Blog

  • पंजाब : 8 दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

    गुरदासपुर : धारीवाल की अपरबारी दोआब नहर के पास युवक का शव मिला है। युवक की पहचान पलविंदर सिंह (25) निवासी गांव बल के तौर पर हुई है।  पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। युवक 8 दिन से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने धारीवाल पुलिस को दी है। मृतक पलविंदर सिंह के चाचा सर्बजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा पलविंदर सिंह 8 दिन से लापता था। कई लोगों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने बताया कि करीब 8 दिन पहले वह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

    आज उन्हें पता चला कि पलविंदर सिंह का शव नहर में मिला है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि पलविंदर का एक हाथ कटा हुआ था, दोनों पैर टूटे हुए थे और सिर पर भी तेजधार हथियार के निशान थे, जिससे साफ पता चल रहा था कि पलविंदर की हत्या कर दी गई है और उसके शव को नहर में फेंक दिया गया है।

    मृतक के चाचा ने बताया कि पलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। लेकिन शव को देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन से पलविंदर के हत्यारों का पता लगाकर उन्हें न्याय के दायरे में लाने की मांग की है। थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि पलविंदर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पलविंदर के परिजनों के बयान लेने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश

    सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे

    नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के हस्तसाल इलाके में एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे पाए गए हैं। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि यह नारे खालिस्तान समर्थकों ने लिखी है। हालांकि इस संबंध में जांच की जा रही है।  बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि गणतंत्र दिवस से पहले खालिस्तानियों ने ऐसी हरकत की हो।

    पहले भी मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ऐसे नारे लिखे गए हैं। बाद में पुलिस ने उसे मिटाया भी। कुछ दिन पहले ही निहाल विहार थाना के चंद्र विहार इलाके में एक दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले थे। पुलिस ने बताया था कि सोमवार रात खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे पाए गए। इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन एसएफजे के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी करते हुए कहा था कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। धमकी में उसने कहा है कि उसकी प्रतिक्रिया संसद की नींव को हिला देगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਪੁਹੰਚੀ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਬੀਤੇ ਕੱਲ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਖੇ ਹਵਾਲਾਤੀ ਦਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾ ਰਹੇ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਕੋਲੋ ਛੁਡਵਾਕੇ ਭੱਜੇ ਹਵਾਲਾਤੀ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਭੱਜਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਨੇ ਜਦ ਫੜਿਆਂ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵੀਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਆਪਣੇ ਪਿੱਛੇ 2 ਬੱਚੇ ਪਤਨੀ ਅਤੇ ਵਿਧਵਾ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਾਂ ਨੂੰ ਬਿਲਕਦੇ ਛੱਡਕੇ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕ ਰਾਜਨੀਤਕ ਲੋਕ ਘਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦੁੱਖ ਸਾਂਝਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਗ਼ਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਬਣਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਬੇਟੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਜਿਸਦੀ ਉਡੀਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਤਾਂ ਜੋ ਉਸਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੁੱਤ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹੀਦ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁੱਤ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਾਦਲ ਤੋਂ ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਲੋਧੀਨੰਗਲ਼ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਉਮਰ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਕੰਮ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਮਾਊ ਪੁੱਤ ਸੀ ਜੋ ਹਵਾਲਾਤੀ ਨੂੰ ਭੱਜਕੇ ਫੜਦਾ ਖੁਦ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗੁਆ ਬੈਠਾ। ਜਿਸਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਾਂ।

  • पंजाब : 38 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब में नशा बेचने और खरीदने के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा खत्म होने का नाम नही ले रहा। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां अंतरराज्यीय नशा तस्करी की जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) चंडीगढ़ जोन ने पंजाब और झारखंड में चलाए जा रहे अंतरराज्यीय अफीम रैकेट के मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। सूत्रों के अनुसार NCB टीम ने पंजाब हरियाणा सीमा पर शंभू बैरियर पर किआ सेल्टोस कार को रोका। कार की गहन तलाशी में 38.080 किलोग्राम अफीम बरामद हुई, जिसके बाद NCB ने लुधियाना के रहने वाले कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया।

    इस रैकेट का मुख्य सरगना लुधियाना का 47 वर्षीय आरोपी है। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के लुधियाना स्थित घर की भी तलाशी ली है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस मामले में जल्द NCB के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। NCB के अधिकारियों ने घर से कई दस्तावेज और अन्य सामान अपने कब्जे में लिए हैं। इस बीच जब NCB के जोनल निदेशक IRS अमनजीत सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने गिरफ्तारी की पुष्टि की, लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

  • पंजाबः गांधी कैंप में नशे में धुत्त युवती की वीडियो हुई वायरल

    बटालाः पंजाब में भले ही सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे में युवक युवतियों के झूमते की वीडियो काफी सामने आ रही है। बीते दिन अमृतसर में नशे में झूमते हुए व्यक्ति की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं आज बटाला के गांधी नगर कैंप की वीडियो वायरल हो रही है। जहां नशे में धुत्त लड़की झूमती हुई दिखाई दे रही है।

    दरअसल, यह वीडियो रात के समय का है। जिसमें नशे में धुत्त लड़की गिर रही है। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लोगों का आरोप है कि गांधी नगर कैंप नशे का गढ़ है। जहां आए दिन नशे में धुत्त नौजवानों की वीडियो लगातार वायरल होती रहती है। वहीं युवती की वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस सवालों के घेरे में घिरती हुई एक बार फिर से दिखाई दे रही है। 

