Blog

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ को लेकर सीपी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ को लेकर सीपी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः छेहरटा इलाके के नारायणगढ़ में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि इनोवा गाड़ी में दोनों बदमाश आए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टरों से 5 पिस्तौल बरामद किए गए है।

    वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने बड़े अच्छे तरीके से 3-4 किलोमीटर भाग कर गैंगस्टरों का पीछा किया। लोगों की जान बचाते हुए पुलिस ने आरोपियों को हथियारों सहित काबू किया है। इस पूरे मामले में उन्होंने अपने स्टाफ को शाबाशी दी है और कहा कि इन पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं पुलिस कमिशनर ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

    बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गैंगस्टर आ रहे है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गैंगस्टरों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी फायरिंग से बचने के लिए एक घर में छिप गए थे। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टर 5 पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिए गए है।

  • लुटेरों ने चौकीदार को बनाया बंधक, नकदी नहीं मिली तो ट्रैक्टर ले गए लुटेरे, देखें वीडियो

    लुटेरों ने चौकीदार को बनाया बंधक, नकदी नहीं मिली तो ट्रैक्टर ले गए लुटेरे, देखें वीडियो

    फिल्लौरः बीती रात फिल्लौर में ट्रैक्टर एजेंसी राय आटो में लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार दलजीत सिंह ने बताया कि वह राय आटो में चौकीदारी का काम करता है। बाते मंगलवार रात लगभग एक बजे चार युवक एजेंसी के अंदर दाखिल हुए और उसे रस्सियों से बांधकर नकदी ढूंढने लगे। जब उन्हें नकदी नहीं मिली तो एजेंसी से दो नए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

    कंपनी के मालिक कंवरजीत ने बताया कि रोजाना की तरह कंपनी पहुंचा तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर चौकीदार को रस्सियों से बांधा हुआ था । लुटेरे जिस तरफ भागे थे वे उस तरफ गए तो कुछ ही दूरी पर उनका नया एक ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा मिल गया जिसका तेल खत्म होने के कारण लुटेरे उसे वहीं छोड़ गए और नया ट्रैक्टर अपने साथ ले गए।

  • मतगणना डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए रिहर्सल आयोजित

    मतगणना डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए रिहर्सल आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : आगामी 8 दिसंबर 2022 को विधानसभा चुनावों की मतगणना से संबंधित रिहर्सल जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित की गई। पोस्टल बैलेट से संबंधित मतगणना के विषय में आयोजित इस रिहर्सल प्रक्रिया में ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 40 अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीटी तथा वीडियो सहित सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
    इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित किसी भी शंका को इस रिहर्सल प्रक्रिया में स्पष्ट कर लें ताकि मतगणना के दौरान त्रुटि की कोई भी संभावना न रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • 3 दिन शराब रहेगी बैन, जाने कारण

    3 दिन शराब रहेगी बैन, जाने कारण

    नई दिल्ली: एमसीडी चुनावों को देखते हुए दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा की गई है, यानी 2 दिसंबर, शुक्रवार रविवार तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। वहीं, वोटों की गिनती वाले दिन; यानी 7 दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। बता दें कि घोषित होने वाले ड्राई डे, वे दिन होते हैं जब सरकार दुकानों, क्लबों, बार सहित अन्य स्थानों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाती है।

    दिल्ली आयुक्त (आबकारी) कृष्ण मोहन उप्पु ने नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार, यह आदेश दिया है। शासन के आदेश के अनुसार, 2 दिसंबर से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा। ऐसे में अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथलाः गांव के ही युवक ने किया नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव के ही युवक ने किया नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव राजापुर की रहने वाली एक नाबालिगा को उसी के गांव में रहने वाला युवक बहला फुसला कर हिमाचल प्रदेश में स्थित पीर निगाहे माथा टेकने के लिए अपने साथ ले गया। जहां रास्तें में पड़ते जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की गई। नाबालिगा ने अपना बचाव के लिए हाथ पांव मारे तो युवक उसे उसी अवस्था में छोड़कर खुद वहां से भाग गया। नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और राहगीर की मदद से अपने घर पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया।

