Blog

  • Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः गगनदीप कॉलोनी भट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दूध की गाड़ी के नीचे एक बच्चा आ गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि इस मामले में लोगों ने जमकर ऑटो चालक की धुनाई की। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और गली में खेल रहे बच्चे को वह घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर ने बताया कि मोहल्ले में रोजाना व्यक्ति दूध देने के लिए जाता है।

    इस दौरान गली में एक दम बच्चा भाग कर उसके ऑटो के सामने आ गया। इस घटना में बच्चे को चोटें आई है। जसविंदर ने कहाकि बच्चों के परिजनों को भी उनकी देखभाल करनी चाहिए कि घर से एकदम बच्चे भागकर बाहर निकल आते है। जसविंदर ने कहाकि उनका साथी ड्राइवर गलती मान रहा है कि उसके कारण बच्चे को चोट आई है, लेकिन लोगों ने मिलकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने कहाकि इस मारपीट में ड्राइवर को गहरी चोटे लग सकती है। जसविंदर ने कहा कि इस घटना में बच्चे के उपचार के लिए ईलाज का खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

    हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले को लेकर जसविंदर ने कहा कि अगर ड्राइवर गाड़ी तेज गति से चलाता है तो गाड़ी पर नंबर लिखा हुआ है वह इस संबंध में सूचित कर सकते है। लेकिन अब घटना के बाद ऐसी बाते होती रहती है। वहीं जसप्रीत ने कहा कि बच्चा खेल रहा था, इस दौरान ऑटो चालक बच्चे को घसीटकर ले गया। जसप्रीत का कहना है कि वह आए दिन तेज गति से ऑटो चलाता है। उनका कहना है कि मोड़ पर कैमरा लगा है कि लेकिन घटना स्थल वाली जगह पर कैमरा नहीं लगा हुआ है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले बच्चे का ईलाज करवा लें उसके बाद शिकायत दर्ज कर दी जाएगी। 

  • Punjab : बच्ची की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : बच्ची की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : सेक्युलर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। एक पीड़ित परिवार ने हाथों में बैनर लेकर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल नहीं है, यह एक बूचड़खाना है।  जहां बच्चों को मारा जाता है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्चे के जन्म से पहले रोजाना चैकअप के लिए आते थे और 8 बार अल्ट्रासाउंड भी करवाए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से हमें बताया गया कि आपका बच्चा बिल्कुल ठीक है। जिसके बाद लड़की का जन्म हुआ। जन्म के समय लड़की का रंग नीला हो गया। जिसके बाद हमें पता चला और हमने डॉक्टरों से सलाह ली और डॉक्टरों ने फिर भी हमें कोई ठोस जवाब नहीं दिया। 

    उन्होंने कहा कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। जब हमने इस बारे में दूसरे अस्पताल से संपर्क किया तो डॉक्टर ने हमें बताया कि आपके बच्चे के दिल में दो छेद है। आपको धोखा दिया जा रहा है। जब हमने डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो डॉक्टरों ने हमें कोई ठोस जवाब नहीं दिया। जिसके चलते हम दूसरे डॉक्टरों के पास गए तो उन्होंने भी हमें बताया कि आपका बच्चा ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने हमारे सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हमने अस्पताल के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज हमें मजबूरन इस अस्पताल से बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 

    हम अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगने के लिए यहां खड़े है। पीड़ित परिवार ने कहा कि इन डाक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही हो। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों से पीड़ित परिवार से बात करने की कोशिश की तो, पीड़ित परिवार, डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाला और डॉक्टरों ने भी परिवार को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इस मौके पर जब सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारी अमोलक दीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के घर एक बच्ची पैदा हुई थी और उसकी मौत हो गई। जिसके लिए वे डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहरा रहे है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सिविल सर्जन डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • अम्व पुलिस ने 12 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित  : अम्व पुलिस ने गश्त के दौरान 12 बोतल देसी शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम गश्त व यातायात चैकिंग के लिए गांव नंदपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 12  वोतल शराब देसी बरामद की गई । इस संबंध में जोगिन्द्र कुमार निवासी गांव वेहड़ जसवां डा0 ठठल  तह0 अम्ब के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • हरियाणा का युवक जाली दस्तावेज पर कर रहा था डाक विभाग में नौकरी

