Blog

  • पंजाब : पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। नरिंदर सिंह पीपीएस एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के लोग सुरक्षित महसूस करें, इसलिए पंजाब पुलिस की ओर से समय-समय पर ऑपरेशन चलाए जा रहे है। इसी कड़ी के चलते आज ऑपरेशन कासो चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है। ताकि शरारती तत्वों को यह संदेश मिल सके कि पंजाब पुलिस अब नशे और शरारती तत्वों के खिलाफ पूरी तरह से तैयार है।

    पुलिस ने सब डिवीजन ग्रामीण, पुलिस स्टेशन सदर, बठिंडा के गांव बीर तालाब और सब डिवीजन तलवंडी साबो इलाके में संदिग्धों के घरों में तलाशी अभियान चलाया। इस तलाशी अभियान से पहले इलाके के अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया और सील कर दिया गया। ताकि कोई भी अपने इलाके से बाहर न निकल सके।

    इस तलाशी अभियान के दौरान 20 व्यक्तियों और 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन, 5 किलो चूरापोस्त, 38 मोबाइल फोन, 100 बोतल अवैध शराब, 3 अलग-अलग कारें, 6 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटर, 94000/- ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान लोगों से यह अपील की गई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए आम लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि नशा तस्करों पर लगाम लगाई जा सके।

  • 16 वर्षीय लड़की का चाकू मारकर क+त्ल, 7 वर्षीय बच्ची ने भी तोड़ा दम, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले की संजय कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 16 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के सदमे में मृतक लड़की की 7 वर्षीय छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया। मृतक लड़की सलमा की मां मनजीत कौर ने बताया कि इलाके में रहने वाला लड़का उनकी लड़की से जबरन शादी करना चाहता था पर जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उसने उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की।

    उन्होंने ने बताया कि जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के ने लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के दौरान अपनी बड़ी बहन पर हुए इस हमले को देख कर छोटी बहन को सदमा लग गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस तरह एक ही परिवार की दोनों लड़कियों की मौत हो गई। दूसरी ओर एस.पी. सिटी पटियाला मुहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • चाय की दुकान में 9 रुपए को लेकर भड़के युवकों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में चाय के 9 रुपए के पीछे कुछ युवकों ने पूरी दुकान तोड़ डाली। मारपीट की यह वारदात सेक्टर 18 ओल्ड दिल्ली रोड स्थित पंढरपुरी चाय की दुकान पर हुई। यह दुकान मारुति सुजुकी के गेट नंबर 1 के सामने महाराष्ट्र की फेमस चाय पंढरपुरी के नाम से है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस वक्त हमला हुआ, उस समय दुकान में सिर्फ साहिल तिवारी नाम का कर्मचारी था। साहिल के मुताबिक 2 मार्च की रात 8 बजे दुकान पर कुछ लोग चाय पीने आए थे।

    साहिल ने चाय भी दी लेकिन एक चाय 15 रुपए की थी और आरोपी ग्राहक एक चाय के 12 रुपए दे रहे थे। जिसके बाद साहिल ने 9 रुपए और देने को कहे तो इस बात से गुस्साए ग्राहकों ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने पूरी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस पूरे मामले की शिकायत पालम विहार थाने में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। फिलहाल पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस पूरे मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री ऑफिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस सीसीटीवी पर संज्ञान लिया है और इस पूरे मामले की जानकारी मांगी है।

  • बस और ट्रक में टक्कर, 3 की मौ’त, 42 यात्री घायल

    सागर : बस और ट्रक की भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। हादास इतना भीषण था कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। गुरुवार सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। महिला समेत दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। 42 यात्री घायल हैं। सभी को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया है। 2 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसा खुरई के खिमलासा रोड पर धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर सुबह करीब 9.30 बजे हुआ।जानकारी के अनुसार सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से सागर जा रही थी। 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा लोग थे।

    खुरई से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक में बस जा घुसी। बसाहारी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और रामसागर निवासी बस ड्राइवर इकबाल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को  सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  20 से ज्यादा लोगों को मामूली चोटें आई है। बस में सवार अधिकांश यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के बताए जा रहे हैं। एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा है।

  • पंजाबः आज मीट की दुकानें रहेंगी बंद, आदेश जारी

    होशियारपुरः महाशिवरात्रि पर्व के संबंध में 7 मार्च यानी आज निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने मार्गों पर मांस की दुकानें, बूचड़खाने बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि उत्सव कमेटी के संबंध में 7 मार्च को दोपहर 2 बजे शिव मंदिर, जेजों दी बावली, भवानी नगर, भरवाईं रोड होशियारपुर से आसपास के गांवों व शहरों के सभी मंदिरों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में समिति ने उक्त मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रखने का अनुरोध किया है।

