈਕ ਤੋ ਉੱਤਰ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਰੂਟ ਬਦਲ ਕੇ ਪੀਸੀਐਲ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਟ੍ਰੈਕ ਉੱਪਰ ਜਾਣ ਲੱਗੀ। ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਨੰਗਲ ਵਿਚ 2 ਵੱਡੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਦੁਬਾਰਾ ਕੱਚਾ ਮਾਲ ਆਉਂਦਾ ਹੈ।
ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਡੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਦਾ ਆਪਣਾ ਰੇਲ ਟ੍ਰੈਕ ਹੈ ਤੇ ਇੱਕ ਜਗਾਹ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਇਹ ਟ੍ਰੈਕ ਦੋ ਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਜਿਸ ਫੈਕਟਰੀ ਦਾ ਮਾਲ ਹੋਵੇ ਉਸ ਟ੍ਰੈਕ ਤੇ ਗੱਡੀ ਚਲੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪਰ ਅੱਜ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਜਦੋਂ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਮਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੀਸੀਐਲ ਫੈਕਟਰੀ ਤੇ ਜਾਣ ਲੱਗੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਮਾਲ ਗੱਡੀ ਟੁ ਰੂਟ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕੁੱਝ ਡੱਬੇ ਟ੍ਰੈਕ ਤੋਂ ਉੱਤਰ ਗਏ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਰੇਲਵੇ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੀਏਸੀਐਲ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆl
-

जालंधरः सराभा नगर में महिला के कत्ल मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जालंधर/वरुण: संतोखपुरा के सराभा नगर में महिला के कत्ल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले सराभा नगर में सिक्योरिटी गार्ड महिला की मौत का मामला सामने आया था। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि विनोद के साथ मनदीप कौर उर्फ सुमन काफी समय से यहां किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रहे थे। वहीं अब परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुमन के साथ लिव इन रिलेशन में रहे विनोद कुमार का 3 से 4 महिलाओं के साथ चक्कर था। जिसके बाद विनोद के द्वारा तलाक ना लिए जाने का पता चलने पर विनोद और सुमन में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया था। इसी के चलते सुमन ने विनोद के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था।
सुमन के रिश्तेदारों ने आरोप लगाए कि जब सुमन को विनोद के चरित्र के बारे पता लगा तो वह उसे छोड़ने पर आ गई थी। बाद में पता लगा कि उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक भी नहीं ले रखा था जिसके चलते सुमन ने दो बार पुलिस में शिकायत देने की धमकी दी तो विनोद माफी मांग कर उसे रोक लेता था। यह भी आरोप है कि सुमन विनोद को उसके चरित्र को लेकर समाज में लाने की बात करती थी। परिजनों का आरोप है कि इसी के चलते सुमन ने खुद के लिए कमरा भी देख लिया था। जिसमें उसने जल्द ही शिफ्ट हो जाना था। खुद की बदनामी के चक्कर में विनोद ने पहले तो मिन्नतें करके उसे रोक लिया और फिर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का आरोप है कि विनोद को डर था कि सुमन उसकी पोल खोल देगी। उसने एक माह पहले ही अपने घर में सीसीटीवी कैमरे भी उतरवा लिए थे जो मकान मालिक ने लगवाए थे। इसकी पुष्टि मकान मालिक ने खुद की है।
सुमन ने अपने और अपने बेटे के लिए कमरा भी देख लिया था जहां उसने जल्द ही शिफ्ट हो जाना था, लेकिन इससे पहले भी उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। बता दें कि मूल रूप से धोगड़ी के रहने वाले विनोद उर्फ विक्की मनदीप कौर उर्फ सुमन के साथ दो सालों से संतोखपुरा के सराभा नगर में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। हालांकि जांच में पता लगा कि सुमन की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने कमलदीप कौर के बयानों पर विनोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों हवाले कर दिया है। वहीं आरोपी विनोद अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में थाना 8 की पुलिस कई स्थानों में छापेमारी कर रही है। वहीं घटना को लेकर थाना 8 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद उनकी टीमों ने कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन उसकी कोई फुटेज नहीं हुई है।
-
जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा सीट पर उपचुनाव के एलान के बाद वीरवार को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेराव किया। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो हालात है, यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सुखबीर बादल ने प्रमुख अमृतपाल सिंह के वीडियो संदेश के सवाल पर टिप्पणी करने से मना कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले और अमृतपाल के साथ रहने वाले युवाओं को पकड़ कर जेल में डालने पर कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और पंजाब की जवानी को जेलों में धकेल रही है। भारत विरोधी नारे लगाने पर गिरफ्तार किए गए युवाओं पर भी सुखबीर बादल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही का शिकार हुए 100 युवाओं को उन्होंने पुलिस से छुड़वाया और कई जगहों पर पार्टी के नेताओं ने भी युवाओं का भविष्य बचाया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को नौकरियां देने के बजाय जिलों में बंद करने पर तुली हुई है। हम पंजाब की तरक्की और अमन शांति की बात करने आए हैं और यही संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे। बादल ने कहा कि पिछली बार अकाली दल और बीएसपी अलग-अलग लड़े थे। इस बार एक ही कैंडिडेट होगा और हम जालंधर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और 1 साल की आप सरकार के हालात को देखते हुए लोगों की उम्मीद सिर्फ अकाली दल से है जो पंजाबियों के लिए सोचने वाली पार्टी है।
-

जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल ने आप सरकार पर साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा सीट पर उपचुनाव के एलान के बाद वीरवार को अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेराव किया। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो हालात है, यहां लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सुखबीर बादल ने प्रमुख अमृतपाल सिंह के वीडियो संदेश के सवाल पर टिप्पणी करने से मना कर दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले और अमृतपाल के साथ रहने वाले युवाओं को पकड़ कर जेल में डालने पर कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है और पंजाब की जवानी को जेलों में धकेल रही है। भारत विरोधी नारे लगाने पर गिरफ्तार किए गए युवाओं पर भी सुखबीर बादल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही का शिकार हुए 100 युवाओं को उन्होंने पुलिस से छुड़वाया और कई जगहों पर पार्टी के नेताओं ने भी युवाओं का भविष्य बचाया। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को नौकरियां देने के बजाय जिलों में बंद करने पर तुली हुई है। हम पंजाब की तरक्की और अमन शांति की बात करने आए हैं और यही संदेश लेकर जनता के बीच जाएंगे। बादल ने कहा कि पिछली बार अकाली दल और बीएसपी अलग-अलग लड़े थे। इस बार एक ही कैंडिडेट होगा और हम जालंधर सीट पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। पिछले 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया और 1 साल की आप सरकार के हालात को देखते हुए लोगों की उम्मीद सिर्फ अकाली दल से है जो पंजाबियों के लिए सोचने वाली पार्टी है।
-

पंजाबः अकाल तख्त के अल्टीमेटम के ऑपरेशन अमृतपाल सिंह में पकड़े गए 348 आरोपियों को पुलिस ने किया रिहा
अमृतसरः ऑपरेशन अमृतपाल को लेकर पुलिस ने 360 आरोपियों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद 3 पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कई सिख सगंठनों को बुलाकर मीटिंग की थी। जिसके बाद अकाल तख्त ने प्रशासन को हिरासत में लिए गए ‘निर्दोष’ नौजवानों को रिहा करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए 360 आरोपियों में से 348 को छोड़ दिया गया है।
पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई को अकालत तख्त को साधने के लिहाज से बड़ा कदम बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने जिन 360 आरोपियों को पकड़ा था, इनमें से ज्यादातर को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया था। अकाल तख्त ने 27 मार्च को पंजाब सरकार को अल्टीमेटम देते हुए हिरासत में लिए गए ‘निर्दोष’ युवाओं को छोड़ने की बात कही थी। दरअसल, अकाल तख्त के जत्थेदार ने अमृतसर में 18 मार्च को अमृतपाल सिंह के खिलाफ शुरू हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पंजाब की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुद्धिजीवियों, सिख वकीलों, पत्रकारों, धार्मिक और सामाजिक नेताओं समेत सिख संगठनों को बुलाया गया था।
-

पंजाबः फिर विवादों में आई गोइंदवाल जेल, कैदी ने की आत्महत्या
अमृतसरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया व लॉरेंस गैंग के बीच हुई झड़प के बाद गोइंदवाल जेल काफी सुर्खियों में रही थी। इस दौरान दो कैदियों की मौत हो गई है। वहीं आज एक बार फिर से तरनतारन की गोइंदवाल जेल विवादों में आ गई है। दरअसल, अब जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने वाले इस हवालाती पर बेदअदबी के आरोपों में कार्रवाई चल रही थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर स्थानीय गोइंदवाल थाने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी गई है।
मरने वाले हवालाती की पहचान तरनतारन के गांव मल्ल मोहरी निवासी बविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने सुबह ही गोइंदवाल साहिब जेल के अंदर फंदा लगा आत्महत्या की। शव को लटका देख सुरक्षा गार्ड हरकत में आ गए। तुरंत बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल तरनतारन लगाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी 295 के अंतर्गत कार्रवाई चल रही थी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से एक हवालाती के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-

