Blog

  • जालंधर : ट्रेन से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें

    जालंधर : ट्रेन से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें

    जालंधर,ENS: किसानों के प्रदर्शन के कारण पंजाब की महत्वपूर्ण ट्रेनों को 33-34 दिनों से लगातार रद्द किया जा रहा था। अब रेलवे द्वारा ट्रेनों के परिचालन को हरी झंडी दे दी गई है। इसके चलते पंजाब वासियों की अहम शान-ए-पंजाब ट्रेन 35 दिनों के बाद ट्रैक पर दौड़ती हुई नजर आएगी। इसी तरह से जालंधर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली जालंधर से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रेन भी आज से अपनी सर्विस देने लगेगी। 

    रेलवे द्वारा ट्रेनों को रद्द करने के सिलसिले के क्रम में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब नया शेड्यूल जारी किया गया, जिसके मुताबिक 46 ट्रेनों को 3-4 दिनों के लिए रद्द किया गया था। इनमें जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन व कैंट रेलवे स्टेशन से संबंधित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल थी। किसानों द्वारा धरना हटाने की घोषणा करने के बाद रेलवे द्वारा 7 बजे के करीब नया मैसेज जारी किया गया। इसके मुताबिक दोपहर में जारी किया गया शेड्यूल शाम को रद्द कर दिया गया।

    इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है अब चूंकि ट्रेनें चलने लगी है जिसके चलते रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, पुरानी दिल्ली-कटरा, अंबाला कैंट-जालंधर सिटी अमृतसर-चंडीगढ़, नई दिल्ली-अमृतसर, अमृतसर-हरिद्वार, नई दिल्ली-जालंधर सिटी, पुरानी दिल्ली-पठानकोट आदि ट्रेनें अपने निर्धारित रूटों के जरिए चलाने के आदेश दिए गए हैं।

    उक्त ट्रेनें पिछले 33 दिनों से रद्द की जा रही थी। इसी तरह से फाजिल्का-दिल्ली सहित कई बार शॉट टर्मिनेट की जाने वाली बाड़मेर-जम्मूतवी, ऋषिकेश-बाड़मेर, दरभंगा-अमृतसर जैसी ट्रेनें नियमित रूप से अपनी सेवाएं देगी। इसके चलते अब यात्रियों का रश पड़ेगा।

  • पंजाबः लोगों ने चुनावों का बायकाट करने का किया ऐलान, लगाए पोस्टर

    पंजाबः लोगों ने चुनावों का बायकाट करने का किया ऐलान, लगाए पोस्टर

    कुरालीः सरकारों और राजनीतिक पार्टियों की अनदेखी के चलते मोहाली के गांव चटोली और फतेहगढ़ चटोली के निवासियों ने सड़क नहीं, वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार करने की घोषणा की है। दोनों गांवों में बोर्ड लगा के राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और उम्मीदवारों को भी गांव में प्रवेश नहीं करने को कहा गया है। राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित गांव बनमाजरा से लेकर कंडी क्षेत्र के गांव खिजराबाद तक दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली बनमाजरा-खिजराबाद की जर्जर हालत के बारे में जानकारी देते हुए दोनों गांवों के निवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सबसे महत्वपूर्ण सड़क की पिछले कई वर्षों से किसी ने सुध नहीं ली।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच हरदीप कौर फतेहगढ़ चटोली, पूर्व सरपंच सरबजीत कौर चटौली, हरी सिंह नलुआ क्लब के प्रधान जग्गी धनोआ, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह खटड़ा, गुरप्रीत सिंह गोल्डी, नंबरदार बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह व अन्य ने बताया कि सड़क के निर्माण को लेकर वे मौजूदा और पिछली सरकार से शिकायत करते-करते थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कुछ ही दिनों के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हलके की अन्य सभी सड़कें बन गईं, जबकि उनकी सड़क नहीं बनी। लोगों ने कहा कि मौजूदा कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान भी उनसे कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

    दोनों गांवों के निवासियों ने मीटिंग कर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी और दोनों गांवों में बोर्ड लगा दिए। ग्रामीणों ने राजनीतिक दलों और नेताओं से अपील की है कि जब तक उनकी सड़क नहीं बन जाती, तब तक कोई भी नेता या उम्मीदवार गांव में न आए। दोनों गांवों के लोगों ने लोकसभा चुनाव के बाद संघर्ष शुरू करने की भी घोषणा की। दोनों विधानसभा के विधायक एक ही पार्टी के, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है जग्गी धनोआ, गुरप्रीत सिंह खटड़ा ने कहा कि उनके दोनों जिले मोहाली, रूपनगर और दो विधानसभा क्षेत्र खरड़ और चमकौर साहिब भौगोलिक रूप से एक जैसे हैं, इसलिए गांवों के निवासियों को यह सजा भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अब भले ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एक ही पार्टी के हैं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है जिसके चलते उन्हें ये फैसला लेना पड़ा है।

