Blog

  • पंजाब : आप विधायक की पायलट गाड़ी को अन्य वाहन ने मारी टक्कर

    पंजाब : आप विधायक की पायलट गाड़ी को अन्य वाहन ने मारी टक्कर

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के काफिले की पायलट गाड़ी को एक अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा 24 जून की रात करीब 10 बजे शाहबाद में उस समय हुआ, जब विधायक का काफिला दिल्ली से डेराबस्सी आ रहा था। विधायक कुलजीत रंधावा की पायलट गाड़ी को डस्टर कार के चालक ने टक्कर मारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार विधायक का काफिला एक अस्पताल के पास रूका हुआ था।

    उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक डस्टर कार के चालक ने विधायक के काफिले की पायलट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत डस्टर गाड़ी के आरोपी चालक को मौके पर ही काबू कर लिया।

    हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को कब्जे में लेकर आरोपी कार चालक से पूछताछ की गई। लेकिन AAP विधायक कुलजीत रंधावा या उनके काफिले के किसी कर्मचारी द्वारा पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई या नहीं, फिलहाल इस बारे पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • पंजाब : धू-धू कर जली BMW, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    पंजाब : धू-धू कर जली BMW, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

    खन्ना : पंजाब में भीषण गर्मी से आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खन्ना के दोराहा में नेशनल हाईवे (NH ) पर शनिवार रात करीब 11 बजे चलती BMW कार में आग लग गई। ड्राइवर ने मुश्किल से समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उसकी आंखों के सामने लग्जरी कार धू-धू कर जल गई। जानकारी मिलते ही दोराहा और खन्ना से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा फायर स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर हुआ।

    फायर कर्मी सुखदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल से सूचना मिली थी कि दोराहा में कार में आग लग गई है। जब तक वे पहुंचे, तब तक कार जल गई थी। दोराहा थाना से ASI सुरजंगदीप सिंह ने कहा कि यह घटना राजगढ़ के यूटर्न के पास हुई। साहनेवाल से राजगढ़ से यूटर्न लेकर वापस जाते समय कारे में आग लगी। रात का समय था। आसपास कोई नहीं था। आग को बुझाने के प्रयास अपने स्तर पर जरूर किए थे, लेकिन आग ज्यादा थी।

    इसलिए खन्ना और दोराहा से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। बता दें कि यह कार हरमनदीप सिंह निवासी प्रीत नगर बस्ती जोधेवाल लुधियाना की है। मालिक ने कार साहनेवाल की वर्कशॉप पर खड़ी की थी। मैकेनिक ट्राई लेने के लिए निकला था। इसी दौरान आग लग गई। मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। आग का कारण शॉट सर्किट बताया गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पाकिस्तान में सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पेशावर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को टारगेट कर हत्या को अंजाम देने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पेशावर में ही दो दिन में सिखों पर हमले की दूसरी घटना सामने आई है। जिसमें एक सिख को जान गंवानी पड़ी, जबकि दूसरा घायल है। इस घटना की जिम्मेदारी कट्टरवादी सोच रखने वाली इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) ने ली है। मृतक की पहचान पेशावर निवासी 34 वर्षीय मनमोहन सिंह के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार शाम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के याकूत इलाके में हुई। जहां बाइक पर आए अज्ञात व्यक्तियों ने मनमोहन सिंह पर गोलियां चलाई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए। इससे पहले शुक्रवार को पेशावर के राशिद गढ़ी इलाके में इसी पैटर्न के साथ सिख दुकानदार तरलोक सिंह पर गोलियां चलाई गई थी। इसी तरह मोटरसाइकिल पर हमलावर आए और दुकान में बैठे तरलोक सिंह पर गोलियां चला दी। तरलोक सिंह की टांग पर गोली लगी थी। जिसके बाद तरलोक सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिससे उनकी जान बच गई।

    तरलोक सिंह पर हमले की जिम्मेदारी ISKP ने ली । उन्होंने यह भी बताया कि तरलोक पर गोलियां पिस्टल से दागी गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन बीते दिनों अल्पसंख्यकों के धार्मिक संस्थानों पर हमले के बाद अब कट्टरवादी सोच वाले इस्लामिक संगठन टारगेट किलिंग पर उतर आए हैं।

