Blog

  • Punjab: Wildlife Sanctuary में लगी आग, कई जानवर झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab: Wildlife Sanctuary में लगी आग, कई जानवर झुलसे, देखें वीडियो

    दीनानगर। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कथलौर के पास रावी नदी के किनारे स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आग लग गई है। जिससे जीवों के साथ पूरे जंगल को भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि 1700 एकड़ में फैला हुआ है। दरअसल, यह आग दोपहर में अचानक लगी और धीरे-धीरे आग ने फैलते हुए लगभग आधे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जानवरों को भारी नुकसान हुआ। जानकारी के मुताबिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देश भर में एक महत्वपूर्ण वाइल्ड लाइफ सेंचुरी माना जाता है जिसमें जंगली जानवरों के अलावा जंगली गाय, जंगली सूअर, हिरण, मोर, हिरण आदि कई जीव-जंतु रहते थे।

     पंजाब सरकार ने दो साल पहले ही बनाया था पर्यटन हब
     पंजाब सरकार ने अभी दो साल पहले ही इसे एक पर्यटन हब बनाया था जिसके कारण अधिकांश लोग अपने बच्चों और परिवारों को इस वन्यजीवों को देखने के लिए पहुंचते थे। 
    जिसमें लोगों को इलेक्ट्रिक कार, साइकिल आदि के माध्यम से इस वाइल्ड लाइफ में अंदर घूमने की व्यवस्था की गई। लेकिन आज अचानक इस वन्य जीव के अंदर आग लगने से पूरा वन्य जीव आग की भेंट चढ़ गया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब-तक शंका जताया जा रहा है कि सैकड़ों जानवर जल गए होंगे। 

    नजदीकी गांव के लोगों ने आग बुझाने में की मदद
    आग बुझाने के लिए नजदीकी गांव कथलौर के लोगों का भी बड़ा योगदान रहा और लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉली और पानी की टंकियां लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा गांव के युवाओं द्वारा घायल जीव-जंतुओं  का इलाज करने का प्रयास किया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की गई।

  • मशहूर कॉमेडियन संघा बाओ के इकलौते बेटे की मौत, लोगों में शोक

    मशहूर कॉमेडियन संघा बाओ के इकलौते बेटे की मौत, लोगों में शोक

    तरनतारन। शहर से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन संघा बाओ (कश्मीर सिंह) के इकलौते बेटे का निधन हो गया है। जिससे परिवार में शोक की लहर है। इस समय उनके परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। इस दौरान पिता कश्मीर सिंह ने बताया कि मेरे बेटा गुर कीर्तन सिंह बीमार था। जिसकी मौत हो गई है। दुख की इस घड़ी में उन्हें अपने दोस्तों, प्रशंसकों और पूरे समुदाय की जरूरत है जो उन्हें हौसला दें और उनका दुख साझा करें।

  • भाजपा पंजाब के महासचिव ने केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने के लिये गृह मंत्री को लिखा पत्र

    अमृतसर। भाजपा पंजाब के महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पुलिस सुरक्षा को शक्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा के रूप में देखा जाता है। शक्ति का अनावश्यक प्रदर्शन जनता को विमुख करता है। इस वीआईपी संस्कृति को बदलने की जरूरत है।’ मैंने माननीय अमित शाह जी को पत्र लिखा और उनसे मुझे दी गई सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है।

  • गंगा आरती में शामिल हुए PM MODI, दीपों से जगमगा रहा घाट, देखें वीडियो

    गंगा आरती में शामिल हुए PM MODI, दीपों से जगमगा रहा घाट, देखें वीडियो

    वाराणसी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तीसरी बार बने प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। पीएम ने 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले। जहां पीएम नरेंद्र मोदी गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनका गंगा आरती के बाद सम्मान किया गया। जिसके बाद उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया गया। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र दिया गया है।

    वहीं, आरती के समय राधे-राधे और अक्षतम केशवम, गोविंद बोले हरि गोपाल बोलो के धुन से पूरा दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। पीएम मोदी के गंगा आरती में शामिल होने को लेकर घाट पर विशेष फूलों से सजावट की गई है। वहीं दीपों से पूरा घाट जगमगा रहा है। 

  • पंजाब : सरेराह किरयाना कारोबारी से हुई लूट, देखे वीडियो  

    पंजाब : सरेराह किरयाना कारोबारी से हुई लूट, देखे वीडियो  

    श्री मुक्तसर साहिब : जिले के गुज्जर गांव मे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित किरयाने का सामान के थोक विक्रेता का काम करता है। जब वह गांव में सामान पहुंचाकर वापस आ रहा था, तो बूरा गुज्जर रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर 70 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। 

    राकेश कुमार उर्फ ​​बब्बू ने बताया कि वह किरयाना सप्लायर का काम करता है। वह आखिरी पेमेंट लेकर मुक्तसर लौट रहा थारस्ते में गुज्जर गांव में सामान देने के बाद बूरा गुज्जर रोड पर उसकी  गाड़ी पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर कार के शीशे तोड़कर लूटपाट शुरू कर दी।  जब उसने पैसे नहीं दिए तो लुटेरों  ने उसके सिर पर वार किया और उससे पैसे छीन वहां से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar:  NRI की कोठी में AC की हवा लेते वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar: NRI की कोठी में AC की हवा लेते वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लिंक रोड पर स्थित आबादपुरे में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े एनआरआई की कोठी में चोर वारदात को अंजाम दे रहा था।  लोगों ने रंगे हाथों चोर को काबू कर उसकी जमकर छितर परेड की।

    लोगों ने बताया कि चोर कोठी से टूटियां उतार रहा था। चोर जैसे ही एनआरआई की कोठी में घुसा तो उन्होंने घर का घेराव कर लिया। जब वह कोठी के अंदर घुसे तो चोर AC  की हवा लेते हुए वारदात को अंजाम दे रहा था। 

    लेकिन जैसे ही उसे पता लगा की कोई कोठी के अंदर आ रहा है तो वह बैड के अंदर छुप गया। इस दौरान लोगों ने बेड के अंदर से चोर को बाहर निकाल कर उसकी जमकर छितर परेड की। लोगों ने बताया कि कोठी का मालिक फ्रांस में रहता है। चोर की जमकर छितर परेड करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Punjab : Medical की दुकान पर Police की रेड, नशीले कैप्सूल किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : Medical की दुकान पर Police की रेड, नशीले कैप्सूल किए बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा: सिविल लाइन पुलिस ने पावर हाउस रोड पर एक मेडिकल शॉप पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नशीले कैप्सूल बरामद किये है। डीएसपी सिटी टू ने बताया कि आज हमने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बठिंडा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी मेडिकल शॉपों का दौरा किया। इस दौरान बठिंडा में एक मेडिकल शॉप से ​​नशीली दवाओं के संबंध में 388 नशीले कैप्सूल बरामद किए गये हैं। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल लाइसेंस रद्द करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

  • पंजाबः 10 दिनों से नाबालिग का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    पंजाबः 10 दिनों से नाबालिग का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    लुधियाना: कुंदनपुरी इलाके से एक 13 साल की लड़की लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार वाले लगातार लापता लड़की को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मिली नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि लापता हो होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई है। लेकिन इस मामले में 10 दिन बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। 

    परिजनों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजन लड़की को ढूंढने के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं। लड़की के पिता ने कहा कि वह 20 से 25 दिन पहले नेपाल से लुधियाना आई थी। इस मामले सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें लड़की जाती हुई दिख रही है। जिस वीडियो में लुधियाना के दामोदरिया पुल के पास का बताया जा रहा है। 

    पुलिस ने दो किन्नरों को भी हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लड़की के परिवार ने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन लड़की पता लगाए।

  • इस इलाके में अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर किया हमला, देखें CCTV

    इस इलाके में अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर किया हमला, देखें CCTV

    लुधियाना। न्यू स्टार सिटी कॉलोनी से एक खबर सामने आई है कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गली में गड़ी गाड़ियों पर हमले कर शीशी तोड़ने की खबर सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। बताया जा रहा कि इस घटना को अज्ञात लोगों ने रात के करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिय़ा है। वहीं, पीड़ित ने बताया कि इस वारदात बारे हमने पुलिस को सूचना दे दी है। इसके बाद कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों पुलिस जल्द से जल्द पकड़े ताकि आगे एेसी को वारदात न हो।

  • ऊना जिले में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का होगा विधिवत आगाज

    मुख्यमंत्री 19 को हरोली के कांगड़ मैदान से करेंगे शुभारंभ

     

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सरकार की महिला कल्याण को समर्पित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून को विधिवत आगाज होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। 

    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि हरोली के कांगड़ मैदान में यह कार्यक्रम 19 जून बुधवार को दोपहर बाद सवा बारह-एक बजे के बीच आरंभ होगा। इसमें मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे।

    बता दें, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते 3 महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7 हजार 280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे ऊना जिले के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वे 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, उद्योग, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। पेखूबेला में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री का जनसभा संबोधन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।