Blog

  • Jalandhar: BJP को बड़ा झटका, पूर्व CM Channi ने नताओं को कांग्रेस में किया शामिल, देखें Video

    Jalandhar: BJP को बड़ा झटका, पूर्व CM Channi ने नताओं को कांग्रेस में किया शामिल, देखें Video

    मोहिंदर भगत पर कसा तंज, कहा- भगत अगर जीत भी जाएंगे तो लोगों के काम नहीं होंगे

    जालंधरः सांसद चरनजीत सिंह चन्नी को प्रैस कॉन्फ्रैंस कर सीएम भगवंत सिंह मान को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सीएम भगवंत सिंह मान की कुर्सी खतरे में है। मान को जालंधर दौरे की बजाय अपनी कुर्सी बचा लेनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि मोहिंदर भगत, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, वह पार्टी बदलकर आए हैं।

    बीते दिन आप के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा था कि अगर पार्टी जीतेगी तो ही वेस्ट हलके के काम हो पाएंगे। इस पर चन्नी ने जवाब देते कहा- भगत अगर जीत भी जाएंगे तो भी लोगों के काम नहीं होंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी काम करवाना नहीं चाहती। वहीं, सुरिंदर कौर ने लोगों के इतने काम करवाएं है कि वह आज तक अपने एरिया में कभी भी नहीं हारी, इसलिए आप कांग्रेस को ही वोट दें।

    वहीं चन्नी ने कहा- वेस्ट हलके में सबसे बड़ा मुद्दा नशा और गंदा पानी है। जिससे वहां के लोग परेशान है। उन्होंने वहां के नेताओं पर वेस्ट हलके में नशा बिकने के आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी नेता पहले आप में थे, पिछले साल वे भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन अब वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

  • Ludhiana : पुलिस कर्मी पर लगे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, PCR कर्मी को कुचला, मौ’त, देखें Video

    Ludhiana : पुलिस कर्मी पर लगे नशे में गाड़ी चलाने के आरोप, PCR कर्मी को कुचला, मौ’त, देखें Video

    लुधियाना : जिले में पुलिस कर्मी पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार बीती रात शराब के नशे में एक पुलिस कर्मचारी ने खूब हंगामा किया। वह पीरु बंद मोहल्ला नजदीक सड़क पर तेज रफ्तार कार लेकर जा रहा था। 

    शराब के नशे में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण उसने सड़क किनारे आईस क्रीम खा रहे पीसीआर दस्ता कर्मचारियों को टक्कर मारी। करीब 15 मीटर तक वह उन्हें कार के साथ घसीट कर ले गया। मौके पर ही एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दूसरे कर्मी की टांग टूट गई। मृतक की पहचान आकाशदीप के तौर पर हुई है।

     आकाश दीप का सिर कार के टायरों के नीचे आ गया, जिस कारण उसकी मौत हुई है। घायल साथी ASI सतनाम सिंह से की हालत गंभीर है। पुलिस टीम ने रात को ही आरोपी पुलिस कर्मी बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 

  • सावन से पहले शुरू होगी रांची-गोरखपुर Vande Bharat Express

    सावन से पहले शुरू होगी रांची-गोरखपुर Vande Bharat Express

    बाबा धाम से सीधे जुड़ेगा काशी विश्वनाथा धाम

    कोडरमाः रेलवे ने शिव भक्तों को सावन से पहले बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। 22 जुलाई से सावन मास की शुरुआत हो रही है। इस दौरान देश के विभिन्न इलाकों से शिव भक्त ज्योतिर्लिंग में जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। अभी तक झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम से वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम तक कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, लेकिन अब ये दिक्कत दूर होने वाली है। क्योंकि, सावन से पहले रांची से गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी, जिससे न सिर्फ झारखंड बल्कि यूपी और बिहार के शिव भक्तों को भी काफी राहत मिलेगी।

    बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 मार्च को रांची से गोरखपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की वजह से परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। रेलवे सूत्रों के अनुसार, सावन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

  • Punjab : गुरसिमरन मंड को मिली जान से मारने की धमकी

    Punjab : गुरसिमरन मंड को मिली जान से मारने की धमकी

    लुधियाना :  कांग्रेस के नेता और खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें विदेशी नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी है। काल करने वाले ने उनसे कहा कि-सूरी की तरह ही तुझे मारंगे। इतने कहकर बदमाश ने मंड को गालियां दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना सदर और पुलिस चौकी इंचार्ज ललतों को दी है। मंड ने मांग की है कि पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करें। गुरसिमरन मंड ने कहा कि वह रात को खाना खाकर परिवार के साथ बैठे थे।

     तभी विदेशी नंबर से उन्हें काल आई। उन्होंने फोन उठाया तो उस व्यक्ति ने उनसे पूछा कि आप कौन बोल रहे है। मंड ने कहा मैंने उससे पूछ लिया कि फोन आपने किया है आपको किससे मिलने है। इतने में उस युवक ने कहा कि आपसे कुछ विचार करना है। इतने कहकर बदमाश उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। मंड ने कहा कि वह खालिस्तान के खिलाफ वह हमेशा आवाज बुलंद रखेंगे। देश हित में कार्य करते रहेंगे।

