Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦੀ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦੀ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ: ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਿਤਾ ਬਾਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਦੇ ਠਾਕੁਰ ਮੁੱਹਲੇ ਵਿਚ ਸਥਿਤ ਇਕ ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਦਵਾਈ ਵੇਚਣ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਮੈਡਮ ਹਰਿਤਾ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਸੀ ਕਿ ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਦੇ ਠਾਕੁਰ ਮੁਹੱਲਾ ਸਥਿਤ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਦਵਾਈ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਵੇਚੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬੀਤੀ 19 ਮਈ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਦਵਾਈ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਸੀ।

    ਜਿਸ ‘ਤੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਇਕ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰੰਤੂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਨੋਟਿਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਦਵਾਈ ਨੂੰ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਵੱਡਿਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਣਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ। ਅੱਜ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਮੁੜ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਚੋਂ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਸਾਲਟ ਦੇ ਕੁੱਲ 6 ਡੱਬੇ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ, ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾ ਤੱਕ ਸੀਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • Jalandhar: WONDERLAND के वाटर पार्क में बच्ची की मौत!

    Jalandhar: WONDERLAND के वाटर पार्क में बच्ची की मौत!

    बच्ची की मौत की सचाई आई सामने, पढ़े पूरा मामला

    जालंधर/वरुणः लांबड़ा के पास स्थित ज़िला जालंधर के मशहूर थीम पार्क वंडरलैंड के वाटर पार्क में घायल हुई बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। वाटर पार्क में फैमिली के साथ आई 12 साल की बच्ची जब वाटर स्लाईड लेकर पानी से बाहर आई तो गिर गई। इस घटना से वंडरलैंड पार्क में अफ़रा-तफ़री मच गई। इस दोरान वंडरलैंड के स्टाफ और बच्ची के परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। 

    यह हादसा कुदरती था इसलिए फैमीली शव को लेकर चली गई। वंडरलैंड की मैनेजमेंट ने इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जैसे ही घटी तभी उनके स्टाफ ने बच्ची के इलाज हैतु अस्पताल पहुंचाने में परिजनों कि सहायता की और उनके पार्क में आने वाले कस्टर्मस की सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

