Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਵੱਲੋਂ 26 ਜੂਨ ਨੂੰ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਵੱਲੋਂ 26 ਜੂਨ ਨੂੰ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਸਮਾਜਵਾਦੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੰਗਠਨ ਮੰਤਰੀ ਰਾਜੀਵ ਮਹਾਜਨ ਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਬੇਟੇ ਤੇ ਹੋਏ ਹਮਲੇ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਸਮਾਜਵਾਦੀ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵਲੋਂ 26 ਜੂਨ ਸੋਮਵਾਰ ਬਟਾਲਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ  ਭਾਜਪਾ ਬਟਾਲਾ ਇਕਾਈ ਵਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਐਲਾਨ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਹਿੰਦੂ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚ ਅਮਨ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਲਗਾਤਾਰ ਬਦਤਰ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਧਾਰਮਿਕ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਅਤੇ ਹਿੰਦੂ ਲੀਡਰਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹਮਲੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਜਦਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਅਸਮਰੱਥ ਸਾਬਿਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹਮਲੇ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਉਹ ਬਟਾਲਾ  ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਸਾਰੇ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦਹਮਲਾਵਰਾਂ  ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ |  ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਦੁਪਹਿਰ ਸਾਢੇ 12 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਸ਼ਿਵਸੈਨਾ ਆਗੂ ਰਾਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ ਦੇ ਇਲੈਕਟ੍ਰਾਨਿਕ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਵਿਚ 2 ਅਣਪਛਾਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵੜ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸ਼ਿਵ ਸੈਨਾ ਆਗੂ, ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਅਤੇ ਬੇਟਾ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਸਨ ਜਿਹਨਾਂ ਦਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਚਾਲ ਰਿਹਾ ਹੈ a

  • जालंधर:  Bajaj APP के जरिए लोगों से ठगी मारता ICICI Bank का कर्मचारी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर: Bajaj APP के जरिए लोगों से ठगी मारता ICICI Bank का कर्मचारी काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/एएनएस: पुलिस कमिश्नरेट कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर आईपीसी अंकुर गुप्ता डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क, आईपीएस आदित्य एडीसीपी 2, एसीपी गगनदीप सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह थाना बस्ती बावा खेल के द्वारा और साइबर सेल की मदद से साइबर ठगी के आरोप में ICICI बैंक के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

    यह शातिर ठग लोगों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी करते वक्त उसकी डिटेल अपने पास सेव करके रख लेता था। इसके बाद एक ऐप के माध्यम से कार्ड की डिटेल डालकर पैसे अपने एक अन्य बैंक के खाते में ट्रांसफर कर देता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव पाहवा पुत्र सुभाष पाहवा निवासी रंधावा कॉलोनी (लद्देवाली, रामामंडी) के रूप में हुई है। विक्की पुत्र देव नारायण निवासी भरुणा (मुजफ्फरपुर) बिहार के रहने वाले ने गौरव पाहवा की पुलिस को शिकायत की थी।

    शिकायत में विक्की ने कहा कि उसके कार्ड से 1 लाख रुपए इंडियन बैंक में ट्रांसफर हुए थे। विक्की ने कहा कि आरोपी बजाज वैलेट ऐप से लोगों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पैसे अपने इडियन बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लेता था। वहीं इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि शातिर गौरव पाहवा बैंक से क्रेडिट-डेबिट कार्ड लेने वालों के कार्ड का 16 डिजिट वाला नंबर, कार्ड की बैक साइड पर अंकित 3 अंक का CCV नंबर और कार्ड की एक्सपायरी डेट अपने पास नोट करके रख लेता था।

    इसके बाद वह बजाज वैलेट ऐप में सारी डिटेल भरता था । जब ओटीपी जनरेट हो जाता था तो वह ग्राहक को फोन करता था। ग्राहक से विश्वास में ओटीपी लेने के बाद वह पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था, लेकिन शिकायतकर्ता विक्की के पैसे जैसे ही कटे तो उसने पहले बैंक से डिटेल निकलवाई और उसके बाद गौरव पाहवा की जानकारी जुटाई। इसके बाद पूरे सबूतों के साथ पुलिस के पास गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर ठग जालंधर में काम करने वाला गौरव पाहवा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने गौरव पाहवा को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इसने और कितने लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