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल 

    जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक जगबीर बराड़ भाजपा में शामिल 

    जालंधर, ENS:  लोकसभा चुनावों को लेकर आज आप पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा है, जब आप पार्टी के कैंट पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जगबीर बराड़ आज केडी भंडारी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है। पंजाब के जालंधर कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ ने दिल्ली स्थित बीजेपी के पार्टी हेडक्वार्टर में भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें आम आदमी पार्टी से दरकिनार करने के चलते वो नाराज चल रहे थे। क्योंकि कैंट हलके में बीबी राजविंदर कौर थिआड़ा को इंचार्ज बना दिया है।

  • इस मामले में पुलिस ने  Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    इस मामले में पुलिस ने Punjab and Haryana High Court के वकील को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 46/ 49 चौक पर कल हुई एक वारदात के बाद आज पुलिस ने चालक प्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का वकील निकला है। पुलिस ने कल इस मामले में आरोपी प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 170,186 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ गाड़ी का चालान भी काट दिया गया था। आरोपी ने पुलिस के साथ बहस करते हुए अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया था। इसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है।

    जब आरोपी को पुलिस ने रोका तो पहले उसने खुद को जेएमआईसी प्रकाश बताया और इसके बाद पुलिस मुलाजिमों की वीडियो बनाने लग गया। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से ट्रैफिक कर्मचारी की बातचीत करवाई थी। ट्रैफिक कर्मचारी लगातार उससे लाइसेंस की मांग करते रहे, लेकिन उसने पुलिस कर्मचारियों को अपना लाइसेंस नहीं दिखाया था। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन को दी थी।

    दरअसल, कल मोहाली की तरफ से एक स्कॉर्पियो कार आ रही थी। जिसकी फ्रंट नंबर प्लेट पर काले रंग का परांदे लगा रखा था। जिसके कारण उसकी गाड़ी का नंबर पूरा दिखाई नहीं दे रहा था। जब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो उसने लाल बत्ती को जंप कर दिया। फिर आगे जाकर उसने गाड़ी रोकी और पुलिस कर्मियों से बहस करने लग गया। उसने खुद को मजिस्ट्रेट पोस्ट पर बताया था। बाद में उसने किसी एक और व्यक्ति से पुलिसकर्मियों की बात करवाई। लेकिन जब बात नहीं बनी तो, वह मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बाद में इसकी शिकायत ट्रैफिक कर्मियों की तरफ से थाने को दी गई।

  • मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

    मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हुई हाथापाई, मौ’त

    जयपुर : बिंदायका थाना इलाके के मुंडियारामसर में मोबाइल को लेकर मां-बेटी में हाथापाई हो गई। इस दौरान सिर में चोट लगने से बेटी की मौत हो गई। एसएचओ भजनलाल ने बताया कि निकिता सिंह (22) पुत्री बृजेश सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। निकिता का मोबाइल मां सीता ने छुपा दिया। इसी को लेकर दोनों में बहस और हाथापाई हो गई। इस बीच सिर में चोट लगने से निकिता बेहोश हो गई, जिसे SMS अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां को भी चोट लगी है। SHO (बिंदायका) भजन लाल ने बताया कि निकिता मोबाइल पर ज्यादा समय देती थी। मोबाइल चलाते देखकर सुबह पिता बृजेश ने निकिता से मोबाइल ले लिया। मोबाइल स्विच ऑफ कर निकिता की मां सीता को अलमारी में रखने को दे दिया। 

     सुबह मां सीता ने निकिता से कहा- पिता के कहने पर ही मोबाइल दूंगी। इस बात को लेकर निकिता ने गुस्से में पास रखी रॉड से मां के सिर में वार किया। सीता के सिर से खून निकलने लगा। गुस्से में सीता ने रॉड छीन कर निकिता के सिर में मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गई। सीता ने पति बृजेश को कॉल कर घटना के बारे में बताया। बृजेश के घर आने पर उसने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस पहुंचने पर ड्राइवर को शक हुआ। महिला के सिर पर चोट देखकर ड्राइवर का शक बढ़ गया। एम्बुलेंस ड्राइवर ने बिंदायका थाने को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर तुरंत निकिता को SMS हॉस्पिटल भिजवाया।