    पारिवारिक मेंबरों ने उसे घायल अ‌वस्था में उठाकर कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डयूटी डाक्टर ने नाबालिगा की हालत देखते हुए मेडिकल करवाने के लिए गायनी के पास भेज दिया है। वहीं नाबालिगा के पिता ने इस घटना की सूचना सबंधित थानें को कर दी है। नाबालिगा के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी बेगोवाल के अधीन पड़ने वाले गांव टांडी के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उनके गांव रजापुर का रहने वाला लक्की नाम का युवक गांव टांडी चला गया। जहां पर उसकी लड़की को बहला फुसला कर माथा टेकने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित पीर निगाहें ले गया। जहां पर उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज डाल कर उसे पिला दी। जिसके बाद उनकी बेटी बेहोश हो गई।

    युवक उनकी बेटी को पास ही जंगल के अंदर ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारने की नीयत से उसका गला घोंट दिया और मारपीट कर वहीं उसे छोड़कर खुद भाग गया। रात के समय नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और मदद के लिए गाड़ियों को रुकने का इशारा करती रही। तभी बाइक पर जा रहे दो लोगों को उसने हाथ जोड़ कर रुकने का इशारा किया। बाइक जब रुकी तो उनकी बेटी ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद राहगीरों ने अपना मोबाइल फोन बेटी को दिया और बेटी ने घर पर सारी बात बताई। दूसरी तरफ जिस युवक पर आरोप लगे है वह शादीशुदा बताया जा रहा है जबकि घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पक्ष नहीं दिया है। घटना को लेकर इस मामले की जांच की जा रही है। 

  • मासूम की गवाही मे दिलाई हत्यारे बाप को सज़ा

    मासूम की गवाही मे दिलाई हत्यारे बाप को सज़ा

    झांसी. झांसी में एक 7 साल के बच्चे की गवाही पर उसके ही पिता को सजा हो गई। बच्चे ने अपनी मां की मौत का जिम्मेदार अपने पिता को बताया। बच्चे की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. बच्चे ने कोर्ट में बताया कि उसके पिता ने उसकी मां को बेरहमी से पीटा था. उस समय मां के मुंह और नाक से खून निकल रहा था।

    कोर्ट ने बच्चे के पिता को 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार करगुवां के रहनेवाले राकेश कुशवाहा की पत्नी पूनम अपनी ससुराल में 6 फरवरी 2020 को मृत पाई गई थीं। दोनों का विवाह 1998 में हुआ था. पूनम के परिवार ने राकेश पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। पूनम की मां शंकुतला देवी की शिकायत पर पुलिस ने राकेश कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने राकेश के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी. गवाहों में सिर्फ राकेश कुशवाहा का बेटा ही चश्मदीद था। कोर्ट ने बच्चे को गवाही के लिए बुलाया।

    नाबालिग बेटे ने कोर्ट में बताया कि पापा मम्मी को मारा करता था,मम्मी के मुंह से खून भी निकला था. मैं उस वक्त जाग रहा था और मैंने मम्मी की आवाज भी सुनी थी। वकीलों की जिरह के बावजूद बच्चे के बयान में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद कोर्ट ने बच्चे की गवाही को विश्वसनीय मानते हुए उसे एकमात्र साक्षी माना। कोर्ट ने हत्यारे पिता को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 2 काबू

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, 2 काबू

    अमृतसरः जिलें के नारायणगढ़ से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। छेहरर्टा के अंतगर्त आते नारायणगढ़ की 60 फुट रोड़ पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गैंगस्टर आ रहे है।

    पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गैंगस्टरों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी फायरिंग से बचने के लिए एक घर में छिप गए थे।

    पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टर 5 पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिए गए है। जबकि 4 गैंगस्टर भागने में हुए कामयाब हो गए है। काबू किए गए गैंगस्टरों में से एक का नाम रवी बताया जा रहा है। इसके साथ ही जानकारी मिली है कि काबू किए गए दोनों गैंगस्टर कत्ल के केस में नामजद है। गैंगस्टरों को काबू करने के बाद पुलिस द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अफसर जानकारी देने से बचते नजर आए।

  • पंजाबः मूसेवाला के पिता ने की सरकार से गोल्डी बराड़ पर 2 करोड़ का इनाम रखने की अपील, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला के पिता ने की सरकार से गोल्डी बराड़ पर 2 करोड़ का इनाम रखने की अपील, देखें वीडियो

    मानसा : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की मौत के इंसाफ के लिए एक बार फिर से सरकार से गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने के लिए उस पर 2 करोड़ रुपए का इनाम रखा जाए अगर सरकार के पास पैसा नहीं है तो मैं अपनी जमीन बेचकर 2 करोड़ रूपए दूंगा।

