Blog

  • शिशुलिंगानुपात में समानता लाने के लिए नियमित प्रयास जरूरी: विश्वमोहन 

    शिशुलिंगानुपात में समानता लाने के लिए नियमित प्रयास जरूरी: विश्वमोहन 

    ऊना/सुशील पंडित : पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं  के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ब्लाक ऊना में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शिशु लिंगानुपात में हुई बढ़ोतरी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि ब्लाक ऊना में इस योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।   उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात 875 था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 949 रहा। जबकि वर्तमान में ब्लाक ऊना का शिशु लिंगानुपात 959 हो गया है जोकि जिला ऊना में सबसे अधिक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार लिंगानुपात में नियमित रूप से सुधार हो रहा है, जिसकी गति को भविष्य में भी बनाये रखने के प्रयास जारी रखें। लिंग जांच ना हो, इस बारे आम जनमानस को जागरुक किया जाए और किसी संस्थान में ऐसा मामला किसी के ध्यान में आता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दी जाए ताकि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जा सके। 
      बैठक  में पोषण अभियान के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उप मंडल अधिकारी ने कहा कि बच्चे के पहले 1000 दिन स्तनपान, ऊपरी आहार, गृह भ्रमण सहित अति कुपोषित बच्चों की निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। शिशुओं में संतुलित आहार आदतों के विकास के लिए महिलाओं को जागरुक किया जाए।  उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया की जो बच्चे राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा अनीमिक पाये गये थे उनकी अनुवर्ती रिपोर्ट उप मंडल अधिकारी को भी उपलब्ध करवाई जाए।   बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपाल शर्मा , खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, एसएमएस कृषि विभाग प्यारो देवी, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच सुरजीत सिंह व अशोक कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कांता देवी, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र शर्मा, एमसी ऊना प्रतिनिधि, समस्त पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना ऊना,  संख्याखिक सहायक , पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए ।
  • कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग

    कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग

    विधायक खैरा ने केंद्रीय मंत्री ​नितिन गडकरी को लिखा पत्र

    विधायक की चेतावनी, केंद्र ने नहीं मानी मांग तो करेंगे संघर्ष

    भुलत्थ। भुलत्थ एरिया में जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात के बीच भुलत्थ विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की मांग उठाई है। खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जहां दरिया ब्यास के बढ़े जलस्तर की वजह से विधानसभा भुलत्थ व श्री हरगोबिंदपुर में मची तबाही के हालात बयां किए हैं, वहीं जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बने डिजाइन की गंभीर खामी से अवगत करवाया है। खैरा ने इस मांग के न पूरे होने पर केंद्र को संघर्ष का रास्ता अ​ख्तियार करने की चेतावनी तक दे डाली है।

    केंद्रीय मार्ग व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में सुखपाल सिंह खैरा ने बताया कि वह इस पत्र के जरिये पंजाब की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बनाए जा रहे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के डिजाइन में एक बहुत गंभीर खामी की तरफ ध्यान ला रहे हैं। क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र 26-भुलत्थ विधानसभा के किनारे लगभग 50 किलोमीटर से अधिक और विधानसभा श्री हरगोबिंदपुर के 15 किलोमीटर दायरे में दरिया ब्यास बहता है। जिसके चलते भुलत्थ के दरिया ब्यास से ​घिरे होने के चलते इस जलग्रहण क्षेत्र में जम्मू-कटर  एक्सप्रेसवे के गलत निर्माण की वजह से जनजीवन, संपत्ति और फसलों का बहुत बड़ा नुकसान की संभावना है। 

    मौजूदा समय में इस क्षेत्र में बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे सामान्य डिजाइन का है। जिससे एक्सप्रेसवे के नीचे से पानी की पाइप से जल निकासी का प्रावधान उचित नहीं है। इससे समस्या बढ़ेगी। जबकि डिजाइन दरिया पर सामान्य पुलों की तरह पूरे दरिया के तल पर एक स्तंभ आधारित ऊंची सड़क की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह तत्काल यह बहुत बढ़ी खामी आपके संज्ञान में ला रहे हैं, क्योंकि जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे में उक्त दरिया क्षेत्र में कंक्रीट की दीवार बन गयी है जिसके कारण भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इस बढ़े जलस्तर के दबाव से ब्यास दरिया के दोनों ओर बने धुस्सी बांध के टूटने का अंदेशा पैदा हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि दरिया का धुस्सी बांध टूट जाता है तो पंजाब में वर्ष 1988 में आई बाढ़ की तरह ही जान-माल और फसलों की भारी क्षति होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए उक्त ​स्थिति को सुर​क्षित रखने के लिए वह अनुरोध करते हैं कि एनएचएआई को ब्यास दरिया के उक्त क्षेत्र में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को तुरंत फिर से डिजाइन करने के निर्देश दिए जाएं। विधायक खैरा ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी इस मांग पर केंद्र सरकार ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगे।

