Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 100 के पार हुआ Petrol-Diesel, दामों में बढ़ौतरी, चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस का केंद्र पर तंज , देखें वीडियो

Jalandhar News: 100 के पार हुआ Petrol-Diesel, दामों में बढ़ौतरी, चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस का केंद्र पर तंज , देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 100 के पार हुआ Petrol-Diesel, दामों में बढ़ौतरी, चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस का केंद्र पर तंज , देखें वीडियो

फ्यूल के दामों में अभी और हो सकता है इजाफा

जालंधर, ENS: देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा किया गया। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ौतरी कर दी है। पेट्रोल में 3.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। डीजल के रेट भी 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। पंजाब में पेट्रोल और डीजल 3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब ज्यादातर शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार पहुंच गया है। वहीं, धान रोपाई से पहले डीजल की कीमत 87.83 रुपए से बढ़कर 90.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। हालांकि, अलग-अलग शेहरों में दामों में अंतर है। चंडीगढ़ में भी पेट्रोल के दाम ₹94.30 से बढ़कर अब ₹97.44 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर से बढ़कर ₹85.56 प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं सीएनजी भी 2 रुपये महंगी हुई है। नई दरें आज से लागू हो गई है। वहीं पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में इजाफे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने लिखा कि ”महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म – मोदी की वसूली शुरू’। उधर, पेट्रोल पंप एसोसिएशन का कहना है कि फ्यूल के दामों में अभी और इजाफा हो सकता है। पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के पीछे मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और फ्यूल में मिलाए जाने वाले एडिटिव्स की लागत बढ़ना माना जा रहा है। पेट्रोल एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि तेल की कीमतें कच्चे तेल की महंगाई के हिसाब से अभी काफी कम बढ़े हैं। लोग भी प्रिपेयर थे कि इतना तो रेट बढ़ेगा ही। लोगों को अपने वाहनों का उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए जितनी जरूरत हो। आने वाले दिनों में कीमत और भी बढ़ सकती है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here