Blog

  • पंजाब : दिल्‍ली कूच के लिए किसानों ने तेज की तैयारियां, देखें वीडियो

    स्वागत के लिए हरियाणा सरकार ने हाइवे पर लगाए सरिये

    संगरूर : अपनी मांगों को लेकर 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसान भारी संख्‍या में दिल्‍ली जाएंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वहीं अब किसान दिल्‍ली कूच की तैयारियों में लग गए हैं। हरियाणा प्रशासन द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए खनौरी के दाता सिंह वाला के समीप पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रशासन ने खनौरी बॉर्डर पर पत्थर लगाकर रास्ते को एक तरफ से मुकम्मल तौर पर बंद किया गया है। वहीं एक तरफ लोहे के कंटेनर भी रख दिए हैं, जिससे किसी भी हालत में खनौरी बॉर्डर से नेशनल हाईवे के जरिए हरियाणा में दाखिल होना आसान नहीं है। भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेता राज सिंह थेड़ी ने कहा कि किसान हर हाल में दिल्ली पहुंचेंगे व हर परिस्थिति से निपटने के लिए किसान भी तैयार हैं। किसान भी इस स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रशासन की यह रोकें व पत्थर लगाकर रास्तों को बंद करने की रणनीति किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हरियाणा, यूपी, केरल व अन्य अलग-अलग राज्यों से किसान इस बार समर्थन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। पटियाला में भी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली रवाना होने को लेकर पंजाब व हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग कर , कांटेदार तार लगाकर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

    दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन एकता, शादीपुर ने राज्य प्रधान बूटा सिंह शादीपुर के नेतृत्व में रविवार को मीटिंग की। हरियाणा प्रशासन ने भी दाता सिंह वाला से 11 किमी आगे उजाना नहर पर बैरीगेट की व्यवस्था कर दी है। किसान दिल्ली की ओर आगे न बढ़ सकें इसके लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग के अलावा वाटर कैनन व अर्धसैनिक बल बुला लिए हैं। नेशनल हाईवे को भी एक तरफ से बंद कर दिया है। हरियाणा प्रशासन किसी भी हालत में किसानों को हरियाणा में घुसने नहीं देगा, क्योंकि हरियाणा प्रशासन ने खनौरी सीमा को सील कर दिया है। पंजाब से आने वाले किसानों को रोकने के लिए अंबाला के शंभू बॉर्डर और फतेहाबाद में बैरिकेड्स, लोहे की कीलें और बड़े बड़े सरिये लगाए जा रहे हैं। हरियाणा के 7 जिलों में आज (रविवार) सुबह 6 बजे से मोबाइल इंटरनेट, डोंगल और बल्क SMS बंद कर दिए गए हैं। यह रोक अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और पुलिस जिला डबवाली समेत सिरसा जिले रहेगी।

    यह आदेश 13 फरवरी की रात 12 बजे तक लागू रहेंगे। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद समेत 12 जिलों में धारा 144 लागू की गई है। इसके साथ पंजाब और दिल्ली के रूट भी डायवर्ट कर दिए गए हैं। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए केंद्र ने पैरामिलिट्री फोर्स की 64 कंपनियों को हरियाणा भेज दिया है। जिनमें BSF और CRPF के जवान भी शामिल हैं। सोनीपत में पेट्रोल पंप संचालकों को DC ने आदेश दिए कि किसी भी ट्रैक्टर में 10 लीटर से ज्यादा डीजल न डालें। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 8 CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिनकी रेंज 40 मीटर है। इनकी डायरेक्शन पंजाब की तरफ होगी।

  • पंजाब : थाने की 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब में क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरों द्वारा लूटपाट की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां चोरों ने 4 दुकानों को निशाना बनाया है। जहां चोरों ने वारदात को अंजाम दिया वह पुलिस स्टेशन 200 मीटर की दूर पर है। यह मामला कोतवाली थाना पुलिस के अधीन आते इलाके का है। जानकारी के अनुसार चोर छत के रास्ते से दुकान के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि बठिंडा एक भीड़भाड़ वाली अस्पताल मार्केट है।

    यह मार्केट 24 घंटे खुली रहती है और पुलिस स्टेशन भी थोड़ी दूर है। इसके बावजूद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदारों ने बताया कि हमें सुबह पता चला जब हमारी दुकानों के ताले टूटे हुए थे। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ा जाए। दुकानदारों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश पाया जा रहा है।

  • पंजाब : युवक ने फंदा लगाकर की आत्मह’त्या

    लुधियाना : थाना शिमलापुरी के इलाके में युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शुभम मिश्रा के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। युवक के आत्महत्या की वजह अभी सामने नही आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

  • खुफिया जानकारी देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम 

    जम्मू-कश्मीर: राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले किसी भी व्यक्ति को 1 लाख रुपये से 5 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा पुलिस ने शनिवार को इसकी घोषणा की हैपुलिस ने एक बयान में कहा कि सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों, विस्फोटकों और तस्करी की खेपों को पहुंचाने के लिए राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सीमा पार सुरंग का पता लगाने वाले को सबसे बड़ा इनाम, 5 लाख रुपये दिया जाएगा 

    जानकारी के मुताबिक पुलिस के बयान में कहा गया है कि नशीले पदार्थ, हथियार या विस्फोटक सामग्री गिराने के लिए सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम के रूप में 3 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे सामग्री की बरामदगी हो सकेपुलिस ने उन लोगों के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा की, जो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ करने के लिए जानकारी प्रदान करता है या पाकिस्तान स्थित आतंकवादी आकाओं या जेल में बंद अलगाववादियों से बात करने वाले व्यक्तियों के बारे में सटीक जानकारी देता हैजिससे बाद की जांच के दौरान मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता मिलती है

    पुलिस ने कहा कि मस्जिदों, मदरसों, स्कूलों या कॉलेजों में लोगों को आतंकवादी रैंकों में शामिल होने या बंदूकें उठाने के लिए प्रोत्साहित, प्रेरित और उकसाने वाले लोगों के बारे में जानकारी देने वाले और जांच के दौरान जानकारी की पुष्टि होने पर 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਐਸਟੀਐਫ ਨੇ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ, ਏਆਈਜੀ ਸਨੇਹਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਪਹਿਲੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਕੋਲੋਂ 2 ਕਿਲੋ 18 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਦੋਂਕਿ ਦੂਜੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਕਿਲੋ 30 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਪੁਰਾਣਾ ਅਪਰਾਧਿਕ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

    प्रदर्शनी के माध्यम से नए सिखने की तरीके बताए

    बददी / सचिन बैंस: बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया । छात्रों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के छात्रों ने रंगीन प्रदर्शनी में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया । किंडरगार्टन सेक्शन स्वस्थ आदतों और स्वस्थ भोजन पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ जीवंत हो उठा । युवा शिक्षार्थियों ने विभिन्न काउंटरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथियों को साफ-सुथरी आदतों को अपनाने, फलों और सब्जियों का सेवन करने और शारीरिक गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्वस्थ भोजन से बचने के महत्व पर भी जानकारीपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किए । दिन का मुख्य आकर्षण शिक्षकों की ओर से बनाया गया एक अद्वितीय “सेल्फी स्टैंड” था, जहां छात्रों ने सीखते हुए  पुरानी यादे ताजा की। 


    मॉडल प्रदर्शनी ने जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। 
    कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने स्कूल की मॉडल प्रदर्शनी में 55 जटिल मॉडल प्रदर्शित किए, जो अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों को शामिल करते हैं। केवल प्रदर्शन से परे, इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। हाइड्रोलिक लिफ्टों से लेकर स्वचालित स्ट्रीट लाइटों और यहां तक कि एक नाचते रोबोट तक के विविध मॉडलों ने छात्रों की महत्वपूर्ण सोच, सहयोग कौशल और वास्तविक दुनिया में ज्ञान के अनुप्रयोग का प्रदर्शन किया। इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ने इन नवोदित विद्वानों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का पोषण किया, जो आकर्षक सीखने के माहौल के महत्व को उजागर करता है।


    एटीएल मॉडल प्रदर्शनी ने नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया।
    अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) गतिविधि से भरा हुआ था। छात्रों ने एटीएल मॉडल प्रदर्शनी में अपने नवीन मॉडल का प्रदर्शन किया। अपने कौशल और कल्पना का उपयोग करते हुए छात्रों ने स्वचालित पुशअप काउंटर, स्मार्ट क्लैप सेंसर और यहां तक कि एक बगबोट जैसी परियोजनाएँ बनाईं। इन विविध मॉडलों ने महत्वपूर्ण सोच, सहयोग और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में ज्ञान के अनुप्रयोग पर जोर दिया। अपनी परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी को शामिल करके छात्रों ने लगातार बदलती दुनिया में अनुकूलन और फलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने छात्रों और शिक्षकों के समर्पण और रचनात्मकता की सराहना करता है। ये आकर्षक पहल पाठ्यपुस्तकों से परे सीखने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे छात्रों को कल के आत्मविश्वासपूर्ण और नवीन विचारकों बनने का अधिकार मिलता है।

  • पंजाबः घर से कीमती गन और नकदी उड़ा लेकर चोर फरार

    लुधियानाः जगराओं के नजदीक रायकोट में घर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। दरअसल, एनआरआई की बंद कोठी से चोर कीमती गन व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता अगले दिन पड़ोसियों को उस समय लगा, जब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे। जिसके बाद उन्होंने एनआरआई के रिश्तेदार को बुलाया। रिश्तेदार ने मौके पर आकर देखा तो कमरों के दरवाजे और अलमारियां टूटी पड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने अमरीका में रहने वाले प्रदीप सिंह और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना सिटी रायकोट ​​​​​​में दर्ज कराई रिपोर्ट में गली नंबर एक कुर्तबा गेट रायकोट ​निवासी अमनदीप सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि उसके पड़ोस में अमरीका निवासी प्रदीप सिंह का घर है।

    जब वह सुबह उठा तो देखा कि प्रदीप सिंह के घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद उसने प्रदीप सिंह के रिश्तेदार को घटना जानकारी दी। चोर एनआरआई के घर से घर में रखी एनआरआई के भाई तजिंदर सिंह की 12 बोर की डबल बैरल गन अलमारी में रखे 5-6 हजार रुपये चोरी कर ले गए। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक चोर घर की छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए है। जिन्होंने पहले सीढ़ियां का दरवाजा तोड़कर कमरे में लगे शीशे तोड़े, फिर अलमारियों वाले कमरे के दरवाजे तोड़े होगे। उन्होंने बताया कि पुलिस गांव में लगे कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस के हाथ लग जाएंगे।

  • पंजाब : सड़कों पर छात्रों ने की हुल्लड़बाजी, वीडियो वायरल

    चलती कार में किए स्टंट, गाड़ियों पर चलाए पटाखे

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो लुधिायाना से सामने आया है। अनोखी फेयरवेल पार्टियों का स्कूलों में आयोजन हो रहा है। कान्वेंट स्कूल के छात्र फेयरवेल पार्टी के बाद सड़कों पर कारों का काफिला लेकर रैलियां निकाल रहे है। गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकल कर स्टंटबाजी कर रहे है। खुद की जान को खतरे में डाल युवा तेज रफ्तार गाड़ियां हाईवे पर दौड़ा रहे है। तीन दिन पहले की वीडियो सामने आई है जिसमें शहर के नामी स्कूलों के छात्र लग्जरी कारों की रैली निकाल रहे है। ऐसी करीब 3 फेयरवेल रैलियां निकाली जा चुकी है। हालांकि कुछेक युवकों को ट्रैफिक पुलिस ने साउथ सिटी के पास नाकाबंदी के दौरान काबू कर उनके चालान किए हैं। अब पुलिस के पास ऐसी कुछ वीडियो फुटेज भी पहुंची है जिसके आधार पर कार्रवाई होने जा रही है। स्कूलों के बिगड़ैल युवक गाड़ियों का काफिला लेकर शहर के पाश इलाकों विशेषकर साउथ सिटी की तरफ जाते हुए वीडियो में भी दिखाई दे रहे है।

    इनमें से कुछ युवक गाड़ियों की छत और दरवाजों से बाहर निकाल कर स्टंटबाजी करते भी दिखाई दिए। कई कारों पर पटाखे चला रहे है। ट्रैफिक नियमों की सरेआम अवहेलना की जा रही है। ये बिगड़ैल युवक खुद के साथ-साथ लोगों के लिए भी जान का खतरा बने हुए है। इन रैलियों के खिलाफ अब ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार लुधियाना के सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। कुछ गाड़ियों के नंबर ट्रेस कर लिए गए है। उन कार चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। थार के दरवाजे से बाहर निकल कर स्टंट कर रहे एक युवक की ऐसे ही खंभे से टकराने के दौरान मौत भी हो चुकी है। घटना करीब 4 महीने पहले सैक्टर 32 के इलाके की है। थार में सवार युवक दरवाजों के बाहर निकाल कर स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे एक युवक का सिर अचानक खंभे से टकरा गया व नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    ट्रैफिक ACP चरणजीव लांबा ने कहा कि मामले ध्यान में है। करीब 5 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। सेफ सिटी कैमरों और सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो से कार चालकों की पहचान की जा रही है। कुछ वीडियो फुटेज में युवक गाड़ियों में सवार होकर हड़दुंग मचा रहे हैं जो सरासर ट्रैफिक नियमों के विपरित है। अगर चालक नाबालिग हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है जिसमें 25 हजार रुपए तक का जुर्माना शामिल है। इसके अलावा नाबालिग चालकों के हाथों में गाड़ियों की चाबियां थमाने वाले पेरेंट्स को भी 3 साल तक की कैद हो सकती है। इसके साथ ही नाबालिग चालक का 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाएगा और साथ ही एक वर्ष के लिए वाहन की आर.सी. भी रद्द हो सकती है।

  • जालंधर : हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को ठगने वाले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऑटो यूनियन का पूर्व प्रधान धर्मिंदर गिल नामजद, फरार

    जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने हनी ट्रैप मे फसाकर लोगों से पैसे वसूलने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का धंधा कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह लोगों को होटलों के कमरों में बुला कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस पार्टी ने जालंधर के नंगल शामा चौंक के पास एक जाल बिछा कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान प्रीत कौर पुत्री कमलजीत सिंह निवासी एच.एन.ओ.एल 51 अमरीक नगर जालंधर, अमन पत्नी रिशव निवासी अमरीक नगर सामने राजू किरायाना स्टोर जालंधर और मोहिनी पत्नी राकेश कुमार निवासी अमरीक नगर सामने राजू किराना स्टोर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में fir न. 44 आई.पी.सी की धारा 384/420/120बी/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर यह भी सामने आया है कि एक और अपराधी धरमिंदर गिल निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर भी इस अपराध का हिस्सा था। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    बता दें कि गिल पहले भी जेल जा चुका है। उसे पुलिस ने देह व्यापार और ड्रग तस्करी के केस में पकड़ा था। 21 साल की लड़की ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसे करीब 4 साल से धर्मेंद्र गिल, उसका बेटा और कुछ लोग गलत काम करवा रहे हैं। गिल और उसकी गैंग उसे जॉब के लिए दफ्तर में भेजते थे। उसकी नौकरी लग जाती थी। वह एक या दो दिन में मालिक को अपने चक्कर में फंसा लेती थी। उनसे रिलेशन बना लेती थी।

    जिसके बाद गिल अपनी गैंग लेकर आ जाता था। गैंग में आने वाले लोग कोई उसका पति तो कोई सास बन जाते थे। वह डर कर रिलेशन बनाने वाले शख्स से मदद मांगती थी। उसका घर न टूट जाए, तो रिलेशन बनाने वाले शख्स को गैंग ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था। धरमिंदर गिल 6 माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है। उसने आते ही दोबारा हनी ट्रेप की आड़ में लोगों को ठगने का धंधा शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने अब तक 4 लोगों को अपना निशाना बनाया।

  • स्कूल की छत से 4 नवजात बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अकोला में एक स्कूल की छत पर 4 नवजात बच्चों के शव मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की वजह पता की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला जिला परिषद के उर्दू स्कूल का है। यहां स्कूल की छत के ऊपर 4 नवजात शिशुओं के शव दिखे. वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक ही नवजात शिशु का शव दिखा है, बाकी सभी अवशेष हो सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि जब तक मेडिकल ऑफिसर नहीं करते, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस घटना से पूरे शहर और जिले में सनसनी फैल गई जिस जगह पर स्कूल की छत पर शव मिले हैं, वहां नजदीक में ही महिला जिला अस्पताल है

    पुलिस ने इस मामले में पंचनामा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए PI अजित जाधव ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है घटना को किसने अंजाम दिया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना जिला परिषद उर्दू हाई स्कूल है स्कूल के प्रांगण में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, उनकी क्रिकेट की बॉल छत पर चली गई जब लड़के छत पर बॉल लेने पहुंचे, तो उन्हें एक कैरी बैग दिखाई दी उसे देखा तो उसमें नवजातों के शव थे इसके बाद लड़कों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली