Blog

  • Himachal News: जे. एस. विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि

    Himachal News: जे. एस. विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि

    ऊना/सुशील पंडित: जे. एस. विजडम वर्ल्ड स्कूल, ऊना के विद्यार्थियों ने हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और कठिन परिश्रम का परिचय देते हुए अनेक पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

    विद्यालय की कुश्ती टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।70 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार ने अपने उत्कृष्ट कौशल और मेहनत के दम पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

    वहीं अधर्व शर्मा ने 125 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर अपनी शक्ति और लगन का परिचय दिया। अनिरुद्ध ने भी 97 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय के खेल इतिहास में एक और सफलता जोड़ी। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आयुष कुमार का चयन राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो विद्यालय और जिले दोनों के लिए गर्व की बात है। यह चयन न केवल उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि विद्यालय विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।

    विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश राम, एम.डी. सुनील चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती रेणुका, और उप प्रधानाचार्य नीरज गौतम ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

    विद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि विद्यालय में खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उत्तम अवसर मिल सकें। विद्यालय का उद्देश्य न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करना है, बल्कि खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों में भी विद्यार्थियों को अग्रणी बनाना है।

    इन विजेताओं की सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सहपाठियों और शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जे. एस. विजडम वर्ल्ड स्कूल ऊना के इन खिलाड़ियों की उपलब्धि यह साबित करती है कि समर्पण, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे।

  • सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

    सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

    हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य

    ऊना/मंडी/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरबार थाच और बागाचनोगी पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनसे सुख-दुख साझा किया। उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मंडी से जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह सरकार आपदा प्रभावितों के लिए, सड़कों की बहाली के लिए, लोगों के पुनर्वास के लिए न खुद कुछ कर रही है और जो लोग खुद से करना चाह रहे हैं उन्हें भी हर तरीके से प्रताड़ित कर रही है।

    पांडव शिला- धार की सड़क को सरकार द्वारा जबरन विवादित बनाने, स्थानीय नेताओं के इशारे पर उसे रोकने और सड़क बनाने वाले लोगों को प्रताड़ित करने के मामले में जयराम ठाकुर आज मुखर दिखे। उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी कोई सरकार होगी जिसे लाशों को सम्मान देने की भी कोई चिंता नहीं है। इस तरह की संवेदनहीनता किसी भी व्यक्ति को के व्यक्तित्व पर गंभीर प्रश्न उठाती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार पूरी तरीके से अमानवीय और अराजक हो चुकी है। जिसे न उच्च न्यायालय के आदेश की परवाह है और न ही आपदा में सब कुछ गवां चुके लोगों की। एक मां-बाप अपने बच्चों की लाशें निकालने के लिए सरकार से सिर्फ सड़क की मांग कर रहे हैं लेकिन लोकल कांग्रेसी नेताओं के प्रभाव में आकर सरकार रास्ता तक नहीं बनने दे रही है। पाण्डव शिला से धार के बीच जाने वाली सड़क आपदा में बह गई। उच्च न्यायालय द्वारा फिर से उसे एंबुलेंस रोड बनाने के लिए निर्देशित किया गया। स्थानीय लोग अपने पैसे से मशीन लगाकर वहां पर सड़क बना रहे थे लेकिन एक स्थानीय कांग्रेस नेता के दबाव में  वन एवं लोक निर्माण विभाग ने उस सड़क का काम रुकवा दिया ।लोगों द्वारा लगाई गई मशीन को जब्त कर दिया। पंचायत प्रधान के ऊपर एफआईआर कर दी।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोगों को डेढ़ घंटा पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। बीते दिन एक बच्चा ढांक से गिरकर घायल हो गया है। उसे हेड इंजरी है।  बीमारों- बुजुर्गों की हालत क्या होगी समझी जा सकती है। सड़क बंद होने की वजह वहां तक मशीन नहीं जा पा रही हैं और मलबे में दबी तीन लाशें भी नहीं खोजी जा सकी हैं।  परिजन सरकार से सिर्फ सड़क मांग रहे हैं जिससे मशीनों से वह अपने परिजनों की खोज कर उनका क्रिया कर्म कर सकें, जिससे उन्हें मुक्ति और लोगों के मन को शांति मिल सके।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर किसी हुक्मरान की करतूत इतनी संवेदनहीन और शर्मनाक हो सकती है इसका मुझे अंदाजा भी नहीं था। जहां सड़क पहले से थी आपदा में बह गई। सरकार की नाकामी के बाद लोग खुद से सड़क बना रहे थे तो सरकार उनका सहयोग करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रही है। यह

