Blog

  • पंजाब : HDFC Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : HDFC Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : चंडीगढ़ रोड 32 सेक्टर में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में भयानक आग लगने की खबर है। आग पर काबू पाने के लिए बैंक कर्मचारियों ने बैंक में लगे यंत्र से कोशिश की, लेकिन आग नहीं बुझी। 

    जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची दमकल विभाग के अधिकारियो ने आग बुझाई। इस घटना मे एटीएम जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़िया लगी। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा कि हादसे में एटीएम में पड़ा कैश भी जल कर राख हो गया।

  • कपूरथला: फिरौती मांग कर घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    कपूरथला: फिरौती मांग कर घर के बाहर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    कपूरथला: स्थानीय पुलिस ने लोगों को धमकियां देने और करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाशदीप उर्फ़ अर्श पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव झल बीबड़ी हाल वासी गली नंबर 2 प्रीत नगर कपूरथला के रूप मे हुई है।  

    जानकारी देते हुए एसपी डी सरबजीत राय ने बताया कि सुलतानपुर लोधी मे एकेडमी के मालिक से 17 अप्रैल WhatsApp कॉल कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जब उसने फिरौती नहीं दी तो उसके घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलिया चला दी। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और  अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था 

    एसएसपी वत्सला गुप्ता ने इस वारदात को ट्रेस करने के लिए टेक्निकल सेल के साथ एक विशेष पुलिस टीम गठन किया । टीम को पता चला कि यह काम लखबीर गैंग के किसी गुर्गे का है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया।  

    जिसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने बाकी साथियों के साथ घर और एकेडमी की निगरानी की थी, तथा अपने घर में उनको पनाह दी थी। पुलिस ने बाकी तीन साथियों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया है। जो कि तरनतारन के रहने वाले हैं।

    इसके साथ ही एसपी राय ने बताया कि 20 अप्रैल को ट्रेडिंग गैस कंपनी के मालिक को भी आई थी। जिसमे कॉलर ने खुद को बंबीहा ग्रुप का मेंबर बता कर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले को जब टेक्निकल टीम दवारा ट्रेस किया गया, तो पता चला कि कॉल बोगस थी।

  • नंगल जरियालां में पूर्व मंत्री  विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट

    नंगल जरियालां में पूर्व मंत्री  विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने गुरुवार को मरवाड़ी, डंगोह खास, जाड़ला क्योड़ी, गोन्दपुर बनेहड़ा में विभिन्न सामाजिक एवम धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया, साथ ही उन लोगों को आइना दिखाया जो लोग चैतन्य शर्मा झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कोरोना काल से लेकर बर्तमान समय तक लगातार जनसेवा में जुटे हुए है लेकिन कुछ लोग राजनैतिक गोटियाँ सेंकने की खातिर उन पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसका जनता 01 जून को विधानसभा के उपचुनाव भाजपा के पक्ष में वोट करके उन्हें देगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत दिखाकर अपने सात साल का जनसेवा का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करें और बताये कि कोरोना कॉल में जब जनता में त्राहि त्राहि मची थी तो कांग्रेस नेता अंडर ग्राउंड क्यों हो गये थे? क्यों उन्होंने जनता का दुःख दर्द नहीं बाँटा? क्यों उन्होंने विपक्षी राजनेता की भूमिका नहीं निभाई? क्या उनका प्यार गगरेट की जनता के प्रति मात्र उसी समय उमड़ता है जब चुनाव आते है? जब चुनाव में हार मिल जाये तो मात्र आराम फरमाओ और जनता को भूल जाओ। उन्होंने कहा कि नेता जी को इस बात का जबाब देना पड़ेगा कि विधानसभा चुनाव में हार मिलने पर वो गगरेट की जनता से दूर क्यों हो गये थे?

