Home Punjab>Amritsar Punjab News: सगाई टूटने से खफा युवक ने थाने में निगली जहरीली दवा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: सगाई टूटने से खफा युवक ने थाने में निगली जहरीली दवा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: सगाई टूटने से खफा युवक ने थाने में निगली जहरीली दवा, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर नंगली भट्ठे इलाके में युवक द्वारा थाने के अंदर जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। युवक की पहचान जज सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 28 साल बताई जा रही है और वह फिलहाल अस्पताल में इलाज करवा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित परिवार के मित्र और दशमेश धरना दल से जुड़े जगजीत सिंह ने बताया कि जज सिंह का एक साल पहले इलाके की ही एक लड़की से प्रेम-संबंध था। दोनों पक्षों के बीच बातचीत और मुलाकातें होती थीं, लेकिन बाद में लड़की के परिवार वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया। परिवार का आरोप है कि इसके बाद युवक को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उनका कहना है कि मामला थाने तक पहुंचा, जहां तनाव में आकर युवक ने कोई जहरीली दवा निगल ली।

परिवार ने आरोप लगाया कि जब युवक की हालत बिगड़ी, तो पुलिस ने कोई तत्काल मदद नहीं की। पुलिस ने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही परिवार को ठीक से सूचित किया गया। युवक के परिजनों ने बताया कि उन्हें अंदर जाने की भी इजाजत नहीं दी गई और सिर्फ इतना कहा गया कि पहले युवक की जान बचाई जानी चाहिए।

परिवार के एक अन्य सदस्य मिठू ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव था और कई बार जज को फोन पर धमकियां भी मिली थीं। उनका कहना है कि जज सिंह मानसिक दबाव में था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। परिवार का यह भी आरोप है कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय पर मदद नहीं की।

परिवार ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। युवक फिलहाल अस्पताल में इलाज करवा रहा है और परिवार उसके ठीक होने की दुआ कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here