Blog

  • जालंधरवासियों को DC विशेष सारंगल देने जा रहे सौगात 

    जल्द ही आधुनिक स्ट्रीट फूड हब होगा विकसित

    जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल जल्द ही शहरवासियों को बड़ी राहत देने जा रहे है। मामले की जानकारी देते हुए डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि आदर्श नगर मार्केट में एक आधुनिक स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा, जहां जल्द ही जालंधर निवासी साफ स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने जालंधर नगर निगम को चुने गए स्थान (आदर्श नगर) संबंधी विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भेजने को कहा ताकि इसे उच्च अधिकारियों को भेजा जा सके।

    उन्होंने कहा कि यह नया हब फूड प्रेमियों के लिए साफ, हवादार, गैर-प्रदूषणकारी वातावरण सुनिश्चित करेगा। यहां साफ पानी, पार्किंग, रोशनी प्रबंध, सफाई एवं कूड़ा निपटाने जैसी सामान्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा विक्रेताओं, सहायकों को ‘खाद्य स्वच्छता’ के संबंध में उचित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सारंगल ने कहा कि यह विक्रेताओं, सहायकों को सक्षम अथारिटी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफ.एस.एस.ए.आई) से लाइसैंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने में भी सहायता दी जाएगी।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्ट्रीट फूड यहां की भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और विक्रेताओं को अपने कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड हब न केवल भोजन तैयार करने के दौरान सफाई के स्तर में सुधार करेगा बल्कि उपभोक्ताओं को भोजन परोसने के तरीके में भी सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग प्रदूषण के कारण सड़कों के किनारे खाने-पीने से परहेज करते है लेकिन यह फूड हब स्थानीय भोजन को लोकप्रिय बनाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह, नगर निगम के ज्वाईंट कमिश्नर पुनीत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

  • मशहूर सिंगर का हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

    मुंबई :  हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर सिंगर राशिद खान का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक वो लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा था। हालांकि बीते कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन अफसोस 55 साल की उम्र में राशिद खान कैंसर से जंग हार गए और हमेशा -हमेशा की लिए दुनिया से रुखसत हो गए।

    खान के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है। बता दें कि सिंगर  राशिद खान ने इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। सिंगर के टॉप गानों की बात करें तो वह इंडस्ट्री में ‘तोरे बिना मोहे चैन’ नहीं जैसा सुपरहिट गाना गाया था। वहीं वह शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान में भी गाना गा चुके हैं। वह ‘राज 3’, ‘कादंबरी’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मंटो’ से लेकर ‘मीटिन मास’ जैसी फिल्मों में गाने गा चुके हैं। वहीं उनके एक हिट गाने में  ‘जब वी मेट’ का ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ भी शामिल है। जिसे आज भी लोग बड़े चाव से सुनते हैं। 

  • पंजाब : 15 जनवरी को होगा शिरोमणि अकाली दल की बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन, देखें वीडियो

    मोगा : हर साल की तरह इस साल भी 15 जनवरी को मोगा जिले के गांव तख्तूपूरा 3 गुरुओं की चरण छूती पवित्र धरती पर मकर सक्रांति का मेला बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। वही इस दिन शिरोमणि अकाली दल की ओर से प्रधान शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में एक बहुत बड़ी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

    इस कांफ्रेंस में पंजाब भर से शिरोमणि अकाली दल के वर्कर और लीडर शिप हिस्सा लेगी। वही आज मोगा में संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में जिले भर के अकाली दल के वर्करों ने एक मीटिंग की। जिसमें कांफ्रेंस की तैयारियों का जायजा लिया और वर्करों की ड्यूटियां भी लगाई गई।

  • पंजाबः  बस स्टैंड पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

    पटियालाः पंजाब में गोलियां चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं नए बस स्टैंड पर अब गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बस स्टैंड पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 नौजवानों द्वारा युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। इस दौरान पीड़ित युवक के साथी ने अपने बचाव के लिए गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा कुल 5 से 7 फायर किए गए। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 2 गुट आपस में लड़ रहे थे, लड़ाई में नौजवानों के बीच गोलियां चल गई। हालांकि गोली चलने से कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल मारपीट में घायल युवक को पुलिस की हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मारपीट और गोलियां चलाने के मामले में पूछताछ की जा रही है। 

