Blog

  • पंजाबः विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री ने कोर्ट में की याचिका दायर, इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लगातार 15 साल पुराने में केस के मामले में विवादों में घिर रहे है। इस मामले को लेकर एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल कैद की सजा के बावजूद पद से न हटाने पर गवर्नर बीएल पुरोहित भी संज्ञान ले चुके हैं। विवादों के बाद अब 15 साल पुराने केस को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने जिला अदालत संगरूर में याचिका दायर की है। इस मामले पर अदालत में अब 15 जनवरी को सुनवाई होगी। अदालत की तरफ से दोनों पक्षों को पेश होने के नोटिस दिए गए हैं।

    संगरूर जिले की एक अदालत ने 21 दिसंबर को मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। यह सजा 2008 से जुड़े केस में हुई थी। जिसमें अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा था। अरोड़ा पर आरोप था कि 15 साल पहले अमन अरोड़ा ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की थी। इस मामले में अमन अरोड़ा और अन्य पर IPC की धारा 452 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। संगरूर कोर्ट ने धारा 452 में 2 साल और 323 में एक साल कैद दी थी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि इस फैसले के खिलाफ उनके पास 30 दिन का समय अपील दायर करने के लिए था।

  • पंजाबः मर्डर केस में हथियारों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हाल ही में होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दोसड़का में गांव ददियाना कलां के सरपंच संदीप कुमार उर्फ ​​छीना की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, स्विफ्ट कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जबकि उनके अलावा एक कथित आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    बता दें कि सरपंच की हत्या के बाद पीड़ित परिजन और विभिन्न संगठन पिछले 6 दिनों से अड्डा दोसड़का में धरने पर बैठे थे। गौरतलब है कि देर रात सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया था। पुलिस की जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगी। घायल विक्की को सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया।

  • भाकपा माओ की केंद्रीय कमेटी ने संजीत और पंजाब के जोसेफ को किया बर्खास्त 

    रायपुरः भाकपा (माओ) की केंद्रीय कमेटी ने 2 माओवादी नेताओं जोसेफ और संजीत को बर्खास्त कर दिया है। माओवादी प्रवक्ता अभय ने जानकारी दी कि दोनों ही 80 के दशक में पार्टी ज्वाइन किया था। जोसेफ पंजाब, संजीत बिहार के प्रभारी रहे। भाकपा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कामरेडस जोसेफ (दर्शन पाल) एवं संजीत (अर्जुन प्रसाद सिंह) को उनकी पार्टी विरोधी गुटबाजी पूर्ण गतिविधियों के चलते पार्टी सदस्यता रद्द करते हुए, सभी जिम्मेवारियों से हटाते हुए पार्टी से बर्खास्त करने की भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी घोषणा करती है।

    कामरेड जोसेफ पूर्ववर्ति भाकपा (माले) (पार्टी यूनिटी) में 80 के दशक में शामिल हुए और पंजाब की राज्य कमेटी सदस्य रहे। जबकि कामरेड संजीत भी 80 के दशक में ही भाकपा (माले) (पार्टी यूनिटी) में शामिल हुए और बिहार राज्य कमेटी सदस्य भी बने। बाद की प्रक्रिया में भाकपा (माओवादी) बनी और ये दोनों कामरेड उसमें शामिल हुए और केन्द्रीय कमेटी के मार्गदर्शन में जिम्मेवारियां लेकर काम करते आए हैं। दोनों का पार्टी की बुनियादी लाइन से मतांतर था जो बाद में ढुलमुलपन में तबदील हुआ। वे पार्टी की इलाकावार सत्ता दखल करने, आधार इलाका निर्माण करने की दीर्घकालीन जनयुद्ध की लाइन पर भिन्न मत रखते थे। उनमें कानूनी और खुले जनसंगठन तक सीमित रहकर और कानूनवाद में डूबकर काम करने का गलत रुझान था।

    उन्हें पार्टी लाइन से मजबूती से जोड़े रखने के लिए पार्टी की ओर से राजनीतिक अध्ययन कक्षाएं व चर्चाएं आयोजित की गई। लेकिन उनकी समझ और व्यवहार में कोई खास बदलाव दिखलाई नहीं दिया। दुश्मन के भीषण हमले में एनआरबी के भंग होने की परिस्थिति में उन्होंने सीसी से सम्पर्क रखकर मार्गदर्शन लेने की बजाय पार्टी लाइन से हटकर व्यक्तिगत तौर पर मनमर्जी से काम करते रहे।

  • रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, कई घायल, देखें वीडियो

    तेलंगानाः नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए है। जिससे 5 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सुबह करीब 9:15 बजे की है। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। हालंकि आनन फानन में ट्रेन को लेकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है। 

    दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश के अनुसार जहां हादसा हुआ यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है जहां ट्रेनें समाप्त होती हैं। ट्रेन को समाप्ति से पहले रुकना चाहिए था, लेकिन ट्रेन आगे निकल गई। घटना में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े करीब 5 लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज रेलवे अस्पताल में किया जा रहा है।  हादसे के कारण इस रूट में सामान्य रेल परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। टर्मिनल स्टेशन होने के कारण सिर्फ उस लाइन पर रेल अवागमन में बाधा आई है। वहीं हादसे के बाद इसकी जांच के आदेश दिए गए है।

  • भारतीय छात्रों को बड़ा झटकाः कनाडा ने 40% वीजा आवेदन किए रद्द

    वेंकुवरः अंतरराष्ट्रीय छात्रों के 50 फीसदी से अधिक वीजा आवेदनों को कनाडा अस्वीकार कर रहा है। इसमें भी सबसे अधिक वीजा आवेदन भारतीय छात्रों के खारिज किए जा रहे हैं। कनाडाई मीडिया ने हाल में एक विश्लेषण जारी किया है, जिसके अनुसार भारतीय छात्रों के 40 फीसदी तक वीजा आवेदन कनाडा के आव्रजन अधिकारियों द्वारा बिना किसी कारण के खारिज किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि ये वह छात्र हैं जिनको विचाराधीन शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल चुका था। लेकिन वीजा खारिज कर दिए जाने के कारण अब कनाडा के सैकड़ों शिक्षण संस्थान हजारों अतंरराष्ट्रीय छात्रों से वंचित रह जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पब्लिक विश्वविद्यालयों की तुलना में पब्लिक कॉलेज और निजी कॉलेजों में प्रवेश के लिए वीजा आवेदनों को सबसे अधिक खारिज किया गया।

    ओंटारियो में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी 2022 और 30 अप्रैल, 2023 के बीच आव्रजन विभाग ने 866,206 अध्ययन वीजा आवेदकों में से 54.3 प्रतिशत या 470,427 आवेदकों को ही मंजूरी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ओंटारियो में सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र अध्ययन के लिए आते हैं। यहां 1335 शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अध्ययन के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन अरबों डॉलर की इंडस्ट्री बन चुकी इस पूरी सेकेंडरी शिक्षा प्रणाली की इस बात के लिए आलोचना की जा रही है कि यह अंतरराष्ट्रीय छात्रों का शोषण कर रही है जो कि यहां अध्ययन करने और फिर स्थाई रूप से बसने का सपना लेकर आते हैं।

    वीजा खारिज करने की नहीं कोई ठोस वजह

    रिपोर्ट के अनुसार, भारत से आने वाले लगभग 40 प्रतिशत छात्र वीजा आवेदनों को ‘अन्य’ या ‘अनिर्दिष्ट’ कारणों से अस्वीकार किया गया। कनाडा स्थित एक गैर-लाभकारी मीडिया संगठन, इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म फाउंडेशन ने यह खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय छात्र भारत से आते हैं। दिसंबर तक कनाडा में भारत के लगभग 320,000 छात्र स्टडी वीजा पर थे।