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश धर्म की बात करने की जगह मात्र वोट बैंक की कद्र होती है, इसी वजह से उन्होंने मजबूर होकर राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया। चैतन्य शर्मा ने अपने देश में प्रभु  श्रीराम जी के मंदिर का विरोध करने वाले कांग्रेसी नेता कभी भी जनता का भला नहीं कर सकते।इससे पहले पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने भी  नंगल जरियाला  में नुक्कड सभा करके कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का  15 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा  है। 15 महीनो में न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर यानी दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है।

    और अब लोकसभा चुनावो में एक बार फिर प्रति माह महिलाओ को 15 सौ देने का सरकार शोर मचा रही  जा रही  है। उन्होंने  राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओ को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई  और दूसरी तरफ 700 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। ताकि कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके। यही से ही सुक्खू सरकार की झूठी गार्ंटयो की पोल खुलना शुरू हो चुकी है।  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को  मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदो पर।

    उन्होंने बताया कि घर घर से  जनता का भाजपा को  समर्थन  मिल रहा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि ऊना दौलतपुर चौक  में ट्रेन क्रांति, बिलासपुर में एम्स, देहरा में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी, लोहारा चुरूडू पुल अनुराग ठाकुर जैसे सशक्त नेता की देन है जिसका कर्ज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विशेषकर गगरेट की जनता 01 जून को अनुराग ठाकुर एवम चैतन्य शर्मा के पक्ष में वोट करके चुकायेगी।
  • उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने रायजादा के पक्ष में किया प्रचार,बेटी का हौंसला बढ़ाने साथ रहे मुकेश

    उपमुख्यमंत्री की बेटी आस्था ने रायजादा के पक्ष में किया प्रचार,बेटी का हौंसला बढ़ाने साथ रहे मुकेश

    मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली को विकास का मॉडल बनाया है:आस्था

    गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

    ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को आस्था अग्रिहोत्री ने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में हरोली हल्के से बढ़त दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर बेटी के चुनाव प्रचार का तरीका देखने के लिए पिता मुकेश अग्निहोत्री भी मैदान में उतरे। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने सेवा भाव से इस क्षेत्र के लोगों की हर जरूरत को पूरा किया है। इसी एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वह चुनाव प्रचार करने उतरी हैं।

    उन्होंने विश्वास जताया कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। आस्था ने कहा कि हमारा हरोली के साथ पारिवारिक नाता है, हरोली ने मेरे पिता को 25 वर्ष जीत के दिए, राजनीति का ऊंचाई का मुकाम हरोली ने दिया है। उन्होंने कहा कि पिता ने हरोली के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के काम किया है। उन्होंने कहा कि आज हम हरोली के विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, विकास ही हमारी पहचान है, विकास को लेकर के ही हम काम कर रहे हैं, विकास पर ही वोट वोट मांग रहे हैं ।उन्होंने कहा कि शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, पानी हो ,सड़के हो हर क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री के द्वारा विकास करवाया गया है और यही विकास हरोली की पहचान है, जिसकी चर्चा प्रदेश में ही नही देश में होती है। उन्होंने कहा कि हरोली की जनता सांसद बनने के लिए वोट सतपाल रायजादा को करें, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को मजबूत करें इसलिए जनता के बीच जाकर आग्रह किया जा रहा है।

    मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौंसला:आस्था
    आस्था अग्निहोत्री ने कहा की गत्त तीन महापूर्व मां का देहांत हुआ ,उन्होंने कहा कि मां प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का जाना बहुत बड़ी क्षति है, जिससे उभर पाने को समय लगेगा ।उन्होंने कहा कि जीवन बढ़ने का नाम है, मां की प्रेरणा ही आगे बढ़ने का हौसला है। हरोली का स्नेह व प्यार ही आगे बढ़ा रहा है ।उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहकर मां का एहसास होता है ।उन्होंने कहा कि सेवा के भाव से आगे बढ़ना ही अब लक्ष्य है।
  • सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकें

    सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठकें

    निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और विधानसभा उपचुनाव को लेकर गगरेट और कुटलैहड़ के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने ऊना में जिला अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अलग अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने सभी से निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र और ऊना जिले के दो विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे। बता दें, सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जबकि पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

    चुनाव प्रबंधन से जुड़े हर पहलू की ली बिंदुवार जानकारी
    सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले में किए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में किए इंतजामों, चुनावी कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की स्थिति, सुविधा ऐप तथा सी-विजिल ऐप, व्यय निगरानी समेत चुनाव प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक पहलू की बिंदुवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनके प्रश्नों-शंकाओं के जवाब देकर शंका समाधान भी किया गया।

    ऊना जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता, 516 मतदान केंद्र, 399 पर वेबकास्टिंग
    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के चुनावी प्रोफाइल तथा चुनाव प्रबंधों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले में 4 लाख 33 हजार 129 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 14 हजार 95 महिला तथा 2 लाख 19 हजार 30 पुरुष और 4 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। 6671 वोटिंग को लेकर 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 51 क्रिटिकल हैं। 399 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं।

    आचार संहिता उल्लंघन की अब तक मिलीं 253 शिकायतें, सभी का किया जा चुका निपटारा
    जतिन लाल ने बताया कि जिले में अब तक आचार संहिता उल्लंघन की 253 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें सी-विजिल ऐप पर 74 शिकायतें मिली हैं। सभी शिकायतों का तय समय में निपटारा सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह चौबीसों घंटे संचालित किया जा रहा है तथा लोग टोल फ्री नंबर 1950 और लैंडलाइन नंबर  01975- 291137, 291138, 291139 तथा 291141 पर किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की अवधि में जिले में अब तक नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण इत्यादि की 3.27 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि जिले में लोकसभा चुनाव तथा 2 विधानसभा चुनावों में प्रयोग में आने वाली ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का पहले चरण का ऑनलाईन रेंडमाइजेशन का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरा किया जा चुका है। दूसरी रेेेंडमाइजेशन 19 मई को रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को जिले में आगे भी पूरी सजगता तथा सतर्कता से काम करने तथा उनके निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने का भरोसा दिलाया। जतिन लाल ने उन्हें जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए प्रयासों से भी अवगत कराया।

    21 से 29 मई तक ‘घर से मतदान’ का कार्य पूरा कराएंगी टीमें
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की विशेष टीमें 21 से 29 मई तक घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं। जिनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे। इनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षाकर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल है।

    मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण
    बैठक के उपरांत दोनों पर्यवेक्षकों ने लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा के उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनाए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बता दें, डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

    चुनाव कर्मियों की तैनाती को लेकर दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण
    इससे पहले, सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में डीआईएसई नेक्सट जेन सॉफ्टवेयर की मदद से चुनाव कर्मियों की तैनाती को लेकर दूसरी रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। तीसरी एवं अंतिम रेंडमाइजेशन 29-30 मई को होगी।

    पर्यवेक्षकों के मोबाइल फोन पर कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत सीधे चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों से की जा सकती है। सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया के मोबाइल नंबर 93172-83159 पर आम लोग शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल को सीधे उनके मोबाइल नम्बर 9582200102 पर कॉल करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कोई भी शिकायत की जा सकती है।

    ये रहे उपस्थित
    बैठक में उपायुक्त जतिन लाल के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय शर्मा, चुनावों को लेकर तैनात नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।
  • जवाहर नवोदय स्कूल में एन.सी.सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

    जवाहर नवोदय स्कूल में एन.सी.सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

    ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोवीन का विशेष दौरा

    593 एन.सी.सी. कैडेट्स ले रहे भाग

    ऊना /सुशील पंडित : जवाहर नवोदय स्कूल में एन.सी.सी. का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शुरू हुआ। 24 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों के लगभग 593 एन.सी.सी. कैडेट्स भाग ले रहे हैं। कैंप  में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोबीन का विशेष दौरा हुआ जिसमें कैंप के दौरान उन्होंने प्रशासनिक  जांच की एवं कैंप अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ सकारात्मक वार्तालाप की और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। प्रशिक्षण के दौरान सभी कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे जिसमें मुख्य रूप से ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं, विषयों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।एन.सी.सी. का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में एकता एवं अनुशासन की भावना स्थापित करना रहता है। शिविर की शुरूआत कैंप कमांडेंट लैफ्टिनेंट कर्नल आर. के. सैनी सेना मैडल द्वारा की गई।

    उन्होंने शिवर के दौरान किन-किन बातों का शिविर में ध्यान रखना होगा, इसके बारे में निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने सभी कैडेट्स को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु आह्वान किया ताकि  बेस्ट कैडेट्स में  चुनाव हो सके। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन अश्विनी कुमार, विवेक,  सुरेश कुमार, पम्मी, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, पारुल और वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार व छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एन.सी.सी. ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार व रमन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • चंदन बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना विभाग के विभाग सह संयोजक, अनुराग शर्मा जिला संयोजक

    चंदन बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना विभाग के विभाग सह संयोजक, अनुराग शर्मा जिला संयोजक

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अभ्यास वर्गों 9-12 मई को पोंटा साहिब में संपन्न हुआ जिसमें चंदन सेखड़ी को विभाग सह संयोजक तो अनुराग शर्मा को ऊना जिला संयोजक चुना गया | दोनों नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा | चंदन ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्ष भर छात्रों के बीच में काम करने वाला छात्र संगठन है, आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद वर्ष भर जिले में विभिन्न तरह के के कार्यक्रम आयोजित करेगी | 

    वहीं जिला संयोजक अनुराग शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आने वाले आगामी लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव हेतु मतदाता जागरण अभियान चलायेगी जिसमें मतदाताओं से शत् प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया जायेगा | क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ये अति आवश्यक है कि हम सभी मतदान अवश्य करें | इसके लिए प्रत्येक महाविद्यालय वह उच्च शिक्षा संस्थानों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ समाज के बीच में भी पर्चा वितरण आदि कर लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाएगा |
  • पंजाब : कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा

    लुधियाना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह लापरां ने अपने शुरुआती लीडरशिप से इस्तीफा दे दिया है। परविंदर सिंह लापरां ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को मेल से भेजा है। लापरां ने इसका मुख्य कारण राजा वडिंग बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि सिमरजीत सिंह बैंस को पार्टी में शामिल करना बड़ी गलती है। बैंस पर रेप के आरोप हैं, उन्होंने कहा कि पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बता दें कि परविंदर सिंह लापरां प्रमुख कांग्रेस नेता गुरदेव सिंह लापरां के बेटे हैं।

  • जालंधरः डा. खेड़ा पर गलत टीका लगाने के लगे आरोप, बच्ची की हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधरः डा. खेड़ा पर गलत टीका लगाने के लगे आरोप, बच्ची की हालत नाजुक, देखें Live

    जालंधर, ENS: अली मौला स्थित तेल वाली गली में रहने वाले एक परिवार ने डा. खेड़ा पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने 11 वर्षीय बच्ची को हड्डी में गलत टिका लगा दिया। जिस से टिके वाली जगह पर सुजन आ गई, जिस से बच्ची की हालत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए डाॅक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जाहां पर बच्ची का उपचार चल रहा है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। और डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

  • पंजाब: उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द, भारी रोष, देखें वीडियो

    पंजाब: उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द, भारी रोष, देखें वीडियो

    लुधियाना : 26 आजाद उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म रद्द कर दिए गए है। जिसे लेकर उम्मीदवारों में रोष पाया गया। जिनमें से 3 उम्मीदवारों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमने फाइन भरी हुई थी और हमें गनमैन भी दिए गए थे।

    लेकिन आज गनमैन वापस ले लिए गए और नामांकन रद्द कर दिया गया। जिसके बाद महिला ने फूट फूट आंसू बहाते हुए कहा कि अब मैं किस तरह समाज की सेवा करूंगी।