  • जालंधरः सिविल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजन ने तोड़े शीशे

    जालंधरः सिविल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, परिजन ने तोड़े शीशे

    जालंधर/एएनएस: सिविल अस्पताल में शनिवार दपोहर के क़रीब 3:30 बजे डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अस्पताल के शीशे तोड़ दिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही उनके बच्चे की मौत हुई है। डिलीवरी से पहले बच्चा बिलकुल ठीक था। उन्होंने जिम्मेदार डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अस्पताल के अधिकारियों व पुलिस मुलाजिमों ने परिजनों को शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। दूसरी ओर स्टाफ ने आरोपों को नकारा है।

    बच्चे की सांस नहीं आने से हुई मौत: डॉक्टर

    बस्ती दानिशमंदां की रहने वाली 21 साल की शाहीन प्रवीण को शुक्रवार को सिविल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उसकी तबीयत खराब हो गई । डिलीवरी के लिए डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर में ले गए। कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को सांस नहीं आने से उसकी मौत हो गई। भड़के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जब शाहीन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था तो जच्चा- बच्चा दोनों ठीक थे। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान गई है।

    परिजनों ने दी शिकायत, डॉक्टरों का बोर्ड करेगा जांच

    एसएमओ डॉ. विन्नी थिंद ने बताया कि परिजनों की ओर से जो आरोप लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे ने अंदर ही पॉटी कर दी थी, जिस कारण उन्हें इमरजेंसी में ऑपरेशन करना पड़ा। जब ऑपरेशन हुआ तो बच्चा रिवाइव नहीं कर पाया और उसकी मौत हो गई। इस मामले की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को परिजनों की ओर से शिकायत कर दी गई, जिस में डॉक्टरों के बोर्ड की तरफ से जांच की जाएगी। जांच के दौरान कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में थाना-4 के आईओ सुरजीत सिंह ने बताया कि परिजन उनके पास आए थे, लेकिन बिना कार्रवाई करवाए बच्चे को साथ लेकर चले गए। अगर कोई शिकायत आएगी तो उस मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

  • सेंट्रल जेल में दो गुटों में गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर मैडी घायल

    सेंट्रल जेल में दो गुटों में गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर मैडी घायल

    बिलासपुर: सेंट्रल जेल बिलासपुर में दो गुटों में गैंगवार हो गया। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर मैडी घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि जेल में वर्चस्व को लेकर बदमाशों के बीच विवाद चल रहा है, जिसके चलते वसीम गैंग के बदमाशों ने मैडी पर हमला कर दिया। हिस्ट्रीशिटर मैडी उर्फ रितेश निखारे के साथ ही उसके गैंग के आधा दर्जन युवक सेंट्रल जेल में बंद है। वहीं, वसीम गैंग के युवक भी जेल में सजा काट रहे हैं।

    बीते माह वसीम गैंग के लोगों ने मैडी गैंग के सिद्धार्थ शर्मा पर हमला कर लिया था, जिसके चलते उसके सिर में चोंट लगी थी। बताया जा रहा है कि जेल में बदमाशों का अलग-अलग गैंग चलता है और उनके बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बताया जा रहा है कि सेंट्रल जेल में हिस्ट्रीशीटर मैडी पर हमला करने की साजिश चल रही थी। श सुबह मैडी अपने बैरक में था और टयलेट गया हुआ था।

    उसी समय वसीम गैंग के बदमाश वहां आ गया और अचानक किसी तेजदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान वहां संजू हत्याकांड में बंद उत्तरप्रदेश के बदमाश पप्पू दाड़ी ने हमलावर को देख लिया और बीच-बचाव किया। इस विवाद के बाद मैडी का साथी सिद्धार्थ भी आ गया और उसने हमलावर बदमाश पर ब्लैड चला दिया। इस हमले में दोनों पक्षों के बदमाशों के घायल होने की खबर है। उधर, जेल में हमले की खबर सुनकर मैडी के परिजन सेंट्रल जेल मुलाकात करने पहुंचे।