  • जालंधरः हत्या मामले में 3 साल से चल रहे दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, एक पिस्तौल बरामद

    जालंधरः हत्या मामले में 3 साल से चल रहे दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार, एक पिस्तौल बरामद

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर की पुलिस ने हत्या मामले में चार साल से चल रहे दो वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान परमिंदर भाडीयां उर्फ पिदंरी निवासी गांव पलाही थाना सदर फगवाड़ा और गुरपाल सिंह निवासी टड्डां थाना टाडां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 21 फ़रवरी 2020 को थाना फिल्लौर में मुक़दमा नंबर 43 आईपीसी धारा 302 और आर्म एक्ट के तहत मृतक के बड़े भाई सतपाल निवासी हरिपुर खालसा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई सुनील कुमार उर्फ शीलां की स्कूल में गोलियां मार हत्या कर दी थी।

    जिसके बाद उनकी टीम मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि परमिंदर ओर गुरपाल की दोस्ती आनंदपुर साहिब में होल्ले मोहल्ले के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ इकट्ठे रहे। पुलिस जाँच में सामने आया कि परविंदर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी के रामपाल सुनील कुमार उर्फ़ शीला के साथ नज़ायज संबंध है, जिसकी वीडियो सुनील कुमार के पास है और वह उसे वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल कर रहा है, जिसके बाद दोनों ने उसकी हत्या की साज़िश रची और यूपी जाकर दो अवैध देसी पिस्तौल और आंठ रौंद ख़रीद कर लाए।

    यूपी से दो से तीन दिन उसकी दुकान की रेकी की और फिर वारदात में परमिंदर सिंह ने तीन फ़ायर और गुरपाल सिंह ने दो फ़ायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गोपाल सिंह ने अपना पिस्तौल वहीं नज़दीक गंदे नाले में फेंक दिया और परविंदर ने अपना पिस्तौल अपने पास ही रख लिया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकी और ख़ुलासे हो सके।

  • जालंधर: अब जहाजों वाले गुरुद्वारे में नही चढ़ेंगे जहाज, देखें वीडियो

    जालंधर: अब जहाजों वाले गुरुद्वारे में नही चढ़ेंगे जहाज, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब के जिला जालंधर में जहाजों वाले गुरुद्वारे के नाम से मशहूर गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में अब श्रद्धालु जहाज नही भेंट कर सकेंगे। कुछ दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी को यह आदेश दिया था कि अब पंजाब के किसी भी गुरुद्वारा में जहाज न भेंट किये जाये| यह आदेश इस लिए दिया था की पंजाब के ज्यादातर युवा विदेश जा रहे है|  

    जालंधर के शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब में भी पिछले कई सालों से शर्धालू विदेश जाने की चाहत में जहाज भेंट कर देते थे| इस के बाद गुरुद्वारा साहिब के बाहर जहाज ने भेंट करने के बेनर लगा दिए है| इस बारे में जानकारी देते हुए शहीद बाबा निहाल सिंह तलहन साहिब के मेनेजर बलजीत सिंह ने बताया की पहले भी गुरुद्वारा साहिब में जहाज न भेंट करे| क्योंकि सिख धरम में गुरु के आगे की अरदास ही सबसे बड़ी है और आप अरदास करे| उन्होंने यह भी बताया की श्री अकाल तख़्त साहिब के मोखिक आदेश के बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के बाहर बेनर लगा दिए है| येही नहीं गुरुद्वारे साहिब में जहाज लेकर आने वाले शर्धालूयों को भी मना कर दिया जाता है|

    इस बारे में जब वहां के दुकानदारों से बातचीत की गई तो उन्होंने भी यही बताया कि वे भी सभी ग्राहकों को जहाज खरीदते वक्त यही बताते है कि बाबाजी के सामने सच्चे मन से प्रार्थना करे न की जहाज चड़ाए। हम खिलोनो का काम करते है और ज्यादातर दुकाने भी खिलोने की है और वहां पर सिर्फ जहाज खिलोने के तौर पर बेचे जाते है|