    मौके पर लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी निकिता के पास लाल रंग की साड़ी भी पड़ी थी। पूछने पर उसकी मां सीता ने बताया- निकिता सुसाइड की कोशिश कर रही थी। उसे रोकने के लिए पीछे भागी तो वह सिर के बल फर्श पर नीचे गिर गई। वहीं पास ही प्लास्टिक की टूटी हुई कुर्सी भी पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि जिस जगह साड़ी के साथ निकिता पड़ी थी। वहां लटकने की चीज लगी हुई नहीं थी, जिससे साड़ी बांधकर सुसाइड किया जाए। परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी तो एसएचओ भजनलाल की तरफ से हत्या का केस दर्ज किया गया, जिसकी जांच एसीपी बगरू करेंगे। पुलिस पूछताछ में आए सभी एंगल को लेकर जांच कर रही है

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस को पन्नू की धमकी, कहा- मौ+त का बदला मौ+त से

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू और हंसराज हंस को पन्नू की धमकी, कहा- मौ+त का बदला मौ+त से

    मोहालीः लोकसभा चुनावों के दौरान एक बार फिर से आंतकी घोषित सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखी व खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का धमकी भरा बयान आया है। अब पन्नू ने भाजपा के उम्मदवारों को धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने लुधियाना से कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू और फरीदकोट से उम्मीदवार हंसराज हंस को उनके दिए बयानों को लेकर धमकाया है। इतना ही नहीं, बिट्‌टू को अपने दादा को याद करने के लिए भी कह दिया है। आतकी पन्नू ने अपना नया वीडियो आज जारी किया है। खालिस्तान समर्थक पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा- रवनीत बिट्‌टू और हंस राज हंस सुन लें। तुमने पंजाब के किसानों को कत्ल करने की धमकी दी है। ये पंजाब है, यहां कत्ल का बदला कत्ल होता है।

    बिट्‌टू याद कर ले अपने दादे व बाबा बेअंत सिंह को। संदेश है पन्नू का, अगर एक भी किसान का कत्ल हुआ तो कत्ल का बदला कत्ल होगा। वीडियो संदेश में आतंकी पन्नू ने एक बार फिर पंजाब के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोकने के लिए उकसाया है। आतंकी ने कहा कि नरेंद्र मोदी पंजाब आ रहे हैं। किसानों को इन्हें रोकना होगा। जो कील पंजाब की जमीन में ठोकी हैं, ये ही इनकी छाती पर ठोकनी हैं। नरेंद्र मोदी के काफिले को रोकने के लिए सड़कें व एयरपोर्ट को घेर लेना चाहिए।

    दरअसल, पंजाब में किसान भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में प्रचार करने से रोक रहे हैं। किसान नेता भाजपा प्रत्याशियों को रोक लेते हैं और विरोधी नारे लगाते हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले हंस राज हंस ने कहा था- बंदे बनना नहीं जूतों के बिना। 2 तारीख होने दो, इन्हें देखना जूते कैसे पड़ते हैं। वहीं, बिट्‌टू ने कहा था कि किसान चार झंडियां लेकर खड़े हो जाते हैं। गांवों में जाने से रोकते हैं। अकेले अकेले का हिसाब करेंगे, अकेले-अकेले की वे वीडियो बना रहे हैं। इन बयानों पर काफी बवाल भी हुआ था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने हंस राज हंस के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत भी दी थी।

  • सड़क हादसा मामलाः सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार

    सड़क हादसा मामलाः सुहागिनों की लाल जोड़े में विदाई, 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार

    कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए पिकअप हादसे में मारे गए 19 लोगों का आज अंतिम संस्कार किया गया। सेमहारा गांव में आज सुबह एक चिता पर 17 लाशें जलीं। वहीं 2 महिलाओं का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। हादसे में मारी गई महिलाओं को लाल जोड़े में सुहागिन बनाकर आखिरी विदाई दी गई तो मंजर देखकर कोहराम मच गया। वहीं अंतिम संस्कार के समय मृतकों के बच्चों की चीख पुकारों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की आंखें भी नम कर दीं। कई बच्चों से मां का साया छिन गया। ड्राइवर की गलती के कारण एक झटके में 19 परिवारों की खुशियां छिन गईं।

    छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा और पंडरियां विधायक भावना बोहरा आज अंतिम संस्कार के मौके पर मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शोक जताने गांव में पहुंचे थे। बता दें कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान हुआ है। हादसे के बारे में जानकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया। CM विष्णु देव साय ने ट्वीट करके शोक जताया। पूर्व CM भूपेश बघेल शोक जताने गांव पहुंचे।