  • जालंधरः इस चौक में चालान को लेकर महिला ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः इस चौक में चालान को लेकर महिला ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/एएनएस: महानगर के डॉ. बी.आर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास ट्रैफ़िक पुलिस के मुलाजिमों और औरत की हंगामे की वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो बनाने वाले शख़्स ने ट्रैफ़िक पुलिस के मुलाजिमों पर आरोप लगा रहा था कि उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाली और उसका एक घंटे का समय बर्बाद किया। उसने काम पर जाना था जिस दौरान वह लेट हो गया और हंगामा होना शुरू हो गया।

    वहीं दूसरी तरफ ट्रैफ़िक पुलिस का मुलाजिम वीडियो में यह कहता दिखाई दे रहा है कि उक्त युवक मोटरसाइकिल पर फ़ोन सुनता हुआ आ रहा था, जिससे कारण उसे रोका गया था। वीडियो के दौरान महिला ट्रैफ़िक पुलिस मुलाजिमों को यह कहते हुए नज़र आ रही है कि नशा और गैंगस्टर उसे पकड़े नहीं जाते आम जनता को ही आप परेशान कर सकते हो।

  • माथा टेकने आई महिला की गाड़ी नदी में बही, देखें वीडियो

    माथा टेकने आई महिला की गाड़ी नदी में बही, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंचकूला के खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई एक महिला की गाड़ी नदी में बह गई। जानकारी के अनुसार महिला अपनी माता के साथ माथा टेकने के लिए आई थी। 

    नदी के किनारे गाड़ी खड़ी की और तभी पानी का बहाव तेज हो गया, जिसके चलते गाड़ी नदी में बह गई। गाड़ी में सवार मह‍िला को पंचकूला के सेक्‍टर 6 अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से गाड़ी को नदी से निकालने का प्रयास जारी है। बारिश के चलते नदी का पानी उफान पर आने के चलते यह हादसा हुआ।

  • जालंधरः मॉडल टाउन में कार सवार युवक ने  4 गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल टाउन में कार सवार युवक ने  4 गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/एएनएस: मॉडल टाउन में एक युवक ने कार से 4 गाड़ियों को टक्कर मारी। युवक कार ने अपनी कार में काले शीशे लगाए हुए थे। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन के पोस्ट ऑफिस के पास उसने पहले तीन गाड़ियों को टक्कर मारी और फिर उसके बाद एक एक्टिवा चला रही लड़की को भी टक्कर मारी। इस दौरान युवक अपनी कार में ऊंची आवाज करके गाने चला रहा था।

    जैसे ही पीसीआर की टीम और 6 नंबर थाने की पुलिस अधिकारियों को इसका पता चला, वह तुरंत उस युवक की कार का पीछा करने लगे और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके बार युवक पुलिस वालों के साथ बहसबाज़ी करने लगा और बड़े अधिकारियों के साथ जान-पहचान होने का हवाला देते हुए, उन्हें डराने की धमकियां भी दीं। पुलिस अभी इस मामले की जांच चल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • बड़ी खबर:  दो ट्रेनों की हुई टक्कर, एक ड्राइवर घायल, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    बड़ी खबर:  दो ट्रेनों की हुई टक्कर, एक ड्राइवर घायल, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, देखें वीडियो

    बांकुड़ा: पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के ओंडा में रेल हादसा हो गया है जिसमें दो मालगाड़ियां टकरा गई हैं। इसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है जबकि प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसा रविवार की सुबह हुआ है। जिसमें दो मालवाहक गाड़ियों के एक इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे के कारण आद्रा-खड़गपुर शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। एक इंजन के साथ दो मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।

    मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने ड्राइवरों को बचा लिया है। फिलहाल, रेलवे की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दूसरी चलती माल गाड़ी ने खड़ी माल गाड़ी में टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलती मालगाड़ी का इंजन खड़ी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो वो मौके पर पहुंचे।

    रविवार की सुबह बांकुड़ा के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी लूप लाइन में घुस गई। चलती मालगाड़ी खड़ी मालवाहक ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। इसकी गति तेज होने के कारण उसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। साथ ही कई डिब्बे मुड़े हुए भी हैं।

  • कनाडा में 700 भारतीय छात्रों के साथ धोखाधड़ी का मामले में 5 और एजेंटों के नाम आए सामने

    कनाडा में 700 भारतीय छात्रों के साथ धोखाधड़ी का मामले में 5 और एजेंटों के नाम आए सामने