    दरअसल सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज अमृतसर में गुरुद्वारा साहिब के समागम में शामिल होने पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने सरकार से गोल्डी बराड़ पर इनाम रखने की गुहार लगाई है। इस दौरान बलकौर सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि अभी तक गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाही क्यों नहीं की गई। पंजाब की जवानी को गैंगस्टरों के हवाले किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है बस गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार किया जाए।

  • डॉक्टर क्लीनिक में लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़, यौन शोषण के आरोप में कोर्ट ने सुनाई यह सजा

    डॉक्टर क्लीनिक में लड़कियों के साथ करता था छेड़छाड़, यौन शोषण के आरोप में कोर्ट ने सुनाई यह सजा

    उत्तर प्रदेश: 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोपी एक डॉक्टर को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर के ऊपर लाख 65 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने पॉक्सो के तहत डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई किय गया है। ये मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है। 

    विशेष लोक अभियोजक डॉक्टर अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के एक अस्पताल के डॉक्टर शैलेन्द्र चौहान (37) ने बच्ची से अपने क्लीनिक में छेड़छाड़ की थी। इस मामले में एक महिला ने आठ अक्टूबर 2021 को मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि चौहान ने उसकी बेटी से अश्लीलता की थी।

    वीडियो से खुला राज 

    मिश्रा ने आगे बताया कि महिला ने इस बारे में पड़ताल की तो एक युवक ने घटना का वीडियो दिखाया, जिसमें डॉक्टर अपने क्लिनिक में बच्ची से शर्मनाक हरकत करते दिख रहा था। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि डॉक्टर उसे पढ़ाने और किताब देने के लिए बुलाता था और उससे छेड़छाड़ करता था। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मधु डोगरा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद डॉक्टर शैलेन्द्र चौहान को 20 साल की कैद की सजा सुनाई और एक लाख 65 हज़ार रुपये जुर्माना लगाया।

    उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ़  अधिक हिंसा 

    एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 में देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,28,278 मामले दर्ज किए गए। इसमें सबसे अधिक 56,083 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, इसके बाद राजस्थान है जहां 40,738 मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल महिलाओं के खिलाफ अपराध में महाराष्ट्र 39,526 मामलों के साथ तीसरे और पश्चिम बंगाल 35,884 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल में राजस्थान में दर्ज बलात्कार के कुल मामलों 6337 में से 4885 मामलों में पीड़ित वयस्क और 1452 मामलों में नाबालिग थीं। वहीं 18 पीड़ित छह साल से कम उम्र की थीं, 64 पीड़ित 6-12 साल की उम्र वर्ग, 442 पीड़ित 12-16 साल की उम्र वर्ग में और 929 पीड़ित 16-18 साल की उम्र वर्ग की थीं। बलात्कार पीड़ितों की अधिकतम संख्या (3265) 18-30 वर्ष की उम्र वर्ग में थी। 

  • पंजाबः ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    पंजाबः ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर की दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

    मलोटः पंजाब के हालात को एक बार फिर से खराब करने की कोशिशें की जा रही है। इसी के तहत आज भी कुछ शरारती व्यक्तियों द्वारा मलोट-श्री मुक्तसर साहिब हाईवे स्थित ब्लॉक पंचायत और विकास दफ्तर मलोट की कॉम्प्लेक्स की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिख गए। उक्त नारों में खालिस्तान जिंदाबाद और पंजाब मामले का एक हल खालिस्तान जिंदाबाद आदि लिखा हुआ है। इस संबंधित बीडीपीओ दफ्तर में तैनात चौंकीदार विनोद कुमार और पंचायत अफसर गुरमेज सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से उक्त नारों को देखा गया पर पुलिस ने किसी को इसकी तस्वीर नहीं लेने दी।

    वहीं सूचना मिलते ही सदर थाना मलोट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने दफ्तर के स्टाफ सहित पत्रकारों को इससे दूर रखने की कोशिश की। सदर थाना के प्रमुख अफसर जसकरनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने खालिस्तानी नारों को हटा दिया। वहीं इस मामले में मलोट पुलिस के प्रमुख अफसर जसकरनदीप सिंह को पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। यह भी पता चला है कि इस घटना की सूचना मिलने पर आईबी के कुछ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।