Blog

  • जालंधरः नौसरबाजो ने महिला के खाते से निकाले 60 हज़ार रुपए, देखें CCTV

    जालंधरः नौसरबाजो ने महिला के खाते से निकाले 60 हज़ार रुपए, देखें CCTV

    जालंधरः महानगर में नौसरबाज लगातार बोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। वही ताजा मामला 

    डीएवी कॉलेज के पास से सामने आया है। जहां एटीएम कार्ड को एक्टिवेट करवाने पहुंची महिला को एक कपल जोड़े ने ठगी का शिकार बना लिया। उक्त जोड़े ने महिला के एटीएम कार्ड का पासवर्ड और एटीएम कार्ड दोनों बदल लिए। जिसके बाद उप जोड़े ने मेला के खाते से 60 हजार रुपए निकाल लिए। पूरी घटना एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह एक कपल जोड़ा एटीएम में आता है और महिला से कार्ड का ओटीपी मांगता है और वहां से चल जाता है। वहीं महिला के वहां से जाने के बाद कपल जोड़ा दोबारा एटीएम में आता है और महिला के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लेता है।

  • पंजाब: कॉलेज छात्रा से रेप, गर्भवती होने के बाद दी मारने की धमकी

    पंजाब: कॉलेज छात्रा से रेप, गर्भवती होने के बाद दी मारने की धमकी

    फाजिल्का: जिले के सरकारी अस्पताल में गांव सैदोके हिठाड़ की कॉलेज छात्रा इलाज के लिए दाखिल हुई है। उसके पेट में दर्द होने के कारण परिजन उसे अस्पताल लाए, जहां जांच में पता चला कि वह 5 महीने से गर्भवती हो चुकी है। परिजनों की पुलिस से मांग है कि लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

    पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि गर्भवती होने का पता चलने पर लड़की ने मामला बातया । उसने बताया कि जनवरी माह में शाम 4 बजे कॉलेज से वापस आते समय गांव जट्टवाली के नजदीक 2 व्यक्ति उसे उठाकर फाजिल्का के एक होटल में ले आए, जहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया गया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे मार देंगे।

    परिजनों के अनुसार, इकसे बाद भी वे रास्ते में कई बार उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की भी धमकी देते थे। इसी डर से उसने पहले परिजनों को यह बात बताई। अब प्रेग्नेंट होने पर परिजनों के के सामने बात आई। जब वह अपनी मां को लेकर उनके घर गई तो आरोपियों ने उनको धमकी दी कि जो करना है कर लो। मामले की पुलिस को शिकायत दी गई है।

  • जालंधरः कुकर्म मामले में रिमांड खत्म होने पर जिम मालिक गिरीश अग्रवाल का पुलिस ने करवाया मेडिकल, देखें वीडियो

    जालंधरः कुकर्म मामले में रिमांड खत्म होने पर जिम मालिक गिरीश अग्रवाल का पुलिस ने करवाया मेडिकल, देखें वीडियो

    जालंधर: नाबालिग से कुकर्म मामले में पुलिस हैमर जिम मालिक गिरीश अग्रवाल का 2 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी जिम मालिक गिरीश अग्रवाल का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने कोर्ट से आगे के रिमांड की मांग नहीं की और उसे अब जेल में भेजा जा रहा है। पुलिस लिस ने आरोपी के खिलाफ खिलाफ धारा 377 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    बता दें कि आरोपी ने एक नाबालिग के साथ जालंधर के होटल में कुकर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। मामला तब सामने आया है, जब मीडिया में यह बात फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त हरकत में आकर उक्त आरोपी पर शिकंजा कस दिया। जिक्रयोग्य है कि उक्त आरोपी द्वारा जालंधर के एक होटल में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है, जिसके बाद पुलिस ने उस पर शिकंजा कस दिया है।

    वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करतारपुर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन कांग्रेसी नेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में जिम मालिक गिरीश अग्रवाल के अलावा जिम ट्रेनर हनी, योगेश बस्सी, नितिन अग्रवाल, अनिल सिंगला के नाम शामिल हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी गिरीश अग्रवाल वीडियो वायरल करने के बाद कनाडा भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने टिकट भी बुक करवा ली थी लेकिन उसके फरार होने से पहले ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद आज रिमांड खत्म होने पर उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

  • जालंधरः मामूली विवाद को लेकर रिश्तेदार ने व्यक्ति के पेट में मारा चाकू, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    जालंधरः मामूली विवाद को लेकर रिश्तेदार ने व्यक्ति के पेट में मारा चाकू, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    जालंधरः फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रिश्तेदारों ने मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति के पेट पर चाकू मार दिया। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत नाजुक बताई है। घायल व्यक्ति की पहचान इरशाद पुत्र आजाद हुसैन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित की सास ने बताया कि उनका दामाद फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया थाना नंबर 8 के पास झुग्गियों में रहता हैं। इरशाद बच्चों को खेल (मदारी) तमाशा दिखाने का काम करता है। महिला ने बताया कि इरशाद पर हमला उसकी मासी और मासी के लड़कों आशु और समीर इरशाद ने किया है। महिला का आरोप है कि इरशाद उनको गालियां निकालने से रो कर रहा था। जिसके बाद इस मामूली विवाद को लेकर मासी के लड़कों ने उसके पेट में चाकू मार दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨਾਲ 5 ਕਰੋੜ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ‘ਚ 1 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨਾਲ 5 ਕਰੋੜ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ‘ਚ 1 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਸੰਗਰੂਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਮਹਿਲਾ ਆਗੂ ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਨਾਲ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵੱਡੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 1 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਕੈਂਟ ਪੁਲਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਪਤਨੀ ਹਰਮਨ ਦੇਵ ਵਾਸੀ ਅਕਾਲਗੜ੍ਹ ਜਿਲਾ ਸੰਗਰੂਰ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਹਰੀਸ਼ ਗਰਗ ਪੁੱਤਰ ਰਾਮ ਨਾਥ ਵਾਸੀ ਕੋਟ ਫੱਤਾ ਤੇ ਸੌਰਵ ਚੌਧਰੀ ਖਿਲਾਫ ਧਾਰਾ 419 ,420 ,511 ,120 ਬੀ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਰੀਸ਼ ਗਰਗ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਜਦੋਂ ਕਿ ਸੌਰਵ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਥਾਣਾ ਕੋਟਫੱਤਾ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੈਕਟਰੀ ਹਾਂ। ਹਾਲੀਆ 23 ਜੂਨ 2023 ਨੂੰ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਉਸਨੂੰ ਸਾਗਰ ਰਤਨ ਰੈਸਟੋਰੈਂਟ ਆਊਟਲੈਂਟ ਭੁੱਚੋ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਮਿਲਿਆ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਉਸਦਾ ਕਾਫੀ ਵੱਡਾ ਰੁਤਬਾ ਹੈ।

    ਬਿਆਨ ਅਨੁਸਾਰ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਹੋਣੀ ਹੈ ਜਿਸ ‘ਚ ਉਸਦਾ ਨਾਮ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਤੁਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਲੱਗਣਾ ਹੈ ਤਾ 5 ਕਰੋੜ ਦਾ ਇੰਤਜਾਮ ਕਰੋ ਮੈ ਤੁਹਾਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਲਵਾ ਦੇਵਾਗਾ। ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਬਿਆਨ ਵਿੱਚ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਅਸੀ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈ ਕਮਾਡ ਤੋਂ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਬਾਰੇ ਪਤਾ ਕੀਤਾ ਤਾ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਫਰਾਡ ਹਨ। ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਜਾਂਚ ਅਧਿਕਾਰੀ ਏ ਐਸ ਆਈ ਮਨਫੂਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰੀਸ਼ ਗਰਗ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਵੇਰਵਿਆਂ ਦੀ ਉਡੀਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਮਾਮਲਾ ਗੰਭੀਰ ਅਤੇ ਪੜਤਾਲ ਅਧੀਨ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਅਜੇ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਬੋਲਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹਨ। ਸੂਤਰ ਦੱਸਦੇ ਹਨ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲੀਸ ਕਪਤਾਨ ਬਠਿੰਡਾ ਗੁਲਨੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਣਾ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂ ਨੇ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਬਠਿੰਡਾ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਐਸਐਸਪੀ ਨੇ ਫੌਰੀ ਤੌਰ ਤੇ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਅਸਲ ਵਿੱਚ ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਸੀ।

    ਸਾਲ 2017 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਮੌਕੇ ਸੁਨਾਮ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਟਿਕਟ ਦੇ ਕਈ ਦਾਅਵੇਦਾਰ ਸਨ l ਯੂਥ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਆਗੂ ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ ਸਭ ਨੂੰ ਪਛਾੜ ਕੇ ਟਿਕਟ ਹਾਸਲ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲ ਰਹੀ ਪਰ ਉਹ ਤੀਸਰੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਰਹੀ । ਸਾਲ 2022 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਉਹ ਟਿਕਟ ਦੀ ਦਾਅਵੇਦਾਰ ਸੀ ਪਰ ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਦਮਨ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਟਿਕਟ ਕੱਟ ਕੇ ਜਸਵਿੰਦਰ ਧੀਮਾਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਦਮਨ ਨੇ ਆਜ਼ਾਦ ਤੌਰ ਤੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਭਰੀ ਸੀ ਪਰ ਫਿਰ ਕਾਗਜ਼ ਵਾਪਿਸ ਲੈ ਲਏ ਸਨ। ਕਾਂਗਰਸ ਨਾਲ ਨਰਾਜ਼ਗੀ ਜਤਾਉਂਦਿਆਂ ਦਮਨ ਥਿੰਦ ਬਾਜਵਾ 7 ਫਰਵਰੀ 2022 ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ।

  • पंजाब: ट्रेन के नीचे आया सांड, दो हिस्सों में काटकर निकाला

    पंजाब: ट्रेन के नीचे आया सांड, दो हिस्सों में काटकर निकाला

    अमृतसर : दिल्ली से पठानकोट जाने वाली दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन के नीचे एक सांड आ गया। शनिवार सुबह 7:05 बजे भरोली जंक्शन पर हादसा हुआ। सांड इस कदर इंजन के नीचे आ गया कि उसे बाहर निकाल पाना एक बड़ी चुनौती बन गई। एक घंटे तक जब सांड को बाहर न निकाला जा सका तो उसे फिर दो भागों में काटना पड़ा।

    दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस के इंजन के नीचे सांड आने की वजह से अमृतसर से सुबह 7:35 बजे आने वाली ट्रेन को सरना स्टेशन पर रोकना पड़ा। सुबह 7:07 बजे भरोली जंक्शन स्टेशन पर रुकी दिल्ली एक्सप्रेस 8:17 बजे रवाना हुई। इसके कारण पठानकोट से सुबह 8 बजे अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी सवा नौ बजे रवाना हुई।

    स्टेशन पर बैठे यात्रियों को गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली एक्सप्रेस से अमृतसर जाने वाले हनी मंगोत्रा ने कहा कि वह इंजीनियर है और 9:30 बजे कार्यालय जाना था। लेकिन, ट्रेन लेट होने के कारण उन्हें देर हो गई। बैंक कर्मी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह भी आज देरी से काम पर पहुंचेंगे।

  • पंजाब: दिनदहाड़े शिवसेना आगू सहित उनके पिता और बेटे पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाब: दिनदहाड़े शिवसेना आगू सहित उनके पिता और बेटे पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बटाला: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े शिवसेना समाजवादी के आगू राजीव महाजन और उनके बेटे मानिक वह पिता चुन्नीलाल पर बाइक सवार युवकों ने गोलियां चला दी। जानकारी के अनुसार यहां दो नौजवानों द्वारा सरेआम शोरूम में घुस कर फायरिंग की गई। इस दौरान उन्होंने 3 लोगों को गोलियां लगी है जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार 2 हमलावर एल.ई.डी. खरीदने के बहाने शोरूम में आए और इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शोरूम मालिक, उसके बेटे और पिता पर फायरिंग की। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

  • मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, हवा में लटकी बस, देखें तस्वीरें

    मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, हवा में लटकी बस, देखें तस्वीरें

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। कई रास्ते और सड़कें बंद है। बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। परियोजनाओं में गाद आने से शिमला शहर के लिए गिरी से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। भारी बारिश के कारण राजगढ़-नाहन रोड पर नेहर बाग के पास पंजाब रोडवेज की बस हवा में लटक गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। परवाणू शिमला एनएच पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिरने से परवाणू से धर्मपुर तक कई जगह ट्रैफिक वन-वे किया गया है।

    मंडी के कटौला में 163.3 मिमी, चंबा के सिंहुता में 160 मिमी, सोलन के कसौली में 145 मिमी और कांगड़ा में 143.5 मिमी बारिश हुई है। शिमला शहर में 99.2 मिमी, मंडी के गोहर में 81 मिमी, पंडोह में 74 मिमी, सुंदरनगर में 70 मिमी और सिरमौर के पच्छाद में 65.2 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 जून को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मंडी जिले की डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत सलापड़ कालोनी के सीयू गांव का 80 वर्षीय बुजुर्ग सौजू राम पुत्र काला राम अपनी 18 बकरियों को लेकर बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था। अचानक सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बुजुर्ग व 18 बकरियां पानी के तेज बहाव बह गई हैं। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि लापता वृद्ध की तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

    जोगिंद्रनगर के समखेतर में बाढ़ से सड़क बह गई है जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। कुछ मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। सराज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल है। जंजैहली मंडी सड़क मार्ग सहित अन्य कई सड़कें अवरुद्ध हैं। हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना शौंगटोंग कड़छम का निर्माण कार्य सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से रोक दिया गया है। 450 मेगावाट की परियोजना का कार्य जलस्तर घटने के बाद ही शुरू हो पाएगा।

    बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जून में ही नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इस कारण परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य रोक दिया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में 450 मेगावाट की शौंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का कार्य बीते तीन दिन से प्रभावित हो रहा है। सतलुज नदी पर बन रही इस परियोजना का कार्य नदी में पानी बढ़ने के कारण रोक दिया गया है। इन दिनों परियोजना के बैराज की फाउंडेशन का कार्य चल रहा था।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से महिला की मौत

    पंजाब : नशे की ओवरडोज से महिला की मौत

    अबोहर: पंजाब के अबोहर में नशे की ओवरडोज से एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पूजा उर्फ हेमलता पत्नी गुर्रपीत सिंह निवासी निरंकारी भवन रोड नजदीक शोली धर्मशाला के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बीती रात उक्त महिला गली नंबर 6 शिव मंदिर के निकट एक घर में घुसी व पानी पीने की बात कही। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला ने कोई नशा भी किया हुआ था।

    इस दौरान उक्त महिला घर के अंदर चली गई व बैठ कर टीका लगाने लगी, लेकिन घर वालों ने उक्त महिला को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। टीका लगाते ही मृतक महिला वहां ही लेट गई व उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद घर वालों ने पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया। मौके पर नर सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे व नगर थाना पुलिस के एसआई बहादर सिंह भी पुलिस बल पर मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    महिला के पास एक सरिंज व एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने महिला के शव को यहां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व जांच पड़ताल की जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के बयानों पर कारवाई की जाएगी। बताया जाता है कि महिला नशे की आदि थी व अकसर नशा करती थी।

    फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि महिला की मौत ओवरडोज नशे के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि महिला की नशे के ओवरडोज से मौत होने का अबोहर में यह मामला सामने आया है हालांकि इससे पहले युवकों के मामले तो सामने आते रहते है।

  • भारी बारिश के बाद कालका शिमला रेल ट्रैक बाधित, सभी ट्रेन रद्द, देखें वीडियो

    भारी बारिश के बाद कालका शिमला रेल ट्रैक बाधित, सभी ट्रेन रद्द, देखें वीडियो

    शिमला: कालका शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन हो गया। इस कारण कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग समेत शोघी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आया है।

    वहीं कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ भी गिरे हैं। जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के माध्यम से अंबाला मंडल के अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद अधिकतर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चला हुआ है।