Blog

  • हरोली में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    हरोली में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली में एक स्कूटी चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रोहन कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त रजीब कुमार के साथ स्कूटी पर जा रहे थे। जब वह आटा मिल के पास पहुंचे, तो उन्होंने स्कूटी रोकी और वहां से काम के लिए पैदल निकल गए।

    इस दौरान, तीन अज्ञात व्यक्ति आए और स्कूटी को लेकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों को पकड़कर स्कूटी बरामद कर ली जाएगी।

  • ऊना में स्कूटी की टक्कर से पैदल यात्री घायल, मामला दर्ज

    ऊना में स्कूटी की टक्कर से पैदल यात्री घायल, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: शनिवार को ऊना के सन्तोषगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, हादसा दिनांक 18 जनवरी 2025 को लगभग 11:30 बजे हुआ। शिकायतकर्ता दौलत राम ने बताया कि एक स्कूटी तेज रफ्तार से आई और पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। स्कूटी सवार भी वहीं गिर गया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • सुविधाएं मिलें तो प्रदर्शन बेहतर होगा-मानसी राणा

    सुविधाएं मिलें तो प्रदर्शन बेहतर होगा-मानसी राणा

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की जिला ऊना की खिलाड़ी मानसी राणा ने ड्रैगन वोट चैम्पियनशिप और ट्रैडिशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। मानसी राणा ने बताया कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधाएं न मिलने से प्रदर्शन में थोड़ी कमी आई है।

    मानसी राणा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से खिलाड़ियों और उनके ट्रेनिंग अधिकारियों को और सुविधाएं मिलने से वे आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

    इस मौके पर सीनियर ट्रेनिंग अधिकारी राकेश वालिया, ट्रेनिंग अधिकारी श्याम लाल, महासचिव रितेश, ट्रेनिंग अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों और उनके ट्रेनिंग कोच श्याम लाल को केरल में हुई 11वीं नैशनल ड्रैगन वोट एंव ट्रेडीशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।

  • भागवत कथा में छिपा है मोक्ष का मार्ग:शिव शास्त्री

    भागवत कथा में छिपा है मोक्ष का मार्ग:शिव शास्त्री

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगी पंगा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कथा के सूत्र समझाते हुए कहा कि यह कथा केवल एक व्यक्ति के जीवन को नहीं, बल्कि उनकी सात पीढ़ियों को मोक्ष प्रदान करने की शक्ति रखती है।

    आचार्य शास्त्री ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गहरे आध्यात्मिक संदेश लिए हुए हैं। इन लीलाओं के माध्यम से भगवान ने समाज को धर्म, सत्य और प्रेम का महत्व समझाया।

    कथा के आयोजन में स्व. रामनाथ शर्मा के परिजनों और स्थानीय निवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज को धर्म और अध्यात्म की ओर प्रेरित करना है। कथा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया और उन्हें अगले दिन के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

    आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा केवल कथा सुनने तक सीमित नहीं है। इसे जीवन में उतारने से ही इसका वास्तविक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा भागवत कथा का श्रवण करना हमारे जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। यह केवल हमारी आत्मा को शुद्ध नहीं करता, बल्कि हमारी आने वाली सात पीढ़ियों को भी मोक्ष प्रदान करता है।

  • आज होगा Bigg Boss 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 6 में से कौन बनेगा Winner?

    आज होगा Bigg Boss 18 का ग्रैंड फिनाले, टॉप 6 में से कौन बनेगा Winner?

    Entertainment: Bigg Boss 18 का सफर आज 19 जनवरी को समाप्त होने वाला है। सलमान खान के शो का यह सीजन बीबी फैंस के लिए बेहद खास रहा। तीन महीनों के मनोरंजन और ड्रामा के बाद, आखिरकार वह दिन आ गया है जब टॉप 6 फाइनलिस्ट्स में से कोई एक शो की ट्रॉफी और विजेता का खिताब अपने नाम करेगा।

    टॉप 6 फाइनलिस्ट कौन हैं?