    नई दिल्ली : छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर विदेश भेजने वाले ट्रेवल एजेंट ब्रजेश मिश्रा को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार 700 से अधिक छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाले ट्रेवल एजेंट ब्रजेश मिश्रा को कनाडा से ही गिरफ्तार किया था। वहीं अब ड्राइवर जनता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रेवल एजेंट ब्रजेश मिश्रा सहित कई अन्य ट्रेवल एजेंट रडार पर हैं जिनके नाम सामने आए हैं। जिन्होंने कनाडा गए बच्चों का भविष्य दाव पर लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों ने जो चिट्ठी सीएम मान को लिखी है उनमें पांच एजेंट मान सिंह गिल, गुरबाज गिल, अतुल महाजन, तरुण कालिया व जसमीत कौर के नाम शामिल हैं। अन्य एजेंटों के बारे में जांच जारी है।

  • पंजाब : बेटे ने पिता को मारी गोली

    पंजाब : बेटे ने पिता को मारी गोली

    होशिटयारपुर : जिले के दसूहा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कलयुगी बेटे ने अपने लाइसेंसी हथियार से अपने पिता पर गोली चला दी। इस दौरान पिता घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक दसूहा के गांव जलालचक में घर के एसी की कम कूलिंग के चलते उसे बदलवाने की मामूली बात को लेकर पिता पर बेटे ने गोली चला दी।

    घटना की जानकारी देते हुए घायल वीर सिंह ने बताया कि गत रात वह अपने घर में मौजूद थे तो घर में लगे एसी को बदलवाने को लेकर उसकी और उसके बेटे की तकरार हो गई। इस दौरन गुस्से में आए बेटे अमरजीत सिंह जो कि शराब पीने के आदि है ने अपने लाइसेंसी हथियार से उस पर गोली चला दी। गो

    ली लगने के कारण घायल हुए वीर सिंह को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान घायल पिता ने मीडिया के जरिए कहा कि पुलिस को कहा कि कोई कार्रवाई न की जाए वहीं दसूहा पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह को मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया है।  

  • NIA ने Amritpal Singh के साले अमरजोत सिंह के खिलाफ किया मामला दर्ज

    NIA ने Amritpal Singh के साले अमरजोत सिंह के खिलाफ किया मामला दर्ज

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के साले अमरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खालिस्तान समर्थकों की भीड़ ने कनाडा के ओटावा में 23 मार्च 2023 को भारतीय उच्चायोग पर हमला किया था। इस दौरान बिल्डिंग पर दो ग्रेनेड भी फेंके गए थे।

    इस भीड़ का नेतृत्व अमृतपाल सिंह का साले अमरजोत सिंह कर रहा था। NIA के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। यह भी बताया है कि फेडरल एजेंसी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमला में भी एक FIR और दर्ज की है। इस मामले में भी बाबा सरवन सिंह सहित आठ खालिस्तान समर्थकों की पहचान की गई है।

    18-19 मार्च को संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमले से संबंधित दूसरे मामले में NIA ने आठ खालिस्तान समर्थकों बाबा सरवन सिंह, अमनदीप सिंह विर्क, लखबीर सिंह, गुरशरणजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप सिंह, गुरचरण सिंह खालसा, जसप्रीत सिंह लोवला और अज्ञात का नाम जोड़ा है।

    NIA ने 19 मार्च को लंदन में इसी तरह के हमले की चल रही जांच के अलावा, एक बड़ी साजिश और भारतीय उच्चायोगों व फेडरल दूतावासों पर हमलों में पाकिस्तान के लिंक की जांच करने के लिए मामले अपने हाथ में लिए थे।

  • जालंधरः बस स्टैंड के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव

    जालंधरः बस स्टैंड के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव

    जालंधर/एएनएस: लोहियां खास के बस स्टॉप पर बने बाथरूम में युवक का शव बरामद हुआ है। दरअसल बाथरूम में कर्मचारी सफाई करने के लिए गया तो बाथरूम की कुंडली अंदर से लगी हुई थी और अंदर से बदबू आ रही थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर निवासी जो रोज की तरह बस स्टॉप और बाथरूम की सफाई कर रहा था।

    जब वह बाथरूम की सफाई करने लगा तो उसने देखा कि दरवाजे की कुंडी अंदर से लगी हुई है और अंदर से बदबू आ रही है। इसके बाद लोहियां थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।