    ऊना/ सुशील पंडित : डाक विभाग में जाली दस्तावेज लगा कर हरियाणा के एक युवक पर शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अम्ब में सारंग पाणी निवासी गोकुल नगर होशियारपुर (पंजाब) जोकि निरीक्षक डाक सब-डिविजन अम्व है ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि साहिल पुत्र सुनील कुमार निवासी सिसर खास तहसील मेहम जिला रोहतक हरियाणा ने ग्रामीण डाक सेवक अस्सिस्टेंट ब्रांच मास्टर दिओली में 95% अंको वाले प्रमाण पत्र देकर नौकरी प्राप्त की थी और सत्यापन के दौरान दिए गए प्रमाण पत्र झूठे पाए गए है। जिस पर पुलिस धारा ने 420, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar: 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी आप पार्टी, कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी आप पार्टी, कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: होटल इंद्रपरस्त में आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जहां कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत उप चुनाव लड़ने जा रहे है। उन्होंने कहा कि 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक दो दिन में सीएम भगवंत मान भी जालंधर पहुंचेंगे और जालंधर में किराये पर ली गई कोठी में वह रहेंगे। धालीवाल ने कहा कि यहां बैठकर वह लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस चुनाव में बड़ी लीड के साथ जीत हासिल करेंगी। 

    कंग ने कहा कि उनकी पार्टी में कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि वह काम के आधार पर लोगों से वोट मांगते रहे है। वेस्ट हलके के लोगों ने जिस तरह पहले आप पार्टी को जीत हासिल दर्ज करवाई थी। लेकिन विधायक ने अपने हित के लिए उन लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी ने महंगाई के जमाने में बिजली मुफ्त की है। जिससे लोगों का बिल जीरों आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर पर हर समय किसानों को पानी मिले यहा आप पार्टी ने किया है, जिसकी किसान भी शलाघा कर रहे है। सीएम मान सरकार ने 43 हजार नौकरियां दी है, जिसमें कोई भाई भतीजावाद नहीं किया गया और ना ही किसी से रिश्वत ली गई है।

    उन्होंने कहा कि विदेश मे नौजवानों केे जाने का सिलसिला इससे बंद होगा। वहीं शहीद हो रहे जवानों को परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव में मोहिंदर भगत आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने जा रहे है। कंग ने कहा कि विधानसभा में उसे भेजा जाना चाहिए जो लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि ढाई साल में इस्तीफा देने वाले और बीच में पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए। वहीं कंग ने कहा कि वह जिन 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ना है कि उनके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 

    जिसमें पानी की किल्ल्त, सीवरेज की समस्या, वेस्ट हलके में घरों के बाहर बिछे हुए बिजली की तारों को मुक्त करना, नई स्ट्रीट लाइट, नशा तस्करी को खत्म करना, गौतम नगर में कूड़े के डंप को हटाना, मोहल्ला क्लीनिक, क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाना, सड़कों की मुरम्मत, बच्चों की पढ़ाई के लिए बढ़िया स्कूल का निर्माण करना शामिल है। 

    कंग ने कहा कि जो लोग निजी हित के लिए चुनाव लड़ रहे है लोग ऐसे लोगों को नकारते हुए मोहिंदर भगत को बड़ी लीड से जीताए। इस दौरान कंग ने कहा कि सीएम मान पक्के तौर पर जालंधर में रहेंगे। जहां वह सप्ताह में 2 या 3 दिन रहकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा, आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत, पवन टीनू सहित कई नेता मौजूद रहे।

  • NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शनः आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार 

    NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शनः आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार 

    नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले के तार अब झारखंड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। बिहार पुलिस देवघर से आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे। सभी आरोपी पटना के शास्त्रीनगर थाना (काण्ड संख्या-358/2024) में दर्ज मामले में संदिग्ध है। गिरफ्तार आरोपी में बिहार के नालंदा जिले के छविलापुर थाना क्षेत्र स्थित बलदार विगहा निवासी पंकु कुमार, परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चिन्टु उर्फ बालदेव कुमार, नुरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा निवासी काजु उर्फ प्रशांत कुमार, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अजीत कुमार और राजीव कुमार उर्फ कारू का नाम शामिल है।

    जानकारी के मुताबिक पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया के नीचे अमित आनंद और नीतीश काम कर रहे थे। अमित आनंद लाइजनर का काम करता है। नीतीश अमित आनंद का दोस्त है। सिकंदर ने अनुराग और आयुष जैसे कई अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लिया था। चिंटू के मोबाइल पर पेपर के जवाब आए थे। चिंटू ने जवाब पिंटू को दिए और फिर प्रिंटर साथ लेकर चल रहे पिंटू ने सारे सवालों के जवाब प्रिंट किए। चिंटू-पिंटू के जरिए भेजे गए सवालों के जवाब रातों रात पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल भेजे गए। जहां पहले से मौजूद अनुराग और आय़ुष जैसे छात्रों ने जवाब का रट्टा मारा और अगली सुबह एग्जाम देने गए। नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंद्र मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

    पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने 30 से 32 लाख रुपए में पेपर की डील की थी। इसके बाद 4 अभर्थियों को उसने पेपर 40-40 लाख रुपए में बेचा था। बताया जा रहा है नीट का पेपर सबसे पहले झारखंड के हजारीबाग से लीक हुआ था। सिकंदर यादवेंद्र ने दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, रांची के अभिषेक कुमार और गया के शिवनंदन कुमार को पेपर देने की बात कही है। 5 मई को होने वाली नीट की परीक्षा के लिये सिकंदर यादवेंद्र ने चारों अभियर्थियों को 4 मई की रात को पटना के रामकृष्णा नगर में जाकर पेपर सौंपा। उस वक्त अमित आनंद और नीतीश कुमार भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद रातभर सभी को पेपर रटवाया गया। लेकिन 5 मई को पटना के बेली रोड से चारों अभियर्थियों को एक झारखंड नंबर की गाड़ी से हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद पेपर लीक के खुलासे हुए थे। जानकीर के मुताबिक सिकंदर का बेटा होमी आनंद का हरमू स्थित Infinity Sports नामक दुकान चलाता है। वही हाउसिंग कॉलोनी में सिंकदर का घर भी है।

  • बड़े बजरी कारोबारी के 14 से ज्यादा ठिकानों पर CBI की रेड, मचा हड़कंप

    बड़े बजरी कारोबारी के 14 से ज्यादा ठिकानों पर CBI की रेड, मचा हड़कंप

    जयपुर: राजस्थान में बजरी कारोबारी मेघराज सिंह रॉयल के खिलाफ सीबीआई बड़े एक्शन मूड में हैं। इस दौरान सीबीआई ने शनिवार को मेघराज ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों पर रेड डाली है। इनमें सीबीआई की जयपुर में ग्रुप के 200 फीट बाईपास स्थित ऑफिस समेत राजस्थान के 14 से ज्यादा ठिकाने पर कार्रवाई जारी है। इनमें टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, जहाजपुर और भीलवाड़ा समेत ठिकाने शामिल हैं, जहां सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। उनके खिलाफ लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी बजरी स्टॉक बेचने की शिकायत हैं।

    जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने शनिवार को बजरी कारोबारी मेघराज सिंह के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। इनमें मेघराज के जयपुर में ग्रुप के 200 फीट बाईपास स्थित ऑफिस, टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, जहाजपुर और भीलवाड़ा समेत ठिकाने शामिल हैं। इस दौरान भीलवाड़ा में लीज धारक संजय गर्ग के कार्यालय पर कार्रवाई की। इसी तरह टोंक जिले के धांधोली स्थिति एसआर एसोसिएट्स के ऑफिस में कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने अपनी तीसरी कार्रवाई जहाजपुर में शेखावत एसोसिएट के ऑफिस में की।

    जानकारी के अनुसार, ठिकानों पर लीज अवधि पूरी हो जाने के बाद भी अवैध बजरी स्टॉक बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इस सूचना पर सीबीआई के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारी सभी ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चलाकर पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। लीज धारकों के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प पर मच गया हैं। वहीं बजरी माफिया इधर-उधर हो गए हैं। बता दें, 4 महीने पहले भी ईडी की टीम ने खनन और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई की। इस दौरान प्रवर्तन निर्देशालय ने मेघराज सिंह के जयपुर आवास सहित, नागौर, उदयपुर, जैसलमेर के कई ठिकानों पर दबिश दी। इसमें जयपुर समेत उनके अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 35 लाख से ज्यादा की नकदी जब्त की गई थी।

    इस कार्रवाई में उदयपुर के खनिज और माइन्स विभाग के अधिकारियों के साथ भी मिली भगत सामने आई। इस दौरान ईडी ने खनिज विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कम्प्यूटर और डिजिटल सामग्री भी जब्त की थी। राजस्थान में बनास नदी में लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए वहां के लोगों ने अवैध बजरी खनन को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2017 को राजस्थान में बजरी खनन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मार्च 2018 को बजरी खनन के लिए सभी एलओआई तय अवधि पूरी होने के बाद समाप्त कर दिए गए। इसके बाद 4 साल तक बजरी खनन पर रोक लगी रही। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2021 को राजस्थान में बजरी खनन पर लगी रोक हटा दी, लेकिन अभी भी वैध रूप से बजरी खनन शुरू नहीं हो पाया है।

  • Punjab : तेज रफ्तार Car ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार Car ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल 

