Blog

  • पंजाबः अब इस जिले में आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः अब इस जिले में आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर: लुधियाना के बाद अब अमृतसर से लूट की बड़ी खबर सामने आई है। जहां लूटेरे आंखों में मिर्च डालकर व्यक्ति से 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पैसे इकट्ठे कर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने कैश जमा करवाने जा रहा था। तभी अचानक लूटेरे आए और व्यक्ति से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस को इसकी सुचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व टीमें मामले की जांच कर रही है।

    वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम कबीर पार्क गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास सवारियों को बिठा रहे थे। इस दौरान हमने देखा कि करीब चार युवक आए और वहां पर एक युवक दातर से हमला करने लगे। वहीं एक युवक के पास पिस्तौल पकड़ी हुई थी और उक्त नौजवान के साथ मारपीट की जा रही थी। वहीं पास खड़े लोग तमाशा देख रहे थे। वहीं पीड़ित युवक से कैश लूटकर वह फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति की पहचान शरणजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कैश इकट्ठा करने का काम करता है। इसी के चलते वह कबीर पार्क के पास कैश इकट्ठा करने के लिए जा रहा था कि पीछे से बाइक सवार व्यक्ति आए और उसकी बाइक के आगे उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। उन्होंने मेरी आंख में लाल मिर्चे डाल दी।

    इस दौरान लुटेरों ने उससे पैसों से भरा बैग छीनने की कोशिश की, लेकिन जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरे ने उस पर दातर से हमला कर दिया और पिस्तौल दिखाकर उससे बैग छीनकर फरार हो गए। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास एक नौजवान के पास से 4 लुटेरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित रेडियन कैश एंजेसी में काम करता है। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही सच्चाई का पता लग जाएगा।

    वहीं कंपनी के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति पिछले एक साल से हमारे यहां काम कर रहा है और कभी ऐसा कोई काम नहीं हुआ है। पीडित ईमानदारी से उनके पास काम कर रहा है। उसके द्वारा कैश इकट्ठा किया जा रहा था। इसी दौरान 4 युवकों ने उसी आंखों में मिर्च डालकर लूट की घटना को दिया अंजाम दिया। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि उसके पास 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। जोकि लुटेरे लेकर फरार हो गए है। 

  • लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस, 3 पुलिसकर्मी घायल

    लोकसभा अध्यक्ष के काफिले में घुसी अनियंत्रित बस, 3 पुलिसकर्मी घायल

    कोटा: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इन दिनों राजस्थान के कोटा के दौरे पर हैं। रविवार को खेल महोत्सव में इटावा में जाते समय उनके काफिले में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट वाहन व लोक परिवहन की बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 पुलिस कर्मियों घायल हो गए। कोटा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कविन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एंबुलेंस ड्राइवर हाजी मोहम्मद के अनुसार लोक परिवहन बस इटावा की तरफ से आ रही थी। वहीं, काफिला कोटा से जा रहा था।

    इस कारकेड में शामिल पुलिस एस्कॉर्ट की एक बोलेरो गाड़ी थी। इस दौरान एस्कॉर्ट वाहन को मारवाड़ा चौकी के यहां बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना को लेकर यह बात सामने आ रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। आनन-फानन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के काफिले में चल रहे एंबुलेंस में शामिल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पूरी टीम को दिया। जिसके बाद वापस काफिले को आगे के लिए रवाना कर दिया, जबकि घायल पुलिस कार्मिकों को उपचार के लिए एमबीएस भेजा गया।

    इसकी सूचना पर कैथून थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही बस को भी जब्त कर लिया गया है और कार्रवाई भी शुरू की गई। इस दुर्घटना में महेंद्र, नवीन और विजेंद्र घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कावेन्द्र सिंह ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों की चोटें आई है। उनका उपचार कराया जा रहा है। बस चालक के खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे।

  • 3 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

    3 दिनों तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

    रांची :  झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू के चलते बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं। राज्य के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 12 जून से 14 जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं। 

    इस बीच राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 15 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

  • यहां पर बच्चा पैदा होने पर थूकते हैं लोग! जाने मामला

    यहां पर बच्चा पैदा होने पर थूकते हैं लोग! जाने मामला

    केन्या : दुनियाभर में अभिवादन करने के और आशीर्वाद देने के अलग-अलग तरीके हैं। कोई हाथ जोड़कर अभिवादन करता है, कोई झुककर तो कोई हाथ मिलाकर स्वागत करता है। आशीर्वाद देने या सम्मान प्रकट करने के भी अलग-अलग तरीके हैं। लेकिन केन्या और तंजानिया के मसाई लोगों में यह काम थूक कर पूरा किया जाता है।

    मासाई लोगों का मानना है कि लार में आध्यात्मिक शक्ति होती है। जब वे किसी पर थूकते हैं तो वे अनिवार्य रूप से अपना आशीर्वाद और सौभाग्य उस व्यक्ति को हस्तांतरित कर रहे होते हैं। जब एक मासाई बुजुर्ग किसी पर थूकता है, तो यह एक संकेत है कि वे उस व्यक्ति के अधिकार और महत्व को स्वीकार कर रहे हैं।

