रायगढ़: छग के रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस पुल से टकरा जाने से 26 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें 2 गंभीर हैं। घटना घरघोड़ा के पास हुई। हादसे मके बाजरे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया, “कुल 26 लोग घायल हैं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
Blog
-

जालंधरः पावरकाम कर्मी पत्नी के साथ हेरोइन सहित गिरफ्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड गोराया में तैनात कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ हेरोइन की सप्लाई करने निकला तो गोराया पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ कपूरथला जेल में बंद कुख्यात तस्कर अमनदीप कुमार उर्फ रिंकू की पत्नी भी गिरफ्तार की गई है।
आरोपियों के पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है आरोपियों की पहचान गोराया के लांगड़िया मोहल्ला निवासी पावरकाम कर्मी सुखविंदर कुमार उर्फ सुक्खा बैंस, उसकी पत्नी अंजलि और महिला साथी मीना रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना गोराया के प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर मोहन लाल ने गोराया मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की थी, जहां से तीनों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सुखविंदर कई वर्षों से हेरोइन के धंधे से जुड़ा हुआ है। 3 साल से वह पावरकाम में तैनात है। उसके साथ उसकी पत्नी अंजलि भी हेरोइन सप्लाई करती थी। मीना कुमारी पति के जेल जाने के बाद सुखविंदर से हेरोइन लेकर अपने पुराने ग्राहकों को सप्लाई करती थी। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि वो कहां से नशा लाते थे।
-

Good News: अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की बुकिंग करने पर मिलेगी भारी छूट
जम्मू : ऑल जम्मू होटल्स एंड लॉज एसोसिएशन (एजेएचएलए) ने जम्मू में रुकने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को होटल की पहले से बुकिंग करने पर 30 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। एजेएचएलए के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा, “हमने सद्भावना के रूप में अमरनाथ तीर्थयात्रियों को 30 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है, जो होटलों में कमरे की बुकिंग पहले कराते हैं।”
गुप्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस पहल का लक्ष्य अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को सहयोग एवं मदद प्रदान करना है। पवित्र अमरनाथ गुफा दक्षिणी कश्मीर में हिमालय के बीच समुद्रतल से 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक जुलाई से शुरू हो रही 62 दिवसीय तीर्थयात्रा के दो मार्ग हैं। एक अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और दूसरा गांदरबल जिले में छोटा लेकिन दुर्गम बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर लंबा है।
यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से 30 जून को रवाना होगा। गुप्ता को उम्मीद है कि इस बार तीर्थयात्री भारी संख्या में यात्रा करने जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस छूट से होटल एवं परिवहन उद्योग को काफी मदद मिलेगी, जिसकी इस समय बहुत जरूरत है।
-

पंजाब : सीएम भगवंत मान ने शराब पीने के आरोपों पर विपक्ष पर साधा निशाना, दिया ये जवाब
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन लोगों पर हमला किया है जो उनके ऊपर शराब के नशे में रहने का आरोप लगाते हैं। सीएम मान का कहना है कि पिछले 12 सालों से उनके खिलाफ यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह दिन-रात शराब के नशे में टल्ली रहते हैं। उन्हें कोई बता दे कि जो 12 साल से दिन रात शराब पी रहा है क्या वह आज जिंदा है। अगर वो जिंदा नहीं है तो मेरे कौन सा लोहे का लिवर लगा हुआ है। एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह सुबह 6 बजे उठते हैं और पहली फाइल मंगवा लेता हूं। उन्होंने सवा साल इतना काम किया जितना 70 सालों में नहीं हुआ है।
पंजाब में 88 फीसदी घरों में बिजली मुफ्त आती है। राज्य में दो महीने बाद बिल आता है, जिसमें 600 यूनिट फ्री हैं। हमारे पास बिजली उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पंजाब सरकार की कोयला खदान है। ये 2015 से बंद पड़ी हुई थी। इस समय पंजाब के पास 52 दिनों का कोयला पड़ा हुआ है। पहले इतना कभी भी थर्मल प्लांट्स के पास कोयला नहीं रहा है। अगर काम करने की इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम हो जाता है। दरअसल, शराब पीने को लेकर आए दिन भगवंत मान के ऊपर आरोप लगते रहे हैं।
जनवरी 2019 में सीएम भगवंत मान ने एक रैली को संबोधित करते हुए अपनी मां और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में शराब छोड़ने की कसम खाई थी। हालांकि, शराब के नशे में रहने के आरोपों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। क्योंकि बीते साल विपक्षी पार्टियों ने दावा किया था कि जर्मनी में भगवंत मान नशे में धुत थे। जिसके चलते उन्हें उन्हें विमान से उतार दिया गया। वह इतना नशे में थे कि चल भी नहीं सकते थे। विपक्षी नेताओं ने दावा किया था कि उसके कारण उड़ान में देरी हुई. इन आरोपों को आप ने सिरे से इनकार कर दिया था।
इसके अलावा सीएम भगवंत मान पर संसद में, एक अंतिम संस्कार और गुरुद्वारे में शराब पीने का आरोप लगाया गया था। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भगवंत मान को केजरीवाल का पायलट बताया और कहा कि जहां पंजाब की कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है, वहीं केजरीवाल के पायलट के तौर मान देश का दौरा कर रहे हैं।
-