    फिनाले में जगह बनाने वाले टॉप 6 कंटेस्टेंट्स हैं:
    • विवियन डिसेना
    • करणवीर मेहरा
    • अवनिशा मिश्रा
    • रजत दलाल
    • चुम दरांग
    • ईशा सिंह
    इनमें से किसी एक को बिग बॉस 18 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ विजेता घोषित किया जाएगा।
    शो का विजेता ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की नकद राशि जीतेगा। हालांकि, मेकर्स के “मनी बैग” ऑफर के चलते यह राशि कम भी हो सकती है।

    बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रात 9:30 बजे से कलर्स टीवी और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव प्रसारित होगा। फैंस इसे टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

    सीजन 18 की ट्रॉफी बेहद शाही और आकर्षक है। इसमें बिग बॉस (BB) का लोगो एक पिलर के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें घर के इंटीरियर की झलक मिलती है। यह ट्रॉफी बिग बॉस 13 की ट्रॉफी से मेल खाती है, जिससे फैंस को पुरानी यादें ताजा हो रही हैं।

    Image सोशल मीडिया और फैन पोल्स के मुताबिक, टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में रजत दलाल, विवियन डिसेना, और करणवीर मेहरा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। वहीं, कई पोल्स में करण और विवियन को टॉप 2 में बताया गया है। रजत दलाल के सरप्राइज वोटिंग ट्रेंड्स ने फैंस को हैरान कर दिया है। कुछ सर्वे के अनुसार, वह भी विजेता की दौड़ में मजबूती से खड़े हैं। अब देखना यह है कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है। क्या आपका फेवरेट कंटेस्टेंट विजेता बनेगा? कमेंट करके बताएं कि आप किसे सपोर्ट कर रहे हैं!
  • Mahakumbh मेला क्षेत्र में हुआ Blast, कई टेंट जले, देखें वीडियो

    Mahakumbh मेला क्षेत्र में हुआ Blast, कई टेंट जले, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई है। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है। ये आग इतनी भीषण है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काली धुआं छा गया है। साथ ही दमकल की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करवाया गया।

    हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। 20 से 25 टेंट जल गए हैं। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी है। फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। हवा तेज होने से आग के फैलने का खतरा बना हुआ है।

  • Punjab News : Pickup और Bike की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : Pickup और Bike की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : सर्दियों में धुंध की वजह से लगातार हादसे हो रहे है, आए दिन हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला फाजिल्का से सामने आया है, जहां धुंध के वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार जलालाबाद में घनी धुंध के कारण पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण थी कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव छांगा खुर्द के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों श्री मुक्तसर साहिब से समारोह में खाना बनाने के बाद घर वापिस लौट रहे थे।

    स्थानीय सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव फलियावाला के पास जलालाबाद की तरफ से आ रही पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

  • Jalandhar News : जमीनी विवाद मेें पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : जमीनी विवाद मेें पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    राइफल, ट्रैक्टर, जाली दस्तावेज बरामद 

    जालंधर (ens) : एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना फिल्लौर की पुलिस ने कडियाना गांव में जमीनी विवाद मामले को सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला, गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा, गुरजीत कौर, हरजीत कौर और बलविंदर सिंह निवासी फिल्लौर के कडियाना गांव के तौर पर हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि पुलिस ने अवैध संपत्ति पर कब्जा करने और जालसाजी के मामले मे आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 बोर राइफल, एक ट्रैक्टर, एक महिंद्रा जाइलो कार, फर्जी दस्तावेज और चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
    शिकायतकर्ता ने फिल्लौर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 बोर की राइफलों से लैस कुछ हमलावरों उनके घर में घुस आए हैं और हवा में फायरिंग करने लगे।जिसके बाद हमलावरों ने जबरन उनका ट्रैक्टर पर कब्जे मेें ले लिया।

    आरोपियों ने दबाव बनाकर शिकायतकर्ता के पिता पर भी खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव भी डाला। एसपी जसरूप कौर बाठ के नेतृत्व में और डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल, एसएचओ फिल्लौर ने टीम बनाकर कुछ ही घंटों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 125, 126(2), 191(3), 190, 304, 351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस फरार आरोपी हरवीर सिंह उर्फ ​​हैरी और हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • असफलता के डर को दूर करने के लिए अपनाएं शास्त्रों की ये 3 महत्वपूर्ण बातें

    असफलता के डर को दूर करने के लिए अपनाएं शास्त्रों की ये 3 महत्वपूर्ण बातें

    Religion : लक्ष्य मुश्किल हो तो उस में असफलता मिलने की संभावनाएं बनी रहती हैं। जिस काम की शुरुआत में असफल होने का भय रहता है, वह काम और मुश्किल लगने लगता है। असफलता का भय दूर करने के लिए शास्त्रों की कथाओं से सीख ले सकते हैं। जानिए ऐसी कथाएं, जिनमें सफल होने के सूत्र बताए गए हैं…