  • जालंधर: 25 बोतलें अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर: 25 बोतलें अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने 25 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान आत्मा सिंह उर्फ आतु निवासी गांव सगोंवाल थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अश्विनी कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव कादीयां से लिदंड कलां से होते हुए गांव सगोंवाल की तरफ जा रहे थे, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आत्मा राम निवासी सगोंवाल अपने घर में अवैध शराब बेचने का कारोबार कर रहा है। जहां एएसआई अश्विनी कुमार ने अपनी टीम सहित आरोपी आत्मा के घर से रेड कर 25 बोतलें अवैध शराब बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः अलग अलग मामलों में दो वांछित भगोड़े गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने अलग अलग मामलों में चल रहे वांछित भगोड़ों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान जसवीर राम निवासी गांव धर्मकोट थाना सदर नवां शहर और विनोद यादव निवासी सब्ज़ी मंडी मक़सूदा के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ प्रराभी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 23 मार्च 2023 को थाना रामामंडी में मुक़दमा नंबर 65 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित जसवीर के खिलाफ दर्ज किया गया, जिसमें अदालत में आरोपित जसवीर को 7 फ़रवरी 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था जिससे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम आरोपित जसवीर को घर से दबोच कर संबंधी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। इसी तरह उनकी टीम ने आईपीसी धारा 188 में चल रहे वांछित भगोड़े को गिरफ़्तार किया है। अरोपित के खिलाफ 25 जुलाई 2020 को थाना एक में मुक़दमा नंबर 113 आईपी धारा 188 के तहत किया गया था जिसमें विनोद यादव को टीम तीन जनवरी 2023 को वांछित भगोड़ां करार कर दिया था।

  • जालंधरः इस चौक के पास लोगों का प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

    जालंधरः इस चौक के पास लोगों का प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

    जालंधर, ENS: शहर में कई सड़कें टूटी हुई हैं। जिनको लेकर लोगों ने अनोखे ढंग से प्रशासन तक अपनी आवाज पहचाने के लिए रोष जताया है। शायद पहली बार हुआ होगा जब लोगों को प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए भूत का सहारा लेना पड़ा। रोष जताने के लिए टूटी सड़कों पर भूत की वेशभूषा में कुछ युवक एकत्र हुए तथा उन्होंने भूत के रूप में HMV College रोड पर नाटिका पेश की। उनका कहना था कि यहां से रोज हजारों लोग गुजरते हैं और खस्ता सड़कों की हालत की वजह से वह लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। आज यह प्रदर्शन सिर्फ प्रशासन की आंखें खोलने के लिए किया गया।

    इस बारे मीडिया से बातचीत करते नाटक कलाकारों की हेड रेखा ने बताया कि जिस सड़क पर आज हम प्रदर्शन कर रहे हैं, इस रोड पर बहुत सारे कॉलेज है और रोज विद्यार्थी अपनी अच्छी शिक्षा के लिए यहां पर पहुंचे हैं, लेकिन बड़े-बड़े गड्ढे उन्हें बहुत ज्यादा तंग करते हैं, और कई बार वह दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन ने अपनी आंखें बंद कर रखी है। आज हमारा प्रदर्शन करने का सिर्फ इतना मकसद है कि प्रशासन इस मुद्दे पर ध्यान दें और सड़कों को ठीक करे।

  • ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य 

    ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य 

    जल शक्ति विभाग में 5 हजार रिक्त पदों पर शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री 
     