    लेकिन, जेल प्रबंधन ने उनकी मुलाकात नहीं कराई। परिजनों का आरोप है कि केंद्रीय जेल में बंद तालापारा के विचाराधीन बंदी केक परिजन भी इसी तरह मिलने गए थे और उनकी मुलाकात नहीं कराई गई थी। फिर दूसरे दिन उसकी मौत की खबर आ गई। उन्होंने जेल प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। वहीं बताया जा रहा है कि जब जेल में गैंगवार की जानकारी लेने के लिए अधीक्षक खोमेश मंडावी से संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया और न ही उन्होंने मेसेज का कोई जवाब दिया।

  • पंजाब : आज से Yellow अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    पंजाब : आज से Yellow अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़ : पंजाब के कई हिस्सों में हो रही बारिश के चलते बीते तीन दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पांच डिग्री तक पारे में और कमी आने की संभावना है। विभाग ने शनिवार यानी आज से चार दिन के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

    खास तौर से रविवार से मौसम के मिजाज ज्यादा बिगड़ेंगे। विभाग के मुताबिक सूबे के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही भारी बारिश होगी, जबकि शनिवार को पंजाब में कुछ जगहों पर तेज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

    मौसम विभाग के मुताबिक जून महीने में अब तक सामान्य से 30 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 34.0 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 44.1 एमएम बारिश हुई। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बार रुक-रुककर बारिश होती रही है।

  • पंजाब : कार और बाइक की भयानक टक्कर में 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाब : कार और बाइक की भयानक टक्कर में 4 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियाना : खन्ना में बस स्टैंड के पास नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार आल्टो ने 4 वर्षीय मासूम बच्चे की जान की जान ले ली। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त कार की रफ्तार तेज थी। इसी कारण कार की टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के 4 लोग जीटी रोड की दूसरी तरफ जा गिरे। घायलों का इलाज खन्ना के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी थी। जानकारी के अनुसार सरहिंद के गांव अतापुर का रहने वाला उत्तम दीप सिंह माछीवाड़ा साहिब में अपने ससुराल परिवार से मिलने गया था। उसके साथ पत्नी, 4 वर्षीय बेटा बिपनजोत सिंह और 8 महीने का दूसरा बेटा भी था।

    चारों एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। ससुराल घर से वापसी पर बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार आल्टो ने इन्हें टक्कर मारी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन उत्तम दीप सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब पीछे से कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद वे दूसरी तरफ जा गिरे। उसे 2 मिनट के बाद होश आया। उसकी पत्नी व दोनों बच्चे सड़क पर लहूलुहान हालत में थे। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इलाज के दौरान उसके 4 वर्षीय बेटे बिपनजोत सिंह की मौत हो गई।

    मोटरसाइकिल पर सवार परिवार के 4 लोगों को टक्कर मारने के बाद ऑल्टो कार के ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी बीच वहां से निकल रहे एक इनोवा सवार व्यक्ति ने उसका पीछा किया। थोड़ी दूरी पर ऑल्टो चालक को घेर लिया गया और पुलिस के हवाले किया गया। यह चालक पानीपत का बताया जा रहा है जोकि लुधियाना से वापस जा रहा था। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. आकाश गोयल ने कहा कि हादसे में 4 लोग घायल हुए थे। पति-पत्नी समेत 2 घायल बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया था। एक बच्चे की हालत गंभीर थी।

    जिसे बचाने की काफी कोशिश की गई लेकिन सफल नहीं हो सके। बाकी तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है। सिटी थाना 1 के एसएचओ हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि हादसे की सूचना मिल गई है। पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कार चालक खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : इस इलाके में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस ने की रेड

    पंजाब : इस इलाके में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पुलिस ने की रेड

    होशियारपुर : पुलिस ने होशियारपुर में बड़ी रेड की। पुलिस ने होशियारपुर के भंगी चोअ और उसके साथ लगते इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में कुछ दिन पहले हुए गोलीकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए अचानक पुलिस ने रेड की है।