  • उड़ान ने किया पहले साल में 30 छात्र छात्राओं के सपने पूरे करने का प्रयास 

    उड़ान ने किया पहले साल में 30 छात्र छात्राओं के सपने पूरे करने का प्रयास 

    देवेन्द्र भुट्टो ने कहा ऐसी संस्था ही करती है समाज का निर्माण 

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की एक मात्र उड़ान संगठन जिसमे न खाता न बही लेकिन फिर भी सारे काम सही,ऐसी संस्थाएं समाज में अच्छा काम करती हैं यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने उड़ान संगठन के प्रथम वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़  ने शिरकत करते हुए कहे ओर ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन करते हुए प्यारेलाल शर्मा वंदेमातरम् के साथ आए हुए अतिथियों का सम्मान किया ।
    संगठन के  बारे मे राममूर्ति शर्मा ने जानकारी देते  हुए बताया कि उड़ान का न तो कोई खाता है और यहाँ आर्थिक दान गुप्त रूप से किया जाता है  जिसकी सहायता करनी होती  है उसके खाते में दानी सज्जन सीधा डाल देता हैं ओर बदले में  केवल स्वच्छ समाज  निर्माण का आश्वाशन लेते है ।मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने वर्षभर के कार्यों की जानकारी दी ओर कहा कि  यूं तो बहुत सी संस्था समाजसेवा करने मे आगे है लेकिन उड़ान संगठन का सेवा करने का तरीका बिल्कुल ही अलग है । जो कोई आर्थिक रूप गरीब छात्र संसाधनों की कमी से नही पढ़ पा रहा है उसकी सहायता संग़ठन इस प्रकार करता है कि  उसके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे क्योंकि उसको सहायता राशि पहुंचाने पर न तो उसका फ़ोटो लिया जाता है और न ही सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाता है ।
    कार्यकर्म के समापन पर विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि ये संग़ठन  वास्तव  मे सेवा कर रहा है जिसके लिए इनका हिमाचल बोर्ड मे पहले दस में स्थान प्राप्त करने वालों में  प्लस टू विज्ञान मे प्रथम ओजस्वी उपमन्यु, तृतीय अर्शदीप चौधरी, प्लस टू आर्ट्स मे छठा स्थान रजनीश कुमारी ,सातवाँ स्थान तानिया शर्मा,मैट्रिक में दसवाँ स्थान  वैष्णवनी शर्मा व समीक्षा, को सम्मानित किया गया । वहीं उड़ान द्वारा ली गई प्रतियोगिताओं  में जतिन चौधरी, अनीश कुमार ,ऋषभ कुमार ,सत्यम शर्मा ,अंचल, शहजद बेगम, सूरज चंदेल ,सानिया, तमन्ना शर्मा ,कोमल ,मीनाक्षी, रमेश , रामाशीष नमन , कनुप्रिया, शुभम कांग, शुशेन,चाहत चौध, रवि कुमार , अर्शदीप, सानिया ,लक्ष्मी अभिनव ,आदर्श शर्मा, वंशिका,आदर्श शर्मा ,तमन्ना राणा ,आंचल शर्मा को प्रतियोगिता राशि सहित सम्मानित  किया गया । इस अवसर पर जिला परिषद सत्या देवी,के.सी शर्मा,डी आर शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे।
  • पंजाब : नहाने गए 2 युवकों की नहर में डूबने से मौत

    पंजाब : नहाने गए 2 युवकों की नहर में डूबने से मौत

    बरनाला: उत्तरी भारत में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है। कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को बरनाला का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस गर्मी से राहत पाने के लिए बरनाला के 3 नौजवान हरिगढ़ नहर में नहाने पहुंच गए। इस दौरान 2 की नहर में डूबने से मौत हो गई। हालांकि नहर में पानी कम होने की वजह से बहाव बहुत कम था, लेकिन तीनों युवक धीरे-धीरे उस ओर चले गए जहां पानी ज्यादा था। पानी के साथ-साथ उस तरफ गहराई भी बढ़ती गई, जिसका ये तीनो अंदाजा नहीं लगा पाए और वह पानी के बहाव के साथ गहराई की ओर बढ़ते चले गए। ऐसे में वे तीनों पानी में डूबते गए।

    इस दौरान 2 युवक नहर में ही डूब गए जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव को देखकर वापस लौट आया, जिसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। दोनों युवकों के शव को सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें, नदी और नहर में नहाते समय डूबने से मौत होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भी एक नाबालिग की नहर में नहाते समय डूबने से मौत गई है। गौरतलब है कि रवि नाम का नाबालिग अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, हालांकि उसके साथियों ने उसे बचाने का कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

  • जालंधरः इस समुदाय ने कल पंजाब बंद का किया ऐलान, जाने मामला

    जालंधरः इस समुदाय ने कल पंजाब बंद का किया ऐलान, जाने मामला

    जालंधर/वरुण: मोहाली में पक्के मोर्चे पर बैठे एससी समुदाय के समर्थन में कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट जिला कपूरथला के अध्यक्ष चरणजीत हंस व आदि धर्म समाज के जिला कपूरथला के प्रचारक साबी लंकेश ने संयुक्त वक्तव्य मेन ने 12 जून को पंजाब बंद की काल दी थी। वहीं आज पंजाब बंद का समर्थन करते हुए चेयरमैन राजकुमार राजू व अम्बेडकर सेना पंजाब प्रधान बलविंदर बुग्गा की अध्यक्षता में मीटिंग की। जिसमें पंजाब बंद का समर्थन करते हुए चेयरमैन राजकुमार राजू व अम्बेडकर सेना पंजाब प्रधान बलविंदर बुग्गा की अध्यक्षता में मीटिंग की गई जिसमें नैशनल वाल्मीकि सभा भारत के चेयरमैन सोनू हंस, उप चेयरमैन ऋषि सोंधी, प्रधान करण थापर, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक नाहर, महासचिव दलीप वडै़च, मीडिया प्रभारी विनोद नाहर, भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना के पंजाब प्रधान राजीव गोरा, बाबा संगत नाथ, बाबा चोलांग वाले, हरभजन लाल चोपड़ा, काकू अटवाल, राजन घई व अन्य भी मौजूद थे, ने फैसला लिया कि आम जनता औऱ पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जालंधर शहर को बंद करवाने में सहयोग करेंगे।

    राजकुमार राजू ने कहा क जब तक सरकार दलितों के हकों को मारने वाले जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। नैशनल वाल्मीकि सभा भारत के चेयरमैन, उप चेयरमैन ऋषि सोंधी, प्रधान करण थापर, भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना के पंजाब प्रधान राजीव गोरा, बाबा संगत नाथ सहित अन्य भी मौजूद थे। जिन्होंने फैसला लिया कि आम जनता औऱ पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जालंधर शहर को बंद करवाने में सहयोग करेंगे। राजकुमार राजू ने कहा क जब तक सरकार दलितों के हकों को मारने वाले जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में स्वर्ण वर्ग (जनरल वर्ग) के लोगों की ओर से फर्जी एससी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करके नौकरियां हासिल की है। अब उसका पर्दाफाश भी हो गया है। लेकिन इसके बावजूद पंजाब सरकार की ओर से ऐसे सरकारी कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते शांतिपूर्वक ढंग से पंजाब बंद करने का ऐलान किया गया है।

  • दिन दहाडे पत्नी सहित 2 सालो की गोली मारकर हत्या

    दिन दहाडे पत्नी सहित 2 सालो की गोली मारकर हत्या

    हिसार: कृष्णा नगर में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सहित दो सालो की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने घर में आपसी कहासुनी के कारण अपने दो सालों और पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से माथे व छाती पर गोलियां मारीं। मृतकों की पहचान गांव धनाना निवासी मनजीत सिंह मुकेश कुमार और सुमन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया आरोपी की पहचान राकेश पंडित के रूप में हुई उसने घरेलू कलह हत्या को अजाम दिया है।

    बताया जा रहा है आरोपी वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दो स्कूटियों पर बच्चों को लेकर मौके से चला भाग निकला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुचाया गया है।राकेश जिस घर में रहता था उस पूरी गली में कैमरे लगे हुए थे। दो कैमरों की लोकेशन राकेश के घर की ओर भी थी। हत्याकांड उन कैमरों में कैद है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से डीवीआर बरामद करके अपने कब्जे में ली है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद राकेश पंडित मौके से अपने दो लड़कों और एक ल?की को लेकर फरार हो गया। हिसार से 9-11 थाने से अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है ताकि सबूत नष्ट न हो। घर के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि राकेश प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। तीन साल पहले रंजिश में उसका अपने ही जानकारों के साथ विवाद हो गया था।

  • बड़ी खबर: लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है कत्ल! इस दिन तक बढ़ाई गई कस्टडी

    बड़ी खबर: लॉरेंस बिश्नोई का हो सकता है कत्ल! इस दिन तक बढ़ाई गई कस्टडी

    नई दिल्ली : दिल्ली की कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पुलिस कस्टडी 14 जून तक बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली जेल प्रशाशन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे शहर की किसी भी जेल में न रखा जाए। यही कारण है कि जेल प्रशासन मांग कर रहा है कि लॉरेंस को दिल्ली की किसी भी जेल में न रखकर सीधे पंजाब की जेल में भेज दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा दिल्ली जेल प्रशासन ने कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है। इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने भी गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने के बाद उसे भटिंडा जेल को सुपुर्द करने को कहा है।

    दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई काफी समय से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद था। यहां से उसे गुजरात पुलिस ने एक आपराधिक मामले की जांच के लिए हिरासत में लिया था और गुजरात की साबरमती जेल लेकर आई थी। यहीं से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक मामले को लेकर मई के आखिरी हफ्ते में ही लॉरेंस को कस्टडी में लिया था और दिल्ली लेकर आई थी।‌ कोर्ट ने गैंगस्टर को रिमांड पर भेज दिया था। रविवार 11 जून को लॉरेंस को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने पुलिस की मांग मानते हुए 14 जून तक कस्टडी बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली जेल प्रशासन की उस मांग को भी मान लिया जिसमें कहा गया था कि गैंगस्टर की कस्टडी पूरी होने पर उसे सीधा भटिंडा जेल के सुपुर्द कर दिया जाए। कोर्ट ने इस बीच सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रखने के आदेश भी दिए हैं।

    दिल्ली पुलिस ने अपने एप्लीकेशन में लिखा था कि लारेंस बिश्नोई के दिल्ली के जेल में रहने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। लॉरेंस को बठिंडा जेल से ही पहले NIA ने रिमांड पर लिया, उसके बाद गुजरात पुलिस ने और अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कस्टडी में लिया हुआ है। लिहाजा जिस जेल से एजेंसियों ने बिश्नोई को कस्टडी में लिया था, सीधा उसी जेल में भेजा जाए, न की दिल्ली की जेल में।

    दिल्ली की मंडोली जेल में उसको भेजने का मतलब नहीं बनता। यहां लॉरेंस की जान को खतरा भी हो सकता है। जेल में क्राइम सिंडिकेट से जुड़े उसके लोग और विरोधी गैंग के लोग बंद हैं। बता दें की हाल फिलहाल में दिल्ली की तिहाड़ जेल में कई गैंगवार में हुई हत्याओं से तिहाड़ प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच एजेंसियों ने भी आशंका जताई है कि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग पर हमला किया जा सकता है। इसको लेकर दिल्ली जेल प्रशासन पहले से ही अलर्ट है और किसी भी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

  • सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से 

    सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से 

    सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से 

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा अपने दोस्तों राजिन्द्र सिंह व अभिषेक राणा की याद में तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से बही के ग्राउंड में आयोजित करवाई जा रही है।  क्लब के अध्यक्ष आतिश राणा उर्फ अप्पू राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें बिजेता टीम को 11हजार तथा उप विजेता टीम को 5100 रूपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।सभी टीमें अपनी अपनी एंट्री 14 जून से पहले करवा लें।बहीं पर अप्पू राणा तथा क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
     
  • सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से 

    सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से 

    सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14 जून से 

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही द्वारा अपने दोस्तों राजिन्द्र सिंह व अभिषेक राणा की याद में तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता 14जून से बही के ग्राउंड में आयोजित करवाई जा रही है।  क्लब के अध्यक्ष आतिश राणा उर्फ अप्पू राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीसरी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें बिजेता टीम को 11हजार तथा उप विजेता टीम को 5100 रूपये व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।सभी टीमें अपनी अपनी एंट्री 14 जून से पहले करवा लें।बहीं पर अप्पू राणा तथा क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
     
  • हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आए रणबीर कपूर, जानें कब होगी फिल्म लॉन्च 

    हाथ में कुल्हाड़ी लिए नजर आए रणबीर कपूर, जानें कब होगी फिल्म लॉन्च 

    मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘एनीमल’ में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक काफी अरसे से इंतजार कर रहें हैं। अब फिल्म मेकर्स ने इसका प्री-टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म के प्री-टीजर को देखकर लग रहा है कि रणबीर ‘एनीमल’ में भरपूर एक्शन के साथ दिखाई देने वाले हैं। 

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनीमल’ जिसे भूषण कुमार ने बनाया है, एक क्लासिक स्टोरी है जिसमें रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म 11 अगस्त 2023 को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दुनिया भर में रिलीज की जाएगी। ‘एनीमल’ के प्री-टीजर को देखने के बाद दर्शकों फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब वे रणबीर कपूर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।