    अमृतसर : जिले में बल कला में बीती रात मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों की कार से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जतिंदर सिंह के तौर पर हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि गत रात उनका बेटा दूध लेकर, जब घर वापिस आ रहा था तो, एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि उनके बेटे जतिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने सिविल अस्पताल में पहुंचे है। मृतक के परिजनों ने इंसाफ की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कल रात उन्हें सूचना मिली थी कि अमृतसर में एक युवक की हादसे में मौत हो गई है और उसका पोस्टमार्टम करवाने आए है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • Punjab: इस जगह Gutka Sahib की हुई बेअदबी, संगत ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab: इस जगह Gutka Sahib की हुई बेअदबी, संगत ने किया काबू, देखें वीडियो

    तरनतारनः कस्बा झब्बाल स्थित गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने गुटका साहिब के दो अंग फाड़ डाले। जिसके बाद मौके पर मौजूद गुरुद्वारा साहब के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गांव भोज्जियां निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी अपाहिज बताया जा रहा है। घटना के बाद तनाव पैदा हो गया और सिक्ख जत्थेबंदियां थाने पहुंचना शुरू हो गई।

    बताया जा रहा है कि आरोपी कई सालों से गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने आता था, लेकिन उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है। गुरुद्वारा साहिब के हेडग्रंथी निशान सिंह बताया कि, आरोपी कर्मजीत सिंह निवासी भोज्जियां कई सालों से गुरुद्वारा साहिब में आता था और यहां सेवा करता था। शनिवार सुबह 9.15 बजे आरोपी गुरुद्वारा साहिब के दरबार पहुंचा। जहां उसने गुटका साहिब उठाया और अचानक गुटका साहिब के 134 से लेकर 174 तक के अंग फाड़ डाले। मौके पर मौजूद सेवादार निंदर सिंह और श्रद्धालुओं ने उसे काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    वहीं, थाना झब्बाल के प्रभारी जस्सा सिंह ने बताया कि आरोपी कर्मजीत सिंह को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कर्मजीत सिंह एक टांग से अपाहिज है वह कई सालों से इसी गुरुद्वारा साहब में सेवा कर रहा था। उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया इसके पीछे क्या कारण है इस बाबत उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab: Jalandhar के उप चुनाव और ग्रामीण विकास फंड को लेकर Bittu ने आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज लुधियाना में बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास फंड को लेकर बात करते हुए कि पहले इसकी जांच की जा रही है कि इस फंड का इस्तेमाल कहां किया गया। इसके बाद लगातार काम को लेकर प्रयास किये जाएंगे। रवनीत बिट्टू ने कहा कि लुधियाना में उनका तीन चीजों पर फोकस चल रहा है, जिनमें रेलवे स्टेशन, बुड्डा दरिया और एयरपोर्ट शामिल है और इन तीनों पर वर्क शुरू हो चुका है। दरअसल, बिट्टू लुधियाना पश्चिमी के भारत नगर मंडल में रानी झांसी एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित समागम में पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना के रेलवे स्टेशन जिस पर काम चल रहा है। 500 करोड़ रूपया एक्सट्रा भी लगाया जा रहा है। 

    बुड्डा नाला के लिए 650 करोड़ की लागत से पूरे नाले की हालत सुुधारी जाएगी। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा, और तीसरी मांग एयरपोर्ट की है। यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार है और बहुत जल्द वह पीएम व गृहमंत्री से बात करके लुधियाना का एयरपोर्ट शुरू करवाने जा रहे हैं। बिट्टू ने बताया कि लुधियाना की बात करें तो लुधियाना के रेलवे स्टेशन में 500 करोड एक्सट्रा की लागत से यहां शापिंग मॉल, रिटेल शॉप, सिटी सेंटर, प्लाजा, हाईलेवल प्लेटफार्म, सीसीटीवी, लिफ्ट के साथ दिव्यांगों के लिए भी हर सुविधा मुहैया होगी। उन्होंने बताया कि वह केंद्र सरकार से मिलकर एक रेलवे स्टेशन- एक प्रॉडक्ट स्कीम के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि इस संबंध में कृषि मंत्री के साथ बैठक कर फंड जारी किया जाना चाहिए। वहीं जालंधर उपचुनाव के बारे में पूछे जाने पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि अब कांग्रेस न तो तीन में है और न ही 13 में है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें वोट देने से कोई फायदा नहीं है। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि राज्य सरकार पहले ही अपने हाथ खड़े कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब के लोगों के विकास को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है और विकास के बारे में सोच रही है। बिट्टू ने कहा कि राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है। वहीं, भारत भूषण आशु द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का आपसी मामला है। बिटटू ने नगर निगम चुनावों को लेकर कहा कि अबकी बार मेयर लुधियाना में बीजेपी का ही बनेगा, इसके लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दो। जल्द ही निकाय चुनाव का डंका बजने वाला है।