    वहीं उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। SP अभिषेक पल्लव के अनुसार, बीते दिन करीब 35 लोग पिकअप में सवार होकर गांव रुखमीदादर के जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में बहापानी गांव के पास पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। बैलेंस बिगड़ता देखकर ड्राइवर कूदकर फरार हो गया। ड्राइवर के कूदने के बाद पिकअप में सवार मजदूर भी कूदने लगे। आगे जाकर पिकअप 30 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 महिलाएं शामिल हैं। 5 महिलाओं ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था।

  • पंजाबः अकाली दल की रैली में पकौड़ों को लेकर व्यक्ति को मारे थप्पड़

    पंजाबः अकाली दल की रैली में पकौड़ों को लेकर व्यक्ति को मारे थप्पड़

    फाजिल्काः लोकसभा चुनावों को लेकर माहौल गरमा गया है, वहीं चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इस बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल फाजिल्का में अकाली दल की रैली में पकौड़ौं के पीछे एक शख्स को थप्पड़ मारे गए। फाजिल्का में अकाली दल की रैली में उस वक्त भगदड़ मच गई जब रैली में पकौड़े खाने पर एक शख्स को लोगों द्वारा थप्पड़ मारे गए। लोगों का आरोप हैकि शख्स को चोरी के आरोप में काबू किया गया है। जबकि शख्स चिल्लाता रहा कि वह पकौड़े खाने आया है, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का आरोप था कि उस शख्स ने उनका पर्स चुरा लिया है, जिसके चलते उसे थप्पड़ मारे गए। 

    दरअसल, बीते दिन फाजिल्का की घास मंडी में अकाली दल की रैली थी, जिसे संबोधित करने के बाद सुखबीर बादल के बाहर निकले ही चाय पकौड़े का स्टॉल लग गया। रैली के दौरान अन्य लोग भी पकौड़े खाने आ गए। बताया जा रहा हैकि इसी बात को लेकर रैली में हंगामा मच गया। इस दौरान लोगों ने पकौड़े खाने आए शख्स को पकड़ लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मारपीट करने वाले लोगों का आरोप है कि उन्हें शक था कि उक्त व्यक्ति ने उनकी जेब से चोरी करने की कोशिश की है लेकिन फिर भी वह व्यक्ति कैमरे के सामने कहता रहा कि उसने कुछ भी चोरी नहीं किया है। अब ये सभी वीडियो सोशल पर वायरल हो रहे हैं। 

  • अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे गैस सिलेंडर! इन जिलों से होगी शुरुआत

    अब राशन की दुकानों पर मिलेंगे गैस सिलेंडर! इन जिलों से होगी शुरुआत

    जयपुरः राजस्थान में गैस सिलेंडर को लकेर एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां अब रसोई गैस सिलेंडर राशन की दुकान पर मिलने की कवायद शुरू हो जाएगी, इस नए काम को लेकर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को एक प्रस्ताव भेजा है, जिसमें सिलेंडर दुकानों पर बेचने की पेशकश की गई है। इस प्रस्ताव को देखते हुए खाद्य और आपूर्ति विभाग ने सभी जिला रसद अधिकारियों को पत्र लिखकर उनके यहां संचालित दुकानों के संचालकों से प्रस्ताव मांगे हैं, जल्द ही इस पर विचार विमर्श किया जाएगा।

    आपको बता दें कि राशन की दुकानों पर सिर्फ 2 और 5 किलोग्राम के सिलेंडर मिलेंगे। राशन की इन दुकानों पर गैस सिलेंडर के लिए सभी राशन डीलरों को इन सिलेंडर की बिक्री पर कमीशन मिलेगा, जिसमें 5 किलो सिलेंडर के लिए 31 रुपए और 2 किलो सिलेंडर के लिए 15 रुपए कमीशन दिया जाएगा।

    इस योजना के तहत सबसे ज्यादा फायदा दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को मिलेगा, क्योंकि उनके पास कनेक्शन की सुविधा कम होती हैं। इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और स्टूडेंट्स को कोई भी सरकारी आईडी कार्ड से कनेक्शन दिया जाएगा।

  • पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर,  एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    पंजाब : ट्रक और गाड़ी की हुई भीषण टक्कर, एक की मौ’त, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर: बीती रात सदर चौक होशियारपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, जसविंदर कुमार पुत्र चन सिंह निवासी छोटा बजवाड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे आसू और उसकी पत्नी प्रिया के साथ अस्पताल जा रहा था।

    जब वे सैड चौक पर पहुंचे तो उनकी नोवा गाड़ी को दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ये सड़क हादसा इतना भयानक था कि इन लोगों को गाड़ी से निकालने में डेढ़ से 2 घंटे लग गए,जिसके बाद लोगों ने इन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।