    श्रीमद्भगवद्गीता में महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन भ्रम में फंसे हुए थे, वे सही-गलत समझ नहीं पा रहे थे। उस समय श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा था कि किसी भी स्थिति में हमें भ्रम में नहीं फंसना चाहिए। अगर हम भ्रम में फंसे रहेंगे तो सफलता मिलना संभव नहीं है।

    अर्जुन का भ्रम दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने गीता उपदेश दिया। श्रीकृष्ण की बातें सुनकर अर्जुन के सारे भ्रम दूर हो गए और फिर वे युद्ध के लिए तैयार हो गए।सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें अपने सारे भ्रम दूर करना चाहिए। भ्रम के साथ काम करेंगे तो सफल नहीं हो पाएंगे।

    रामायण में हनुमान, अंगद, जामवंत और वानर सेना को मालूम हो गया था कि देवी सीता समुद्र पार रावण की लंका में हैं। इस बात की सच्चाई जानने के लिए किसी को लंका जाना था। उस समय अंगद ने कहा कि मैं समुद्र पार करके लंका जा तो सकता हूं, लेकिन वापस लौट आऊंगा, इसमें मुझे संशय है। यहां अंगद ने आत्मविश्वास की कमी दिखाई और लंका जाने से मना कर दिया। इसके बाद जामवंत ने हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाई और लंका जाने के लिए प्रेरित किया।

    जामवंत की बातें सुनकर हनुमान जी आत्मविश्वास से भर गए और लंका जाने के लिए तैयार हो गए। बाद में हनुमान जी ने इतने मुश्किल काम को अपने आत्मविश्वास से कर दिखाया। काम करने से पहले ही आत्मविश्वास कमजोर हो जाएगा तो सफलता हाथ से निकल जाएगी, इसलिए आत्मविश्वास कमजोर न होने दें। खुद पर भरोसा रखें।


    महाभारत में युधिष्ठिर में जुआ खेलने की बुरी आदत थी। इस आदत की वजह से युधिष्ठिर दुर्योधन और शकुनी से सबकुछ हार गए, अपने भाइयों और द्रौपदी को भी दांव पर लगा दिया, इन्हें भी हार गए। युधिष्ठिर ने अपनी असफलता को स्वीकार किया और इससे सीख लेकर आगे बढ़े। इतना कुछ होने के बाद भी युधिष्ठिर ने धैर्य और धर्म नहीं छोड़ा। असफलता से मिली सीख की वजह से ही उन्होंने आगे के सभी निर्णय सही लिए, श्रीकृष्ण और भाइयों की मदद से कौरवों को युद्ध में पराजित किया। असफल हो जाए तो निराश नहीं होना चाहिए। असफलता से सीख लें और आगे बढ़ें। किसी भी स्थिति में धैर्य और धर्म नहीं छोड़ना चाहिए। तभी सफलता मिल सकती है।

  • Jalandhar News : हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सेंट्रों कार, फॉच्यूर्नर और तेजधार हथियार बरामद

     जालंधर,ens : थाना फिल्लौर की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले मेें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोबिंद के तौर पर हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजीव कपूर ने बताया कि हरजोत सिंह निवासी लुधियाना अपने दोस्त के साथ नकोदर से फिल्लौर आ रहा था। इसी दौरान 4 हमलावरों ने उन्हें घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में  दोनोें गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित के ब्यानों पर गोबिंद सिंह, जग्गी, अजय और आकाश पर मामला दर्ज कर गोबिदं को काबू कर लिया। इस मामले में 3 आरोपी फरार है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को वारदात में इस्तेमाल की गई सेंट्रों कार, फॉच्यूर्नर, एक किरपाण बरामद करवाई। उन्होंने बताया कि गोबिंद सिंह पर पहले भी मामला दर्ज है। आरोपी गोबिंद सिहं और उसके भाई जग्गी ने हरजोत सिंह से लाखों रुपयों की ठगी की थी। हरजोत सिहं उनसे पैसों की मांग कर रहा था। इसलिए आरोपियो ने साजिश के तहत उस पर जानलेवा हमला किया।