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन कार्यों की बदौलत इस साल बरसात में भारी बारिश के बावजूद ज़िला में कम नुकसान हुआ है और प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में यहां पर जन-जीवन भी कम प्रभावित हुआ है। इसके अतिरिक्त ज़िला में स्वां नदी की विभिन्न सहायक खड्डों के पांचवे चरण के चैनलाइजेशन का कार्य 338 करोड़ से पूरा किया जा रहा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में जल शक्ति विभाग की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक के दौरान कही। 
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2000 करोड़ का नुकसान हुआ है। लेकिन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वीर योद्धाओं की तरह दिन-रात कार्य करके प्रदेशवासियों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विभाग में 5 हजार विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा जिससे आने वाले समय में विभाग की कार्य क्षमता में इजाफा होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ईमानदारी, कर्त्तव्यनिष्ठा तथा मानवीय दुष्टिकोण के साथ लोगों की सेवा करते हुए आमजन में विभागीय छवि को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास में धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं के सुनियोजित विस्तार के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करें ताकि निकट भविष्य में इस क्षेत्र में पेयजल के साथ-साथ सिंचाई सुविधा का लाभ भी क्षेत्रवासियों को मिल सके। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली गोविंद सागर झील से पानी उठाने के लिए अब भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानाकलां मंडल के तहत निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं को 31 मार्च 2024 तक पूरा करें।
    जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान ने उपमुख्यमंत्री को जानकारी दी कि जल शक्ति मंडल थानाकलां के तहत 40 पेयजल व 81 सिंचाई योजनाओं के अतिरिक्त 1024 हैंड पंप तथा 2 रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर कार्यशील हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में 60 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एडीबी के तहत क्षेत्र की धार चामुखा, चमियाड़ी सिहाणा, सरोह, डरोह पेयजल योजनाओं के सुधार कार्य को आरम्भ कर दिया गया है, जिस पर 15.55 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागवानी को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए एडीबी एचपी शिव प्रोजेक्ट द्वारा 18.45 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिसके तहत पांच पंचायतों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत लठियाणी व धुंधला क्षेत्र के लिए गोविंदसागर झील से पानी उठाकर विभिन्न पेयजल योजनाओं में पानी की वृद्धि के मकसद से एक अलग से पेयजल योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 
    इससे पूर्व विश्रामगृह बंगाणा में कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी तथा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।                                                                                                           
    बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व देशराज मोदगिल, कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा व उपाध्यक्ष मुनीष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश पंडित, महासचिव अजय कुमार प्रवीण पाधा व शाम चंदेल, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दौलत राम, प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, पूर्व सैनिक सेल के अध्यक्ष केवल कृष्ण, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, डीएफओ ऊना सुशील राणा, एसडीम बंगाना मनोज कुमार, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश कुमार धीमान, अधिशाषी अभियंता प्रवीण शर्मा व अश्वनी बंसल सहित जलशक्ति विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
  • जालंधर :  नीले महल में युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : नीले महल में युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : महानगर के थाना 2 के अंतर्गत आते नीले महल में 2 पक्षों में लड़ाई-झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान करन कुमार उर्फ मनू निवासी नीले महल के तौर पर हुई है। मृतक के बड़े भाई तरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई रात अपना काम खत्म कर जब घर आया तो उसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू गली में गाली गलौच करने लग पडा,

    जिसके बाद तरुण ने अपने भाई करन को छत पर भेजा, तो उसी दौरान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू उनके घर पर ईट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले के दौरान उसके भाई के सिर पर ईट लग लगी, जिसके कारण  नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ थाना 2 की पुलिस ने मृतक के भाई तरुण को ब्यानों के अधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को सिविल अस्पातल के नज़दीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पूछताछ करेगी।

  • कपूरथला :  बाढ़ के पानी में बहा व्य​क्ति, सर्च आपरेशन जारी, देखें वीडियो

    कपूरथला : बाढ़ के पानी में बहा व्य​क्ति, सर्च आपरेशन जारी, देखें वीडियो

    कपूरथला :  भुलत्थ के मंड एरिया में दरिया ब्यास का जलस्तर बढ़ने से जहां हजारों एकड़ फसल व पशुधन पानी की जद में आए गए है। वहीं एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से मंड एरिया में 30 घंटे से सर्च करने के बावजूद अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता हुए युवक के पिता जरनैल सिंह निवासी मंड कूका ने बताया कि जब एकदम से ब्यास का जलस्तर बढ़ गया तो उसका बेटा लखवीर सिंह उर्फ ​​लक्खा (45) और पोता आकाशदीप सामान बचाने में जुट गए।

    इस बीच अचानक उनकी एक भैंस पानी में गिर गई तो लखवीर सिंह उसे बचाने पानी में कूद गया। पिता को बचाने के लिए पीछे ही उसका पोता आकाशदीप भी पानी में कूद गया। इन दोनों को देखकर उनका एक पड़ोसी भी बचाने के लिए पानी में उतर गया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों गायब हो गए और कुछ देर बाद उसके पाेते आकाश और पड़ोसी को बचाव कार्य में जुटे लोगों ने बचा लिया, लेकिन लखवीर सिंह अभी भी लापता है।

    उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अगर समय रहते हमें जानकारी दी गई होती तो ऐसे हालात पैदा नहीं होते। एसडीएम भुलत्थ संजीव शर्मा ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें सर्च कर रही हैं।