    पुलिस को सूचना मिली थी कि कुष्ठ आश्रम नजदीक मोहल्ला अमृत नगर के पास एक निर्माणाधीन घर में कुछ अपराधी रह रहे हैं। इस इनपुट के बाद लुधियाना CIA की टीम लोकल पुलिस को साथ लेकर उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची। हालांकि पुलिस को देखते ही बदमाश वहां से फरार हो गए। फरार हुए बदमाशों की संख्या 4 से 5 बताई जा रही है। इनमें से एक बदमाश ने बाइक भी छीनी थी।

    फरार बदमाशों के पास हथियार होने की भी सूचना है। जिसके बाद पुलिस सावधानी से पूरे ऑपरेशन को चला रही है। बदमाशों की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। होशियारपुर पुलिस की भी 3 थानों की टीम, डीएसपी सिटी बलविंदर सिंह और CIA लुधियाना से आए ASI हरभजन सिंह टीम के साथ हैं। 

  • बड़ा झटका : पंजाब के अधिकारियों को नहीं मिलेगी टोल फ्री सुविधा, जाने मामला

    बड़ा झटका : पंजाब के अधिकारियों को नहीं मिलेगी टोल फ्री सुविधा, जाने मामला

    नई दिल्ली: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पंजाब के अधिकारियों को टोल फ्री सुविधा देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, पंजाब जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अपनी ड्यूटी से संबंधित फील्ड में जाकर काम करना है। इसके लिए कभी-कभी उनके क्षेत्रों में टोल प्लाजा के कारण, उनके कर्तव्यों का पालन करते समय अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है।

    इसके लिए उन्हें टोल फ्री सुविधा दी जानी चाहिए। जिसके जवाब में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पंजाब के अधिकारियों को टोल फ्री सुविधा देने से इनकार कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जवाब देते हुए कहा कि संसाधन विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल फ्री सुविधा प्राप्त करने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं करता है और उस श्रेणी में नहीं आता है जिसके लिए यह सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।

  • पंजाब : खुद को ACP व अन्य अफसर बताकर ठगी मारने वाले दो गिरफ्तार

    पंजाब : खुद को ACP व अन्य अफसर बताकर ठगी मारने वाले दो गिरफ्तार

    लुधियाना : जिले की पुलिस ने दो जाली अफसरों को गिरफ्तार किया है। यह खुद को जाली ACP व अन्य विभागों के ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी करते थे। दोनों आरोपी लड़की बन कर भी युवकों से चैटिंग करते थे। युवकों को हनीट्रैप में फंसा कर पैसे अपने खातों में डलवा उन्हें ब्लॉक कर देते। दोनों शातिर आरोपियों को पुलिस ने शिकायतकर्ता भानू प्रताप की शिकायत पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गोपीचंद उर्फ मानव निवासी जनता नगर और अमरीक सिंह निवासी कोट मंगल के रूप में हुई है। आरोपियों ने भानू प्रताप से कहा कि वह उसे लोन दिलवा देंगे। उनकी ऊपर तक पहुंच है। भानू प्रताप उनके भरोसे में आ गया। जिसके बाद आरोपियों ने उससे 11.45 लाख की ठगी की। दोनों आरोपियों ने 5 से 6 लाख रुपए अकाउंट में डलवाए और बाकी रकम नकद ली।

    दोनों आरोपियों ने IT टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल किया है। ऑनलाइन ट्रांसलेशन की मदद से शातिर ठगों ने अधिकारियों के नाम के पत्र व मैसेज तक बना दिए। पुलिस मुताबिक आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के साथ एक लड़की भी शामिल है। अमरीक सिंह अफसर बनकर शिकायतकर्ता से बातचीत करता था। उसी ने भानू प्रताप को डराया कि 97 लाख रुपये के कारण उसे दिक्कत आ सकती है।

    इसी कारण भानू आरोपियों के डर से लाखों रुपये दे बैठा। आरोपियों से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जॉइंट कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड गोपी चंद है। वह आयकर विभाग की आईडी और सीनियर पुलिस अधिकारियों की आईडी बना लोगों शिकार बनाता था। गोपी चंद 10वीं पास है और टैक्सी चलाता है।