जालंधरः युवती ने निगला जहर, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
जालंधर/वरुण : महानगर के संतोखपुरा में रहने वाले युवक ने शादी करने से इनकार किया तो युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। युवती का आरोप है कि रजत के साथ वह 2 साल से रिलेशन में थी। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
इस दौरान वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई, लेकिन दवाई खिलाकर उसने उसका गर्भ गिरा दिया। जब उसने रजत पर शादी का दबाब बनाया को तो वह मुकर गया। उसकी मां ने रजत के परिजनों को रिश्ते की बात करने के लिए घर पर बुलाया था। यहां आकर उन्होंने उसके परिवार को उल्टा सीधा बोला और बदसलूकी की। इस बात से परेशान होकर ही उसने ये कदम उठाया है।
युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात रजत के साथ एक बर्थडे पार्टी में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। शादी का झांसा देकर रजत उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। अब जब शादी की बात होने लगी तो उसने कहा कि डीएनए टेस्ट करवाने के बाद ही वह शादी करेगा।
-

आज का राशिफल, 19 जून 2023
मेष: आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा।
मिथुन: व्यवसाय ठीक चलेगा। आय निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दुःखद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आए, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।
सिंह: व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में महसूस होगा।
कन्या: व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।
तुला: आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाब हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
धनु: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं।
मक्कर: किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है लाभ दरवाजे खुलेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी।
- कुंभ: अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा।
मीन: परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
-

पंजाब : 2 युवतियों से कार में किया 4 युवकों ने किया दुष्कर्म
फिरोजपुर: जिले में सड़क पर पैदल जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िताओं के कपड़े फाड़ उन्हें चलती कार से सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।दोनों पीड़िताओं को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना फिरोजपुर के एक गांव के पास घटी। थाना आरिफके पुलिस ने रविवार पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों को नामजद कर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी सहेली फिरोजपुर से बस पकड़कर गांव के पास उतरी थी। यहां से पैदल वे अपने गांव की तरफ जा रही थी। पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर उनके पास रुकी। कार से तीन युवक उतरे और उन्हें जबरदस्ती घसीटकर कार में बैठाकर ले गए। कार में चार युवक थे। दो लोगों ने चलती कार में उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों पीड़िताएं कार के अंदर उनका विरोध कर रही थी, आरोपियों ने उनके पहने कपड़े भी फाड़ दिए और कटोरा पुल के पास चलती कार से उन्हें सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।
पीड़िताओं ने तीन आरोपियों को पहचान लिया। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, सोनू और गुरमेज सिंह के तौर पर हुई है। जो व्यक्ति कार चला रहा था उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना आरिफके पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों जख्मी पीड़िताओं को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
-

यूनिवर्सिटी कैंपस में चाकू मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आपसी लड़ाई के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आज आरोपी और मृतक छात्र कॉलेज आए हुए थे। दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा आगे की जांच चल रही है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल साउथ कैंपस के आर्यभट्ट कॉलेज में छात्र आपस में ही भिड़ गए, इस बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस हमले में छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह छात्र संडे को क्लास करने के लिए आर्यभट्ट कॉलेज आए थे। कॉलेज के पास ही छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें एक छात्र के चाकू मार दिया गया। जिस लड़के को चाकू मारा गया, उसका नाम निखिल चौहान है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि इस मर्डर की वजह निखिल की गर्लफ्रेंड को माना जा रहा है। करीब 7 दिन पहले कॉलेज में एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका से बदसलूकी की थी। इसके बाद कहासुनी हुई थी और आज दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने 3 साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया। निखिल चौहान को चरिका पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसके थोड़ी देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले में मारा गया शख्स निखिल चौहान पुत्र संजय चौहान था। जो कि पश्चिम विहार का निवासी था। बताया जा रहा है कि निखिल चौहान की उम्र मात्र 19 वर्ष थी।
-

पूर्व सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या
कन्नौज : सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर चल रही रंजिश में वर्तमान प्रधान के पुत्र ने शनिवार रात घर में घुसकर पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस घटना में दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, इसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।
सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय अवस्थी ने बताया कि शनिवार की रात दीपू राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व प्रधान शिव देवी और उनके पति रामदास के घर पर हमला बोल दिया। अवस्थी ने कहा कि दीपू और उसके साथियों ने कई चक्र गोलीबारी करने के बाद घर में घुसकर रामदास की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव की पूर्व प्रधान शिव देवी के पति रामदास (45) की हीरा पुरवा गांव निवासी वर्तमान प्रधान रामश्री के पुत्र दीपू राजपूत से चुनावी रंजिश चल रही है।
पूर्व में रामदास की पत्नी शिव देवी प्रधान थीं, लेकिन विगत चुनाव में दीपू राजपूत की मां रामश्री प्रधान बन गईं। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम का गठन किया गया है और शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।पुलिस ने बताया कि इस घटना में मारे गये रामदास के पुत्र मिथलेश ने छह आरोपियों वर्तमान प्रधान के पुत्र दीपू राजपूत, राम लखन, विनोद, राकेश, रामगोपाल और रामसेवक के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कराया है।
-

CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के काफिले पर हमला
जयपुर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला हुआ है। दोनों ही मुख्यमंत्रियों पर हमले का दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में केजरीवाल और भगवंत मान के काफिले पर हमला यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया है। लाठी डंडो से सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के काफिले पर हमला करने का आरोप है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करने से पहले दोनों ही मुख्यमंत्रियों का काफिला गुजरा था। इसी दौरान ही काफिले पर हमला करने का आरोप है। श्री गंगानगर जिले में आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दिल्ली के विकास की बाते राजस्थान के लोगों को बताई। केजरीवाल ने बताया कि उनकी सरकार किस तरह लोगों को फ्री में बिजली और पानी दे रही है। इसी तरह पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी लोगों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू कर रही है। इससे पंजाब की जनता बेहद खुश है।
इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी भी विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अभी से उम्मीदवार खोजना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव के चलते ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री गंगानगर जिले का दौरा किया है। श्री गंगानगर रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चौथी पास राजा की कहानी सुनाकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा। इसके साथ ही केजरीवाल ने राज्य सरकार को घेरते हुए अशोक गहलोत सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े किए।