     सलेम टाबरी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का बुत लगा हुआ है, जिसे कुछ समय पहले अकाली नेताओं ने तोड़ दिया था और उस पर कालिख पोत दी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गुरसिमरन सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतारकर उसे साफ करना शुरू कर दिया था। इस पर काफी विवाद भी हुआ था। इसके अलावा वह दीवारों पर लिखे खालिस्तानी नारे भी साफ करते कई बार नजर आ चुके हैं और खालिस्तान के खिलाफ कई बार बोल चुके हैं।

  • Punjab: BJP सांसद नवीन जिंदल परिवार सहित पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    Punjab: BJP सांसद नवीन जिंदल परिवार सहित पहुंचे श्री दरबार साहिब, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीजेपी सांसद नवीन जिंदल अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस मौके सूचना अधिकारियों ने उन्हें पुस्तकों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। नवीन जिंदा ने कहा कि गुरु घर आकर मुझे बहुत अच्छा लगा, आज मैं अपनी पत्नी के साथ 20 साल बाद गुरु घर में माथा टेकने आया हूं।

    उन्होंने कहा कि अटारी बाघा सीमा यहां से बहुत करीब है और हम चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध हों, ताकि व्यापार बढ़े और हम एक-दूसरे के देश में जा सकें। भारत सरकार ने कुछ मजबूरियों के कारण इस सीमा को बंद कर दिया है, लेकिन मैं भविष्य में इस सीमा को खोलना चाहूंगा।

  • 1.5 Crore की लागत से बना निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिरा

    1.5 Crore की लागत से बना निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिरा

    नई दिल्ली : अररिया और सिवान के बाद आज मोतिहारी में भी निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिर गया। बिहार में एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा पुल है जो चालू होने के पहले ही गिर गया है। यह घटना जिले के घोड़ासहन प्रखंड छेत्र के अमवा से चैनपुर के रास्ते में बन रहा यह पुल भरभरा कर गिर गया है हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुई है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ करोड़ के लागत से इस पुल को धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन के द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा था,जो चालू होने के पहले ही गिर गया। पुल के गिरने के बाद अब लोग तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार की भी खूब बदनामी हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक अररिया में गिरे पुल की तरह मोतिहारी में गिरा पुल भी निर्माणाधीन था। पुल का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन रविवार को यह पुल भरभराकर गिर गया। अररिया के घोड़ासहन में गिरा निर्माणाधीन पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहा था और मोतिहारी में भी गिरे इस निर्माणाधीन पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ही कर रही थी।

    अररिया के सिकटी इलाके में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही धवस्त हो गया था। बता दें कि सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने इस पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया था। पहले बने पुल का एप्रोच कट जाने के बाद इस पुल का निर्माण कराया गया था। लेकन बनते ही यह पुल ध्वस्त हो गया था। अररिया में गिरे पुल के बाद शनिवार, 22 जून को सिवान जिले के महाराजगंज में पटेढ़ा गांव स्थित एक नहर पर बना पुल अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे आसपास के दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया। कहा जा रहा है कि यह पुल कीफी पुराना था और मिट्टी के कटाव के कारण भरभराकर गिर गया था

  • Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    Skin and Eyes के लिए फायदेमंद है Egg का यह हिस्सा

    हेल्थ टिप्सः अक्‍सर लोग मानते है कि अंडे का पीला हिस्‍सा सेहत के लिए खतरनाक है। इस चक्कर में वे जब भी अंडे का सेवन करते हैं तो उसके योक को निकालकर हटा देते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि एग योक दरअसल सफेद वाले हिस्‍से से छह गुना अधिक न्‍यूट्रिशन से भरा होता है? जी हां, हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आप अंडे और इसके पीले हिस्‍से को डाइट में शामिल कर लें तो यह बैड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है, जबकि गुड कोलेस्‍ट्रॉल को बढ़ाता है, जो हेल्‍दी रहने के लिए बहुत ही जरूरी है। आपको बता दें कि अंडे के सफेद हिस्‍सा प्रोटीन से भरपूर होता है, जबकि पीले हिस्‍से में हर तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

    एम्‍स न्यूरोलॉजी और मेडिसिन की डॉक्‍टर प्रियंका सहरावत ने एक पोस्‍ट शेयर करते बताया कि कई लोग अंडे के पीले हिस्‍से को निकालकर अंडा खाते हैं, लेकिन इस पीले हिस्‍से में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्‍ट करता है। ये हमारी स्किन और आंखों के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। एग योक में प्रोटीन भी बड़ी मात्रा में होता है।

    अगर आप अंडे के सफेद और पीले हिस्‍से को साथ में खाते हैं तो यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स इंटेक का सबसे बैलेंस्‍ड तरीका है. बेहतर होगा कि आप सुबह ब्रेकफास्‍ट में समूचे अंडे का सेवन करें और हेल्‍दी रहें। हालांकि, रोज 1 या 2 अंडे ही खाना सेहत के लिए अच्‍छा माना जाता है।

  • चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    उत्तर प्रदेशः भारत में भैंस पालन काफी प्रचलन में है। लोग खेती के साथ-साथ भैंस पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। भैंस पालन से बेहतर दूध उत्पादन के लिए अच्छी प्रजातियों का चुनाव भी जरूरी है, इसलिए हम भैंस की ऐसी 5 प्रमुख प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे है जों किसानों के लिए चलता-फिरता ATM है।

    मुर्रा नस्ल की भैंस किसानों के लिए बेहद लाभदायक होती है। मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। मुर्रा भैंस की गर्भावधि करीब 310 दिन की होती है। अगर इसकी अच्छी देखभाल हो तो ये भैंस हर दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    भैंस की सुरती नस्ल मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है। इसका रंग भूरा और सिल्वर ग्रे होता है साथ ही त्वचा काले या भूरे रंग की होती है। इस भैंस का मध्यम आकार, नुकीला धड़, लंबा सिर, उभरी हुई आंखें और हंसिया के आकार की सींग होती है। सुरती नस्ल की भैंस एक ब्यांत में औसतन 1700 से 1800 लीटर दूध देती है. साथ ही इसके दूध में वसा की मात्रा 8-12 प्रतिशत होती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग की पायी जाती है। यही इसकी पहचान है। यह मुर्रा भैंस की तुलना में बड़ा होता है, लेकिन वजन उससे कम होता है। दूध उत्पादन के लिए भैंस की यह नस्ल बहुत अच्छी मानी जाती है। मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5-8 लीटर तक दूध देती हैं। मेहसाणा भैंस की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 

    भदावरी नस्ल की भैंसें आगरा, यमुना के चंबल की घाटी में बसे इटावा और ग्वालियर में भी पाई जाती है। इस भैंस की मुख्य पहचान तांबे जैसी लालिमा लिए बदामी रंग है। वहीं, भदावरी भैंस की शरीर का आकार मध्यम, आगे से पतला और पीछे से चौड़ा होता है। भदावरी नस्ल की भैंसें हर एक ब्यांत में लगभग 1200 से 1400 किलोग्राम तक दूध दे देती हैं। इसके दूध में 13 प्रतिशत तक फैट होता है। इसलिए ज्यादातर पशुपालक घी उत्पादन के लिए भदावरी नस्ल का पालन करते हैं।

    गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाने वाली जाफराबादी भैंस को गिर गाय भी कहते हैं। अपनी शारिरिक मजबूती और दूध देने की क्षमता के आधार पर इसे दुधारु पशुओं की बाहुबली के नाम से जाना जाता है। जाफराबादी भैंस के दूध में 8 फीसदी फैट होता है। भैंस की ये प्रजाति हर दिन 30 से 35 लीटर दूध देती है जबकि एक ब्यांत में 2,000 लीटर से अधिक दूध दे सकती है।

  • Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    फरीदकोटः फरीदकोट जिले के बाल सुधार गृह में देर रात्रि दो बाल कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाय गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें कि उक्त घटना से लगभग 10 घंटे पहले पंजाब सरकार की बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बाल सुधार गृह का दौरा किया था और बाल कैदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। हालांकि, मंत्री के दौरे के कुछ घंटे बाद ही बैरक 1 और 2 के बीच बंद दो कैदी आपस में भिड़ गए। फिलहाल लड़ाई के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

    फरीदकोट सिटी-2 थाने के प्रभारी सुखदर्शन सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि दोनों बच्चों के बीच लड़ाई क्यों हुई है। दोनों काे उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

    उधर, बाल सुधार गृह के अधीक्षक राज कुमार ने घटना को मामूली बताते कहा कि शुक्रवार को मंत्री डॉ. बलजीत कौर दौरे पर आई थी और उन्होंने बच्चों को बेडशीट देने को कहा, ऐसे में यदि वह बेडशीट बच्चों को देते हैं, तो ऐसे में यदि कोई बच्चा फंदा लगा लेगा तो कौन जिम्मेदार होगा।

  • Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    Adobe Use करने वालों के लिए अहम खबर! जारी किया अलर्ट

    टेक न्यूज़ः Adobe के सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक अहम खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Adobe के 29 सॉफ्टवेयर और सेवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें Adobe Photoshop, ColdFusion, और Creative Cloud जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं। CERT-In ने इन प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले खतरों को हाई रिस्क में रखा है।

    जानकारी के मुताबिक Adobe के सॉफ्टवेयर और सेवाओं में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर या फोन का डेटा चोरी कर सकते हैं, हैकर्स आपके डेटा को एक्सेस कर सकते हैं और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी। 

    इससे बचने के लिए आपको हमेशा अपने सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें। यह सुनिश्चित करता है कि आप किसी भी नई खामी से सुरक्षित हैं, आर नियमित अंतराल पर अपने डिवाइस के सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करें और देखे कि कोई एक्सेस नहीं है।