    मासाई यह भी मानते हैं कि थूकने से बुरी आत्माओं को भगाने में मदद मिल सकती है। मसाई समाज में नवजात शिशु पर थूकते हैं।‌उनका मानना है कि इससे बच्चे को नुकसान से बचने की शक्ति मिलती है। मसाई लोगों के लिए थूकना सम्मान, आशीर्वाद और सौभाग्य दिखाने का एक तरीका है।

  • पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बस स्टैंड के पास टैक्सी चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। दरअसल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी परशुराम ने उक्त टैक्सी चालक को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान उन्होंने उसे कागजात चेक करवाने के लिए कहा, लेकिन टैक्सी चालक ने कार नहीं रोकी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी कार रोकने के लिए उसके बोनट पर बैठ गया। इसके बावजूद टैक्सी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाये एक दम गाड़ी भगा ली। पुलिस कर्मचारी ने एक साइड में होकर अपनी जान बचाई। समय रहते वह साइड नहीं होता तो कार उसके ऊपर से गुजर सकती थी।

    आगे जाकर टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और कर्मचारी से गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। जब ड्राइवर को बाहर आने के लिए कहा गया तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी का नंबर PB01B-0701 नोट किया। उसने तुरंत आगे भारत नगर चौक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके ड्राइवर उनके हाथ नहीं आया। मामले की शिकायत अफसरों को दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਦੀ ਮਿਲ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਦੀ ਮਿਲ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਮੋਦੀ ਮਿੱਲ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਐਕਟਿਵਾ-ਸਕੂਟਰੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ  ਸਕੂਟਰੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪਿੰਡ ਖਾਈ ਫੇਮੇ ਕੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਮੈਂਟ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਡਿਊਟੀ ਖਤਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਛੱਡਣ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਗਲਤੀ ਹੈ, ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर एक ट्रैफिक पुलिस की वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी शराब पीकर मूसेवाला स्टाइट में थापी मारने रहा है। इस दौरान शराब के नशे में उक्त पुलिस कर्मी के लोगों से उलझने लगा। बाइक व अन्य वाहनों पर नंबर प्लेट आदि लगी होने के बावजूद लोगों से नंबर प्लेट न लगे होने की बहसबाजी करने लगा। नशे में टली पुलिस मुलाजिम कहने लगा कि जट्‌ट किसे तो नहीं डरदा। पुलिस कर्मी शराब ने नशे में बहसबाजी करता हुआ लोगों पर हाथ तक उठाने पर उतारु हो गया।

    पत्रकार द्वारा जब उसका वीडियो बनाया गया तो वह पत्रकार को भी गालियां देने लगा। गंदे इशारे करके पुलिस कर्मचारी ने लोगों के सामने खूब अश्लीलता फैलाई। नशे में टली मुलाजिम कहने लगा कि तू मेरा की विगाड़ लएंगा। पुलिस कर्मी की इस तरह की हरकत देख लोगों ने भी उसकी खूब खिल्ली उड़ाई। करीब आधा घंटे इस मुलाजिम ने बस स्टैंड नजदीक खूब ड्रामा किया और मजाक का पात्र बना रहा। बता दें बस स्टैंड या अन्य जगहों पर बने पुलिस कर्मचारियों के बूथ मयखाने बनते जा रहे है।

    लोगों ने ट्रैफिक मुलाजिम को लोगों से पैसों की मांग करते हुए भी पकड़ा जिसके बाद ये हंगामा बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस कर्मी उससे कह रहा कि वह तरनतारण का बदमाश है। इन्हीं बूथ की आड़ में ये पुलिस कर्मचारी अब शराब पीने लगे है। अब देखना यह है कि पुलिस के उच्चाधिकारी इस पुलिस कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते है।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की लूट मामले में हुआ अहम खुलासा, पुलिस को इन गाड़ियों की तलाश, देखें वीडियो

    पंजाबः करोड़ों रुपए की लूट मामले में हुआ अहम खुलासा, पुलिस को इन गाड़ियों की तलाश, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में दो दिन पहले डकैती मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार 7 करोड़ नहीं बल्कि 8.49 करोड़ की लूट की गई है। पुलिस ने इस लूट के मामले में मुल्लापुर टोल बैरियर तोड़कर भागी संदिग्ध स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर के बारे में पुलिस ने जांच कर ली है। ये लुटेरों की नहीं बल्कि नशेड़ियों की निकली। नशे की वजह से उन्होंने टोल बैरियर तोड़ा था। देर शाम इन दोनों गाड़ियों के मालिकों को ट्रेस किया गया। 3 लोगों को कोटकपूरा से हिरासत में लिया था, जो मोगा के रहने वाले निकले।

    पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि लुटेरे मुल्लापुर के गांव पंडोरी से खाली कैश वैन छोड़ कर पुलिस को चकमा देने के लिए अन्य वाहन पर लुधियाना की ओर यू-टर्न लेकर न आ गए हों। इस बीच दोराहा, खन्ना और फिल्लौर, फगवाड़ा आदि कस्बों में भी पड़ताल जारी है।

    गांव पंडोरी के बाद लुटेरे किस वाहन में शिफ्ट हुए हैं ये रहस्य अभी तक बरकरार है। इतनी बड़ी नकदी को बिना किसी वाहन में शिफ्ट किए ले जाना नामुमकिन है। पंडोरी गांव के आगे पुलिस को किसी तरह का कोई क्लू नहीं मिल रहा। अभी तक प्राइवेट लोगों के सवा सौ के करीब कैमरे पुलिस चेक कर चुकी है। फिरोजपुर रोड़ पर एलिवेटेड रोड के कार्य के कारण यहां से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कैमरे हटाए गए हैं। यदि यह कैमरे चल रहे होते को कार चालक का ड्राइवर आसानी से ट्रेस हो जाता। लेकिन अब गांव पंडोरी से आगे पुलिस की ब्रेक लग चुकी है। कई ढाबों पर भी कुछ संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी पुलिस ने देखी, लेकिन फिलहाल हाथ खाली है। पुलिस अब सियाज और एसेंट कार पर वर्क कर रही है। पुलिस की टीमें रायकोट, बठिंडा, जगराओं, मोगा और फिरोजपुर आदि शहरों में सर्च कर रही है। इन शहरों से संदिग्ध वाहनों के सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं।

    कंपनी का सेंसर सिस्टम भी जुगाड़ू देसी लगा रखा है। तार काटने के बाद अलार्म बजना चाहिए था, लेकिन वह बंद हो गया। वहीं ये सेंसर सिस्टम अंगूठे के निशान या कार्ड बार कोड से खुलना चाहिए। जबकि यह आम तारों से कनेक्ट किया हुआ था।

    कंपनी में 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी रिकॉर्डिंग 5 डीवीआर में होती है जो लुटेरे अपने साथ ले गए। इस बीच क्लाउड सिस्टम का कंपनी ने इस्तेमाल नहीं किया, जिस कारण वारदात की अंदर की सीसीटीवी पुलिस को नहीं मिल पा रही। जिस जगह वारदात की उसने नजदीक है एक अलमारी थी, जिसमें करीब 24 राइफल पड़ी थी। वह अलमारी भी खुली छोड़ी हुई थी, लेकिन लुटरों ने राइफल नहीं चुराई हैं। पुलिस को शक है कि लूट करने से पहले इलाके की रेकी की होगी। बदमाशों को आगे और पीछे दोनों रास्तों के पूरी जानकारी थी। वह कंपनी के ऑफिस से पूरी तरह से परिचित थे। इसीलिए उन्होंने यहां आकर CCTV कैमरे बंद कर दिए। इसके अलावा सेंसर की तारें भी काट दी, ताकि उनके अंदर घुसने पर कोई अलार्म वगैरह न बजे। इसी वजह से वारदात का इलाके में किसी को पता नहीं चल पाया।

    पुलिस को शक है कि इस मामले में कोई ऑफिस का कर्मचारी भी मिला हो सकता है। ऐसा न होता तो लुटेरों को इतना ज्यादा कैश होने और अंदर घुसने से लेकर दूसरी तमाम बातों की जानकारी नहीं होती। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि लुटेरें किस वाहन में लूट करने के लिए सीएमएस कंपनी तक पहुंचे।

  • पंजाबः आप पार्टी ने संगठन में किया बदलाव, यूथ विंग के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः आप पार्टी ने संगठन में किया बदलाव, यूथ विंग के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी संगठन में बदलाव किया गया है। सीएम मान ने यूथ के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान सीएम मान ने पार्टी के नए पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, आशा है कि आप लगन से पंजाब की सेवा करेंगे।

  • जालंधर नहीं बंद करेगी वाल्मीकि टाइगर फोर्स, कॉल ली वापिस, देखें वीडियो

    जालंधर नहीं बंद करेगी वाल्मीकि टाइगर फोर्स, कॉल ली वापिस, देखें वीडियो

    जालंधर/ वरुण हर्ष: वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया ने देर रात जालंधर बंद करने का ऐलान किया था। लेकिन आज सुबह रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठे होने के बाद टाइगर फोर्स ने जालंधर बंद की कॉल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बता दे कि बीते दिन टाइगर फोर्स ने सभी जालंधर वासियों से अपील  करते हुए कहा था कि आप हमारा समर्थन दें। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप और कॉलेज के विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से किए गए लाठीचार्ज को पुलिस कमिश्नर की तरफ से उनके समाज के साथ की मीटिंग को नजरअंदाज किया गया था। जिसके विरोध में जालंधर पूर्ण रूप से 12 जून दिन सोमवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया था। लेकिन अब बंद की कॉल वापस ले ली है।