  • पंजाबः टोल प्लाजा के पास डटे ट्रक ड्राइवर, भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर में कुछ दिन पहले आल पंजाब ट्रक ऑपरेटर यूनियन की 5 मजदूर जत्थेबंदियों ने आज नेशनल हाईवे को दोनों ओर से बंद करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज लाडोवाल टोल प्लाजा के किनारे दरिया बिछाकर यूनियन बैठ गई है। बताया जा रहा है कि जहां उनकी प्रशासन के साथ एक बजे मीटिंग रखी गई है। ऐसे में अगर मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकलता तो ट्रक यूनियन का कहना है कि वह हाईवे को दोनों ओर से बंद कर देंगे। वहीं ट्रक यूनियन द्वारा हाईवे बंद करने के मामले में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लाडोवाल टोल के पास लगा दी गई है। 

    हालांकि इस मामले को लेकर ट्रक यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हैप्पी संधू का कहना है कि सरकार केवल बैठकें कर समय बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि अब वे अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान हैपी संधू ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पिछले दो माह में सरकार के साथ उनकी मीटिंगे हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से सरकार ने उनके साथ 1 बजे को मीटिंग रखी है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए रमेश सहोता ने बताया कि उनकी लेबर पॉलिसी को लेकर मुख्य मांगे है। उन्होंने कहा कि लेबर को उनके काम का सीधा भुगतान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच एक टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसमें टेंडर कारक उन्हें बड़े स्तर पर लूट रहे है। उनका कहना है कि टेंडर कारक सरकार से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें कम दाम दे रहे है। ऐसे में रमेश का कहना है कि अगर काम लेबर ने करना है तो साफ-सफाई हमने करने है तो ऐसे में सरकार द्वारा क्यों नहीं उन्हें सीधा भुगतान दिया जाता। 

  • गौर सिटी में लगी भीषण आग, चारों तरफ फैला धुआं, मची अफरातफरी, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन के बिरसख इलाके में भीषण आगलगी की घटना की जानकारी आ रही है। ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन में स्थित बहुमंजिला इमारत में आग लगने की खबर है। गौर सिटी- 2 के 16th एवेन्यू में भीषण आग लगने की खबर है। आगलगी की घटना को लेकर जानकारी आई है कि पहले एक फ्लैट में आग लगी। बाद में यह फैलकर दूसरे फ्लैटों तक पहुंच गई। दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंस गए। मौके पर दमकल की दो गाड़ियों वहां पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। वहीं, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं। उनके स्तर पर टावर में फंसे लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। 20 मंजिला अपार्टमेंट के दो फ्लैट इस आग में पूरी तरह खाक हो गए। वहीं, चार फ्लैट इस आग के कारण झुलस गए।

    जानकारी के मुताबिक, नोएडा एक्सटेंशन स्थित गौर सिटी- 2 के 16th एवेन्यू में आग लगी है। इस मामले में पता चला है कि सोसायटी के टावर में भीषण आग लगी और इसके बाद पूरा टावर धुएं की चपेट में आ गया। आग लगने की घटना के बाद सोसायटी में अफरातफरी मच गई। आग लगने के बाद तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगलगी की घटना में लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग बुझा दी गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

    एक फ्लैट में लगी आग के अन्य फ्लैट्स तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए इसे बुझाने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने घरों को खाली कराना शुरू कर दिया है। अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। दमकल विभाग की टीम के सदस्यों की ओर से फ्लैट और बाहर में लगी आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए हैं। सीएम ने इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था का आदेश जारी किया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी के 16th एवेन्यू में भीषण आग लगी। आग लगने की घटना के दौरान एक फ्लैट भीतर से बंद थी। दूसरे फ्लैट के लोग सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरे। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है।

    नोएडा एक्सटेंशन में लगी आग की चपेट में तीन से चार फ्लैट आए हैं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। अब आगलगी के बाद की भयावह तस्वीर सामने आई है। इसमें टावर के तीन से चार फ्लैट तक लपटों के पहुंचने का मामला सामने आया है। आग की तपिश की वजह से ऊपर के फ्लैट में लगी आग से बालकनी के शीशे तक टूट गए। आगलगी की घटना टावर में रहने वाले लोग नीचे आए। फायर ब्रिगेड टीम के सदस्यों ने आग बुझाने के बाद इस हादसे में किसी के हताहत न होने का दावा किया है। घटना में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