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा : चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। चोर अब धार्मिक स्थानों को भी निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मोगा कोटकपूरा बाईपास से सामने आया है। जहां चोरों ने राम मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखे दान पात्रों से दान की हुई नकदी ही उड़ा कर ले गए। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सारे मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। जिक्रयोग है की राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में 22 जनवरी को हो रही है और उसके उपलक्ष में मोगा के राम मंदिर में हर रोज समागम करवाए जा रहे है और शाम को रामायण की कथा भी चल रही है।

    जहां हजारों श्रद्धालु इस कथा में राम नाम की डुबकी लगा रहे है और इसी बीच यह चोरी की घटना हुई और चोरों ने दो दान पात्रों को तोड़ कर नकदी की चोरी कर ली। मंदिर के पुजारी और प्रबंधों ने बताया की मंदिर में राम कथा का आयोजन पिछले तीन दिनों से 22 जनवरी तक चल रहा है। हर रोज की तरह से जब सुबह मंदिर आए तो देखा मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था। मंदिर के अंदर पड़े 2 दान पात्रों को तोड़कर उसमें पड़ी दान की राशि चोरी कर के ले गए। वही पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर पहुंचे डी एस पी सुखविंदर सिंह ने बताया की राम मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है।

  • जालंधरः PSEB और CBSE के जाली सर्टिफिकेट तैयार करके धोखाधड़ी करने के मामले में 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्प्वन शर्मा के निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क, एसीपी परमजीत सिंह के द्वारा समय समय पर मिल रही हिदायतों के अनुसार स्पेशल सैल कमिश्नरेट पुलिस की ओर से आरोपियों को काबू किया जा रहा है। वहीं आज पुलिस ने PSEB और CBSE जाली सर्टिफिकेट तैयार करके भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इद्रजीत सिंह की टीम ने फ्लाईओवर ट्रांसपोर्ट नगर पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी PSEB और CBSE के सर्टिफिकेट तैयार करके आगे लोगों से पैसे लेकर बेचते है।

    आरोपियों की पहचान अनुराग डाबर पुत्र राम प्रकाश निवासी लंबा पिंड, राघव चड्ढा पुत्र नरेश चंद्र निवासी मोहल्ला फतेहपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों से अलग अलग कक्षों के जाली सर्टिफिकेट सहित एक सीपीयू, एलईडी और एक प्रिंटर बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जाली सर्टिफिकेट का 20 से 25 हजार रुपए लेते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुराग डाबर प्राइवेट स्कूल में प्रिंसीपल के पद पर तैनात है। जिसके पास बच्चों का अकसर आना जाना रहता था। आरोपी ने B.A, B. ED की हुई है।

    जोकि बच्चों का डाटा इकट्ठा करके आगे राघव को भेजता था। वहीं राघव ने BCA की हुई है। राघव जाली सर्टिफिकेट तैयार करके प्रत्येक स्टूडेंट्स से 20 से 25 हजार रुपए लेता था। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी पठानकोट चौंक के पास बने शराब के ठेके के बैकसाइड पर किसी को जाली सर्टिफिकेट देने की फिराक में खड़े है। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना पर रेड करके आरोपियों को मौके से काबू किया गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ओर भी कई खुलासे होने की संभावना है।

  • पंजाब : ट्राले और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर

    मोगा : घने कोहरे के कारण देर रात मोगा के गांव गिल के पास एक ट्राले और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रॉला राजस्थान का बताया जा रहा है। ड्राइवर मौके से भाग गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पिकअप जीप के चालक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात मेरा रिश्तेदार गांव रानियां निवासी सुखमंदर सिंह पिकअप जीप में बाघा पुराना से लुधियाना जा रहा था।

    गांव गिल के पास सड़क पर एक घोड़ा-ट्रॉली खड़ी थी, उसकी लाइटें नहीं जल रही थीं और न ही कोई रिफ्लेक्टर लगा हुआ था। पिकअप जीप ने काफी ब्रेक लगाए। लेकिन जीप ट्रॉले के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिससे जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली व जीप को सड़क से एक तरफ कराया गया। सुबह जब हम आये तो देखा कि वहां कोई घोड़ा ट्रॉले नहीं थी। घोड़ा ट्रॉली चालक ट्रॉले को मौके से ले गया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधर सहित 13 टोल प्लाजा होंगे Free !

    चंडीगढ़: जालंधर सहित 20 जनवरी को किसानों द्वारा 13 टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे। दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली की सरहद पर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगाए गए ‘कोमी इंसाफ मोर्चे द्वारा इसका ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इंसाफ मोर्चे ने नई रणनीति तैयार की है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि उनकी मांगों की तरफ केंद्र और ना ही राज्य सरकार ध्यान दे रही है। इसके चलते उनके द्वारा कल 20 जनवरी को मोहाली सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगाा।

    बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया  जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य सिख मुद्दों के समाधान के लिए पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर राष्ट्रीय कौमी मोर्चा लगाया गया है, जिसे एक साल पूरा हो गया है। प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।

  • पंजाब : चोरों ने 5 दुकानों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मोगा :  मेन बाजार में वीरवार रात चोरों ने करीब 5 दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और कीमती सामान चुरा लिया। दुकानों के CCTV बंद होने के कारण किसी चोर का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के मेन बाजार स्थित मेडिकल स्टोर, बर्तन और कपड़े की दुकान सहित पांच दुकानों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकानों के ताले और कुंडियां तोड़कर नकदी निकाली।

    दुकानों से कुछ सामान गायब होने की भी सूचना है। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले CCTV चेक किए गए, लेकिन सभी कैमरे बंद पाए गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकानें बंद करने के साथ उनमें लगे सीसीटीवी भी बंद हो जाते हैं, इसलिए चोरों की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। मौके का जायजा लेने पहुंचे DSP सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि रात में CCTV बंद न करें।