    मैने सारी बातें मैने मुख्यमंत्री को भी बता दी हैं। वह भी देखे किस तरह का अन्याय यहां हो रहा है। सरकार अगर तानाशाही पर उतारू है तो हम भी देखेंगे उसकी तानाशाही और फासीवादी  ताकतों में कितना जोर है। हम भी सभी लोगों के साथ हर हाल में खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे।

    गोद लिए बागा चुनोगी स्कूल पहुंच भावुक हुए जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागा चुनोगी में स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यालय बागा चुनोगी कदौरा कर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों से मुलाकात की। यह विद्यालय उन्होंने गोद लिया है। सभी से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और उसके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच जाना एक अलग ही अनुभूति है। अपना बचपन ताजा हो जाता है। स्कूल की यादें भावनाओं पर हावी होने लगती है। पढ़ते खेलते हुए बच्चों में अपना भी अक्स नजर आता है। सभी बच्चे खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहाकी  सभी देश प्रदेश में अपना, अपने गुरु, अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

  • Himachal News: बेटी को टयूशन छोडऩे गई मां, पीछे से चोर हार ले हुए रफ़ूचक्कर

    Himachal News: बेटी को टयूशन छोडऩे गई मां, पीछे से चोर हार ले हुए रफ़ूचक्कर

    बद्दी के वार्ड-1 का है मसला, शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातें

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर 1 में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दिन दहाडे एक घर से सोने के गहने ले उड़ा और किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला अपनी बेटी को चंद कदम पर टयूशन छोडने गए थी और इसी बीच उसके घर से चोर सोने का हार ले उडे। यह वार दात बददी के सबसे व्यस्त क्षेत्र बद्दी अस्पताल के सामने हुई जहां पूरा दिन चहल पहल रहती है और कैमिस्टों की दुकानों पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। वार्ड 1 निवासी अनिल कुमार पुत्र कर्म चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार दोपहर को उसकी पत्नी पूनम देवी हमारी बेटी को पडोस में टयूशन छोडने गई थी और घर में पीछे से कोई नहीं था। पूनम देवी 15 मिनट बाद घर लौटी तो अल्मारी में उनका सोने का रानी हार गायब था। इसकी सूचना तुरंत अनिल कुमार ने बददी पुलिस को दी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

    मेरी बाईक का भी नहीं लगा सुराग-

    अनिल कुमार जो कि बददी की दवा कंपनी में काम करता है ने बताया कि गत दिनों 29 अगस्त 2024 को कंपनी के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी हो गया था लेकिन उसका भी आजतक सुराग नहीं लगा। अनिल ने बताया कि चोरी होने से उनका लाखों का नुक्सान हो गया और उनका परिवार पहले ही होम लोन के कर्जे के तले दबा हुआ है। उन्होने एसपी बददी से मांग की है कि उनके गहनों के चोरी के मामले को गंभीरता से लिया जाए। वहीं थाना प्रभारी बददी शिवराम कृष्ण ने कहा कि गहने चोरी के मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी ख्ंागाले जा रहे हैं

  • बंगाणा के बल्ह खोली और तनोह में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    बंगाणा के बल्ह खोली और तनोह में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। यह सहायता उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। लाभार्थियों को अपने आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाने होते हैं।

    यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने दी। नाट्य दल ने आज (सोमवार) से शुरू हुए जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में बंगाणा उपमंडल के तहत बल्ह खोली और  तनोह गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

    कलाकारों ने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना उन गरीब परिवारों के सपनों को साकार कर रही है, जिनके पास खुद की जमीन तो है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे पक्का मकान नहीं बना पाते। इसके साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना और नशा निवारण जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने नशे को एक गंभीर सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

    उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। इन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।

    इस मौके पर बल्ह खोली के उप प्रधान गोरख राम, ग्राम पंचायत तनोह के प्रधान शकुंतला देवी, वार्ड सदस्य अनीता देवी, प्रकाश चंद, रीना देवी, मनीषा रानी, मदद लाल सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Punjab News: 4 हैंड ग्रेनेड सहित 2 आतंकवादी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 हैंड ग्रेनेड सहित 2 आतंकवादी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों रविंदर रवि नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

    उसके पास से 2 हैंड ग्रेनेड मिले। पूछताछ के दौरान रविंदर का एक और साथी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी उर्फ मिल्खा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि ये दोनों आईएसआई से जुड़े विदेशी हैंडलरों से संपर्क में थे।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन्हें ड्रोन के जरिए ग्रेनेड की खेप भेजी गई थी, जिसे रविंदर और हरप्रीत ने प्राप्त कर जमा कर रखा था। इन्हें आगे निशाना बनाने के लिए भेजा जाना था, पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। एसएसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इनके अन्य साथियों, बैकवर्ड लिंक और हैंडलरों तक पहुंचने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

  • NDRF Team ने Area Familiarization अभ्यास को लेकर ADC से की औपचारिक भेंट

    NDRF Team ने Area Familiarization अभ्यास को लेकर ADC से की औपचारिक भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन की टीम ने सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर से औपचारिक मुलाकात की। यह भेंट एरिया फैमिलियराइजेशन अभ्यास के अंतर्गत की गई, जिसके तहत एनडीआरएफ टीम 6 से 18 अक्तूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक अभ्यास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।

    बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने एनडीआरएफ टीम के साथ अभ्यास से संबंधित विस्तृत चर्चा की तथा उन्हें जिला आपदा प्रबंधन योजना, महत्वपूर्ण स्थलों की जानकारी और जिला ऊना का विस्तृत प्रोफाइल प्रदान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभ्यास आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और सशक्त बनाएगा तथा प्रशासनिक और सामुदायिक स्तर पर आपदाओं से बेहतर ढंग से निपटने की क्षमता विकसित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यास के परिणाम और निष्कर्ष जिला प्रशासन के साथ साझा किए जाएं।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के लिए जिले के विभिन्न संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में अभ्यास करेगी तथा संबंधित स्थलों का मैदानी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेगी।

    यहां होंगे जागरूकता कार्यक्रम

    एडीसी ने बताया कि 8 अक्तूबर को गगरेट उपमंडल के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भद्रकाली में सुबह 9ः30 बजे छात्रों व स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 9 अक्तूबर को बंगाणा उपमंडल के घरवास, परोइयां कलां और रायपुर क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। 10 अक्तूबर को भरमौती मंदिर और हंडोला पुल के आसपास डूबने की संभावनाओं वाले स्थलों का सर्वेक्षण किया जाएगा।

    इसी क्रम में 11 अक्तूबर को उपमंडल अंब में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। 13 अक्तूबर को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अंब में सुबह 9 बजे, 14 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड और 15 अक्तूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंडोगा में जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे एसवीएसडी पीजी कॉलेज भटोली और 17 अक्तूबर को हिम गौरव आईटीआई ऊना में भी छात्रों व स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम का समापन 18 अक्तूबर को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (इंडेन बोटलिंग प्लांट, रायपुर सहोड़ा) तथा आईओसीएल पेखूबेला में प्रबंधन अधिकारियों के साथ संवेदनशील प्रोफाइल बैठक के रूप में होगा। इस अवसर पर एनडीआरएफ 14वीं बटालियन, नूरपुर (जिला कांगड़ा) के टीम लीडर एवं निरीक्षक संदीप कुमार, उप-निरीक्षक हरदीप सिंह, तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के प्रभारी धीरज कुमार और राजन कुमार भी उपस्थित रहे।

  • पाकिस्तान बल्लेबाज को उग्र व्‍यवहार दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लिया एक्शन

    पाकिस्तान बल्लेबाज को उग्र व्‍यवहार दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लिया एक्शन

    कोलंबोः भारत-पाकिस्‍तान महिला विश्‍व कप मैच के दौरान मैदान पर उग्र व्‍यवहार दिखाने वाली पड़ोसी मुल्‍क की बैटर सिदरा आमीन पर आईसीसी की तरफ से एक्‍शन लिया गया है। पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा अमीन को रविवार को भारत के खिलाफ मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसके लिए उन्हें औपचारिक रूप से फटकार लगाई है और उनके नाम एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। अमीन इस मैच में पाकिस्तान के लिए 106 गेंदों में 81 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं थी। अमीन ने आउट होने के बाद अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा था।

    उन्हें आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो कि ” अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग” से संबंधित है। आईसीसी ने इंडिया वूमेंस बनाम पाकिस्‍तान वूमेंस मैच को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा, “सिदरा को क्रिकेटर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते पाया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है। सिदरा के डिसिप्लिनरी रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है।”

    यह घटना पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए 40वें ओवर में हुई जब स्नेह राणा द्वारा आउट होने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा। आईसीसी ने कहा कि इसके साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है और यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला उल्लघंन था। आईसीसी के मुताबिक, अमीन ने इस उल्लघंन और एमिरेट्स आइसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के सदस्य शैंड्रा फ्रिट्ज द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

    आईसीसी का कहना है क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह सिदरा का पहला अपराध था। लिहाजा उन्‍हें फटकार के बाद छोड़ दिया गया। उनपर कोई एक्‍शन नहीं लिया गया। ICC ने आगे कहा, “सिदरा ने अपराध स्वीकार कर लिया है और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के शैंड्रे फ्रिट्ज़ द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।” आईसीसी की तरफ से कहा कि स्तर 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक है।”

  • Punjab News: घरेलू झगड़े को लेकर व्यक्ति ने घर में लगाई आग, सामान जलकर राख

    Punjab News: घरेलू झगड़े को लेकर व्यक्ति ने घर में लगाई आग, सामान जलकर राख

    होशियापुरः जिले के कोटफतूही के पास के गांव नगदीपुर की कालोनिया में घरेलू झगड़े को लेकर एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ चल रहे घरेलू झगड़े के कारण अपने घर को आग लगा दी। घटना को लेकर परिवार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगदीपुर की रहने वाली मनदीप कौर की शादी को लगभग 15 साल हो गए हैं, उसके 3 बच्चे हैं।

    पिछले कुछ समय से उसका पति रवि शेर सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। घर में घरेलू झगड़े के कारण पति ने घर में आग लगा दी। गांव वासियों ने मौके पर गढ़शंकर से दमकल विभाग की गाड़ी बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मकान को कोई खिड़की ना होने के कारण आग अंदर फैल गई। इस घटना में पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। घर में आग लगने के कारण बहुत धुआं और गैस फैल गई। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।

    मौके पर मनदीप कौर के पिता ज्ञानी सिंह बंगा ने बताया कि उन्होंने यह मकान लड़की को बनाकर दिया था और घर का सामान भी उन्होंने ही दिया था। लेकिन उसका पति शराबी होने के कारण, मानसिक तौर पर पत्नी को तंग करता है। आज उसने घर को आग लगा दी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान घर के अंदर पत्नी और बच्चे ना होने के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। इस संबंध में उन्होंने कोटफतूही पुलिस चौकी को सूचित कर दिया है।

  • अंशुला कपूर की सगाई में इमोशनल हुए Boney Kapoor, बेटी संग किया खूब डांस

    अंशुला कपूर की सगाई में इमोशनल हुए Boney Kapoor, बेटी संग किया खूब डांस

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। शनिवार को अंशुला ने अपने सगाई के फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की थी। इस इंटीमेट फंक्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अंशुला ने अपने इस खास दिन पर मां मोना की तस्वीर भी एक कुर्सी पर रखी हुई थी। वहीं अंशुला कपूर के सगाई फंक्शन पर मां के सारे फर्ज महीप कपूर निभाती दिखी थी।

    मां की रस्में निभाती दिखी महीप कपूर

    बोनी कपूर के सबसे छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अंशुला की सगाई से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में वह अंशुला संग नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर बेहद खास है। वीडियो में महीप अंशुला और रोहन के साथ तेल मढ़ा की रस्म निभाती हुई दिखी। यह रस्म वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के परिवार की बड़ी उम्र की महिलाओं के द्वारा निभाई जाती है। जिसमें मां, दादी, मौसी और ननदें शामिल होती है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें कई लोगों ने महीप की तारीफ की है। फैंस का कहना है कि अंशुला की मां मोना शौरी कपूर की जगह उन्होंने मां का फर्ज निभाया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor)

     इमोशनल हुए बोनी कपूर

    बेटी अंशुला कपूर की सगाई में बोनी कपूर भी काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान उनकी आंखे भर गई। अंशुला ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की हैं। एक वीडियो में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला को देखते हुए भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो अंशुला को गले से लगा लेते हैं। इस प्यारी वीडियो के साथ अंशुला ने बहुत इमोशनल कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि – ‘पापा बोनी कपूर के साथ मेरा पहला डांस। उनके द्वारा घुमाए जाने से मुझे फिर से एक छोटी बच्ची जैसा महसूस हुआ। यकीनन उस रात की मेरी सबसे पसंदीदा यादों में से एक लव यू पापा’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

    सगाई में शामिल हुआ पूरा परिवार

    अंशुला और रोहन की सगाई में परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए। अनिल कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर के साथ-साथ उनके दोस्त भी शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो अंशुला और रोहन इस साल शादी के बंधन में बंध सकते है हालांकि इसको लेकर कपूर परिवार ने कुछ ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।
  • Punjab News: शराब पार्टी में हुई झड़प, BCA के Student का दोस्त ने गोली मारकर किया कत्ल

    Punjab News: शराब पार्टी में हुई झड़प, BCA के Student का दोस्त ने गोली मारकर किया कत्ल

    मोहाली: हिमाचल प्रदेश के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार खरड़ के विला प्लाजियो सोसाइटी (खानपुर) में शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शिवांस राणा निवासी ऊना, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

    घटना के दौरान सभी लोग पार्टी कर रहे थे। मृतक युवक छुट्टियों के चलते घर आया था, लेकिन वह घर से दोस्तों के साथ चंडीगढ़ गया था। वहीं आरोपी की पहचान हरविंदर उर्फ हरि बरनोह गांव, ऊना के रूप में हुई है। खरड़ पुलिस ने हरविंदर उर्फ हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विला प्लाजियो सोसाइटी की पहली मंजिल के एक किराये के फ्लैट में देर रात को पार्टी चल रही थी। फ्लैट में रहने वाले युवक का भाई अपने तीन दोस्तों के साथ आया था, जिसमें शिवांस राणा भी शामिल था। इसके अलावा उनका दोस्त हरविंदर सिंह हैरी भी पार्टी में शामिल होने आया था, जो अभी खरड़ की ही किसी अन्य सोसाइटी में रहता है।

    इन सभी ने रात 11 बजे शराब पीना शुरू किया और पार्टी सुबह 5 बजे तक चली। इसी दौरान शिवांस और हरविंदर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में हैरी ने पिस्टल निकाली और शिवांस राणा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांस की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीकांड के बाद फ्लैट में मौजूद एक युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ सिटी खरड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोहाली अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था। एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी भाग निकला है। उसकी तलाश जारी है। मृतक के अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना में शामिल सभी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शिवांस राणा का परिवार भी मोहाली पहुंच गया है। खरड़ सिटी थाने में हरविंदर सिंह हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।