  • फगवाड़ा : 7 पिस्तौल और 35 कारतूस सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा,राजेश : जिला कपूरथला एस.एस.पी वत्सला गुप्ता के आदेश पर जिले में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान फगवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज है।

    प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि एस.पी रूपेंद्र कौर भट्टी और डीएसपी जसप्रीत सिंह की निगरानी में फगवाड़ा के सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बसिमन सिंह सहित पुलिस टीम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौसपुर कट के पास की गई नाकेबंदी के दौरान जब शंका होने पर एक आती स्विफ्ट को रोका।

    जिसमें 3 युवक सवार थे, एसएसपी गुप्ता ने पुलिस पार्टी ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 32 बोर के 5 पिस्तौल, 30 बोर की एक पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल 32 बोर की 16 कारतूस और 30 बोर की 19 कारतूस बरामद हुए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

  • फार्मेसी की दुकान में हमालवारों ने की मारपीट, देखें CCTV

    नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थिति गौर सिटी 2 में मेडिकल फार्मेसी की दुकान में घुसकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि फार्मेसी की दुकान में पहले कुछ लोग मालिक से बहस करते हैं, उसके बाद अचानक हिंसक होकर दुकानदार को खींचकर पीटने लगते हैं। वीडियो में एक महिला दुकानदार को बचाने की कोशिश करती है तो लोग उसे महिला को भी मारने लगते हैं। फार्मेसी के दुकानदार एसपी सिंह के अनुसार, उनकी दुकान पर एक बुजुर्ग महिला दवा का खाली पत्ता लेकर दवाई लेने आई थी। उन्होंने खाली पत्ते में लिखे दवा के नाम के अनुसार दवा दे दी। थोड़ी देर बाद महिला का बेटा दुकान में आया और कहने लगा कि दवा गलत क्यों दी?

    एसपी सिंह का कहना है कि उन्होंने बताया कि महिला जो दवा का पत्ता लेकर आई थी, मैंने वही दवा दी है। इस बात को सुनकर वह भड़क गया और उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। बिसरख थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि 112 नंबर पर मारपीट की कॉल के बाद पुलिस मौके पर गई थी और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।तफ्तींश और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही आरोपियो जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

  • IPL 2024 में AB de Villiers की हुई वापसी

    नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) शुरू होने में होने अब बेहद ही कम समय बचा है। वहीं आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आरसीबी टीम में पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की अब एक बार फिर से वापसी होने वाली है। इस बार एबी डिविलियर्स आरसीबी में एक नई भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। बता दें, 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो रही है और पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला है।

    ऐसे में अगर अब एबी डिविलियर्स आरसीबी के बल्लेबाजों को गाइड करते हैं तो ये आरसीबी को थोड़ी मजबूती देगा। आरसीबी भी इस बार आईपीएल में पूरी मजबूती के साथ मैदान पर उतरने वाली है। विराट कोहली भी अब आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। आईपीएल के दौरान फैंस विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी देखना काफी ज्यादा पसंद करते थे। एबी डिविलियर्स ने काफी पहले ही आईपीएल को अलविदा कह दिया था। लेकिन आईपीएल में डिविलियर्स का प्रदर्शन काफी शानदार था। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 184 मैच खेले थे। जिसमें डिविलियर्स ने 5162 रन बनाए थे। इस दौरान एबी के बल्ले से 40 अर्धशतक और 3 शतक निकले थे। आईपीएल में एबी डिविलियर्स का बेस्ट स्कोर नाबाद 133 रनों का था।

    आरसीबी के लिए डिविलियर्स ने काफी क्रिकेट खेला था। अब एक बार फिर से डिविलियर्स आरसीबी में वापसी करने के लिए तैयार हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी आईपीएल के नए सीजन के लिए भारत आने के लिए तैयार हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए एबी डिविलियर्स ने बताया कि वह 2024 सीजन में आरसीबी में एक छोटे कोचिंग कार्यक्रम के लिए तैयार हो सकते हैं। इसको लेकर उनकी विराट कोहली से भी बातचीत हुई है। डिविलियर्स का कहना है कि अभी अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन विराट चाहते हैं कि मैं आईपीएल 2024 के लिए भारत आऊं और आरसीबी के बल्लेबाजों के साथ थोड़ा समय बिताऊं।