Blog

  • Punjab : रेप मामले में रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : रेप मामले में रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने रेप मामले 50-50 हजार रुपये वसूलने के मामले में दो आरोपियों के गिरफ्तार किया है। इस मामले बारे पुलिस टीम ने प्रेस कांफ्रैंस कर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों रेप मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे डेढ़ लाख रुपये भी मिले हैं।

    रेप मामले में इनके द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी, जिसके माध्यम से इनसे डेढ़ लाख रुपए वसूले गए थे, वहीं एडीसीपी ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। इसके बाद कहा कि इन्हें माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है।

  • इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर सचिव शोभा सोनी ने पदभार संभाला

    इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर सचिव शोभा सोनी ने पदभार संभाला

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना इन्नरव्हील क्लब ऊना की वर्ष 2024-25 के लिए नई टीम का पदस्थापना समारोह शुक्रवार को स्थानीय माया होटल में संपन्न हुआ। इन्नरव्हील क्लब की नवर्निवाचित अध्यक्ष रमा कंवर व सचिव शोभा सोनी की टीम ने पदभार ग्रहण किया। ज्योति प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्लब सदस्यों ने इन्नर व्हील प्राथना पढ़ी। इसके उपरांत निर्वतमान क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने नव निर्वाचित प्रधान रमा कंवर को क्लब कालर पहनाया तथा प्रधान का बैच लगाया। इस दौरान टीम के सभी सदस्यों का परिचय करवाया गया। इन्नरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने कहा कि क्लब का उद्देश्य जनसेवा व सामाजिक विषयों के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
    जिसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा सेवा के विभिन्न कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है,वहीं मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य में मदद करके उनके सामाजिक व आर्थिक जीवन स्तर में परिवर्तन लाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
      वहीं जरूरतमंद को राशन देने के साथ-साथ अन्य मदद भी इनरव्हील टीम आगे बढ़ कर के प्रदान कर रही है। पर्यावरण जागरूता के लिए भी क्लब लगातार कार्य कर रहा है तथा पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जनचेतना पैदा करने के भी कार्य किए जा रहे है। स्वास्थय क्षेत्र में भी क्लब मेडिकल कैंपस के आयोजन व स्वास्थय के प्रति चेतना पैदा करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब की सारी टीम बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी प्रयासरत है। महिलाओं का सशक्तिकरण हो इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। महिलाएं अधिक से अधिक सेवा कार्यों से जुड़े इस को लेकर बेहतर प्रयास हुए हैं और नये सदस्य क्लब के साथ जुड़ रहे हैं। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए सही मायनों में जरूरतमंद तक पहुंचकर मदद करना है और इन्नरव्हील क्लब पिछले लंबे समय से बेहतरीन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जहां हम सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं अपनी संस्कृति की विरासत को भी आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। क्लब की नई टीम ने पिछले वर्ष की प्रधान सीमा वशिष्ठ व टीम को शानदार कार्य करने के लिए सराहना की तथा उन्हेंं उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,कैशियर रेखा शर्मा,क्लब एडिटर डा.जागृति दत्ता,पूर्व प्रधान सीमा वशिष्ठ,पूर्व प्रधान जतिंद्र कौर,पूजा कपिला,अमरजीत बबली,पूर्व सचिव रंजना जसवाल,कमला कँवर,रमा कालिया,सुनीता शर्मा,हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की इंस्ट्रक्टर निशा व छात्राएं उपस्थित रही। बाक्स कार्यक्रम में वल्र्ड यूथ स्किल डे के उपलक्ष्य में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान ऊना की छात्राओं ने डाल्स मेकिंग स्पर्घा में भाग लिया। नवनीत, संगीता, शालू, आमिता, मनप्रीत, प्रिया, निशा, नेहा, गगनदीप, परीक्षा,अंजलि, पूजा, निशा, चाहत, रेणू, जसप्रीत, नीताकुमारी, प्रिया इत्यादि छात्राओं ने आकर्षक डाल्स बनाई तथा उनकी प्रदर्शनी लगाई। इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
  • महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाख़िले के लिए 30 जुलाई तक पोर्टल पर करें आवेदन

    महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाख़िले के लिए 30 जुलाई तक पोर्टल पर करें आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाख़िला लेने के इच्छुक छात्रों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने सूचित किया है कि वाणिज्य संकाय के एम.काम. पाठ्यक्रम और कला संकाय के राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेज़ी विषय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु महाविद्यालय पोर्टल https://newadmission.govtpgcollegeuna.in/  पर 20 जुलाई से 30 जुलाई 2024 सांयकाल 5 बजे तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 अगस्त को 4 बजे प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट के छात्रों की काउंसिलिंग 02 और 03 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03 तक होगी। छात्र अपने मूल प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों की जाँच कराकर फ़ीस 04 अगस्त तक जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
     
    प्रतीक्षा सूची का प्रदर्शन 05 अगस्त को सायंकाल 4 बजे किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची के छात्रों की काउंसिलिंग 06 अगस्त को होगी और 07 अगस्त तक फ़ीस जमा करनी होगी । यदि किसी पाठ्यक्रम में निर्धारित सीट रिक्त रहती है तो 08 अगस्त को पहले आओ पहले दाख़िला पाओ के तहत दाख़िला दिया जाएगा
  • ऊना में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ

    ऊना में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ

    आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अंतर एजेंसी ग्रुप के गठन व गतिशीलता पर फोकस


    प्रभावी योजना के साथ बेहतर समन्वय कायम करने पर चर्चा, व्यवहारिक जानकारियों के साथ क्षमता निर्माण पर रहा जोर


    ऊना/ सुशील पंडित :
    ऊना जिले में आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आगाज हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मकसद आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय अंतर एजेंसी ग्रुप का गठन करना तथा उसे गतिशील बनाना है। इसके अलावा इसमें आपदा प्रबंधन की प्रभावी योजना के साथ बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने के महत्व और उपायों पर फोकस करने तथा व्यवहारिक जानकारियों के साथ अधिकारियों-संस्थाओं के क्षमता निर्माण पर जोर रहेगा।

    उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन जिले में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव, उनसे निपटने तथा सही प्रबंधन और प्रभावशाली ढंग से राहत-बचाव कार्य में सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया ।

    गुर्जर ने बताया कि कार्यशाला में शिमला-स्थित मानवतावादी संस्था ‘डूअर्स’ के विषय विशेषज्ञ नवनीत यादव, अनुराधा व सिन्धु लूना ने आपदा जोखिम प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं, मानवीय सहायता के मानकों व मानवतावादी सिद्धान्तों, और आपदा के बाद राहत व बचाव के लिए यथाशीघ्र आवश्यकताओं के आकलन को लेकर जानकारी दी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के कानूनी ढांचे तथा व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही व्यवहारिक पहलुओं पर चर्चा की गई।

    कार्यशाला में आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट तथा अप्रोच, संकट, अनावृत्ति, भेद्यता तथा क्षमता पर ज्ञानवर्धन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले में कार्यरत 14 गैर-सरकारी संस्थाओं को आपदा सम्बन्धी राहत व बचाव की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए जिले के अंतर-एजेंसी ग्रुप गठित करने को लेकर जानकारी दी गई। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की प्रशिक्षण व क्षमता वृद्धि समन्वयक सुमन चहल ने कार्यशाला का संचालन किया।

    कार्यशाला में सरकारी विभागों के साथ विभिन्न एनजीओ ने भी लिया बढ़चढ़ कर भाग
    कार्यशाला में रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना, ह्यूमन राइट्स एंड प्रोटेक्शन सेल वेलफेयर एसोसिएशन ऊना, रिषित फाउंडेशन टाहलीवाल, चिंतपूर्णी विकास समिति अम्ब, गुरु का लंगर सेवा समिति, देवभूमि फाउंडेशन, एक मौका एक उम्मीद ऊना, सन राइज़ एजुकेशन सोसाइटी ऊना, अंकुर गगरेट, ब्लड लाइंस और सोशियल वेलफेयर समिति ऊना, एकल नारी कृषि सहकारी सभा व स्वां वूमेन फेडरेशन संस्थाओं ने भाग लिया।

    इस मौके पर डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ से सहायक कमांडेंट अनिल पटियाल, डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड 12वीं बटालियन से धीरज शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति: मुकेश अग्निहोत्री

    परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति: मुकेश अग्निहोत्री

    एचआरटीसी दैनिक वेतन भोगियों का वेतन 375 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया
     
    ऊना/ सुशील पंडित : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही है। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ”सजग साधना सविनय सेवा’’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है
    श्री अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पूर्ववत् जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे कि भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।
    उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।
    निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डी.सी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।
  • Punjab : बाइक व कार की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

    Punjab : बाइक व कार की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

    मोगा। शहर के बाघा पुराना के नजदीक गांव माहला कला से एक सड़क हादसा की खबर सामने आई है। जहां, गांव माहला कला में कार व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर होने से दो नौजवानों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की अपने दो भाइयों के साथ मोटरसाइकिल पर अपने गांव वापस आ रही थीं। इसी दौरान कार व मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार दोनों नौजवानों की मौत हो गई।

    मोटरसाइकिल पर सवार लड़की की एक टांग टूट गई जिसको मेडिकल हॉस्पिटल फरीदकोट में दाखिल करवाया गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : ट्रैफिक पुलिस व गाड़ी ड्राइवर के बीच हाई वोल्टेज हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab : ट्रैफिक पुलिस व गाड़ी ड्राइवर के बीच हाई वोल्टेज हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के नॉवेल्टी चौक पर ट्रैफिक पुलिस और एक ड्राइवर के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा का मामला सामने आय़ा है। जहां, एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे गाड़ी खड़ा करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस से जमकर बहसा-बहसी हुई। गाड़ी चालक सौरव कपूर ने बताया कि मैं नॉवेल्टी चौक स्थित JIO शोरूम में आया था, जिसके बाद मैं दो मिनट के लिए शोरूम के अंदर गया था, जिसके बाद मेरी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने खींच लिया। ट्रैफिक पुलिस मेरे साथ जबरदस्ती कर रही है, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस मुझे अपनी गाड़ी नहीं ले जाने दे रही है और मेरे साथ धक्का-मुक्की कर रही है।

    वहीं, ट्रैफिक पुलिस के प्रमुख चरण सिंह ने कहा कि गाड़ी लाइन से बाहर थी और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया गया था। जिस वजह से हमने इनकी गाड़ी को टो करके ले जाने लगे थे। जिसके बाद गाड़ी चालक ने बहस करना शुरू कर दिया। इसके बाद बंदे इकट्टे करने का धमकी देने लगा है। जिसके बाद हमने कहा कि हम अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद गाड़ी को छोड़ देंगे।

  • शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद

    शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद

    उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को
    ऊना/ सुशील पंडित : व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 जुलाई को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए/एमएससी सीएस/एमएससी आईटी/बीसीए/बीएससी आईटी/पीजीडीसीए/बी कॉम के साथ टेली होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थी को 11,500 से 13,500 रूपये प्रतिमाह और आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की है।
     
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94180-14871 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • कारगिल विजय दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

    कारगिल विजय दिवस पर ऊना में होगा जिला स्तरीय समारोह

    एमसी पार्क ऊना स्थित शहीद स्मारक में होगा आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को एमसी पार्क ऊना में स्थित शहीद स्मारक में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह के सफल आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    एडीसी ने बताया कि जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि समारोह में शहीदों के परिजनों और भारतीय सेनाओं से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

    उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों और सभी ऊना जिला वासियों से कारगिल विजय दिवस समारोह में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। बैठक में सैनिक कल्याण विभाग ऊना के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (रि.) एसके कालिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 103 वाहनों चालान कटे

    ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 103 वाहनों चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने जिला के विभिन्न इलाकों में वीरवार को 103 वाहनों के चालान किए। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 25500 रुपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा अवैध खनन में लिप्त एक वाहन से पुलिस ने 5000 रूपए और खुले में धुम्रपान करने वाले 5 लोगों से 500 रु जुर्माना वसूला है।