Blog

  • Punjab : युवक ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने ब्लेड से काटा गला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। गनीमत रही कि उसे समयनुसार सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसके 20 टांके लगे। घायल की पहचान रोशन के तौर पर हुई है। हालात गंभीर देखते हुए रोशन को पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल युवक के चाचा ने उसे गाली दी थी जिसके बाद उसने गुस्से में आकर खुद के गले पर ब्लेड चला दिया। घायल रोशन के पिता राम सिंह ने बताया कि सोमवार को वह काम से घर लौटा, तो उसे पड़ोसियों ने बताया कि उसके बेटे ने चाचा के साथ विवाद के बाद अपने गले को ब्लैड से काट लिया है।

    जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पिता के सिविल अस्पताल पुहंचने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पिता के अनुसार विवाद किस बात को लेकर हुआ है, इसके बारे में उसे अभी तक कुछ नही पता चला। उनका बेटा अभी बोलने में असर्मथ है। गले पर करीब 20 टांके लगे है।

  • सुबह-सुबह हुआ हादसा : Auto और Car की टक्‍कर में 6 की मौत

    सुबह-सुबह हुआ हादसा : Auto और Car की टक्‍कर में 6 की मौत

    नई दिल्ली : बिहार के बेगूसराय में मंगलवार एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह-सुबह ऑटो और कार में भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी ऑटो सवार हैं। कार में बैठे 3 लोग घायल हैं। हादसे के बाद लोगों के शव ऑटो में फंस गए। घटना हादसा एफसीआई थाना क्षेत्र के NH-31 फोरलेन पर थाना क्षेत्र के बीहट रतन चौक के नजदीक हुआ।

    मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार एक ऑटो सिमरिया की ओर से जीरोमाइल की ओर आ रही था कि तभी रतन चौक के समीप स्वीफ्ट कार से भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मचे कोहराम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे तथा पुलिस को सूचना ही। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से 3 घायल को निजी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मृतकों की पहचान की कोशिश कर रही है।

  • आज का राशिफल, 9 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 9 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और मंगलवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल चतुर्थी तिथि चल रही है। आज देर रात 2 बजकर 26 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज धैर्य और समझदारी से काम करेंगे। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है।

    वृष राशि-आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राँग रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

    मिथुन राशि-आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    कर्क राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। आज माता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर सामंजस्य बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।

    सिंह राशि-आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन अच्छा है। कहीं निवेश करने का मन बनायेंगे, जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा। आज आपके कारोबार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

    तुला राशि-आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जो भी काम करना है, आज पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं और कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत का सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है।

    मकर राशि-आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा। नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपकी कामकाज में रुचि भी और बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है। आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब संबंधी परेशानी खत्म होने के योग हैं। काम में आपका मन लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज कुछ मामलों में आप बड़े भाई से सलाह लेंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चो के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे

     

  • J&K: कठुआ में आतंकी हमले में चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

    J&K: कठुआ में आतंकी हमले में चार जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

    जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के जवानों पर आतंकी हमले की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कठुआ जिले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका, जिसमें 4 भारतीय जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल भी हुए हैं। जिनको आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में उस वक्त हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे।

    सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकवादी पास के जंगल में भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। इसके साथ ही सेना ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

  • Punjab Police के 22 inspectors बने DSP, पढ़ें सूची

    Punjab Police के 22 inspectors बने DSP, पढ़ें सूची

    चंड़ीगढ़। पंजाब सरकार के गृह विभाग तीन की शाखा में तैनात पंजाब पुलिस के 22 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी के पदो पर प्रमोट करने के आदेश जारी किये हैं। नीचे दी गई सूची में विभाग द्वारा जारी किये गये आदेश की कापी और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

  • युवक को 6 बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं आई मौत, जाने वजह

    युवक को 6 बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं आई मौत, जाने वजह

    उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। युवक को एक से डेढ़ माह के दौरान छह बार सांप ने काटा। इलाज के बाद युवक भी ठीक हो गया। डर के मारे युवक घर छोड़कर अपने चाचा के घर जा बसा। लेकिन सांप ने उसे दोबारा डस लिया। इस कारण युवक और उसके परिजन दोनों चिंतित हैं। वहीं, इलाज करने वाले भी हैरान हैं।

    सौरा गांव का रहने वाले विकास दुबे को डेढ़ महीने में पांच बार सांप ने काटा था। विकास ने कहा कि उन्हें पहली बार 2 जून को रात 9 बजे उठने पर सांप ने काटा था, जिसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। उन्होंने मुझे दो दिनों के लिए वहां रखा। इलाज के बाद वह ठीक होकर घर लौट आए।

    परिवार को लगा कि यह सामान्य घटना है। इसके बाद 10 जून की रात उन्हें दोबारा सांप ने काट लिया, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और इलाज के बाद घर चले गये। फिर सांपों का डर उस पर हावी हो गया और उसने सावधानी बरतनी शुरू कर दी। लेकिन सात दिन बाद 17 जून को उसे घर में दोबारा सांप ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। फिर उसी अस्पताल में उनका इलाज किया गया और वे ठीक हो गये।

    चौथी बार फिर सांप ने काट लिया। जब उसके परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। और इस बार इलाज के बाद उनकी जान बच गई। उसके रिश्तेदारों और डॉक्टर ने उसको कई दिनों तक अपना अपार्टमेंट न छोड़ने की सलाह दी है। इस सलाह के बाद, वह राधानगर में अपनी मौसी के घर चले गए। वहीं शुक्रवार की शाम करीब 12 बजे उसी वही घर पर दोबारा सांप ने डस लिया।

    इसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें उसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए। इसके बाद वह मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित अपने चाचा संतोष दुबे के घर चला गया। लेकिन 6 जुलाई की दोपहर वह घर पर सो रहा था, जहां उसे छठी बार सांप ने डस लिया। जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी, उनके परिवार वालों ने उन्हें तुरंत उसी अस्पताल में भेजा, जहां पहले उनका इलाज हुआ था।

    इलाज के बाद वह ठीक हो गए और डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। युवक का यह भी कहना है कि सांप ने उसे सिर्फ शनिवार और रविवार को ही काटा है। सांप हर बार काटने से पहले ही इसे पहचान लेता है। वहीं, डॉक्टर का कहना है कि हर बार सांप के काटने के नए निशान खोजे जाते हैं। हर बार सांप के जहर के खिलाफ आपातकालीन दवाएं निर्धारित की जाती हैं।

  • AAP पार्टी का बड़ा खुलासा : Senior Deputy Mayor रहते सुरिंदर कौर ने बेटे को निगम में JE पद पर करवाया भर्ती, देखे वीडियो

    AAP पार्टी का बड़ा खुलासा : Senior Deputy Mayor रहते सुरिंदर कौर ने बेटे को निगम में JE पद पर करवाया भर्ती, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी वेस्ट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर जमीन घोटाले के बाद अब फिर एक बड़ा खुलासा किया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए अपने बेटे को नगर निगम में जुनियर इंजीनियर (JE) के पद पर भर्ती करवाया था।

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस मामले का खुलासा करते हुए आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि सुरिंदर कौर ने अपने बेटे करण सुमन को 9 जनवरी 2019 को निगम में ग्रिटिश कंपनी के माध्यम से आउटसोर्स पर जेई भर्ती करवाया। जालंधर में हजारों की संख्या में नौजवान इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर बेरोजगार बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर उनकी जगह अपने बेटे को नौकरी दिलवा दी।