  • होटल में विस्फोट, 21 घायल, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : अमेरिका के फोर्ट वर्थ शहर में एक ऐतिहासिक होटल में हुए विस्फोट में 21 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताया गया। विस्फोट इतनी तेज थी कि होटल की खिड़कियां उड़ गईं। सड़कों पर इमारत का मलबा फैल गया। फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता क्रेग ट्रोजासेक ने कहा कि विस्फोट के कारण 20 मंजिला होटल के दरवाजे और दीवार का पूरा हिस्सा सड़क पर गिर गया।
    राहत बचाव दल को तहखाने में कई लोग फंसे हुए मिले। ट्रोजासेक ने कहा कि जब विस्फोट हुआ तब सैंडमैन सिग्नेचर होटल के 24 से अधिक कमरों में लोग मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि गैस रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।

    उन्होंने कहा कि होटल में निर्माण कार्य चल रहा था। रेबेका मार्टिनेज आसपास की इमारतों में रहने वालों में से थीं, जिन्हें दोपहर को गड़गड़ाहट जैसी तेज आवाज सुनाई दी और फिर शहर की सड़कों पर धूल और मलबे दिखाई दी। अग्निशामक मलबे की परतों के बीच से गुजर रहे थे, तब फोर्ट वर्थ शहर की आम तौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कें भूरे रंग की धुंध से ढकी हुई थीं इमारत के अवशेष सड़क पर और पार्क किए गए वाहनों पर बिखरे हुए थे जमीन पर बड़े-बड़े गड्डे देखे जा सकते थे

  • पंजाबः पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ सकती है किल्लत, यूनियन ने दी चेतावनी

    पंजाबः पेट्रोल-डीजल की फिर बढ़ सकती है किल्लत, यूनियन ने दी चेतावनी

    बठिंडाः पंजाब में एक बार फिर से ट्रक यूनियन हिट एंड रन केस के लेकर विरोध कर रहे है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक यूनियन की पंजाब सरकार के साथ मीटिंग बेनतीजा रही। चंडीगढ़ में ट्रक यूनियन और पंजाब सरकार के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। यह बैठक कैबिनेट की उप-समिति के बीच हुई, जिसमें पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे। वहीं इस बैठक में नौ विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    प्रधान अजय सिंगला ने कहा कि वह अपने अन्य साथियों के साथ बैठक कर अगला कार्यक्रम बनाएंगे और उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीती रात बठिंडा में संघर्ष कर रहे चालकों के साथ पुलिस ने ठीक व्यवहार नहीं किया, जिससे चालकों में रोष और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बठिंडा ऑयल डिपो से अब कोई भी टैंकर नहीं चलेगा। ऐसे में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल का संकट गहरा सकता है।

    बताया जा रहा है कि ट्रक यूनियन ने संघर्ष तेज करने की चेतावनी भी दी है। यूनियन ने ये भी कहा कि ऐसा ही रहा तो तीनों तेल के डिपो से सप्लाई बंद कर दी जाएगी। वहीं कहा जा रहा है कि बठिंडा में फिर से तेल टैंकर ड्राइवरों की हड़ताल रहेगी। यूनियन का कहना है कि बठिंडा से तेल डिपुओ से तेल की सप्लाई नहीं होगी। बताया जा रहा है कि एक बार फिर से पंजाब में धरने लगातार शुरू हो सकते है। इस धरनों को लेकर यूनियन की ड्राइवर व ऑपरेटर को हिदायत दी गई है कि कोई भी हुल्लड़बाजी नहीं करेगा। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की 31 तारीख को केंद्र सरकार के साथ मीटिंग है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ 40 ਕਨਾਲ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀਜ, ਚਿਪਕਾਏ ਗਏ ਨੋਟਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਿਲ਼੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਸਿਕੰਜਾ ਕੱਸਦੇ ਹੋਏ ਇਹਨਾਂ ਦੁਆਰਾ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਤੋਂ ਬਣਾਈ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਜਾਇਦਾਦ/ਸੰਪਤੀ ਚੱਲ ਜਾਂ ਅਚੱਲ ਆਦਿ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕਦਮ ਚੁੱਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਤੋਂ ਬਣਾਈ ਅਣ-ਅਧਿਕਾਰਿਤ/ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਪਾਸੋਂ ਜਬਤ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਕੁੱਲ਼ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 58 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਹੈ।

    ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਰਮਨਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਆਈਪੀਐੱਸ ਐੱਸਐੱਸਪੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਪਾਸ ਐੱਨਡੀਪੀਐੱਸ ਦੇ 26 ਕੇਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 7 ਐੱਨਡੀਪੀਐੱਸ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕੰਨਫਰਮ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੇ 19 ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਪਾਸ ਪੈਡਿੰਗ ਹਨ। ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਕੁੱਲ ਕੀਮਤ ਕਰੀਬ 2 ਕਰੋੜ 26 ਲੱਖ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਹੈ। ਇਸਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕਰਕੇ ਕੰਪੀਟੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ ਦਿੱਲੀ ਪਾਸ ਭੇਜ ਕੇ ਜਬਤ ਕਰਵਾਈਆ ਜਾਣਗੀਆਂ।

  • ऑस्ट्रेलिया में शर्मनाक हार के बाद कोचिंग स्टाफ के 3 सदस्यों पर गिरी गाज

    T-20 के नए उप कप्तान का हुआ ऐलान

    कराची: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोचिंग स्टाफ के तीन सदस्यों को हटा दिया। पीसीबी ने विश्व कप सहित हाल के दिनों में सीनियर टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न और एंड्रयू पुटिक से सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को टी-20 टीम का नया उप कप्तान बना दिया है। मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के लिए टी-20 में ओपनिंग करते हैं। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ उन्होंने मैच विनिंग फिफ्टी लगाई थी। रिजवान को टी-20 टीम का नया उप कप्तान बनाया गया है, वह लेग स्पिनर शादाब खान की जगह लेंगे।

    बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ और मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर तीनों के साथ अंतिम समझौते पर बातचीत करेंगे। एशिया कप और विश्व कप के दौरान पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का हिस्सा रहे इन तीनों ने भारत से लाहौर लौटने के बाद छुट्टियां लेने का फैसला किया और उन्हें सूचित किया गया कि अब राष्ट्रीय टीम के साथ उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। तीनों को बताया गया कि पीसीबी ने फैसला किया है कि वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में काम करेंगे क्योंकि उन्होंने मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का निदेशक और नए कोच नियुक्त किए हैं।

    वहीं पीसीबी को पता चला कि इन तीनों के अनुबंध में ऐसा कोई नियम नहीं था जो उन्हें एनसीए में स्थायी रूप से काम करने के लिए मजबूर करता हो क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ काम करने के लिए अनुबंध किया था। अधिकारी ने कहा, ‘मिकी पहले से ही डर्बीशर के साथ है और पुटिक तथा ब्रैडबर्न को नई जिम्मेदारियां मिल गई हैं इसलिए कुछ विचार-विमर्श के बाद मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से समाप्त करने और उन्हें उनके अनुबंध से मुक्त करने का निर्णय लिया गया।’ उन्होंने स्वीकार किया कि बोर्ड तीनों को मुआवजे के तौर पर कुछ महीनों का वेतन देगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बल्लेबाजी कोच पुटिक ने अनुबंध स्वीकार करने से पहले पीसीबी को अफगानिस्तान के साथ अपने नए कार्यभार के बारे में सूचित किया था। इसी तरह ब्रैडबर्न ने भी पीसीबी को सूचित किया था कि इंग्लिश काउंटी ग्लेमोर्गन उन्हें अपने मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करना चाहती थी। नया टीम निदेशक और कोच होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम का टेस्ट श्रृंखला में 0-3 से सूपड़ा साफ हो गया।

  • पंजाब : 1.5 किलो हेरोइन और 3 लाख रुपए की नगदी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा खरीदने और बेचने की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने अमेरिका स्थित एक और नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इसमें सीपी ने बताया कि 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव रामा बधनीकला, जिला मोगा का रहने वाला है।

    खाना हरमंदिर साहिब के पास मोची बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 3 लाख रुपए ड्रग मनी और डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह एक नया नेटवर्क है। जिसमें मनदीप सिंह नाम का तस्कर है, जो गांव रामा बदनी कलां का रहने वाला है। वह कंबाइन ड्राइवर का काम करता है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पहले अमेरिका स्थित मनु महावा के सदस्यों को पकड़ा गया था। जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी और अब एक और नए अमेरिकी तस्कर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 10 जनवरी को जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को प्रातः 10 बजे गोंदपुर में लालूवा-गोंदपुर रोड़ पर निर्मित रेन शेल्टर, 10.30 बजे पोलिस स्टेशन टाहलीवाल, 11 बजे न्यू राजकीय कॉलेज कैंटीन बीटन, 11.30 बजे पूवोबाल में जलापूर्ति योजना के ऑग्मेंटेशन कार्य, 11.45 बजे आईटीआई भवन पूवोबाल व दोहपर 12.15 बजे सामुदायिक केंद्र हीरां का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2.45 बजे हरोली से शिमला वाया नंगल-कीरतपुर फोर लेन मंडी भराड़ी एएमस(बिलासपुर-भरतगढ़) चलने वाली न्यू बस सर्विस को हरी झंडी देखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत सांय 3.15 बजे नव निर्मित आईटीआई भवन पंडोगा का व 3.45 बजे भदसाली टयूबवैल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 4.30 बजे जल शक्ति विभाग सर्कल कार्यालय भवन ऊना की आधारशिला रखेंगे।