पंजाबः इस मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के बेटे को विजिलेंस ने किया नामजद, 2 गिरफ्तार
चंडीगढ़ : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान पूर्व वन मंत्री पंजाब साधु सिंह धर्मसोत के पुत्र हरप्रीत सिंह को 60 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने की साजिश के अंतर्गत उसी दिन केवल 25 लाख रुपए में बेचने के दोष अधीन उक्त हरप्रीत सिंह के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों को पहले से ही दर्ज भ्रष्टाचार के एक मुकदमे में बतौर दोषी नामज़द किया है। इस केस में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दो मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को गिरफ़्तार करने के उपरांत मोहाली की अदालत में पेश करके 6 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। इस मुकदमे की आगे की पड़ताल जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा पहले ही मुकदमा नंबर 06 तारीख़ 06-02-2023 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1), 13(2) के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो उडन दस्ता, पंजाब, मोहाली के थाने में दर्ज है। इस केस की जाँच से पाया गया कि मुलजि़म राज कुमार नागपाल, निवासी सैक्टर 8 पंचकूला, हरियाणा द्वारा प्लॉट नंबर 2023, सैक्टर-88 मोहाली की एलओआई गुरमिन्दर सिंह गिल, निवासी कोठी नंबर 1677, फेज़-3बी-2 मोहाली से तारीख़ 27.11.2018 को एक अश्टाम ( नंबर एई773271) के द्वारा 60 लाख रुपए में खऱीदी गई, जबकि उसी दिन उसी अस्टाम की श्रृंखला में एक अन्य अश्टाम ( नंबर एई773272) खरीद करके, मुलजि़म राज कुमार द्वारा यही प्लॉट आगे दोषी साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व वन मंत्री पंजाब के पुत्र हरप्रीत सिंह को करीब 35 लाख रुपए में घटाकर केवल 25 लाख रुपए में साजिश के अंतर्गत बेच दिया गया। इस प्लॉट की खरीद और बिक्री के समय मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा, निवासी सैक्टर 82 जे.एल.पी.एल., मोहाली द्वारा बतौर गवाह दस्तखत किए गए।
उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान यह भी पता लगा है कि इस 60 लाख रुपए की रकम में से उक्त मुलजि़म राज कुमार के खाते में पहले ही अनमोल अम्पायर प्राईवेट लिमिटेड के प्रोप्राईटर मुलजि़म राजेश कुमार चोपड़ा द्वारा 22,50,000 रुपए, हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धर्मसोत द्वारा 25,00,000 रुपए और बाकियों द्वारा 12,10,000 रुपए जमा करवा दिए गए। राज कुमार से यह एल.ओ.आई. आगे हरप्रीत सिंह को दिलाने में राज कुमार सरपंच, प्रोपर्टी डीलर, जुझार नगर मोहाली और निवासी फेज़ 6 मोहाली द्वारा अहम भूमिका निभाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि गमाडा के रिकॉर्ड के मुताबिक बिक्रीकर्ता गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से राज कुमार के नाम परन्तु एल.ओ.आई. तबदील होने सम्बन्धी कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है और सीधा गुरमिन्दर सिंह गिल के नाम से उक्त हरप्रीत सिंह के नाम पर प्लॉट तबदील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस तरह राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा प्रोपर्टी डीलर, राज कुमार सरपंच प्रोपर्टी डीलर और हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह द्वारा मिलीभुगत के अंतर्गत अलग-अलग ऐंटरियों के द्वारा राज कुमार को यह एल.ओ.आई. फर्जी तौर पर खरीद और बिक्री करनी दिखाई गई है और दोषी साधु सिंह धर्मसोत के लडक़े लिए करीब 60 लाख रुपए के प्लॉट को 25 लाख रुपए में खरीद करने के लिए दिखाने में मदद की गई है। इसलिए मौजूदा मुकदमे में आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 12 का विस्तार करते हुए हरप्रीत सिंह पुत्र साधु सिंह धर्मसोत निवासी अन्निया रोड, अमलोह, राज कुमार नागपाल, राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार सरपंच को बतौर दोषी नामज़द किया गया है। इस केस में दो मुलजि़मों राजेश कुमार चोपड़ा और राज कुमार नागपाल को तारीख़ 28.03.2023 को गिरफ़्तार कर लिया है और बाकियों की खोज जारी है।