    टीनू ने कहा कि उनका बेटा जेई भर्ती होने के बाद कभी काम पर भी नहीं गया। सिर्फ तनख्वाह लेता है। यह स्पष्ट तौर पर सरकारी खजाने को चूना लगाना और अपने पद का फायदा उठाना है। टीनू ने ग्रिटिश कंपनी के इस नियुक्ति से संबंधित सिनियर डिप्टी मेयर का रेफरेंस दिया हुआ एक पत्र भी मीडिया को दिखाया और कहा कि सुरिंदर कौर ने पद का सिर्फ अपने परिवार को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया।

    टीनू ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सुरिंदर कौर पांच साल सीनियर डिप्टी मेयर रहीं, लेकिन कभी भी आम लोगों के लिए मौजूद नहीं रही। उनका दफ्तर हमेशा बंद रहता था। वह डिप्टी मेयर रहते हुए खुद अपने वार्ड में ट्यूबवेल तक नहीं लगवा सकीं।

    गाठ दिवस पवन टीनू ने सुरिंदर कौर के बेटे पर जालंधर के देओल नगर में कोकाकोला कंपनी की 125 मरला कमर्शियल जमीन को गैरकानूनी ढंग से रेसिडेंशियल प्लॉट बनाकर बेचने का दावा किया और उस मामले की विजिलेंस जांच कराने की मांग की थी।

    पवन टीनू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जालंधर का विकास तभी हो सकता है जब ईमानदार लोग विधायक-मंत्री बनेंगे। इसलिए मोहिंदर भगत जैसे ईमानदार व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुने।

  • Punjab : लाखों की रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : लाखों की रिश्वत लेने के आरोप में ASI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने लुधियाना पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 5 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) चरणजीत सिंह को 2,70,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना बस स्टैंड, जवाहर नगर कैंप के पास स्थित होटल ताज के मालिक कमलजीत आहूजा द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त ए.एस.आई. उसके परिवार वालों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 में दर्ज केस में आई.पी.सी. आईपीसी की धारा 307, 379-बी जोड़ने की धमकी देकर उससे रिश्वत के रूप में 2,70,000 रुपये पहले ही वसूल किए जा चुके हैं और अब और रिश्वत की मांग कर रहा है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसमें शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर एएसआई को पेश किया। चरणजीत सिंह और उनके (शिकायतकर्ता) के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पेश की गई है। प्रारंभिक जांच में यह साबित हो गया कि ए.एस.आई. चरणजीत सिंह इस थाने के एस.एच.ओ. उसके नाम पर 2,70,000 रुपये की रिश्वत ली गई थी और वह शिकायतकर्ता से अपना होटल बिना किसी परेशानी के चलाने के बदले में प्रति माह 2 लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए भी कह रहा था।

    इस जांच रिपोर्ट के आधार पर उक्त ए.एस.आई. चरणजीत सिंह के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान इस मामले में उक्त एस.एच.ओ . एवं अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • Punjab : IELTS Center पर चली गोलियां, देखें CCTV

    Punjab : IELTS Center पर चली गोलियां, देखें CCTV

    बटाला। शहर के बस स्टैंड के सामने आइलेट सेंटर पर दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बताय़ा जा रहा है कि के भीड़भाड़ वाले इलाके में बस स्टैंड के सामने आइलेट सेंटर पर दिनदहाड़े गोलियां चली है। गनीमत यह रही कि इस में कोई हताहत नहीं हुआ। लोकिन आइलेट सेंटर की खिड़कियां टूट गईं। मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो युवक चेहरा ढंककर साथ आए और फायरिंग कर दी।

    वहीं, पुलिस अधिकारियों की माने तो उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जो सीसीटीवी है उसकी जांच की जाएगी। साथ ही टीमें गठित कर जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: BJP के बड़े लीडरों को मिली जान से मारने की धमकी

    Punjab: BJP के बड़े लीडरों को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़: पंजाब बीजेपी के बड़े लीडरों की जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई है। इन लीडरों में श्रीनिवासुलु, मनजिंदर सिरसा, परमिंदर बराड़ व तजिंदर सिंह सरां का नाम शामिल है। बता दें इससे पहले भी बीजेपी नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले लुधियाना से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अमित गोसाईं को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी।