Blog

  • Jalandhar: Gurpreet Singh और Vineet Kaur के खिलाफ FIR दर्ज

    Jalandhar: Gurpreet Singh और Vineet Kaur के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: ईसाई धर्म के खिलाफ बोलने पर थाना सदर में विनीत कौर और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुक़दमा ग्लोबल क्रिश्चन कमेटी जिला जालंधर के प्रधान विकल्प बोर्ड के बयानों पर दर्ज किया है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल कोर्ट में निजी चैनलों पर इंटरव्यू के दौरान पास्टर अकुंर नरूला के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक शब्द बोले हैं। जिससे ईसाई भाईचारे के लोगों के मन को ठेस पहुंची है और पुलिस ने जांच के दौरान विनीत कौर सहित गुरप्रीत सिंह के ख़िलाफ़ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Jalandhar: NEET EXAM को लेकर आप पाार्टी ने लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: NEET EXAM को लेकर आप पाार्टी ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: नीट परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद से पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है। अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है और धांधली हुई है। वहीं यह सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंच चुका है। इस बीच पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की है। वहीं इस मामले को लेकर बस स्टैंड के पास आप पार्टी द्वारा धरना लगाया गया है और केंद्र सरकार के खिलाफ इस धांधली को लेकर मोर्चा खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार भी मान रही है कि पेपरों में गलती हुई है। आप पार्टी का कहना है कि बच्चों ने कड़ी मेहनत करके पेपर दिए है, लेकिन अब इस धाधंली से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रह है, जिसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएंगा।

    वहीं इस मामले में सिकंदर यादवेंदु नामक व्यक्ति को भी बिहार में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो नीट परीक्षा मामले के सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। खबर आई है कि गिरफ्तार सिकंदर को सस्पेंड कर दिया गया है। सिकंदर दानापुर में नगर आवास विभाग में पदस्थापित था जिसे पहले उसके मूल विभाग जलसंसाधन भेजा गया फिर उसे जल संसाधन विभाग में सस्पेंड कर दिया है। सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है। वो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। हालांकि ये पहला घोटाला नहीं है जिसमें वो पकड़ा जा चुका है। वो ऐसे ही एक दूसरे घोटाले के मामले में जेल भी जा चुका है। दरअसल सिकंदर 3 करोड़ के एलईडी घोटाले का आरोपी था. इसी मामले में वो जेल भी जा चुका है।

  • Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, जीता Gold Medal

    Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, जीता Gold Medal

    नई दिल्‍ली: भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स 2024 में खेलते हुए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने पहली बार इस टूर्नामेंट में गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। 2022 में पावो नूरमी गेम्स में नीरज चोपड़ा 89 मीटर भाला फेंकते हुए दूसरे स्‍थान पर रहे थे, लेकिन इस बार उन्‍होंने 85.97 मीटर दूर भाला फेंका। उनके इस रिकॉर्ड को प्रतिस्‍पर्धा में मौजूद अन्‍य कोई एथलीट नहीं तोड़ पाया।

    इस तरह उन्‍होंने फिनलैंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के दौरान नंबर-1 पर रहते हुए गोल्‍ड जीत लिया किया। नीरज चोपड़ा शुरुआत में मैच के दौरान कुछ पिछड़ते हुए नजर आए। दूसरे प्रयास तक भी वो लीड करने की स्थिति में नहीं थे। हालांकि अपने तीसरे प्रयास में उन्‍होने शानदार वापसी की ओर 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जिसे अन्‍य प्रयासों के दौरान भी कोई बीट नहीं कर पाया। 

  • Thyroid को प्रभावित कर सकते हैं यह फूड

    Thyroid को प्रभावित कर सकते हैं यह फूड

    क्रूसीफेरस सब्जियां हैं नुकसानदेह, प्रोसेस्ड फूड से रहें दूर

    हेल्थ टिप्सः थायराइड ग्रंथियां जब पर्याप्त हॉर्मोन उत्सर्जित नहीं करती हैं तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। इसे मैनेज करने के लिए अक्सर दवाइयां लेनी पड़ती हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड हैं, जिन्हें डाइट से कम कर दें तो इस समस्या में कमी आ सकती है। इसके अलावा संतुलित भोजन, नियमित एक्सरसाइज के साथ यदि खुद को हाइड्रेट रखें तो इसे अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं।

    सोयाबीन और उसके प्रोडक्ट जैसेकि टोफू, सोया चाप, सोया मिल्क, सोया सॉस आदि का सेवन थायराइड के लिए दी जाने वाली दवाइयों के असर को कम करता है। सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस नामक तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड ग्रंथि को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभार खा सकते हैं, लेकिन बेहतर है कि बचें। खासकर जब थायराइड की दवा ले रहे हों।

    ब्रोकली, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन नामक तत्व होता है, जो थायराइड के उत्पादन को प्रभावित करता है। यदि इन सब्जियों को कच्चा खाया जाए तो हाइपोथॉयराडिज्म की समस्या और बढ़ सकती है। हालांकि उन्हें पकाकर खाने से गोइट्रोजन का प्रभाव कम होता है। ऐसे में मॉडरेट एवं पकाकर खाना बेहतर है।

  • Jalandhar: Municipal Corporation में तैनात सुपरीडैंट की हार्ट अटैक से मौत, निगम में शौक की लहर

    जालंधर, ENS: नगर निगम जालन्धर के प्राप्टी टैक्स विभाग में तैनात सुपरीडैंट भुपिंदर सिंह उर्फ टिम्मी का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। जानकारी अनुसार वह सुबह तक बिल्कुल ठीक थे मगर करीब 5 बजे उनकी अचानक तबीयक खराब हो गई और हार्ट अटैक आ गया। ईलाज के लिए उन्हे अस्पताल ले जाया गया मगर डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। भुपिंदर सिंह टिम्मी एक हंसमुख और नेक दिल स्वभाव के ईंसान थे उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे निगम प्रशासन में शौक की लहर छा गई। 

    प्राप्टी टैक्स शाखा के सुपरीडैंट राजीव रिषी, महीप सरीन ने कहा कि भुपिंदर सिंह (टिम्मी) कल भी दफ्तर आए थे और रूटीन की तरह उन्होने अपना काम किया मगर देखने में ऐसा नहीं लग रहा था कि उनकी तबीयत खराब है। एनकांऊटर न्यूज को मिली जानकारी अनुसार भुपिंदर सिंह का घर ज्योति नगर में है तथा उनरे रिश्तेदार विदेश में है तथा उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। एनकाऊंटर न्यूज के पत्रकार वरुण अग्रवाल एवं अनिल वर्मा द्वारा भुपिंदर सिंह टिम्मी को भावपूर्ण श्रदांजली दी गई।

  • Jalandhar: इस इलाके में लगी आग, NRI का लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Jalandhar: इस इलाके में लगी आग, NRI का लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गदईपुर में स्थित स्वर्ण पार्क के पास देर रात खाली प्लाट में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस प्लाट में आग लगी है वह एनआरआई का था। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त एनआरआई के प्लाट में 100 से ज्यादा पॉपुलर के पेड़ लगे हुए थे जो जलकर राख हो गए। घटना में एनआरआई को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्लाट में किसी शरारती तत्व की शरारत के कारण आग लगी। प्लाट के अंदर काफी मात्रा में सूखे पत्ते पड़े थे। किसी ने उक्त पत्तों में आग लगा दी। जिससे आग बढ़ती चली गई।

  • Punjab: Civil Hospital पहुंचे SDM, मिली कई शिकायतें,  देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital पहुंचे SDM, मिली कई शिकायतें, देखें वीडियो

    मोहालीः सिविल अस्पताल खरड़ का मंगलवार देर रात एसडीएम गुरमंदर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से बातचीत की और बाद में सिविल अस्पताल का हाजरी रजिस्टर भी चेक किया। बच्चा वार्ड की भी जांच की गई, जहां रात में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। 

    वहीं इमरजेंसी में एक मरीज ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में कुर्सी की बहुत बड़ी समस्या है, सभी कुर्सियां टूटी होने के चलते उन्हें बैठने में परेशानी हो रही है। वहीं जच्चा-बच्चा वार्ड में एक महिला के पति ने वार्ड में रात के समय डॉक्टर की ड्यूटी लगाने की मांग की है। उसने बताया डाक्टर की ड्यूटी न होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

    दूसरी तरफ खरड़ एसडीएम गुरमंदर सिंह ने कहा कि हमें कई मरीजों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें बताई है। उनकी परेशानियों को जल्द दूर किया जाएगा। रात को डाक्टरों की ड्यूटी संबंधी सरकार को लिखकर भेज दिया जाएगा, जिसके बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।

  • Punjab: Tent House मालिक के घर में हमलावारों ने चलाई गोलियां, एक घायल, देखें  CCTV 

    Punjab: Tent House मालिक के घर में हमलावारों ने चलाई गोलियां, एक घायल, देखें  CCTV 

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला गांव भकना कलां से सामने आया है। जहां देर रात संघर टेंट हाउस मालिक वजीर सिंह के घर पर बाइक सवार हमलावारों ने गोलियां चला दी। इस दौरान महिला की बाजू में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने 4 से 5 राउंड फायर किए है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हरदीप सिंह ने बताया कि बीते दिन चिचे गांव में प्रोग्राम था, इस दौरान उन्होंने वहां पर परिवार से टैंट की पेमेंट मांगी तो परिवार ने कहा कि वह पेमेंट आज नहीं दे सकते, कल पैसे दे देंगे। पीड़ित ने कहा कि जिसके बाद वह घर लौट आए। पीड़ित के अनुसार देर रात करीब 11 बजे उनकी माता रसोई में बच्चों के लिए दूध गरम कर रही थी तो अचानक गोलियां चलने की आवाज आई।

    पीड़ित ने बताया कि जब वह रसोई में गया तो देखा माता बेहोश होकर फर्श पर गिरी हुई थी और उनकी बाजू में गोली लगी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उनकी दीवारों पर गोलियों के निशान है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर सवार 2 हमलावार दिखाई दे रहे है, जिन्होंने घर पर फायरिंग की है। वहीं घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के आगे कुछ बोलने को तैयार नहीं था। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • 5 बार विधायक रही कांग्रेस नेत्री BJP में हुईं शामिल

    चंडीगढ़ः हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर 5 बार विधायक रह चुकी कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी ने पार्टी को अलविदा कहने के बाद अब भाजपा का दामन थाम लिया है। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में सामिल हो गई हैं। 

    भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत और एक नया प्रभात हुआ है।  आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना के लिए उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

  • बड़ी खबरः यात्रा करने पहुंचे 550 तीर्थयात्रियों की मौत

    यरुशलमः सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज यात्रा के लिए लाखों हज यात्री इकट्ठा हुए हैं। इस बीच यात्रियों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी हो गई है कि मक्का में गर्मी से कुल 550 हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा 323 तो मिस्र के हैं जबकि अन्य अलग-अलग देशों के हैं। इन सभी यात्रियों की मौत के लिए भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को जिम्मेदार बताया गया है। एक रायनयिक ने इन सभी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में सिवाय एक को छोड़कर सभी की मौत गर्मी की वजह से हुई है।

    वहीं एक हज यात्री भीड़ के दौरान घायल हो गया। यह आंकड़ा मक्का के पास अल-मुआइसम में अस्पताल के मुर्दाघर से आया है। राजनयिकों के मुताबिक कम से कम 60 जॉर्डन के लोगों की भी मौत हुई है, जबकि मंगलवार को अम्मान द्वारा आधिकारिक तौर पर 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ ही कई देशों द्वारा अब तक बताई गई कुल मौतों की संख्या 577 हो गई है। राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे। 

    मंगलवार को मिस्र के विदेश मंत्रालय ने कहा कि काहिरा हज के दौरान लापता हुए मिस्र के लोगों की तलाश के लिए सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। जबकि मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कुछ निश्चित संख्या में मौतें हुई हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उनमें मिस्र के लोग भी शामिल हैं या नहीं। सऊदी अधिकारियों ने गर्मी से पीड़ित 2,000 से अधिक तीर्थयात्रियों का इलाज करने की सूचना दी है, लेकिन रविवार से उस आंकड़े को अपडेट नहीं किया है और मौतों के बारे में जानकारी नहीं दी है।