    भारत के सबसे अधिक वीजा आवेदन खारिज

    कनाडा के इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म फाउंडेशन के अनुसार से भारत के अब तक कुल 845,810 छात्र वीजा खारिज किए गए। इनमें से 336,251 वीजा बिना किसी स्पष्ट कारण के खारिज किए गए। इसके तुलना में चीन के अब तक कुल 145896 छात्र वीजा आवेदन खारिज किए गए। इसमें से मात्र 4893 आवेदन बिना किसी कारण के खारिज किए गए।

    अंतरराष्ट्रीय छात्रों से पैदा होते हैं दो लाख नौकरियां

    रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्र कनाडा की अर्थव्यवस्था में लगभग 22 बिलियन डॉलर का योगदान देते हैं। ये अंतरराष्ट्रीय छात्र स्थानीय छात्रों की तुलना में पांच गुना तक फीस चुकाते हैं। इतना ही नहीं, अपने खर्च और ट्यूशन फीस के माध्यम से इनके जरिए कनाडा में दो लाख नौकरियां पैदा होती हैं। प्रांतीय सरकारों की ओर से शिक्षण संस्थानों को मिलने वाली मदद में कमी के कारण शैक्षणिक संस्थानों ने एक महत्वपूर्ण राजस्व स्रोत के रूप में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की ओर रुख किया है। नियोक्ता विभिन्न उद्योगों में कम वेतन वाले पदों को भरने के लिए इन छात्रों पर भरोसा करने लगे हैं। हालांकि, मौजूदा किफायती आवास संकट और रहने की बढ़ती लागत के कारण, कई अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को रोजगार और पर्याप्त आश्रय खोजने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

    छात्र वीजा प्रणाली खो चुकी विश्वसनीयता

    कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर का कहना है कि संबंधित शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों के अध्ययन के लिए अधिकृत करने वाले प्रांतों पर यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है कि वे वास्तव में इस योग्य संस्थान हैं, जिनके लिए वीजा जारी किए जाना चाहिए। मौजूदा समय में यह पूरी प्रणाली अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। इसमें फिर से भरोसा जगाने की जरूरत है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਕੀਤੀ ਜਬਤ, ਤਸਕਰ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਅਤੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦੇਸੀ ਸ਼ਰਾਬ ਤੇ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਕੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ੱਕੀ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਰੈਡ ਕਰ ਮੁਖਬਰ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਤੇ ਆਬਕਾਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਚ ਲਾਹਣ ਦਾ ਜ਼ਖੀਰਾ ਜਬਤ ਕਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਉਥੇ ਹੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਚ ਸ਼ਾਮਲਾਟ ਥਾਵਾਂ ਅਤੇ ਛੱਪੜਾਂ ਚੋ ਇਹ ਜ਼ਹਿਰੀਲੀ ਸ਼ਰਾਬ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਆਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਇਸ ਜਹਿਰ ਰੂਪੀ ਦੇਸੀ ਲਾਹਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਆਬਕਾਰੀ ਅੱਧਕਾਰੀ ਦੀਪਕ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀਆ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰੀਬ 600 ਲੀਟਰ ਲਾਹਣ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਕਈ ਸੈਕੜੇ ਲੀਟਰ ਸ਼ਰਾਬ ਤਿਆਰ ਹੋਣੀ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਭੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਭਾਂਡੇ ਵੀ ਜਬਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • सुबह सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई.अंडमान में आए भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

    एनसीएस ने एक्स पर एक पेस्ट में लिखा,”10 जनवरी को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर अंडमान द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में रहा। बता दें कि अंडमान द्वीप समूह में 572 द्वीप हैं, जिनमें 38 द्वीपों पर लोग बसे हुए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 19 नवंबर को अंडमान निकोबार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

  • पंजाब : रंजिश के चलते युवक की हुई जमकर पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियाना : छावनी मोहल्ले इलाके में देर रात कुछ दोस्तों ने अपने एक दोस्त की जमकर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते यह खूनी झड़प हुई है। पीड़ित अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गया था तभी उसके दोस्तों ने उसके साथ पहले बहस की फिर मारपीट करनी शुरू कर दी।

    इसके बाद पीड़ित को परिवार वाले सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस की पूरी घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें पूरा वाक्य कैद है। देखना यह होगा कि अब पुलिस आरोपियों पर क्या कार्रवाई करती है।

  • पंजाब : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया निरीकक्षण, भरे सैंपल, देखें वीडियो

    पठानकोट :  लोगों की सेहत एंव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार फूड सेफ्टी विभाग की टीम की ओर से सहायक फूड सेफ्टी कमिश्नर डॉक्टर जीएस पन्नू के नेतृत्व में सुजानपुर में विभिन्न दुकानों का अचानक निरीक्षण किया तथा वहां पर बिकने वाली खाने पीने के सामान की चेकिंग की गई। 

    जानकारी देते हुए डॉक्टर जीएस पन्नू ने कहा कि आज उनकी टीम की ओर से मसाले, हल्दी. मिठाइयां आदि सामान के सैंपल भरे गए हैं, उन्होंने कहा कि ध्यान में आया था कि बाजार में एसिड लगा हुआ अदरक बिक रहा है, उसके भी सैंपल दिए गए हैं, उनकी ओर से कहा गया है कि इन लिए गए सैंपलों को  लेबोरेटरी में भेजा जाएगा तथा उनकी रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने कहा कि लोग बाजार में सामान खरीदते समय ध्यान रखें कि वह अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदे तथा सामान खरीदने से पहले उस पर लिखी पूरी जानकारी को पढ़ें। कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट को चेक करें, वही खुले में बिकने वाले सामानों की खरीदारी ना करें।

    उन्होंने कहा कि दुकानदार भी अच्छी क्वालिटी का साफ-सुथरा सामान बेचें तथा जहां पर खाने की आइटम तैयार होती है, वहां पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए, उन्होंने कहा कि आज एक दुकानदार का चालान भी काटा गया है, तथा उसे जहां पर सामान तैयार हो रहा है वहां पर सही ढंग से सफाई रखने को कहा गया है, उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार दुकानदारों को लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया है ताकि सभी दुकानदार जल्द से जल्द इस संबंधी अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं।

  • पंजाब : धू-धू कर जली कार, संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकराई, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में तेज रफ्तार वाहनों के वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। यह आकंड़ा दिन ब दिन बढ़ रहा है। स्पीड पर नियंत्रण नहीं होने से हरदम हादसों का डर सताता रहता है। ऐसा ही मामला लुधियान से सामने आया है। जहां देर रात विदेशी छात्रों की कार डिवाइडर से टकरा गई। युवक हुड़दंगबाजी कर रहे थे। हादसे के बाद वरना कार में आग लग गई। विदेशी युवक तो निकल आए, लेकिन कार धू धू कर जली गई। हादसा फिरोजपुर रोड अयाली चौक चुंगी के पास हुआ। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन इसमें सवार युवक मौके से गायब मिले। कार में लगी आग बुझाई गई, लेकिन कार बुरी तरह से जल चुकी थी।

    मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बताया है कि गाड़ी में नाइजीरियन स्टूडेंट मौजूद थे। वह लोग आपस में किसी बात को लेकर मस्ती और हुड़दंग मचा रहे थे। कार की स्पीड काफी थी। अचानक से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, कार के इंजन से अचानक धमाका हुआ और बोनट से आग गाड़ी में फैल गई। चलती कार से छात्रों ने बाहर छलांगें लगाई। कार को आग लगने के बाद मौके से वह लोग भाग गए। इस दौरान एक छात्र मामूली रूप से जख्मी भी हुआ है। गाड़ी का मालिक कौन है अभी कुछ पता नहीं चला। देर रात 10:45 बजे उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण काफी लंबा जाम भी लग गया।